होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियां तेज, डीएम व एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण महोबा। आगामी 25, 26 एवं 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को गजल भारद्वाज (जिलाधिकारी) एवं शशांक सिंह (पुलिस अधीक्षक) ने संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुकुंद लाल राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा वीर भूमि डिग्री कॉलेज (ब्लॉक-ए एवं ब्लॉक-बी) का भ्रमण किया। इस दौरान सीसीटीवी कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, विद्युत आपूर्ति, इंटरनेट कनेक्टिविटी, पेयजल और शौचालय सहित सभी आधारभूत सुविधाओं की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर सुचारु रूप से संचालित की जाएं। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, अभ्यर्थियों की सुरक्षित और व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। प्रशासन ने साफ किया कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा। किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर वंदना सिंह, कुमार पंकज सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियां तेज, डीएम व एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण महोबा। आगामी 25, 26 एवं 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को गजल भारद्वाज (जिलाधिकारी) एवं शशांक सिंह (पुलिस अधीक्षक) ने संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का
निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुकुंद लाल राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा वीर भूमि डिग्री कॉलेज (ब्लॉक-ए एवं ब्लॉक-बी) का भ्रमण किया। इस दौरान सीसीटीवी कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, विद्युत आपूर्ति, इंटरनेट कनेक्टिविटी, पेयजल और शौचालय सहित सभी आधारभूत सुविधाओं की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता
सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर सुचारु रूप से संचालित की जाएं। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, अभ्यर्थियों की सुरक्षित और व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था, भीड़
नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। प्रशासन ने साफ किया कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा। किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर वंदना सिंह, कुमार पंकज सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
- महोबा-राजकीय इंटर कॉलेज जैतपुर की कक्षा 10 की छात्राएं1
- टोल प्लाजा के पास भैंस आने से बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल रेफर1
- दोहा छंदाधारित मुक्तक -------------------------- शुक्रवार के पुष्य की,महिमा अपरंपार। श्वेत रंग अपराजिता,ईश्वर का उपहार।। शुक्र पुष्य में लाइये,प्रभुपग इसका मूल। रखो पूजकर गेह में,सुख-की हो बौछार।। -------------------------- प्रभुपग धूल1
- Post by Nitendra Jha1
- इतने दिल तोड़े हैं कि दिल का डॉक्टर बनना पड़ा 😄😄😄😄#fbviral #memes #likeforlikes #fashion #insta #instagoodreels #yogeshchaudharymoment #socialmediamarketing #music #viralreels #reelitfeelit #instareels #trendingshorts #shortvideo #reelsindia #exploremore #viralcontent #dailyfunny1
- Post by पत्रकार अरबाज हाशमी4
- हमीरपुर जिले के गोहांड ब्लॉक में मनरेगा कर्मियों का गुस्सा बेकाबू होता जा रहा है। 10 महीने से मानदेय न मिलने पर कर्मचारी सातवें दिन भी धरने पर डटे हैं और अब खुली चेतावनी दे दी है, हक नहीं मिला तो आंदोलन सड़कों पर होगा। काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे कर्मियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि परिवार भूख और कर्ज में डूब रहा है, लेकिन जिम्मेदार चुप हैं। 1 मई को जिला मुख्यालय घेरने का ऐलान कर दिया गया है। कर्मचारियों ने साफ कहा, अब चुप नहीं बैठेंगे, लड़ाई आर-पार की होगी ¹। रिर्पोट निर्दोष राजपूत1
- भरवारा के पास दो बाइकों की भिड़ंत, किशोर गंभीर घायल1