logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान मंत्री विधायक अधिकारी सबका बेटा सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बहुमत साबित करने के बाद बड़ा ऐलान किया मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के सरकारी स्कूलों की व्यवस्था ऐसा बनना है कि मंत्री विधायक अधिकारी सबका बेटा सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए बेबस हो

2 hrs ago
user_BN Chitranjan
BN Chitranjan
बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान मंत्री विधायक अधिकारी सबका बेटा सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बहुमत साबित करने के बाद बड़ा ऐलान किया मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के सरकारी स्कूलों की व्यवस्था ऐसा बनना है कि मंत्री विधायक अधिकारी सबका बेटा सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए बेबस हो

More news from बिहार and nearby areas
  • पैसा कमाने के लिए पसीना बहाना पड़ता है। तब जाकर सफलता मिलती हैं!
    1
    पैसा कमाने के लिए पसीना बहाना पड़ता है। तब जाकर सफलता मिलती हैं!
    user_M.A.P NETWORK
    M.A.P NETWORK
    Local News Reporter पश्चिम चंपारण, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • वैशाख नवमी के शुभ अवसर पर सरिसवा स्थित मां गढ़ी माई के मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। यह मेला न केवल स्थानीय लोगों के लिए, बल्कि सीमा पार नेपाल के श्रद्धालुओं के लिए भी अटूट श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक बन चुका है। मान्यता है कि मां गढ़ी माई के दरबार से कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता और मैया सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। इस विशेष दिन पर दूर-दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर मंदिर पहुंचे। यहाँ बलि देने की प्राचीन परंपरा आज भी प्रधान है। जहाँ भक्तों ने अपनी मन्नत पूरी होने पर बकरे की बलि अर्पित की। वहीं, शांति और भक्ति के प्रतीक के रूप में कई श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में 'परेवा' (कबूतर) भी छोड़े। मेले का दृश्य भक्तिमय रहा, जहाँ 'जय माता दी' के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान था। भारत-नेपाल सीमा के समीप होने के कारण इस मेले में नेपाली श्रद्धालुओं की भी भारी भागीदारी रही। सांस्कृतिक और धार्मिक साझा विरासत को दर्शाते हुए, दोनों देशों के लोगों ने एक साथ मिलकर पूजा-अर्चना की। धार्मिक अनुष्ठानों के बीच सामाजिक समरसता की झलक भी देखने को मिली। भक्तों द्वारा कुंवारी कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया और उन्हें 'अंग वस्त्र' भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, मेले में 'सदा बलबरत' (भंडारा) का भी आयोजन निरंतर चलता रहा, जिससे भक्तों की सेवा और समर्पण का भाव स्पष्ट झलकता रहा। यह मेला क्षेत्र की एकता और गहरी धार्मिक जड़ों को मजबूती प्रदान करता है।
    4
    वैशाख नवमी के शुभ अवसर पर सरिसवा स्थित मां गढ़ी माई के मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। यह मेला न केवल स्थानीय लोगों के लिए, बल्कि सीमा पार नेपाल के श्रद्धालुओं के लिए भी अटूट श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक बन चुका है। मान्यता है कि मां गढ़ी माई के दरबार से कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता और मैया सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।
इस विशेष दिन पर दूर-दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर मंदिर पहुंचे। यहाँ बलि देने की प्राचीन परंपरा आज भी प्रधान है। जहाँ भक्तों ने अपनी मन्नत पूरी होने पर बकरे की बलि अर्पित की। वहीं, शांति और भक्ति के प्रतीक के रूप में कई श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में 'परेवा' (कबूतर) भी छोड़े। मेले का दृश्य भक्तिमय रहा, जहाँ 'जय माता दी' के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान था।
भारत-नेपाल सीमा के समीप होने के कारण इस मेले में नेपाली श्रद्धालुओं की भी भारी भागीदारी रही। सांस्कृतिक और धार्मिक साझा विरासत को दर्शाते हुए, दोनों देशों के लोगों ने एक साथ मिलकर पूजा-अर्चना की।
धार्मिक अनुष्ठानों के बीच सामाजिक समरसता की झलक भी देखने को मिली। भक्तों द्वारा कुंवारी कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया और उन्हें 'अंग वस्त्र' भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, मेले में 'सदा बलबरत' (भंडारा) का भी आयोजन निरंतर चलता रहा, जिससे भक्तों की सेवा और समर्पण का भाव स्पष्ट झलकता रहा। यह मेला क्षेत्र की एकता और गहरी धार्मिक जड़ों को मजबूती प्रदान करता है।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • **योगापट्टी के चौमुखा में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की; 7 नामजद, 4 गिरफ्तार** **बेतिया से अमित शुक्ला की रिपोर्ट** **बेतिया:** योगापट्टी थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव में उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब पुलिस टीम के साथ स्थानीय लोगों की धक्का-मुक्की और हंगामा हो गया। घटना के बाद इलाके में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम किसी मामले की जांच के लिए चौमुखा पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है, जिनमें से 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और किसी...
    1
    **योगापट्टी के चौमुखा में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की; 7 नामजद, 4 गिरफ्तार**
**बेतिया से अमित शुक्ला की रिपोर्ट**
**बेतिया:** योगापट्टी थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव में उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब पुलिस टीम के साथ स्थानीय लोगों की धक्का-मुक्की और हंगामा हो गया। घटना के बाद इलाके में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम किसी मामले की जांच के लिए चौमुखा पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है, जिनमें से 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वहीं, घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और किसी...
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • बेतिया से इस वक्त की बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है जहां दिनदहाड़े खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो ठगों ने एक व्यक्ति से सोने की चेन और अंगूठी की ठगी कर ली। यह पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित की पहचान अजय कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अजय कुमार गुप्ता सुबह करीब 8:30 बजे अपनी पत्नी को RLSY कॉलेज छोड़कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह दुर्गाबाग मंदिर के मुख्य द्वार के पास पहुंचे, तभी दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। दोनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और बड़ी चालाकी से बातचीत शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि इलाके में हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं, इसलिए सुरक्षा के लिहाज से आप अपनी सोने की चेन और अंगूठी उतारकर सुरक्षित रख लीजिए। ठगों की बातों में आकर अजय कुमार गुप्ता ने अपनी सोने की चेन और अंगूठी उतार दी। इसके बाद आरोप है कि दोनों युवकों ने गहनों को कागज में लपेटकर एक पॉलिथीन में रखा और वह पॉलिथीन पीड़ित के ही पॉकेट में रखवा दी। लेकिन असली धोखा तो तब सामने आया जब अजय कुमार गुप्ता घर पहुंचे। घर पहुंचकर जब उन्होंने पॉकेट से पॉलिथीन निकाली और खोली तो उनके होश उड़ गए। उसमें सोने की चेन और अंगूठी की जगह केवल दो छोटे पत्थर रखे हुए थे। यह देखकर वह पूरी तरह हैरान रह गए और तुरंत समझ गए कि उनके साथ बड़ी ठगी हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने बिना देर किए नगर थाना पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित का कहना है कि दोनों अज्ञात युवकों ने खुद को पुलिस बताकर भरोसा जीत लिया और इसी का फायदा उठाकर गहनों की ठगी कर ली। वहीं घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर दुर्गाबाग जैसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े पुलिस बनकर ठगी की यह वारदात कैसे हो गई। यह घटना पुलिस प्रशासन के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन गई है और इलाके में लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
    1
    बेतिया से इस वक्त की बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है जहां दिनदहाड़े खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो ठगों ने एक व्यक्ति से सोने की चेन और अंगूठी की ठगी कर ली। यह पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित की पहचान अजय कुमार गुप्ता के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार अजय कुमार गुप्ता सुबह करीब 8:30 बजे अपनी पत्नी को RLSY कॉलेज छोड़कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह दुर्गाबाग मंदिर के मुख्य द्वार के पास पहुंचे, तभी दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। दोनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और बड़ी चालाकी से बातचीत शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि इलाके में हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं, इसलिए सुरक्षा के लिहाज से आप अपनी सोने की चेन और अंगूठी उतारकर सुरक्षित रख लीजिए।
ठगों की बातों में आकर अजय कुमार गुप्ता ने अपनी सोने की चेन और अंगूठी उतार दी। इसके बाद आरोप है कि दोनों युवकों ने गहनों को कागज में लपेटकर एक पॉलिथीन में रखा और वह पॉलिथीन पीड़ित के ही पॉकेट में रखवा दी। लेकिन असली धोखा तो तब सामने आया जब अजय कुमार गुप्ता घर पहुंचे।
घर पहुंचकर जब उन्होंने पॉकेट से पॉलिथीन निकाली और खोली तो उनके होश उड़ गए। उसमें सोने की चेन और अंगूठी की जगह केवल दो छोटे पत्थर रखे हुए थे। यह देखकर वह पूरी तरह हैरान रह गए और तुरंत समझ गए कि उनके साथ बड़ी ठगी हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने बिना देर किए नगर थाना पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पीड़ित का कहना है कि दोनों अज्ञात युवकों ने खुद को पुलिस बताकर भरोसा जीत लिया और इसी का फायदा उठाकर गहनों की ठगी कर ली। वहीं घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुट गई है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर दुर्गाबाग जैसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े पुलिस बनकर ठगी की यह वारदात कैसे हो गई। यह घटना पुलिस प्रशासन के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन गई है और इलाके में लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    20 hrs ago
  • जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में आज जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने 62 मामलों की सुनवाई की। 24.04.2026.
    1
    जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में आज जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने 62 मामलों की सुनवाई की। 24.04.2026.
    user_Vivek Kumar (Shrivastava).
    Vivek Kumar (Shrivastava).
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    22 hrs ago
  • सुगौली के दक्षिणी छपरा बहास पंचायत में दो संप्रदायों के बीच हुआ जम कर मारपीट,पहुंची पुलिस छावनी में तब्दील। स्थिति शांत।पुलिस जुटी कार्रवाई में।
    1
    सुगौली के दक्षिणी छपरा बहास पंचायत में दो संप्रदायों के बीच हुआ जम कर मारपीट,पहुंची पुलिस छावनी में तब्दील। स्थिति शांत।पुलिस जुटी कार्रवाई में।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • शनिवार को दिन मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो सगे भाई को पूर्व में शराब कारोबार के मामले में तथा एक चाकूबाजी के मामले में किया गिरफ्तार ।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 381/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त रामशंकर यादव ,शिवशंकर यादव दोनों पिता सेमुआपुर वार्ड नंबर 01 ।इन दोनों भाई सगे भाई को शराब के मामले में गिरफ्तार किया गया।वही मझौलिया थाना कांड संख्या 200/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त ।शिवपूजन कुमार पिता स्व.सत्यनारायण चौधरी साकिन माधोपुर मलाही टोला वार्ड नंबर 06 ।इनको चाकूबाजी के मामले में किया गया गिरफ्तार।इन तीनों अभियुक्तों को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    2
    शनिवार को दिन मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर  दो सगे भाई को पूर्व में शराब कारोबार के मामले में तथा एक चाकूबाजी के मामले में किया गिरफ्तार ।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 381/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त रामशंकर यादव ,शिवशंकर यादव दोनों पिता सेमुआपुर वार्ड नंबर 01 ।इन दोनों भाई सगे भाई को शराब के मामले में गिरफ्तार किया गया।वही मझौलिया थाना कांड संख्या 200/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त ।शिवपूजन कुमार पिता स्व.सत्यनारायण चौधरी साकिन माधोपुर मलाही टोला वार्ड नंबर 06 ।इनको चाकूबाजी के मामले में किया गया गिरफ्तार।इन तीनों अभियुक्तों को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • **नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: जाली नोट व हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार** **बेतिया से अमित शुक्ला की रिपोर्ट** **बेतिया:** नेपाल सीमा से जुड़े इलाके में जाली नोट और अवैध हथियार की तस्करी से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। कंगली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्रिवेणी-घोड़ासहन पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाकर दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल की ओर से कुछ संदिग्ध लोग जाली नोट बनाने की सामग्री और अवैध हथियार लेकर इस रास्ते से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में सघन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के दरपा थाना क्षेत्र निवासी ज्वाला सिंह और सचिन कुमार के रूप में हुई है, जबकि फरार आरोपी दिलीप कुमार बताया जा रहा है। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से जाली नोट बनाने में प्रयुक्त संदिग्ध सफेद कागज, एक लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस बरामदगी के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह गिरोह नेपाल सीमा से जाली नोट और हथियार की तस्करी से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और बरामद सामग्री की वैज्ञानिक जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। इस संबंध में नरकटियागंज एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि पूर्व सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वाहन जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के साथ पूरे नेटवर्क का भी खुलासा किया जाएगा।
    1
    **नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: जाली नोट व हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार**
**बेतिया से अमित शुक्ला की रिपोर्ट**
**बेतिया:** नेपाल सीमा से जुड़े इलाके में जाली नोट और अवैध हथियार की तस्करी से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। कंगली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्रिवेणी-घोड़ासहन पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाकर दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल की ओर से कुछ संदिग्ध लोग जाली नोट बनाने की सामग्री और अवैध हथियार लेकर इस रास्ते से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में सघन जांच अभियान शुरू किया।
जांच के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के दरपा थाना क्षेत्र निवासी ज्वाला सिंह और सचिन कुमार के रूप में हुई है, जबकि फरार आरोपी दिलीप कुमार बताया जा रहा है।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से जाली नोट बनाने में प्रयुक्त संदिग्ध सफेद कागज, एक लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस बरामदगी के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह गिरोह नेपाल सीमा से जाली नोट और हथियार की तस्करी से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और बरामद सामग्री की वैज्ञानिक जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।
इस संबंध में नरकटियागंज एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि पूर्व सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वाहन जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस ने दावा किया है कि फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के साथ पूरे नेटवर्क का भी खुलासा किया जाएगा।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में महिला आरक्षण कानून को लेकर भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा आज मातृशक्ति जन आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च नजर बाग पार्क से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शहीद पार्क पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियां और कार्यकर्ता शामिल रहीं, जिन्होंने पूरे जोश और आक्रोश के साथ अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने विपक्षी दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के कुछ नेताओं द्वारा लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर विरोधात्मक रुख अपनाया गया, जिससे इस ऐतिहासिक कानून को कमजोर करने का प्रयास किया गया है। नेत्रियों ने कहा कि यह सवाल उठता है कि क्या राजनीतिक अधिकार केवल कुछ विशेष परिवारों की महिलाओं तक सीमित रहेंगे, और क्या गरीब व सामान्य घरों की महिलाओं को राजनीति में समान अवसर नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार लगातार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। महिला आरक्षण बिल को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया, जिसका उद्देश्य संसद और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करना है। भाजपा महिला मोर्चा ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक महिला सशक्तिकरण से जुड़े इस प्रकार के कानून पूरी तरह लागू नहीं होते, तब तक संगठन सड़क से लेकर हर मंच पर अपना विरोध दर्ज कराता रहेगा और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगा। इस बीच, कार्यक्रम में पप्पू यादव पर भी निशाना साधा गया। महिला मोर्चा की नेत्रियों ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है, जिसकी वे कड़ी निंदा करती हैं। उन्होंने मांग की कि पप्पू यादव सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और अपने पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाएं। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, लेकिन नेताओं के बयानों में विपक्ष के खिलाफ तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया साफ तौर पर देखने को मिली।
    1
    पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में महिला आरक्षण कानून को लेकर भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा आज मातृशक्ति जन आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च नजर बाग पार्क से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शहीद पार्क पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियां और कार्यकर्ता शामिल रहीं, जिन्होंने पूरे जोश और आक्रोश के साथ अपनी आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने विपक्षी दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के कुछ नेताओं द्वारा लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर विरोधात्मक रुख अपनाया गया, जिससे इस ऐतिहासिक कानून को कमजोर करने का प्रयास किया गया है। नेत्रियों ने कहा कि यह सवाल उठता है कि क्या राजनीतिक अधिकार केवल कुछ विशेष परिवारों की महिलाओं तक सीमित रहेंगे, और क्या गरीब व सामान्य घरों की महिलाओं को राजनीति में समान अवसर नहीं मिलना चाहिए।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार लगातार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। महिला आरक्षण बिल को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया, जिसका उद्देश्य संसद और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करना है।
भाजपा महिला मोर्चा ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक महिला सशक्तिकरण से जुड़े इस प्रकार के कानून पूरी तरह लागू नहीं होते, तब तक संगठन सड़क से लेकर हर मंच पर अपना विरोध दर्ज कराता रहेगा और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगा।
इस बीच, कार्यक्रम में पप्पू यादव पर भी निशाना साधा गया। महिला मोर्चा की नेत्रियों ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है, जिसकी वे कड़ी निंदा करती हैं। उन्होंने मांग की कि पप्पू यादव सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और अपने पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाएं।
पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, लेकिन नेताओं के बयानों में विपक्ष के खिलाफ तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया साफ तौर पर देखने को मिली।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.