Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला बलौदा बाजार थाना सुहेला पुलिस की बड़ी सफलता मोटरसाइकिल चोरी करने वाले चोर को पकड़ने में मीली सफलता। ● मोटरसाइकिल चोरी के मामले में थाना सुहेला पुलिस की बड़ी सफलता, बाइक चोर चढ़ा हत्थे! ● ग्राम मोहरा में होटल के सामने खड़ी हीरो स्प्लेंडर प्लस (CG 22 AJ 5410) पार करने वाला आरोपी गिरफ्तार! ● आरोपी के घर से चोरी की मोटरसाइकिल विधिवत जप्त, धारा 303(2) BNS के तहत की गई कार्रवाई! गिरफ्तार आरोपी- डगेश्वर यदु उर्फ दद्दू पिता स्व. रेवाराम यदु, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम तरेंगा, थाना भाटापारा (ग्रामीण)
Hariom .Vishwakarma . रीपोर्ट
जिला बलौदा बाजार थाना सुहेला पुलिस की बड़ी सफलता मोटरसाइकिल चोरी करने वाले चोर को पकड़ने में मीली सफलता। ● मोटरसाइकिल चोरी के मामले में थाना सुहेला पुलिस की बड़ी सफलता, बाइक चोर चढ़ा हत्थे! ● ग्राम मोहरा में होटल के सामने खड़ी हीरो स्प्लेंडर प्लस (CG 22 AJ 5410) पार करने वाला आरोपी गिरफ्तार! ● आरोपी के घर से चोरी की मोटरसाइकिल विधिवत जप्त, धारा 303(2) BNS के तहत की गई कार्रवाई! गिरफ्तार आरोपी- डगेश्वर यदु उर्फ दद्दू पिता स्व. रेवाराम यदु, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम तरेंगा, थाना भाटापारा (ग्रामीण)
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- 37 से 42 वर्षों की गौरवशाली सेवा को सलाम: बलौदाबाजार पुलिस ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई 37 से 42 वर्षों की गौरवशाली सेवा को सलाम: बलौदाबाजार पुलिस ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस परिवार ने शुक्रवार को विभाग में दशकों तक निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को गरिमामयी समारोह में भावभीनी विदाई दी। पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में सहायक उप निरीक्षक उत्तर साहू और प्रधान आरक्षक (259) नारायण अवस्थी को पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) ने शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक संजय कुमार साहू एवं राजेश श्रीवास्तव सहित जिला पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी और दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने उनके योगदान की सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। सहायक उप निरीक्षक उत्तर साहू वर्ष 1989 में आरक्षक के रूप में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। लगभग 37 वर्षों की सेवा के दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं और यातायात शाखा बलौदाबाजार से सेवानिवृत्त हुए। वहीं प्रधान आरक्षक नारायण अवस्थी ने वर्ष 1984 में आरक्षक के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। करीब 42 वर्षों तक जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में उल्लेखनीय सेवाएं देने के बाद वे थाना राजादेवरी से सेवानिवृत्त हुए। समारोह के दौरान सहकर्मियों ने दोनों अधिकारियों के साथ बिताए गए यादगार पलों को साझा किया और उनके अनुकरणीय सेवाकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी। पूरा माहौल सम्मान, आत्मीयता और भावनाओं से सराबोर रहा।1
- ग्राम पंचायत कारी में 15वें वित्त आयोग की राशि के कथित गबन का आरोप, सरपंच-सचिव पर ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप बलौदाबाजार। ग्राम पंचायत कारी में 15वें वित्त आयोग की लगभग 5 लाख रुपये की राशि के कथित गबन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने सरपंच एवं सचिव पर विकास कार्य कराए बिना सरकारी राशि आहरित करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत में कई ऐसे विकास कार्यों का भुगतान कर दिया गया है, जो आज तक धरातल पर दिखाई नहीं देते। उनका कहना है कि सीसी रोड मरम्मत के नाम पर राशि निकाली गई, जबकि संबंधित स्थल पर कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। इसके अलावा ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में साफ-सफाई एवं कीटनाशक दवा के छिड़काव के लिए भी राशि आहरित की गई, लेकिन न तो व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया और न ही दवा का छिड़काव किया गया। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित अभिलेखों की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने तथा यदि अनियमितता सिद्ध होती है तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।4
- ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में ग्राम सभा संपन्न, विकास कार्यों के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित तिल्दा-नेवरा। ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) की विभिन्न थीमों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही गांव की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, बेहतर रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा गांव में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति देने संबंधी प्रस्ताव रखे गए। ग्राम सभा में उपस्थित सभी पंचों एवं ग्रामीणों ने प्रस्तावों का समर्थन करते हुए उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा कराने पर भी सहमति बनी। ग्राम सभा में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह सहित पंचायत के सभी पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।2
- छात्र सावधान,कही आप भी,,बारहवीं के छात्र के साथ 12 लाख का Fraud!, उच्च शिक्षा के नाम पर साइबर ठगी का एक बड़ा मामला बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र में सामने आया है। प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान IIIT हैदराबाद में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर एक छात्रा से 12 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। आरोप है कि फर्जी एडमिशन कंसल्टेंसी चलाने वाले लोगों ने पहले छात्रा और उसके परिजनों का भरोसा जीता, फिर एडमिशन पक्का कराने का दावा करते हुए किस्तों में पूरी रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। जब न एडमिशन मिला और न ही पैसे वापस हुए, तब पीड़िता ने तारबहार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- बलौदाबाजार में सड़क सुरक्षा का बड़ा अभियान: 1200 से अधिक विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों का पाठ, हादसे में मदद करने वालों को ₹25 हजार पुरस्कार की जानकारी बलौदाबाजार में सड़क सुरक्षा का बड़ा अभियान: 1200 से अधिक विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों का पाठ, हादसे में मदद करने वालों को ₹25 हजार पुरस्कार की जानकारी बलौदाबाजार। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और बच्चों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय कुमार साहू के मार्गदर्शन में गुरुवार को ग्राम दतरेंगी, नवागांव तथा गुरूकुल स्कूल बलौदाबाजार में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान के तहत अब तक जिले के 1200 से अधिक छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी जा चुकी है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सीख दी गई। साथ ही ट्रैफिक सिग्नलों का पालन, ट्रिपल राइडिंग से बचने, स्टंटबाजी नहीं करने और वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन नहीं चलाने के प्रति जागरूक किया गया। यातायात पुलिस ने ई-चालान व्यवस्था और शहर में लगे सिटी सर्विलांस कैमरों के माध्यम से नियम उल्लंघन करने वालों पर की जा रही निगरानी की भी जानकारी दी। विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन का संदेश देते हुए नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी साझा की गई। यातायात पुलिस ने बताया कि प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत गंभीर सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है। वहीं राहवीर योजना के अंतर्गत दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर के भीतर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाले नागरिक को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और सम्मान पत्र प्रदान किया जाता है। इसके अलावा हिट एंड रन मामलों में मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये तथा घायल को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का प्रावधान भी बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान जिले के सभी ब्लॉकों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और आम नागरिकों से अपील की गई कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने से पीछे न हटें, क्योंकि समय पर की गई सहायता किसी की जान बचा सकती है।2
- बलौदाबाजार महानदी का जलस्तर बढ़ने का हादसा टले और बलदाकछार1