करनाल के इंद्री हलके के गांव जोहड़ माजरा में नगर खेड़े पर गांव की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर धार्मिक व सामाजिक आयोजन किया गया। शनिवार देर शाम भव्य जागरण के बाद रविवार सुबह विधि-विधान के साथ हवन यज्ञ संपन्न हुआ। हवन की पूर्णाहुति के उपरांत ग्रामीणों ने जयघोष के बीच पूरे गांव में दूध की नाल देते हुए परिक्रमा निकाली और गांव के मंगलमय भविष्य की प्रार्थना की। इस परिक्रमा में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों समेत सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गांव के नंबरदार बीरबल पाल, सरपंच दीपक और ब्लॉक समिति सदस्य ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष सामूहिक रूप से किया जाता है। उन्होंने कहा कि दूध की नाल देते हुए गांव की परिक्रमा करने की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसे सभी ग्रामीण पूरी श्रद्धा के साथ निभाते हैं। पूजा-अर्चना और परिक्रमा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी बिरादरी और समुदायों के लोगों ने एक साथ बैठकर लंगर का प्रसाद ग्रहण किया और सामाजिक समरसता तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

- करनाल के इंद्री हलके के गांव जोहड़ माजरा में नगर खेड़े पर गांव की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर धार्मिक व सामाजिक आयोजन किया गया। शनिवार देर शाम भव्य जागरण के बाद रविवार सुबह विधि-विधान के साथ हवन यज्ञ संपन्न हुआ। हवन की पूर्णाहुति के उपरांत ग्रामीणों ने जयघोष के बीच पूरे गांव में दूध की नाल देते हुए परिक्रमा निकाली और गांव के मंगलमय भविष्य की प्रार्थना की। इस परिक्रमा में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों समेत सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गांव के नंबरदार बीरबल पाल, सरपंच दीपक और ब्लॉक समिति सदस्य ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष सामूहिक रूप से किया जाता है। उन्होंने कहा कि दूध की नाल देते हुए गांव की परिक्रमा करने की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसे सभी ग्रामीण पूरी श्रद्धा के साथ निभाते हैं। पूजा-अर्चना और परिक्रमा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी बिरादरी और समुदायों के लोगों ने एक साथ बैठकर लंगर का प्रसाद ग्रहण किया और सामाजिक समरसता तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया।1
- हरियाणा के यमुनानगर में आयोजित 'नशे से जंग यमुनानगर के संग' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खुद दौड़ लगाई। नशे के खिलाफ आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान CM नायब सैनी के साथ हजारों बच्चों ने भी एक साथ दौड़ में हिस्सा लिया।1
- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा के इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज में आयोजित अंत्योदय मेले में कहा है कि सरकार अब जरूरतमंद परिवारों तक खुद पहुँच रही है। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य का कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।1
- जन जागृति लाने, लोकतंत्र को मजबूत करने और सच्चाई को सभी के सामने लेकर आने में सभी मीडिया कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। आम लोगों की समस्याओं और मांगों को सरकार तक पहुंचाने में भी इनकी मुख्य भूमिका होती है। कलम के सच्चे सिपाही माने जाने वाले ऐसे मीडिया कर्मियों को दिल से हमेशा सलाम है। पत्रकार, मीडिया कर्मी और संचार माध्यमों से जुड़े लोग वास्तव में समाज का मुख्य आईना हैं।1
- हरियाणा के यमुनानगर में नशे के खिलाफ जंग के तहत आयोजित मैराथन को सीएम नायब सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मैराथन में हजारों युवकों और युवतियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान सीएम नायब सैनी ने दौड़ में शामिल प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन पर फूलों से बारिश भी की।1
- यमुनानगर में 'नशे से जंग, यमुनानगर के संग' संदेश के साथ आयोजित नशा विरोधी मैराथन को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाई। इस मैराथन के लिए 1.16 लाख से अधिक पंजीकरण दर्ज किए गए, जिसके साथ ही नशा मुक्त हरियाणा का संकल्प और अधिक मजबूत हुआ है।1
- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्रों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और नीट पेपर लीक समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर अनूठा 'घड़ा फोड़' प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि लगभग 100 घंटे की हाउस अरेस्टिंग के बावजूद छात्रों के सहयोग से दूसरी बार यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मिठाई भी बांटी। प्रदर्शन के दौरान छात्र हाथों में "पाप का घड़ा" लिखे मटके लिए हुए थे, जिन पर पेपर लीक, चढ़ावा चोरी, किसानों की बर्बादी और पेट्रोल में एथनॉल मिलावट जैसे मुद्दों से जुड़े स्लोगन दर्ज थे। कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह निक्कू ने कहा कि यदि सरकार पेपर लीक के दोषियों पर कार्रवाई की बात करती है तो शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंत्री का इस्तीफा सरकार की जवाबदेही को दर्शाता है और सरकार छात्रों के आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन युवा अब भ्रमित नहीं होंगे। कांग्रेस सेवादल के महानगर अध्यक्ष अनुज शर्मा ने मांग की कि केंद्र सरकार युवाओं से माफी मांगे, आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस ले और नीट पेपर लीक से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दे। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को राहुल गांधी और छात्रों की बड़ी जीत बताया।1
- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल 'मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना' के तहत आयोजित किए गए मेले में पहुंचे हैं।1