दिल्ली:12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट कूच का ऐलान, SIR पर रोक और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग। नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार, 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने का बड़ा ऐलान किया है। राहुल गांधी ने कहा कि देश का युवा, विपक्षी दल, सिविल सोसाइटी और संविधान में विश्वास रखने वाले लोग एकजुट होकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि शनिवार को दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध करने निकले युवाओं के साथ पुलिस और बीजेपी से जुड़े लोगों ने मारपीट की। राहुल गांधी ने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। वोट चोरी बंद हो, SIR पर रोक लगे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि मार्च के दौरान देश की ओर से मुख्य न्यायाधीश को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,अमित शाह, अजित डोभाल और मोहन भागवत पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे भारत की आवाज को दबा नहीं सकते। राहुल गांधी का संदेश डरो मत। कल पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा। इस ऐलान के बाद सोमवार को दिल्ली में प्रस्तावित मार्च और सुरक्षा व्यवस्था पर सबकी निगाहें रहेंगी।
दिल्ली:12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट कूच का ऐलान, SIR पर रोक और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग। नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार, 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने का बड़ा ऐलान किया है। राहुल गांधी ने कहा कि देश का युवा, विपक्षी दल, सिविल सोसाइटी और संविधान में विश्वास रखने वाले लोग एकजुट होकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि शनिवार को दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध करने निकले युवाओं के साथ पुलिस और बीजेपी से जुड़े लोगों ने मारपीट की। राहुल गांधी ने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। वोट चोरी बंद हो, SIR पर रोक लगे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि मार्च के दौरान देश की ओर से मुख्य न्यायाधीश को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,अमित शाह, अजित डोभाल और मोहन भागवत पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे भारत की आवाज को दबा नहीं सकते। राहुल गांधी का संदेश डरो मत। कल पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा। इस ऐलान के बाद सोमवार को दिल्ली में प्रस्तावित मार्च और सुरक्षा व्यवस्था पर सबकी निगाहें रहेंगी।
- दिल्ली:12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट कूच का ऐलान, SIR पर रोक और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग। नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार, 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने का बड़ा ऐलान किया है। राहुल गांधी ने कहा कि देश का युवा, विपक्षी दल, सिविल सोसाइटी और संविधान में विश्वास रखने वाले लोग एकजुट होकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि शनिवार को दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध करने निकले युवाओं के साथ पुलिस और बीजेपी से जुड़े लोगों ने मारपीट की। राहुल गांधी ने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। वोट चोरी बंद हो, SIR पर रोक लगे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि मार्च के दौरान देश की ओर से मुख्य न्यायाधीश को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,अमित शाह, अजित डोभाल और मोहन भागवत पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे भारत की आवाज को दबा नहीं सकते। राहुल गांधी का संदेश डरो मत। कल पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा। इस ऐलान के बाद सोमवार को दिल्ली में प्रस्तावित मार्च और सुरक्षा व्यवस्था पर सबकी निगाहें रहेंगी।1
- शाहगंज पीएचसी में जन आरोग्य मेले की खुली पोल, फोटो से निगरानी तो फिर डॉक्टर की गैरमौजूदगी से अनजान क्यों अधीक्षक? शाहगंज पीएचसी में जन आरोग्य मेले की खुली पोल, फोटो से निगरानी तो फिर डॉक्टर की गैरमौजूदगी से अनजान क्यों अधीक्षक? सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होता है मेले का आयोजन, पत्रकार के फोन पर अधीक्षक बोले—अभी व्यवस्था करवाते हैं; सीएमओ की निगरानी पर भी सवाल हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक रविवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। लेकिन रविवार, 11 अक्टूबर को शाहगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्था की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने स्वास्थ्य विभाग की निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। दैनिक भास्कर संवाददाता के निरीक्षण के दौरान न तो मेले का बैनर लगा मिला और न ही चिकित्सक मौजूद थे। हैरानी की बात यह है कि मेले की शुरुआत से पहले अधीक्षक के ग्रुप में मौजूदगी की फोटो भेजे जाने की व्यवस्था बताई जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब मेले की निगरानी फोटो के माध्यम से की जाती है, तो शाहगंज पीएचसी पर डॉक्टर की गैरमौजूदगी की जानकारी अधीक्षक डॉ. डीएन द्विवेदी को क्यों नहीं थी? क्या फोटो भेजने की औपचारिकता ही निगरानी का आधार बन गई है? दोपहर एक बजे जब संवाददाता ने अधीक्षक से फोन पर संपर्क किया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें अभी जानकारी हुई है कि अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं है। पहले किसी ने इसकी सूचना नहीं दी थी, अब व्यवस्था करवाई जाएगी। सवाल यह है कि सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले मेले में दोपहर एक बजे तक चिकित्सक की अनुपस्थिति का पता क्यों नहीं चला? पीएचसी पर संविदा चिकित्सक डॉ. अजय गुप्ता मौजूद नहीं थे। फार्मासिस्ट चंद्रमौली शुक्ला भी अनुपस्थित मिले। दवा लेने पहुंचीं रामवती, अनारकली, राजमणि पांडेय और संतोष पांडेय को नए पर्चे पर दवा नहीं मिल सकी। अब सवाल अधीक्षक के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी की निगरानी व्यवस्था पर भी है। मरीजों को समय पर उपचार न मिलने की जिम्मेदारी कौन लेगा? स्वास्थ्य विभाग कब जवाबदेही तय करेगा? खबर लिखे जाने तक कोई डाक्टर नहीं आया1
- गाड़ियों को खरीदने के लिए संपर्क करें। अयोध्या जिले के कुमारगंज में उत्सव वाटिका के बगल। प्रोपराइटर--- प्रदीप कुमार मोबाइल नंबर---97218600501
- *सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट सभागार में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन 2026 की ट्रेनिंग व प्रशिक्षण* सुल्तानपुर में 23 अक्टूबर को होने वाले गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आज कलेक्ट्रेट में जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पीठासीन अधिकारियों के लिए पहले चरण की ट्रेनिंग आयोजित की गई। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि 17 अक्टूबर को रिहर्सल होगा और सभी कर्मचारियों का टेस्ट भी लिया जाएगा ताकि मतदान पूरी तैयारी के साथ संपन्न हो सके। सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट सभागार में ट्रैन के दौरान जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आज जो है एक प्रकार की ट्रेनिंग हो रही है किसी चुनाव को लेकर, उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन दो हजार छब्बीस। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारियों की ट्रेनिंग की जा रही है। और ये जो मतदान है वो तेईस दस को निर्धारित है, उसके लिए हम लोग ट्रेनिंग करा रहे हैं। ये ट्रेनिंग का पहला चरण है और इस ट्रेनिंग में डिटेल्ड ट्रेनिंग दी गई है और उसमें हैंड्स ऑन ट्रेनिंग भी दी गई है। और इसके अलावा हम लोग रिपीट करेंगे और आगामी शनिवार है सत्रह तारीख को ये दोबारा इसका रिहर्सल होगा, बीच में भी ट्रेनिंग रहेगी। तो जो ट्रेनिंग का शेड्यूल निर्वाचन आयोग ने जारी किया है हम लोग उसको पूर्ण करा रहे हैं। उसके अलावा हम लोग एक टेस्ट भी रख रहे हैं सारे कर्मचारियों का कि वो लोग अच्छे से इसको समझ के पूरी तैयारी के साथ आएं। *बाइट-इंद्रजीत सिंह, जिलाधिकारी सुल्तानपुर*4
- अखिलेश को CM योगी का सीधा ऑफर: अयोध्या से आप भी लड़िए, मैं भी उतरता हूं; बोले- लड़ाई चेलों से नहीं, आमने-सामने होनी चाहिए* उत्तर प्रदेश। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या सीट को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दिए जाने के बाद अब सीएम योगी ने सीधे पलटवार किया है। बलरामपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने का खुला ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि “आइए, आपको ऑफर देता हूं। आप भी अयोध्या से नामांकन करिए और मैं भी करता हूं। चलिए, एक बार किस्मत आजमा लेते हैं।” सीएम योगी ने आगे कहा कि “लड़ाई चेलों से क्यों, लड़ाई तो आमने-सामने होनी चाहिए।” उनके इस बयान के बाद यूपी की सियासत में अयोध्या सीट को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। योगी ने यह भी कहा कि अयोध्या उनके लिए केवल चुनावी मैदान नहीं, बल्कि आस्था और विकास का केंद्र है। उन्होंने कहा कि वह अयोध्या चुनाव लड़ने के लिए नहीं, बल्कि वहां विकास कार्यों की गति बनाए रखने के लिए जाते हैं। अब मुख्यमंत्री की इस खुली चुनौती के बाद सबकी निगाहें अखिलेश यादव के अगले राजनीतिक कदम पर टिक गई हैं।1
- शारदीय नवरात्र के पावन पर्व के प्रथम दिवस आज दिनांक 11.10.2026 से उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत तिकोनिया पार्क से थाना *शारदीय नवरात्र के पावन पर्व के प्रथम दिवस आज दिनांक 11.10.2026 से उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत तिकोनिया पार्क से थाना कोतवाली नगर तक निकाले गए शक्ति मार्च के संबंध में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल की बाइट*1
- सुल्तानपुर अवैध धर्मांतरण का बड़ा खेल: 150 लोगों जुटे, झाड़-फूंक और पैसों का लालच; विहिप की मुस्तैदी से पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा नवरात्र पर्व के प्रथम दिन सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर थाना क्षेत्र से धर्मांतरण की एक गंभीर साजिश की खबर सामने आई है। भोले-भाले ग्रामीणों को प्रलोभन और झाड़-फूंक का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही थी। हालांकि, स्थानीय लोगों और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं की सतर्कता से इस मंसूबे को नाकाम कर दिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। विश्व हिंदू परिषद (काशी प्रांत) के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद सिंह द्वारा थाना प्रभारी को सौंपे गए पत्र के अनुसार, अखंड नगर क्षेत्र के ग्राम नरवादी (उड़वा की बाग) में करीब 100 से 150 ग्रामीणों को एक स्थान पर एकत्रित किया गया था। आरोप है कि पूर्व नियोजित साजिश के तहत आरोपियों द्वारा लोगों को रुपयों का लालच, बीमारी ठीक करने के नाम पर झाड़-फूंक और भ्रामक बातें बताकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। शिकायत पत्र के आधार पर इस प्रकरण में मुख्य आरोपी हरिश्चंद्र (पुत्र रामलोट, निवासी नरवादी) और उसका सहयोगी निर्मल (पुत्र रामफेर, निवासी हाजीपुर अलीमुद्दीनपुर) तथा कुछ अन्य अज्ञात लोग शामिल हैं। विहिप ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी हिरासत में धर्मांतरण की भनक लगते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। अखंड नगर पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर मुख्य आरोपी हरिश्चंद्र को पूछताछ के लिए थाने ले आई। थाना प्रभारी, अखंड नगर ने बताया कि "प्रकरण के संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है। जांच के आधार पर सुसंगत धाराओं में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"1
- जनपद सुलतानपुर के थाना बन्धुआकला पुलिस मुठभेड़ में एक घायल समेत दो गोकश गिरफ्तार, 02 अवैध तमंचे .315 बोर, 02 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस तथा गोकशी के उपकरण बरामदी तथा दिनाँक 10/11 अक्टूबर की मध्य रात्रि को जनपद सुलतानपुर के थाना बन्धुआकला पुलिस मुठभेड़ में एक घायल समेत दो गोकश गिरफ्तार, 02 अवैध तमंचे .315 बोर, 02 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस तथा गोकशी के उपकरण बरामदी तथा *पुलिस कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह की बाइटः-*1