ग्राम पंचायत पंडरी पानी सेवा में, श्रीमान जनपद पंचायत अधिकारी / सरपंच महोदय, ब्लॉक फरसबहार ग्राम पंचायत पंडरी पानी जिला: जशपुर, छत्तीसगढ़। विषय: गौठान का बोर खराब होने और पेयजल की समस्या के संबंध में शिकायत पत्र। महोदय, सविनय निवेदन है कि मैं आपके ग्राम पंचायत पंडरी पानी का निवासी हूँ। हमारे क्षेत्र के गौठान में लगा हुआ बोर पिछले कुछ दिनों से खराब हो गया है। इस बोर का पानी न केवल गौठान में आने वाले मवेशियों के लिए उपयोग होता था, बल्कि आसपास के लोगों के लिए भी यह पानी का मुख्य स्रोत है। बोर खराब होने की वजह से पशुओं को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है और ग्रामीणों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के समय में पानी की यह समस्या काफी गंभीर होती जा रही है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि जनहित और पशुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, इस खराब बोर की जल्द से जल्द मरम्मत करवाने की कृपा करें। धन्यवाद। प्रार्थी का नाम: शिव कुमार चौहान ग्राम: पंडरी पानी दिनांक: 01/04/2026
ग्राम पंचायत पंडरी पानी सेवा में, श्रीमान जनपद पंचायत अधिकारी / सरपंच महोदय, ब्लॉक फरसबहार ग्राम पंचायत पंडरी पानी जिला: जशपुर, छत्तीसगढ़। विषय: गौठान का बोर खराब होने और पेयजल की समस्या के संबंध में शिकायत पत्र। महोदय, सविनय निवेदन है कि मैं आपके ग्राम पंचायत पंडरी पानी का निवासी हूँ। हमारे क्षेत्र के गौठान में लगा हुआ बोर पिछले कुछ दिनों से खराब हो गया है। इस बोर का पानी न केवल गौठान में आने वाले मवेशियों के लिए उपयोग होता था, बल्कि आसपास के लोगों के लिए भी यह पानी का मुख्य स्रोत है। बोर खराब होने की वजह से पशुओं को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है और ग्रामीणों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के समय में पानी की यह समस्या काफी गंभीर होती जा रही है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि जनहित और पशुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, इस खराब बोर की जल्द से जल्द मरम्मत करवाने की कृपा करें। धन्यवाद। प्रार्थी का नाम: शिव कुमार चौहान ग्राम: पंडरी पानी दिनांक: 01/04/2026
- पत्थलगांव के डूमरबहार NH-43 में हुए सड़क हादसे में बाइक चालक अशोक एक्का (निवासी मुड़ापारा, कुनमेरा, जिला सरगुजा) की दर्दनाक मौत हो गई।1
- Post by हमर जशपुर1
- कोलेबिरा: प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बरसलोया स्थित राहसगुड़ी मंदिर परिसर में आयोजित चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के दूसरे दिन अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य रूप से किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कीर्तन की शुरुआत गांव की महिला कीर्तन मंडली एवं पुरुष कीर्तन मंडली द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पारंपरिक वाद्ययंत्रों—मृदंग, मंजीरा एवं करताल की मधुर ध्वनि के साथ जब हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ, तो पूरा क्षेत्र *“हरे राम, हरे राम, राम-राम हरे-हरे ! हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे-हरे !!”* के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबकर नृत्य एवं भजन में लीन हो गए, जिससे मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास का क्षेत्र भी आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। कीर्तन के दौरान महिलाओं, पुरुषों, युवाओं एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। सभी वर्ग के लोग एक साथ भक्ति में लीन होकर भगवान का स्मरण कर रहे हैं, जो गांव की एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। स्थानीय कीर्तन मंडलियों के साथ-साथ झारखंड एवं पड़ोसी राज्य ओडिशा से भी कीर्तन दलों की भागीदारी रहेगी। एवं इसी क्रम में लगातार 48 घंटे तक चलने वाले इस अखंड हरिनाम संकीर्तन ने पूरे बरसलोया गांव को धार्मिक रंग में रंग दिया है। दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं और कीर्तन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। आयोजन समिति रामनवमी मेला समिति, नव युवक संघ बरसलोया के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि, कार्यक्रम के तीसरे दिन, यानी 2 अप्रैल को भव्य एवं आकर्षक झांकियों के साथ विशाल मेला का आयोजन किया जाएगा। भगवान श्रीराम, माता सीता, हनुमान जी एवं अन्य देवी-देवताओं की जीवंत झांकियां श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगी। मेले में विभिन्न प्रकार की रंग बिरंगे दुकान लगाई जाएगी। कार्यक्रम के अंतिम दिन, 3 अप्रैल को पूर्णाहूति के साथ भव्य नगर भ्रमण (शोभा यात्रा) निकाली जाएगी, जिसमें श्रद्धालु भक्ति गीतों एवं जयकारों के साथ पूरे गांव का भ्रमण करेंगे। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें बच्चों एवं युवाओं द्वारा नृत्य, भजन एवं अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। _धार्मिक अनुष्ठान का संचालन पंडित लखेश्वर पंडा, पवन शर्मा एवं मानस रंजन पंडा द्वारा विधि-विधानपूर्वक कराया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में सभी कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो रहे हैं। इस आयोजन में यजमान की भूमिका अमित सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी बिनीता देवी श्रद्धापूर्वक निभा रहे हैं। वहीं माला जापक के रूप में सुधांशु शेखर आचार्य, गणेश दास, बालेश्वर मिश्रा, श्रेयांश होता, एवं दिलेश्वर पंडा, के साथ साथ और भी कोई कोई निरंतर हरिनाम जप कर वातावरण को पवित्र बना रहे हैं।_ *_आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अध्यक्ष रोहित कुमार साहु, सचिव सुनीत पति, कोषाध्यक्ष पुरन कुमार साहु, उपाध्यक्ष प्रमोद सोनी, सह सचिव दिनेश साहु, सह कोषाध्यक्ष महेंद्र साहु, मुख्य संरक्षक अमित कुमार सिंह, संरक्षक ओमप्रकाश साहु, दिलीप पंडा, अयोध्या सोनार, रोहित सिंह, राधेश्याम सोनी तथा सदस्य सकिंदर ओहदार, दीपक साहु, अनुप साहु, शुभम साहु, अविनाश पंडा, पूनम देवी, सुमति देवी, सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।_* _श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति, भक्ति का उत्साह एवं सामूहिक सहभागिता इस धार्मिक आयोजन को भव्य और सफल बना रही है। ग्राम बरसलोया में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल आस्था का केंद्र बना हुआ है, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना का भी अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।_1
- छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती को पकड़ने के लिए ड्रोन की मदद लिया जा रहा है1
- जी हा जशपुर जिले के सन्ना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिसोड़ी शीशा टोली से लगा हुआ आश्रित गांव दर्रीटोली से ख़बर आ रही जानकारी के अनुसार यहाँ के ग्रामीण वर्षों से यही ढोड़ी का पानी पी के दिन गुजार रहे हैं, बरसात हो गर्मी हो या हो ठण्ड सबसे बड़ी दिक्कत कि बात या बताई जा रही है, कि गांव से लगभग 1 किलोमीटर दूर ढोढ़ी जाना पड़ता है जो तस्वीर में दिखाया जा रहा है, अब आप ही समझिये इतना दूर से पानी लेने जाना मतलब 2 घंटा का समय काटना इन लोगों कि कठिन समस्या को देखते हुवें राज्य सरकार एवं विधायक जी को एक्टिव होना पड़ेगा क्यूंकि ऐसे शिकायत एक गांव कि नहीं जशपुर जिले में हर गांव कि बताई जा रही है।1
- चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छिछवानी में सोमवार शाम एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद में एक व्यक्ति की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छिछवानी निवासी कमिल टोप्पो पिता स्व. पंखरासियुस टोप्पो ने गांव के ही राजेंद्र कुमार मिंज उम्र 45 वर्ष, पिता लिबनिश मिंज की लाठी से वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे की है। परिजनों के मुताबिक, राजेंद्र मिंज अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित डीपाखोइर इलाके में टमाटर खरीदने गए थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात कमिल टोप्पो से हो गई, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कमिल टोप्पो ने राजेंद्र मिंज के सिर पर लाठी से जोरदार वार कर दिया। सबसे दुखद पहलू यह रहा कि यह पूरी घटना उनकी नाबालिग बेटी के सामने हुई, जिससे वह सदमे में है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और देर रात शव को कब्जे में लेकर थाना ले आए। मंगलवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, इस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गांव की एक महिला को लेकर कमिल टोप्पो और राजेंद्र मिंज के बीच पहले से विवाद चल रहा था और अक्सर दोनों के बीच झड़प होती रहती थी। सोमवार को भी इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और हत्या जैसी वारदात हो गई। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं आरोपी कमिल टोप्पो की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।1
- Post by Dhanesh yadav2
- कोलेबिरा:- लचरागढ़ स्थित विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर, उच्च विद्यालय में वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में लचरागढ़ ओपी प्रभारी जितेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लालमोहन सिंह ने की, जबकि विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष देवनारायण सिंह एवं प्रधानाचार्य राजेंद्र साहू भी मंचासीन रहे।आचार्य अर्जुन महतो ने सत्र 2025–26 का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य राजेंद्र साहू ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कारों पर विशेष ध्यान दिया जाता है और आगामी सत्र से कंप्यूटर शिक्षा भी प्रारंभ की जाएगी। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के नैतिक विकास पर जोर देते हुए अभिभावकों से भी सहयोग की अपील की।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा 5वीं, 6वीं एवं 7वीं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रहा। इस दौरान छात्रों के चेहरे पर खुशी और अभिभावकों में गर्व का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन आचार्य प्रमोद पाणिग्रही ने किया, जबकि अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही।1