logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा के इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज में आयोजित अंत्योदय मेले में कहा है कि सरकार अब जरूरतमंद परिवारों तक खुद पहुँच रही है। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य का कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

7 hrs ago
user_KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
Local News Reporter करनाल, करनाल, हरियाणा•
7 hrs ago

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा के इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज में आयोजित अंत्योदय मेले में कहा है कि सरकार अब जरूरतमंद परिवारों तक खुद पहुँच रही है। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य का कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा के इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज में आयोजित अंत्योदय मेले में कहा है कि सरकार अब जरूरतमंद परिवारों तक खुद पहुँच रही है। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य का कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
    1
    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा के इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज में आयोजित अंत्योदय मेले में कहा है कि सरकार अब जरूरतमंद परिवारों तक खुद पहुँच रही है। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य का कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
    user_KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
    KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
    Local News Reporter करनाल, करनाल, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • शामली जिले के ग्राम चौसाना (थाना झिंझाना) की रहने वाली रितिका गोयल को अतिरिक्त दहेज की मांग और बेटी के जन्म पर प्रताड़ित कर घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। रितिका का विवाह 12 जुलाई 2024 को मेरठ के ओक ट्री बारात घर से रोबिन गोयल (निवासी किशनपुरा, बागपत रोड मलियाना, मेरठ) के साथ हुआ था। शादी के दौरान परिवारजनों ने अपनी क्षमता से बढ़कर लगभग 15 लाख रुपये खर्च किए थे, जिसमें गहने, कपड़े, बर्तन और अन्य उपहार शामिल थे। इसके बावजूद उनके पति रोबिन गोयल, सास सुनीता देवी, जेठ हिमांशु गोयल और जेठानी शिखा गोयल एक वैगनआर कार और 5 लाख रुपये नगद लाने का दबाव बनाने लगे। पीड़िता के अनुसार, उनके पिता मंदबुद्धि हैं और 75 वर्षीय दादाजी ने ही उनकी शादी का प्रबंध किया था। ससुराल पक्ष को परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के बारे में समझाया गया, लेकिन वे नहीं माने। 13 मई 2025 को पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया, तो ससुराल वालों ने "बेटी पैदा हुई है, बेटा नहीं... हमारा वंश कैसे आगे बढ़ेगा?" कहकर ताने देने शुरू कर दिए और अत्याचार बढ़ा दिया। इसके बाद ससुराल पक्ष ने पीड़िता को केवल पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया और उनका सारा स्त्रीधन (गहने, कपड़े, बर्तन) अपने पास रख लिया। पति ने मांग पूरी न होने पर दूसरी शादी करने की भी धमकी दी है।
    1
    शामली जिले के ग्राम चौसाना (थाना झिंझाना) की रहने वाली रितिका गोयल को अतिरिक्त दहेज की मांग और बेटी के जन्म पर प्रताड़ित कर घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। रितिका का विवाह 12 जुलाई 2024 को मेरठ के ओक ट्री बारात घर से रोबिन गोयल (निवासी किशनपुरा, बागपत रोड मलियाना, मेरठ) के साथ हुआ था। शादी के दौरान परिवारजनों ने अपनी क्षमता से बढ़कर लगभग 15 लाख रुपये खर्च किए थे, जिसमें गहने, कपड़े, बर्तन और अन्य उपहार शामिल थे। इसके बावजूद उनके पति रोबिन गोयल, सास सुनीता देवी, जेठ हिमांशु गोयल और जेठानी शिखा गोयल एक वैगनआर कार और 5 लाख रुपये नगद लाने का दबाव बनाने लगे।

पीड़िता के अनुसार, उनके पिता मंदबुद्धि हैं और 75 वर्षीय दादाजी ने ही उनकी शादी का प्रबंध किया था। ससुराल पक्ष को परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के बारे में समझाया गया, लेकिन वे नहीं माने। 13 मई 2025 को पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया, तो ससुराल वालों ने "बेटी पैदा हुई है, बेटा नहीं... हमारा वंश कैसे आगे बढ़ेगा?" कहकर ताने देने शुरू कर दिए और अत्याचार बढ़ा दिया। इसके बाद ससुराल पक्ष ने पीड़िता को केवल पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया और उनका सारा स्त्रीधन (गहने, कपड़े, बर्तन) अपने पास रख लिया। पति ने मांग पूरी न होने पर दूसरी शादी करने की भी धमकी दी है।
    user_Ch Pankaj Chauhan
    Ch Pankaj Chauhan
    Local News Reporter ऊन, शामली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • करनाल के इंद्री हलके के गांव जोहड़ माजरा में नगर खेड़े पर गांव की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर धार्मिक व सामाजिक आयोजन किया गया। शनिवार देर शाम भव्य जागरण के बाद रविवार सुबह विधि-विधान के साथ हवन यज्ञ संपन्न हुआ। हवन की पूर्णाहुति के उपरांत ग्रामीणों ने जयघोष के बीच पूरे गांव में दूध की नाल देते हुए परिक्रमा निकाली और गांव के मंगलमय भविष्य की प्रार्थना की। इस परिक्रमा में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों समेत सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गांव के नंबरदार बीरबल पाल, सरपंच दीपक और ब्लॉक समिति सदस्य ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष सामूहिक रूप से किया जाता है। उन्होंने कहा कि दूध की नाल देते हुए गांव की परिक्रमा करने की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसे सभी ग्रामीण पूरी श्रद्धा के साथ निभाते हैं। पूजा-अर्चना और परिक्रमा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी बिरादरी और समुदायों के लोगों ने एक साथ बैठकर लंगर का प्रसाद ग्रहण किया और सामाजिक समरसता तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
    1
    करनाल के इंद्री हलके के गांव जोहड़ माजरा में नगर खेड़े पर गांव की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर धार्मिक व सामाजिक आयोजन किया गया। शनिवार देर शाम भव्य जागरण के बाद रविवार सुबह विधि-विधान के साथ हवन यज्ञ संपन्न हुआ। हवन की पूर्णाहुति के उपरांत ग्रामीणों ने जयघोष के बीच पूरे गांव में दूध की नाल देते हुए परिक्रमा निकाली और गांव के मंगलमय भविष्य की प्रार्थना की। इस परिक्रमा में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों समेत सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

गांव के नंबरदार बीरबल पाल, सरपंच दीपक और ब्लॉक समिति सदस्य ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष सामूहिक रूप से किया जाता है। उन्होंने कहा कि दूध की नाल देते हुए गांव की परिक्रमा करने की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसे सभी ग्रामीण पूरी श्रद्धा के साथ निभाते हैं। पूजा-अर्चना और परिक्रमा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी बिरादरी और समुदायों के लोगों ने एक साथ बैठकर लंगर का प्रसाद ग्रहण किया और सामाजिक समरसता तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
    user_Vijay kamboj
    Vijay kamboj
    इंद्री, करनाल, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • हरियाणा के यमुनानगर में आयोजित 'नशे से जंग यमुनानगर के संग' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खुद दौड़ लगाई। नशे के खिलाफ आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान CM नायब सैनी के साथ हजारों बच्चों ने भी एक साथ दौड़ में हिस्सा लिया।
    1
    हरियाणा के यमुनानगर में आयोजित 'नशे से जंग यमुनानगर के संग' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खुद दौड़ लगाई। नशे के खिलाफ आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान CM नायब सैनी के साथ हजारों बच्चों ने भी एक साथ दौड़ में हिस्सा लिया।
    user_Gulshan Dhiman
    Gulshan Dhiman
    रादौर, यमुनानगर, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल 'मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना' के तहत आयोजित किए गए मेले में पहुंचे हैं।
    1
    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल 'मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना' के तहत आयोजित किए गए मेले में पहुंचे हैं।
    user_KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
    KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
    Local News Reporter करनाल, करनाल, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के शामली जिले स्थित तितौली गांव में एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें घोड़ा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद घायल घोड़े को देखभाल के लिए गौशाला ले जाया जा रहा है।
    1
    उत्तर प्रदेश के शामली जिले स्थित तितौली गांव में एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें घोड़ा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद घायल घोड़े को देखभाल के लिए गौशाला ले जाया जा रहा है।
    user_Ravi Malandi Kumar Katito
    Ravi Malandi Kumar Katito
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.