*संपति दास गुप्त ने सपरिवार ऋषिकेश पहुंच 108 कमल पुष्पों से जगद्गुरु कृष्णाचार्य की की पूजा अर्चना* *प्रेम तिवारी विशेष संवाददाता* *हनुमना* विंध्य के वरिष्ठ पत्रकार संम्पति दास ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर सपरिवार उत्तराखंड की पवित्र भूमि के योग नगरी ऋषिकेश पहुंचकर ज्ञान विज्ञान व विद्वता की साक्षात प्रतिमूर्ति कहे जाने वाले उत्तराखंड पीठाधीश्वर श्रीमद जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीकृष्णा चार्य जी महाराज के परम पवित्र आश्रम श्री कृष्ण कुंज ऋषिकेश पहुंचकर देश व विदेशों तक से पधारे हजारों शिष्यों के बीच मुख्य यजमान के रूप में परमपूज्य सद्गुरुदेव भगवान का 108दिब्य कमल पुष्पों से दिव्य अर्चना का सौभाग्य सपरिवार प्राप्त कर समूचे विंध्य के पत्रकारों एवं जनता जनार्दन को सौभाग्यशाली होने का गौरव दिलाया है। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानुजाचार्य पूज्यपाद स्वामी कृष्णाचार्य जी महाराज श्री वैष्णव सम्प्रदाय के देश के चुनिंदा संतों में गिने जाते हैं जिनके लाखों शिष्य व श्रद्धालु देश के साथ विदेशों में भी हैं गुरु पूर्णिमा सप्ताह महोत्सव में देश के विभिन्न प्रांतो व जिलों में सामूहिक गुरु पूजन आयोजन के साथ ही हजारों शिष्य प्रतिदिन पूरे सप्ताह भर ऋषिकेश पहुंचकर सदगुरुदेव भगवान का पूजा अर्चना कर अपने आप को सौभाग्यशाली समझते हैं उसी कड़ी में विंध्य के वरिष्ठ पत्रकार तथा पत्रकार विकास परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता संपति दासगुप्त मऊगंज जिले से उत्तराखंड की पवित्र देवभूमि ऋषिकेश पहुंचकर पूज्य महाराज श्री के पूजनका मुख्य यजमान के रूप में सपरिवार 108दिब्य कमल पुष्पों से अष्टोत्तर शत रामानुज नामावली से दिब्यारर्चन के साथ साविधि पत्नी श्रीमती ज्योति रामानुज दासी,पुत्री क्रमशः अयोनिजा एवं स्तुति तथा ढाई वर्षीय पुत्र श्रीनिवास रामानुज दास के साथ की। *विंध्य में जनसंघ संस्थापक भी रहे उपस्थित*। गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर आयोजित उक्त गुरुपूजन में पूज्य जगद्गुरु स्वामी जीमहाराज के परम कृपा पात्र व पत्रकार श्री गुप्त के पूज्य पिता विंध्य में जनसंघ के संस्थापक तथा लोकतंत्र सेनानी प्रख्यात नाड़ी विशेषज्ञ सरयू प्रसाद वैद्य एवं माता श्रीमती धिराज कुमारी ने भी पूजा अर्चना कर महाराज जी का विशेष आशिर्वाद व बहुमान में प्राप्त किया। *श्रेष्ठतम आयुर्वेद चिकित्सा एवं उत्कृष्ट नाड़ी ज्ञान के लिए बैद्य जी का किया बहुमान* उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामीजी महाराज ने इस अवसर पर सरयूप्रसाद बैद्य द्वारा आज 94वर्ष की अवस्था में भी अपने श्रेष्ठतम आयुर्वेद चिकित्सा एवं नाड़ी ज्ञान के माध्यम से देश की तमाम राजनीतिक सामाजिक एवं धार्मिक जगत की हस्तियों के चिकित्सा के साथ ही के साथ ही आम जनमानस की चिकित्सा में सतत संलग्न रहते हुए रहते हुए राष्ट्र व समाज की सेवाके लिए मलयार्पणकर विशेष बहुमन कर सम्मानित किया
*संपति दास गुप्त ने सपरिवार ऋषिकेश पहुंच 108 कमल पुष्पों से जगद्गुरु कृष्णाचार्य की की पूजा अर्चना* *प्रेम तिवारी विशेष संवाददाता* *हनुमना* विंध्य के वरिष्ठ पत्रकार संम्पति दास ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर सपरिवार उत्तराखंड की पवित्र भूमि के योग नगरी ऋषिकेश पहुंचकर ज्ञान विज्ञान व विद्वता की साक्षात प्रतिमूर्ति कहे जाने वाले उत्तराखंड पीठाधीश्वर श्रीमद जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीकृष्णा चार्य जी महाराज के परम पवित्र आश्रम श्री कृष्ण कुंज ऋषिकेश पहुंचकर देश व विदेशों तक से पधारे हजारों शिष्यों के बीच मुख्य यजमान के रूप में परमपूज्य सद्गुरुदेव भगवान का 108दिब्य कमल पुष्पों से दिव्य अर्चना का सौभाग्य सपरिवार प्राप्त कर समूचे विंध्य के पत्रकारों एवं जनता जनार्दन को सौभाग्यशाली होने का गौरव दिलाया है। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानुजाचार्य पूज्यपाद स्वामी कृष्णाचार्य जी महाराज श्री वैष्णव सम्प्रदाय के देश के चुनिंदा संतों में गिने जाते हैं जिनके लाखों शिष्य व श्रद्धालु
देश के साथ विदेशों में भी हैं गुरु पूर्णिमा सप्ताह महोत्सव में देश के विभिन्न प्रांतो व जिलों में सामूहिक गुरु पूजन आयोजन के साथ ही हजारों शिष्य प्रतिदिन पूरे सप्ताह भर ऋषिकेश पहुंचकर सदगुरुदेव भगवान का पूजा अर्चना कर अपने आप को सौभाग्यशाली समझते हैं उसी कड़ी में विंध्य के वरिष्ठ पत्रकार तथा पत्रकार विकास परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता संपति दासगुप्त मऊगंज जिले से उत्तराखंड की पवित्र देवभूमि ऋषिकेश पहुंचकर पूज्य महाराज श्री के पूजनका मुख्य यजमान के रूप में सपरिवार 108दिब्य कमल पुष्पों से अष्टोत्तर शत रामानुज नामावली से दिब्यारर्चन के साथ साविधि पत्नी श्रीमती ज्योति रामानुज दासी,पुत्री क्रमशः अयोनिजा एवं स्तुति तथा ढाई वर्षीय पुत्र श्रीनिवास रामानुज दास के साथ की। *विंध्य में जनसंघ संस्थापक भी रहे उपस्थित*।
गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर आयोजित उक्त गुरुपूजन में पूज्य जगद्गुरु स्वामी जीमहाराज के परम कृपा पात्र व पत्रकार श्री गुप्त के पूज्य पिता विंध्य में जनसंघ के संस्थापक तथा लोकतंत्र सेनानी प्रख्यात नाड़ी विशेषज्ञ सरयू प्रसाद वैद्य एवं माता श्रीमती धिराज कुमारी ने भी पूजा अर्चना कर महाराज जी का विशेष आशिर्वाद व बहुमान में प्राप्त किया। *श्रेष्ठतम आयुर्वेद चिकित्सा एवं उत्कृष्ट नाड़ी ज्ञान के लिए बैद्य जी का किया बहुमान* उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामीजी महाराज ने इस अवसर पर सरयूप्रसाद बैद्य द्वारा आज 94वर्ष की अवस्था में भी अपने श्रेष्ठतम आयुर्वेद चिकित्सा एवं नाड़ी ज्ञान के माध्यम से देश की तमाम राजनीतिक सामाजिक एवं धार्मिक जगत की हस्तियों के चिकित्सा के साथ ही के साथ ही आम जनमानस की चिकित्सा में सतत संलग्न रहते हुए रहते हुए राष्ट्र व समाज की सेवाके लिए मलयार्पणकर विशेष बहुमन कर सम्मानित किया
- nali ka kam nahi hua bataiye aayesa bharasta char hon raha hai1
- विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस पर थाना समान पुलिस ने आमजन को किया जागरूक, थाने के सामने आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम1
- गुढ़ में पुलिस विभाग की जन चौपाल नागरिकों को साइबर अपराध डिजिटल अरेस्ट और नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक गुढ़ में पुलिस विभाग की जन चौपाल नागरिकों को साइबर अपराध डिजिटल अरेस्ट और नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक *डीआईजी हेमंत चौहान एवं डीएसपी हिमाली पाठक की उपस्थिति में हुआ सीधा संवाद साइबर हेल्पलाइन और महिला सुरक्षा पर दिया विशेष जोर* *♦️रीवा : गुढ़ समाचार* पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करने तथा समाज में बढ़ते अपराधों के प्रति आमजन को सतर्क करने के उद्देश्य से रीवा पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान आपकी पुलिस आपके द्वार के अंतर्गत गुढ़ नगर स्थित श्री भागवत पैलेस में एक भव्य जन चौपाल का आयोजन किया गया।इस जन चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में रीवा संभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक हेमंत चौहान और विशेष अतिथि के रूप में डीएसपी हिमाली पाठक उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी गुढ़ पुष्पेन्द्र यादव ने की। *डीआईजी हेमंत चौहान का नागरिकों से सीधा संवाद* जन चौपाल को संबोधित करते हुए डीआईजी हेमंत चौहान ने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी सिर्फ अपराध नियंत्रण ही नहीं बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव पैदा करना भी है।उन्होंने उपस्थित लोगों से सीधे संवाद करते हुए उनकी स्थानीय समस्याओं यातायात और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।डीआईजी चौहान ने कहा आज का दौर डिजिटल क्रांति का है लेकिन इसके साथ ही साइबर अपराध भी तेजी से बढ़े हैं।पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है लेकिन नागरिकों की जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। *डीएसपी ने डिजिटल अरेस्ट और बैंक धोखाधड़ी पर दी चेतावनी* डीएसपी हिमाली पाठक ने वर्तमान में तेजी से उभर रहे डिजिटल अरेस्ट जैसे फ्रॉड के तरीकों से नागरिकों को सावधान किया।उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पुलिस सीबीआई या जांच एजेंसी वीडियो कॉल पर किसी को गिरफ्तार या बंधक नहीं बनाती है।यदि इस प्रकार की कोई संदिग्ध कॉल आती है तो घबराएं नहीं और तुरंत पुलिस को सूचित करें।इसके साथ ही उन्होंने महिला सुरक्षा पर बात करते हुए महिलाओं से किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या अपराध की स्थिति में निसंकोच पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की अपील की। *थाना प्रभारी ने बताए साइबर सुरक्षा के मूल मंत्र* कार्यक्रम के दौरान गुढ़ थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र यादव ने साइबर अपराधों की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अनजाने नंबरों से आने वाले लिंक पर क्लिक न करें अपने बैंक ओटीपी पासवर्ड या पिन किसी के साथ साझा न करें। लॉटरी नौकरी का झांसा देने वाले और फर्जी बैंक कॉल्स से सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी गई।साथ ही चौपाल में उपस्थित युवाओं और बुजुर्गों से समाज को नशा मुक्त बनाने की अपील की गई।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि अपराध की जननी भी है। पुलिस विभाग द्वारा नशे के अवैध कारोबार में लिप्त तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।अंतिम क्षण में अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और सीधा संवाद कर उनका त्वरित समाधान करने का भरोसा दिलाया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनप्रतिनिधि समाजसेवी सुरक्षा समिति के सदस्य एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।1
- अगस्त 2026 की प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें: एलपीजी दामों में राहत: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG) की कीमतों में कटौती की गई है, जिससे व्यापारिक क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी। नियमों में बदलाव: आज 1 अगस्त से रेलवे बुकिंग, क्रेडिट कार्ड नियमों और पासपोर्ट फीस (जिसमें 14 साल बाद बढ़ोतरी हुई है) समेत कई नए नियम लागू हो गए हैं। मौसम का हाल: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, यूपी समेत देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का अलर्ट जारी किया है। खेल: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर और यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। विदेश/दुनिया: स्पेन के सेउटा सीमा पर प्रवासियों की भारी घुसपैठ के कारण यूरोप में तनाव बढ़ा है, जिसके चलते इटली ने स्पेन के साथ शेंगेन समझौते को फिलहाल निलंबित कर दिया है। 1 August ki. mukhya khabar 20261
- शंकरगढ़ के पुरानी बाजार से धड़ल्ले से दौड़ रहे भारी वाहन शंकरगढ़ (प्रयागराज)। शंकरगढ़ के पुरानी बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन लगातार जारी है, जिससे स्थानीय लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में एक भारी वाहन की वजह से जल निगम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई और लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुरानी बाजार की सड़क संकरी होने के बावजूद बड़े-बड़े ट्रक और अन्य भारी वाहन दिनभर गुजरते रहते हैं। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि स्कूल खुलने और छुट्टी के समय भी इन वाहनों की आवाजाही जारी रहती है। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भारी चिंता और आक्रोश है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने या वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं की, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराने तथा स्कूल समय के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।1
- शंकरगढ़ स्थित जेनिथ मॉडल स्कूल में अलंकरण समारोह संपन्न, नव निर्वाचित छात्र परिषद ने ली शपथ। शंकरगढ़ स्थित जेनिथ मॉडल स्कूल में अलंकरण समारोह संपन्न, नव निर्वाचित छात्र परिषद ने ली शपथ।1
- फर्जी पुलिस बनकर वसूली करने वाले 2 युवक गिरफ्तार, राजधानी भोपाल में बड़ा खुलासा.... फर्जी पुलिस बनकर वसूली करने वाले 2 युवक गिरफ्तार, राजधानी भोपाल में बड़ा खुलासा.... ♦️ भोपाल समाचार राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में फर्जी पुलिस बनकर राहगीरों से वसूली करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी सिविल ड्रेस में चौराहे पर वाहन रोककर खुद को पुलिसकर्मी बताते थे और हेलमेट व ट्रैफिक नियमों के नाम पर लोगों को डराकर रुपये वसूलने का आरोप है। मामला तब खुला जब मौजूद लोगों ने दोनों को घेरकर पूछा, "कौन से थाने से हो? आईडी कार्ड दिखाओ।" संतोषजनक जवाब न मिलने पर शाहपुरा पुलिस को सूचना दी गई। रात करीब 9:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमान खान और एलएलबी छात्र कार्तिक मिश्रा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान अमान खान की कमर से एक नकली पिस्टल बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। शुरुआती पूछताछ में दोनों ने खुद को कोहेफिजा थाने का पुलिसकर्मी बताया, लेकिन जांच में उनका दावा झूठा निकला। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने इसे "प्रैंक" बताया, जिसे पुलिस ने स्वीकार नहीं किया। फिलहाल दोनों के खिलाफ फर्जी पुलिस बनकर वसूली, धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की सीडीआर और पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।1
- नाले में गिरी बच्ची की तलाश जारी, 26 घंटे बाद भी नहीं मिला मासूम का सुराग, वीडियो वायरल *नाले में गिरी बच्ची की तलाश जारी, 26 घंटे बाद भी नहीं मिला मासूम का सुराग, वीडियो वायरल* उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बेहद दर्दनाक हासदा हो गया है,यहां वायरल वीडियो में एक मासूम बच्ची कथित तौर पर नाले में गिरती दिखाई देती है। इसके तुरंत बाद स्थानीय लोग बच्ची को बचाने के लिए दौड़ते नजर आते हैं, बताया जा रहा है की साठा इलाके की चारु नाम की बच्ची तेज बहाव में बह गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अभी तक मिली रिपोर्ट्स के अनुसार घटना के 26 घंटे बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका है। फिलहाल प्रशासन की ओर से बचाव अभियान जारी है।1