logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

त्रिनेत्र बालगृह में अवधिपार आटे से बनाई जा रही रोटियां, बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़, समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाई फटकार 11 मई 2026, सवाई माधोपुर। समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा सोमवार को त्रिनेत्र बालगृह, कृष्णमपुरम कॉलोनी सवाई माधोपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बालगृह में कई खामिया/अनियमितताएं पाई गई। रसोईघर का निरीक्षण करने पर रसोईघर में अवधिपार आटा रखा पाया गया, जिसे बच्चों की रोटियां बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा था। अवधिपार/एक्सपायरी आटे को मौके पर ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री वेदप्रकाश पूर्वियां को टीम के साथ बुलाकर नष्ट करवाया गया। साथ ही निरीक्षण के दौरान रसोईघर में रोटियां रखने का कैसरोल भी टूटा हुआ पाया गया, जिस पर फंगस भी लगी हुई थी। स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर में नर्सिंग ऑफिसर श्री ललित भारद्वाज ने आज दिनांक 11.05.2026 को हस्ताक्षर कर रखे थे, परन्तु बालगृह में उपस्थित बच्चों द्वारा नर्सिंग ऑफिसर का पिछले तीन-चार दिनों से बालगृह में नहीं आना बताया गया, दिनांक 29.04.2026 को हुए गत निरीक्षण के दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनोज गर्ग द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए बच्चों के मेडिकल चैकअप के लिए त्रिनेत्र बालगृह के सचिव श्री हरीश उपाध्याय एवं नर्सिंग ऑफिसर श्री ललित भारद्वाज को निर्देशित किया गया था, परन्तु आज दिनांक तक संस्था सचिव एवं नर्सिंग ऑफिसर द्वारा बच्चों का मेडिकल चैकअप नहीं करवाया गया, बच्चों की मात्र हाइट एवं वजन नपवाकर ही इतिश्री कर ली गई है। निरीक्षण के दौरान बच्चों के वस्त्र वितरण रजिस्टर अनुसार बच्चों को दिनांक 29.04.2026 को 2-2 पेन्ट, शर्ट, टी शर्ट, लोवर, नेकर, टॉवल आदि वितरित करना अंकित पाया गया है, लेकिन बच्चों ने 1-1 ही पेन्ट, शर्ट, टी शर्ट, लोवर, टॉवल ही वितरित किया जाना बताया है, जो भी सभी बच्चों को वितरित नहीं करके सिर्फ कुछ ही बच्चों को वितरित किये गये है। बच्चों को डाइट चार्ट के अनुसार भोजन भी उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है, ना ही उन्हें कोई विशेष आहार फल, मिठाई इत्यादि उपलब्ध करवाये जा रहे है। साबुन, शैम्पू, हेयर ऑयल इत्यादि भी प्रत्येक बच्चे को उपलब्ध नहीं करवाये जा रहे है। बालगृह में साफ-सफाई का भी अभाव पाया गया, बाथरूम एवं टॉयलेट से बदबू आ रही थी, जिस कारण बालगृह में खड़े रहना भी दूभर हो रहा था। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं एवं खामियों पर समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने संस्था के सचिव हरीश उपाध्याय एवं उपस्थित अन्य स्टाफ को फटकार लगाते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने, बालगृह की नियमित रूप से साफ-सफाई करवाने एवं बच्चों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करवाये जाने के संबंध में निर्देश प्रदान किये गयें। बालगृह में पाई गई अनियमितताओं पर बालगृह के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

1 hr ago
user_Rakesh Agarwal
Rakesh Agarwal
पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
1 hr ago
01366ada-00f7-4e2f-be68-7dccf50358a0

त्रिनेत्र बालगृह में अवधिपार आटे से बनाई जा रही रोटियां, बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़, समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाई फटकार 11 मई 2026, सवाई माधोपुर। समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा सोमवार को त्रिनेत्र बालगृह, कृष्णमपुरम कॉलोनी सवाई माधोपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बालगृह में कई खामिया/अनियमितताएं पाई गई। रसोईघर का निरीक्षण करने पर रसोईघर में अवधिपार आटा रखा पाया गया, जिसे बच्चों की रोटियां बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा था। अवधिपार/एक्सपायरी आटे को मौके पर ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री वेदप्रकाश पूर्वियां को टीम के साथ बुलाकर नष्ट करवाया गया। साथ ही निरीक्षण के दौरान रसोईघर में रोटियां रखने का कैसरोल भी टूटा हुआ पाया गया, जिस पर फंगस भी लगी हुई थी। स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर में नर्सिंग ऑफिसर श्री ललित भारद्वाज ने आज दिनांक 11.05.2026 को हस्ताक्षर कर रखे थे, परन्तु बालगृह में उपस्थित बच्चों द्वारा नर्सिंग ऑफिसर का पिछले तीन-चार दिनों से बालगृह में नहीं आना बताया गया, दिनांक 29.04.2026 को हुए गत निरीक्षण के दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनोज गर्ग द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए बच्चों के मेडिकल चैकअप के लिए त्रिनेत्र बालगृह के सचिव श्री हरीश उपाध्याय एवं नर्सिंग ऑफिसर श्री ललित भारद्वाज को निर्देशित किया गया था, परन्तु आज दिनांक तक संस्था सचिव एवं नर्सिंग ऑफिसर द्वारा बच्चों का मेडिकल चैकअप नहीं करवाया गया, बच्चों की मात्र हाइट एवं वजन नपवाकर ही इतिश्री कर ली गई है। निरीक्षण के दौरान बच्चों के वस्त्र वितरण रजिस्टर अनुसार बच्चों को दिनांक 29.04.2026 को 2-2 पेन्ट, शर्ट, टी शर्ट, लोवर, नेकर, टॉवल आदि वितरित करना अंकित पाया गया है, लेकिन बच्चों ने 1-1 ही पेन्ट, शर्ट, टी शर्ट, लोवर, टॉवल ही वितरित किया जाना बताया है, जो भी सभी बच्चों को वितरित नहीं करके सिर्फ कुछ ही बच्चों को वितरित किये गये है। बच्चों को डाइट चार्ट के अनुसार भोजन भी उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है, ना ही उन्हें कोई विशेष आहार फल, मिठाई इत्यादि उपलब्ध करवाये जा रहे है। साबुन, शैम्पू, हेयर ऑयल इत्यादि भी प्रत्येक बच्चे को उपलब्ध नहीं करवाये जा रहे है। बालगृह में साफ-सफाई का भी अभाव पाया गया, बाथरूम एवं टॉयलेट से बदबू आ रही थी, जिस कारण बालगृह में खड़े रहना भी दूभर हो रहा था। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं एवं खामियों पर समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने संस्था के सचिव हरीश उपाध्याय एवं उपस्थित अन्य स्टाफ को फटकार लगाते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने, बालगृह की नियमित रूप से साफ-सफाई करवाने एवं बच्चों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करवाये जाने के संबंध में निर्देश प्रदान किये गयें। बालगृह में पाई गई अनियमितताओं पर बालगृह के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • *मेधावी विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, कैरियर काउंसलिंग सेमिनार से विद्यार्थियों के सपनों को लगेंगे नए पंख* *सवाई माधोपुर, 11 मई।* जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग, सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में संचालित अभिनव पहल “भविष्य की उड़ान” के अंतर्गत जिले के मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को नई दिशा प्रदान करने के लिए जिला कलक्टर काना राम की पहल पर “कैरियर काउंसलिंग सेमिनार” का आयोजन राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, रामसिंहपुरा, सवाई माधोपुर में किया गया जिसमें विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं विभिन्न करियर विकल्पों के संबंध में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर काना राम ने कहा कि वर्तमान समय में सही मार्गदर्शन विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य स्पष्ट रूप से निर्धारित करने, अनुशासन के साथ अध्ययन करने तथा समय का सदुपयोग करने एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और स्मार्ट फोन का सकारात्मक एवं शैक्षिक उपयोग करने का आह्वान किया। सेमिनार में मुख्य केरियर मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित सीईओ जिला परिषद गौरव बुडानिया ने विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, रक्षा, तकनीकी शिक्षा तथा अन्य उभरते क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। शिक्षा के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त मोटिवेशनल स्पीकर चेनाराम चौधरी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, कठोर परिश्रम और दृढ़ संकल्प आवश्यक है। उनके प्रेरक उद्बोधन से विद्यार्थियों में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ। एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता एवं कार्यक्रम अधिकारी हेमराज मीना ने बताया कि सेमिनार में जिलेभर से लगभग 278 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों की भी सक्रिय सहभागिता रही, जिससे यह आयोजन अत्यंत प्रभावी एवं उपयोगी सिद्ध हुआ। कार्यक्रम के दौरान एपीसी राकेश कुमार, कार्यक्रम अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी भगवान माली, दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
    1
    *मेधावी विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, कैरियर काउंसलिंग सेमिनार से विद्यार्थियों के सपनों को लगेंगे नए पंख*
*सवाई माधोपुर, 11 मई।* जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग, सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में संचालित अभिनव पहल “भविष्य की उड़ान” के अंतर्गत जिले के मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को नई दिशा प्रदान करने के लिए जिला कलक्टर काना राम की पहल पर “कैरियर काउंसलिंग सेमिनार” का आयोजन राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, रामसिंहपुरा, सवाई माधोपुर में किया गया जिसमें विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं विभिन्न करियर विकल्पों के संबंध में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर काना राम ने कहा कि वर्तमान समय में सही मार्गदर्शन विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य स्पष्ट रूप से निर्धारित करने, अनुशासन के साथ अध्ययन करने तथा समय का सदुपयोग करने एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और स्मार्ट फोन का सकारात्मक एवं शैक्षिक उपयोग करने का आह्वान किया।
सेमिनार में मुख्य केरियर मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित सीईओ जिला परिषद गौरव बुडानिया ने विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, रक्षा, तकनीकी शिक्षा तथा अन्य उभरते क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
शिक्षा के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त मोटिवेशनल स्पीकर चेनाराम चौधरी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, कठोर परिश्रम और दृढ़ संकल्प आवश्यक है। उनके प्रेरक उद्बोधन से विद्यार्थियों में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ।
एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता एवं कार्यक्रम अधिकारी हेमराज मीना ने बताया कि सेमिनार में जिलेभर से लगभग 278 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों की भी सक्रिय सहभागिता रही, जिससे यह आयोजन अत्यंत प्रभावी एवं उपयोगी सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम के दौरान एपीसी राकेश कुमार, कार्यक्रम अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी भगवान माली, दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    24 min ago
  • yahan per kichad Hai album band hai Pani ki samasya kuda kachra gandgi naliya bande khatre kafi hai
    2
    yahan per kichad Hai album band hai Pani ki samasya kuda kachra gandgi naliya bande khatre kafi hai
    user_S k jataw S k jataw
    S k jataw S k jataw
    सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • चौथ का बरवाड़ा में चोरु सड़क का निर्माण काम महंगे डामर के कारण ठेकेदार ने अधूरा छोड़ दिया है। अधूरी सड़क पर निकली गिट्टी से आए दिन वाहन पंचर हो रहे हैं, जिससे चालक खासे परेशान हैं। स्थानीय लोग जल्द से जल्द सड़क पर डामर बिछाने की मांग कर रहे हैं।
    1
    चौथ का बरवाड़ा में चोरु सड़क का निर्माण काम महंगे डामर के कारण ठेकेदार ने अधूरा छोड़ दिया है। अधूरी सड़क पर निकली गिट्टी से आए दिन वाहन पंचर हो रहे हैं, जिससे चालक खासे परेशान हैं। स्थानीय लोग जल्द से जल्द सड़क पर डामर बिछाने की मांग कर रहे हैं।
    user_Irfan Rajasthan patrika
    Irfan Rajasthan patrika
    Local News Reporter चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • सवाई माधोपुर के गंभीर गांव में एक हैंडपंप पिछले 10 साल से खराब पड़ा है। बिजली न होने पर टंकी का पानी खत्म होने से ग्रामीणों को भीषण जल संकट का सामना करना पड़ता है। इसे जल्द ठीक कराने की मांग उठाई गई है ताकि गर्मियों में राहत मिल सके।
    2
    सवाई माधोपुर के गंभीर गांव में एक हैंडपंप पिछले 10 साल से खराब पड़ा है। बिजली न होने पर टंकी का पानी खत्म होने से ग्रामीणों को भीषण जल संकट का सामना करना पड़ता है। इसे जल्द ठीक कराने की मांग उठाई गई है ताकि गर्मियों में राहत मिल सके।
    user_Rahul Gambhira
    Rahul Gambhira
    सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • सवाई माधोपुर: त्रिनेत्र बालगृह में अवधिपार आटे से बनाई जा रही रोटियां, समीक्षा गौतम सचिव ने लगाई फटकार, सवाई माधोपुर। समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा सोमवार को त्रिनेत्र बालगृह, कृष्णमपुरम कॉलोनी सवाई माधोपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बालगृह में कई खामिया/अनियमितताएं पाई गई। रसोईघर का निरीक्षण करने पर रसोईघर में अवधिपार आटा रखा पाया गया, जिसे बच्चों की रोटियां बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा था। अवधिपार/एक्सपायरी आटे को मौके पर ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री वेदप्रकाश पूर्वियां को टीम के साथ बुलाकर नष्ट करवाया गया। साथ ही निरीक्षण के दौरान रसोईघर में रोटियां रखने का कैसरोल भी टूटा हुआ पाया गया, जिस पर फंगस भी लगी हुई थी। स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर में नर्सिंग ऑफिसर श्री ललित भारद्वाज ने आज दिनांक 11.05.2026 को हस्ताक्षर कर रखे थे, परन्तु बालगृह में उपस्थित बच्चों द्वारा नर्सिंग ऑफिसर का पिछले तीन-चार दिनों से बालगृह में नहीं आना बताया गया, दिनांक 29.04.2026 को हुए गत निरीक्षण के दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनोज गर्ग द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए बच्चों के मेडिकल चैकअप के लिए त्रिनेत्र बालगृह के सचिव श्री हरीश उपाध्याय एवं नर्सिंग ऑफिसर श्री ललित भारद्वाज को निर्देशित किया गया था, परन्तु आज दिनांक तक संस्था सचिव एवं नर्सिंग ऑफिसर द्वारा बच्चों का मेडिकल चैकअप नहीं करवाया गया, बच्चों की मात्र हाइट एवं वजन नपवाकर ही इतिश्री कर ली गई है। निरीक्षण के दौरान बच्चों के वस्त्र वितरण रजिस्टर अनुसार बच्चों को दिनांक 29.04.2026 को 2-2 पेन्ट, शर्ट, टी शर्ट, लोवर, नेकर, टॉवल आदि वितरित करना अंकित पाया गया है, लेकिन बच्चों ने 1-1 ही पेन्ट, शर्ट, टी शर्ट, लोवर, टॉवल ही वितरित किया जाना बताया है, जो भी सभी बच्चों को वितरित नहीं करके सिर्फ कुछ ही बच्चों को वितरित किये गये है। बच्चों को डाइट चार्ट के अनुसार भोजन भी उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है, ना ही उन्हें कोई विशेष आहार फल, मिठाई इत्यादि उपलब्ध करवाये जा रहे है। साबुन, शैम्पू, हेयर ऑयल इत्यादि भी प्रत्येक बच्चे को उपलब्ध नहीं करवाये जा रहे है। बालगृह में साफ-सफाई का भी अभाव पाया गया, बाथरूम एवं टॉयलेट से बदबू आ रही थी, जिस कारण बालगृह में खड़े रहना भी दूभर हो रहा था। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं एवं खामियों पर समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने संस्था के सचिव हरीश उपाध्याय एवं उपस्थित अन्य स्टाफ को फटकार लगाते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने, बालगृह की नियमित रूप से साफ-सफाई करवाने एवं बच्चों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करवाये जाने के संबंध में निर्देश प्रदान किये गयें। बालगृह में पाई गई अनियमितताओं पर बालगृह के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
    1
    सवाई माधोपुर: त्रिनेत्र बालगृह में अवधिपार आटे से बनाई जा रही रोटियां, समीक्षा गौतम सचिव ने लगाई फटकार,




सवाई माधोपुर। समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा सोमवार को त्रिनेत्र बालगृह, कृष्णमपुरम कॉलोनी सवाई माधोपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बालगृह में कई खामिया/अनियमितताएं पाई गई। रसोईघर का निरीक्षण करने पर रसोईघर में अवधिपार आटा रखा पाया गया, जिसे बच्चों की रोटियां बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा था। अवधिपार/एक्सपायरी आटे को मौके पर ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री वेदप्रकाश पूर्वियां को टीम के साथ बुलाकर नष्ट करवाया गया।
साथ ही निरीक्षण के दौरान रसोईघर में रोटियां रखने का कैसरोल भी टूटा हुआ पाया गया, जिस पर फंगस भी लगी हुई थी। स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर में नर्सिंग ऑफिसर श्री ललित भारद्वाज ने आज दिनांक 11.05.2026 को हस्ताक्षर कर रखे थे, परन्तु बालगृह में उपस्थित बच्चों द्वारा नर्सिंग ऑफिसर का पिछले तीन-चार दिनों से बालगृह में नहीं आना बताया गया, दिनांक 29.04.2026 को हुए गत निरीक्षण के दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनोज गर्ग द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए बच्चों के मेडिकल चैकअप के लिए त्रिनेत्र बालगृह के सचिव श्री हरीश उपाध्याय एवं नर्सिंग ऑफिसर श्री ललित भारद्वाज को निर्देशित किया गया था, परन्तु आज दिनांक तक संस्था सचिव एवं नर्सिंग ऑफिसर द्वारा बच्चों का मेडिकल चैकअप नहीं करवाया गया, बच्चों की मात्र हाइट एवं वजन नपवाकर ही इतिश्री कर ली गई है। 
निरीक्षण के दौरान बच्चों के वस्त्र वितरण रजिस्टर अनुसार बच्चों को दिनांक 29.04.2026 को 2-2 पेन्ट, शर्ट, टी शर्ट, लोवर, नेकर, टॉवल आदि वितरित करना अंकित पाया गया है, लेकिन बच्चों ने 1-1 ही पेन्ट, शर्ट, टी शर्ट, लोवर, टॉवल ही वितरित किया जाना बताया है, जो भी सभी बच्चों को वितरित नहीं करके सिर्फ कुछ ही बच्चों को वितरित किये गये है। 
बच्चों को डाइट चार्ट के अनुसार भोजन भी उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है, ना ही उन्हें कोई विशेष आहार फल, मिठाई इत्यादि उपलब्ध करवाये जा रहे है। साबुन, शैम्पू, हेयर ऑयल इत्यादि भी प्रत्येक बच्चे को उपलब्ध नहीं करवाये जा रहे है। बालगृह में साफ-सफाई का भी अभाव पाया गया, बाथरूम एवं टॉयलेट से बदबू आ रही थी, जिस कारण बालगृह में खड़े रहना भी दूभर हो रहा था। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं एवं खामियों पर समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने संस्था के सचिव हरीश उपाध्याय एवं उपस्थित अन्य स्टाफ को फटकार लगाते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने, बालगृह की नियमित रूप से साफ-सफाई करवाने एवं बच्चों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करवाये जाने के संबंध में निर्देश प्रदान किये गयें। बालगृह में पाई गई अनियमितताओं पर बालगृह के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    43 min ago
  • *JJM Scam Update: पूर्व मंत्री महेश जोशी को ACB कोर्ट ने 19 मई तक भेजा न्यायिक हिरासत में जेल। Jaipur News*
    1
    *JJM Scam Update: पूर्व मंत्री महेश जोशी को ACB कोर्ट ने 19 मई तक भेजा न्यायिक हिरासत में जेल।  Jaipur News*
    user_जनहित आवाज
    जनहित आवाज
    Newsagent खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर उपखंड में एक भीषण सड़क हादसे में 35 वर्षीय शिक्षक नवनीत शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। भाड़ोती लालसोट मेगा हाईवे पर एक बस ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी। नवनीत अपने पीछे पत्नी और एक 6 साल के बच्चे को छोड़ गए हैं, जिससे परिवार में मातम छा गया है।
    3
    सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर उपखंड में एक भीषण सड़क हादसे में 35 वर्षीय शिक्षक नवनीत शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। भाड़ोती लालसोट मेगा हाईवे पर एक बस ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी। नवनीत अपने पीछे पत्नी और एक 6 साल के बच्चे को छोड़ गए हैं, जिससे परिवार में मातम छा गया है।
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • रणथंभौर में पानी में गर्मी से बचने के लिए भालू नहाता नजर आया। वहीं ठंडक का लुत्फ उठाया। इस दौरान पर्यटकों ने सोशल मीडिया पर विडियो वायरल किया सवाई माधोपुर रणथंभौर में पानी में गर्मी से बचने के लिए भालू नहाता नजर आया। वहीं ठंडक का लुत्फ उठाया। इस दौरान पर्यटकों ने सोशल मीडिया पर विडियो वायरल किया इस दौरान बढ़ती गर्मी का असर अब रणथंभौर नेशनल पार्क के वन्यजीवों पर भी दिखाई देने लगा है। वहीं रविवार शाम रणथंभौर के जोन नंबर तीन में एक भालू गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में मस्ती करता नजर आया। भालू लगभग 20 मिनट तक पानी में नहाता रहा।
    1
    रणथंभौर में पानी में  गर्मी से बचने के लिए भालू नहाता नजर आया। वहीं ठंडक का लुत्फ उठाया। इस दौरान पर्यटकों ने सोशल मीडिया पर विडियो वायरल किया 
सवाई माधोपुर रणथंभौर में पानी में  गर्मी से बचने के लिए भालू नहाता नजर आया। वहीं ठंडक का लुत्फ उठाया। इस दौरान पर्यटकों ने सोशल मीडिया पर विडियो वायरल किया 
इस दौरान बढ़ती गर्मी का असर अब रणथंभौर नेशनल पार्क के वन्यजीवों पर भी दिखाई देने लगा है। वहीं रविवार शाम रणथंभौर के जोन नंबर तीन में एक भालू गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में मस्ती करता नजर आया। भालू लगभग  20 मिनट तक पानी में नहाता रहा।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.