अपराधियों पर कसे नकेल, वहीं शिकायतकर्ताओं से करें सदव्यवहार- नीतीश अग्रवाल, एसपी पलवल *चोट शीर्षक मामलों में आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी करें सुनिश्चित-नीतीश अग्रवाल, एसपी पलवल।* *थाना का औचक निरिक्षण कर लंबित मदों के निष्पादन एवं स्वच्छता बारे दिए निर्देश।* *स्थानीय प्रबुद्ध जनों से कानून-व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा, एसपी की सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील।* *सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हथियार सहित रील या हवाबाजी ना करें, पुलिस की सोशल मीडिया पर सतत मॉनिटरिंग, मामला पंजीकृत के साथ-साथ हथियार लाइसेंस की कैंसिल की प्रक्रिया भी होगी-नीतीश अग्रवाल, एसपी पलवल।* जिला भर में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में और तेजी लाए तथा गैर कानूनी काम करने वालो के खिलाफ सख्ती से निपटा जाए । उक्त निर्देश पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल, आईपीएस ने थाना मुंडकटी में आयोजित शिकायत निवारण शिविर की अध्यक्षता करते हुए वहां उपस्थित पर्यवेक्षण अधिकारी डीएसपी श्री मनोज वर्मा,थाना प्रबंधक कैलाश चंद्र,एवं अनुसंधानकर्ताओं को दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने थाना मुंडकटी से सम्बन्धित क्राइम डायरी पर विस्तार से चर्चा की और अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने की कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आमजन से मैंत्रिपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें । इस दौरान पुलिस कप्तान पलवल ने थाना का औचक निरिक्षण कर लंबित मदों के निष्पादन एवं स्वच्छता बारे निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा लंबित मामलों व जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। *लंबित मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण* बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने 30 दिनों से अधिक लंबित चोट के मामलों, 60 दिनों से अधिक लंबित हत्या एवं हत्या के प्रयास के मामलों और 45 दिनों से अधिक लंबित आईटीएसओ मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्राथमिकता के आधार पर आमजन की शिकायतों का न्यायबद्ध व समय पर निपटारा सुनिश्चित के निर्देश दिए। *जांच एवं कानूनी कार्यवाही में तेजी* उन्होंने अन-इन्वेस्टिगेटेड मामलों के प्रतिशत में कमी लाने, आगे की जांच (फर्दर इन्वेस्टिगेशन) व एससी-एसटी मामलों का जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने, पार्ट बी के निस्तारण को 15 प्रतिशत से कम रखने तथा धारा 182 के तहत आवश्यक कानूनी कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए। *थाना प्रबंधन एवं बुनियादी व्यवस्थाएं* पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में साफ-सफाई, मालखाने को सुव्यवस्थित रखने, जब्त केस प्रॉपर्टी जैसे अवैध शराब व वाहनों का नियमानुसार जल्द निस्तारण करने, सीसीटीवी कैमरों की कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। *अपराध नियंत्रण एवं गश्त व्यवस्था* क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुराने व आदतन अपराधियों की नियमित चेकिंग करने, नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने व पुरानी बंद करने तथा ईआरवी व राइडर कर्मचारियों को नियमित ब्रीफिंग देकर गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत निवारण शिविर कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा आमजन का पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करना है। इसका उद्देश्य गैर जिम्मेवार पुलिस अधिकारियों की जवाब देही सुनिश्चित करना भी है। पुलिस का लक्ष्य जनता की सुरक्षा व सेवा है। कार्यक्रम में उपस्थित जनता ने बारी-बारी अपनी शिकायतें रखीं। पीड़ितों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से मामले की जानकारी ली तथा शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया। आज आयोजित शिविर में 7 शिकायतें आई। अधिकतर शिकायत मारपीट मामलों में गिरफ्तारी, पारिवारिक एवं जमीनी विवाद से जुडी थी जिनका जल्द से जल्द नियम अनुसार निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं एक चोट शीर्षक मामले में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर में आई लगभग सभी शिकायतों का समाधान किया गया है । यह पुलिस की कार्यक्षमता और कार्रवाई को दर्शाता है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता को त्वरित न्याय प्रदान करना और कानून व्यवस्था बनाए रखना पलवल पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। आयोजित शिकायत निवारण शिविर में पहुंचे आस पास गांव के सरपंच सहित स्थानीय प्रबुद्ध जनों साथ पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा करते हुए सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग से अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। वहीं उन्होंने असामाजिक तत्वों को चेताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हथियार सहित रील या हवाबाजी ना करें, पुलिस की सोशल मीडिया पर सतत मॉनिटरिंग की जा रही है, मामला पंजीकृत के साथ-साथ हथियार लाइसेंस की कैंसिल की प्रक्रिया भी होगी।
अपराधियों पर कसे नकेल, वहीं शिकायतकर्ताओं से करें सदव्यवहार- नीतीश अग्रवाल, एसपी पलवल *चोट शीर्षक मामलों में आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी करें सुनिश्चित-नीतीश अग्रवाल, एसपी पलवल।* *थाना का औचक निरिक्षण कर लंबित मदों के निष्पादन एवं स्वच्छता बारे दिए निर्देश।* *स्थानीय प्रबुद्ध जनों से कानून-व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा, एसपी की सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील।* *सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हथियार सहित रील या हवाबाजी ना करें, पुलिस की सोशल मीडिया पर सतत मॉनिटरिंग, मामला पंजीकृत के साथ-साथ हथियार लाइसेंस की कैंसिल की प्रक्रिया भी होगी-नीतीश अग्रवाल, एसपी पलवल।* जिला भर में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में और तेजी लाए तथा गैर कानूनी काम करने वालो के खिलाफ सख्ती से निपटा जाए । उक्त निर्देश पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल, आईपीएस ने थाना मुंडकटी में आयोजित शिकायत निवारण शिविर की अध्यक्षता करते हुए वहां उपस्थित पर्यवेक्षण अधिकारी डीएसपी श्री मनोज वर्मा,थाना प्रबंधक कैलाश चंद्र,एवं अनुसंधानकर्ताओं को दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने थाना मुंडकटी से सम्बन्धित क्राइम डायरी पर विस्तार से चर्चा की और अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने की कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आमजन
से मैंत्रिपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें । इस दौरान पुलिस कप्तान पलवल ने थाना का औचक निरिक्षण कर लंबित मदों के निष्पादन एवं स्वच्छता बारे निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा लंबित मामलों व जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। *लंबित मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण* बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने 30 दिनों से अधिक लंबित चोट के मामलों, 60 दिनों से अधिक लंबित हत्या एवं हत्या के प्रयास के मामलों और 45 दिनों से अधिक लंबित आईटीएसओ मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्राथमिकता के आधार पर आमजन की शिकायतों का न्यायबद्ध व समय पर निपटारा सुनिश्चित के निर्देश दिए। *जांच एवं कानूनी कार्यवाही में तेजी* उन्होंने अन-इन्वेस्टिगेटेड मामलों के प्रतिशत में कमी लाने, आगे की जांच (फर्दर इन्वेस्टिगेशन) व एससी-एसटी मामलों का जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने, पार्ट बी के निस्तारण को 15 प्रतिशत से कम रखने तथा धारा 182 के तहत आवश्यक कानूनी कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए। *थाना प्रबंधन एवं बुनियादी
व्यवस्थाएं* पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में साफ-सफाई, मालखाने को सुव्यवस्थित रखने, जब्त केस प्रॉपर्टी जैसे अवैध शराब व वाहनों का नियमानुसार जल्द निस्तारण करने, सीसीटीवी कैमरों की कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। *अपराध नियंत्रण एवं गश्त व्यवस्था* क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुराने व आदतन अपराधियों की नियमित चेकिंग करने, नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने व पुरानी बंद करने तथा ईआरवी व राइडर कर्मचारियों को नियमित ब्रीफिंग देकर गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत निवारण शिविर कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा आमजन का पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करना है। इसका उद्देश्य गैर जिम्मेवार पुलिस अधिकारियों की जवाब देही सुनिश्चित करना भी है। पुलिस का लक्ष्य जनता की सुरक्षा व सेवा है। कार्यक्रम में उपस्थित जनता ने बारी-बारी अपनी शिकायतें रखीं। पीड़ितों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से मामले की जानकारी ली तथा शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया। आज आयोजित शिविर में 7 शिकायतें आई। अधिकतर शिकायत मारपीट मामलों में गिरफ्तारी, पारिवारिक एवं जमीनी विवाद से जुडी थी जिनका जल्द से
जल्द नियम अनुसार निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं एक चोट शीर्षक मामले में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर में आई लगभग सभी शिकायतों का समाधान किया गया है । यह पुलिस की कार्यक्षमता और कार्रवाई को दर्शाता है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता को त्वरित न्याय प्रदान करना और कानून व्यवस्था बनाए रखना पलवल पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। आयोजित शिकायत निवारण शिविर में पहुंचे आस पास गांव के सरपंच सहित स्थानीय प्रबुद्ध जनों साथ पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा करते हुए सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग से अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। वहीं उन्होंने असामाजिक तत्वों को चेताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हथियार सहित रील या हवाबाजी ना करें, पुलिस की सोशल मीडिया पर सतत मॉनिटरिंग की जा रही है, मामला पंजीकृत के साथ-साथ हथियार लाइसेंस की कैंसिल की प्रक्रिया भी होगी।
- पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना, आठ साल बाद मिला न्याय नूंह। वर्ष 2018 में तावडू सदर थाना क्षेत्र के गांव पढेनी में गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने आरोपी पति राजपाल को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे छ: माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार राजपाल ने अपनी गर्भवती पत्नी आरती की हत्या कर दी थी । मामलें की जांच और सुनवाई के दौरान सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी को सुनसान स्थान पर ले गया और गंडासे से उसके गले पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की गर्दन पर पांच गंभीर चोटें पाई गई थीं । घटना के बाद मृतका का शव जंगल में फेंक दिया गया था। इस मामले को लेकर मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या सहित गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद नूंह पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी । फैसले के साथ ही लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे मृतका के परिजनों को राहत मिली है।1
- जातिगत आरक्षण पर छिड़ी बहस में लोजपा के प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार की धरती से आरक्षण के लिए मोदी जी के मंच से मोदी जी के शब्द को कह कर आरक्षण पर कही बड़ी बात। रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने कहा कि ह्म आरक्षण ओर भारतीय संविधान से कोई भी छेड़छाड़ नहीं होने देंगे। पहले भारत के प्रधान मंत्री जी ने भी यही बता कही थी। केंद्रीय मंत्री राम दास अठावले ने भी आरक्षण के लिए अपनी बात कही। उन्होंने कहा सविधान में कोई बदलाव नहीं होगा। उत्तर प्रदेश की पुर। मंत्री मायावती ने भी कहा कि सविधान में कोई बदलाव नहीं होगा। कोई बदलाव करने की कोशिश की तो उसका पूरी तरह से विरोध किया जाएगा।1
- नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 21वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नूह, मेवात से मोहम्मद आजाद "1
- पुनहाना नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों का 21वें दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन1
- पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल ने लघु सचिवालय होडल में शिकायत निवारण शिविर की अध्यक्षता करते हुए आमजन की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और शिकायतों का निपटारा किया। पलवल पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत निवारण शिविर का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा आमजन का पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करना है। इसका उद्देश्य गैर जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना भी है। पुलिस का लक्ष्य जनता की सुरक्षा व सेवा है। आज आयोजित शिविर में 8 शिकायतें आई। अधिकतर शिकायत मारपीट मामलों में गिरफ्तारी, पारिवारिक एवं जमीनी विवाद से जुड़ी थी जिनका जल्द से जल्द नियम अनुसार निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं चोट शीर्षक मामलों में आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर में आई लगभग सभी शिकायतों का समाधान किया गया है । यह पुलिस की कार्यक्षमता और कार्रवाई को दर्शाता है। वीओ : पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि थाना होडल एवं हसनपुर से सम्बन्धित क्राइम डायरी पर विस्तार से चर्चा की और अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने की कड़ी हिदायत दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें। उन्होंने निरंतर प्रभावी गस्त व नाकाबंदी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इससे पूर्व पुलिस कप्तान पलवल ने थाना होडल का औचक निरीक्षण कर लंबित मदों के निष्पादन एवं स्वच्छता बारे निर्देश दिए। वहीं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर सकारात्मक बातचीत हुई और पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल का भरोसा दिया। एसपी ने व्यापारियों से अपनी दुकानों और मुख्य बाजारों के बाहर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सके। बाज़ारों में बढ़ रहे अतिक्रमण की समस्या और आम जनमानस की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान व्यापारियों द्वारा उठाई गई कई स्थानीय समस्याओं का अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।1
- ईद मिलादुन्नबी पर नूंह जिले में निकला भव्य जुलूस, सैकड़ों वाहन हुए शामिल नूंह जिले में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस खेड़ला गांव से शुरू होकर अड़बर चौक होते हुए तिरंगा पार्क पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग, सैकड़ों गाड़ियां और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शामिल हुईं। लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज, धार्मिक झंडे और ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर नजर आए। सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया। तिरंगा पार्क पहुंचने के साथ जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।1
- आरक्षण समीक्षा के आंदोलन से सभी राजनेता/ किसान नेताओं ने बनाई दूरी। मास्टर श्यौराज1
- मेडल लाओ, पद और सम्मान पाओ! हरियाणा सरकार ने साक्षी चौधरी को 1.50 करोड़ की सम्मान राशि से सम्मानित किया और जॉब ऑफर दिया #Haryana #DIPRHaryana1