घंसौर में हुआ माटी गणेश प्रशिक्षण कार्यक्रम, छात्राओं ने सीखा प्रतिमा निर्माण घंसौर में हुआ माटी गणेश प्रशिक्षण कार्यक्रम, छात्राओं ने सीखा प्रतिमा निर्माण घंसौर। मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को ग्राम पंचायत छितापार स्थित सांदीपनि विद्यालय में म.प्र. जन अभियान परिषद के तत्वावधान में सेक्टर क्रमांक-02 का माटी गणेश सिद्ध गणेश प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवांकुर संस्था श्रीराम जागृति सेवा समिति घंसौर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर अजय सेन ने नवांकुर सखियों एवं विद्यालय की छात्राओं को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया। ब्लॉक समन्वयक मधुबाला चौरसिया ने माटी गणेश अभियान के उद्देश्य बताते हुए कहा कि मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित कर पर्यावरण और जल प्रदूषण को रोकने का संदेश घर-घर पहुंचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष पंकज कुमार सेन, विजय बर्मन, आयुष पटेल, शिक्षिकाएं चित्रलेखा श्रीवास्तव, सोमप्रभा झारिया, निकुंजलता श्रीवास्तव सहित नवांकुर सखियां एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
घंसौर में हुआ माटी गणेश प्रशिक्षण कार्यक्रम, छात्राओं ने सीखा प्रतिमा निर्माण घंसौर में हुआ माटी गणेश प्रशिक्षण कार्यक्रम, छात्राओं ने सीखा प्रतिमा निर्माण घंसौर। मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को ग्राम पंचायत छितापार स्थित सांदीपनि विद्यालय में म.प्र. जन अभियान परिषद के तत्वावधान में सेक्टर क्रमांक-02 का माटी गणेश सिद्ध गणेश प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवांकुर संस्था श्रीराम जागृति सेवा समिति घंसौर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर अजय सेन ने नवांकुर सखियों एवं विद्यालय की छात्राओं को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया। ब्लॉक समन्वयक मधुबाला चौरसिया ने माटी गणेश अभियान के उद्देश्य बताते हुए कहा कि मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित कर पर्यावरण और जल प्रदूषण को रोकने का संदेश घर-घर पहुंचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष पंकज कुमार सेन, विजय बर्मन, आयुष पटेल, शिक्षिकाएं चित्रलेखा श्रीवास्तव, सोमप्रभा झारिया, निकुंजलता श्रीवास्तव सहित नवांकुर सखियां एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
- पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार, 10 हजार घूस न देने पर काटा गरीब का नाम पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार, 10 हजार घूस न देने पर काटा गरीब का नाम पंचायत सचिव और रोजगार सहायक पर रिश्वतखोरी का आरोप, कलेक्टर से की शिकायत नारायणगंज तहसील और बीजाडांडी ब्लाक की ग्राम पंचायत उदयपुर में पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। आठ सितंबर मंगलवार एक बजे जनसुनवाई में कलेक्टर से शिकायत करते हुए उदयपुर निवासी सुनील और विनीता साहू ने बताया कि पंचायत सचिव सियाराम और रोजगार सहायक बहाव मंसूरी ने उनसे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। घूस न देने पर यह झूठा बहाना बनाकर उनका नाम सूची से काट दिया गया कि उनके पास चार पहिया वाहन है। पीडि़तों का आरोप है कि पूर्व में भी गबन के आरोपी रहे ये पदाधिकारी अमीरों से रिश्वत लेकर अपात्रों को लाभ दे रहे हैं, जबकि असल गरीब क्षतिग्रस्त कच्चे घरों में रहने को मजबूर हैं। पीडि़तों ने दोषियों पर कार्रवाई और योजना में नाम जोडऩे की गुहार लगाई है। 000000000000000000000000000000000001
- धर्म संगठन कर्म किए जा आगे बढ़ेगा सही रास्ते सदा शांति शांति मिलती है कामयाबी मिलती है बम बम भोले जय श्री राम1
- झांसी घाट पर प्रतिदिन गूंजता मां नर्मदा का जयघोष, महाआरती बनी आस्था का केंद्र झांसी घाट पर प्रतिदिन गूंजता मां नर्मदा का जयघोष, महाआरती बनी आस्था का केंद्र गोटेगांव। झांसी घाट पर मां नर्मदा की भक्ति का अनूठा वातावरण प्रतिदिन देखने को मिल रहा है। श्री मां रेवा सेवा समिति, झांसी घाट के तत्वावधान में प्रतिदिन शाम 7 बजे मां नर्मदा जी की महाआरती का आयोजन किया जाता है। नियमित रूप से हो रही इस महाआरती ने अब क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना ली है। शाम होते ही झांसी घाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है। महाआरती के समय मां नर्मदा के जयकारों, शंखध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा घाट भक्तिमय हो उठता है। श्रद्धालु मां नर्मदा का विधिवत पूजन-अर्चन कर आरती में शामिल होते हैं और सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हैं। प्रतिदिन श्रद्धा के साथ हो रहा आयोजन समिति के सदस्यों के अनुसार मां नर्मदा के प्रति श्रद्धा और सेवा भाव को समर्पित यह आयोजन प्रतिदिन पूरी भक्ति एवं धार्मिक परंपराओं के साथ संपन्न किया जाता है। महाआरती में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा नगर से भी बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी पहुंचते हैं। घाट पर होने वाला यह नियमित धार्मिक आयोजन लोगों को आध्यात्मिक शांति और मां नर्मदा की भक्ति से जोड़ने का माध्यम बन रहा है। समिति के सदस्य निभा रहे सक्रिय भूमिका महाआरती के नियमित आयोजन में अरविंद पटेल (मैनेजर), सम्राट मिश्रा, संतोष वर्मन, रूपेंद्र नामदेव, गोपाल मल्लाह, अरविंद (ठाकुर साब), उदित मिश्रा, सिद्धू वर्मन, प्रिंस वर्मन, परी वर्मन, दिलीप, तेजीलाल, हेमंत, राजकुमार, शिवकुमार सहित समिति के अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समिति सदस्यों ने धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रतिदिन शाम 7 बजे झांसी घाट पहुंचकर मां नर्मदा की महाआरती में सहभागी बनें और मां रेवा की भक्ति एवं आराधना का धर्मलाभ अर्जित करें1
- ‘सिवनी की उड़ान’ से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को नई दिशा, 555 अभ्यर्थी ले रहे निःशुल्क प्रशिक्षण सिवनी। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की पहल ‘सिवनी की उड़ान’ के तहत पुलिस, सशस्त्र सेना सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जा रही है। वर्तमान में 335 युवतियों और 220 युवकों सहित कुल 555 अभ्यर्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं। तीन केंद्रों पर पांच बैचों में संचालित प्रशिक्षण में लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता की तैयारी भी कराई जा रही है। कलेक्टर ने नियमित मॉक टेस्ट, एमसीक्यू अभ्यास और परीक्षा-केंद्रित तैयारी के निर्देश दिए हैं।1
- अवैध शराब के खिलाफ जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद सिवनी जिले में भी ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश पर मंगलवार को ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान कलारबाकी में 4 गांव के ग्रामीणों ने अवैध शराब के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव को लिखित आवेदन सौंपकर कान्हीवाड़ा और बंडोल थाना क्षेत्रों में धड़ल्ले से हो रही अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस और प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।1
- 🔴 पंक्चर की दुकान में मजदूर बने थाना प्रभारी, 16 घंटे इंतजार के बाद एक साल से फरार पत्नी के हत्यारे को पकड़ा1
- स्मार्ट कक्षाओं से बदलेगा पढ़ाई का अंदाज, सरस्वती शिशु मंदिर में स्मार्ट बोर्ड का शुभारंभ स्मार्ट कक्षाओं से बदलेगा पढ़ाई का अंदाज, सरस्वती शिशु मंदिर में स्मार्ट बोर्ड का शुभारंभ गोटेगांव। सरस्वती शिशु मंदिर, गोटेगांव में आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्मार्ट कक्षाओं के संचालन के लिए स्मार्ट बोर्ड का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, विधायक महेंद्र नागेश, श्रीमती मंजू ठाकुर, श्री कमलेश अग्रहरि एवं डॉ. उपेंद्र मणि शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने विधिवत स्मार्ट बोर्ड का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बताया गया कि स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से विद्यार्थियों को कठिन विषयों को भी सरल, रोचक एवं प्रभावी तरीके से समझने में मदद मिलेगी। आधुनिक तकनीक के उपयोग से कक्षा शिक्षण को अधिक गतिविधिपूर्ण बनाने के साथ विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और विषयों के प्रति रुचि बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी संसाधनों को बढ़ावा देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। स्मार्ट कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को बदलती शिक्षा पद्धति के अनुरूप बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।1
- *वॉशरूम के कमोड के बाजू में बैठा था लगभग 10 फीट लंबा अजगर..* *सर्प मित्र प्रवीण तिवारी ने किया रेस्क्यू.. एमपी के सिवनी से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। सोचिए, अगर आप अपने घर के बाथरूम में जाएं और कमोड के बाजू में लगभग 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दे जाए, तो क्या होगा? ऐसा ही खौफनाक मंजर सिवनी जिले के मोहगांव सड़क के एक घर में देखने को मिला, जहां कमोड के बाजू में बैठे अजगर को देखकर घरवालों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही घर के लोगों ने बिना समय गंवाए सर्प मित्र प्रवीण तिवारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रवीण तिवारी मौके पर पहुंचे और बेहद सावधानी और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सफल रेस्क्यू किया। करीब 20 मिनट तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद लगभग 12 किलो वजनी अजगर को सर्प मित्र प्रवीण ने सुरक्षित पकड़ लिया।गनीमत रही कि इस पूरी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।1
- 🔴 जबलपुर में सांड ने युवक को उठाकर सड़क पर पटका, इलाज के दौरान मौत जबलपुर। शहर में आवारा मवेशियों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। हनुमानताल क्षेत्र में सड़क पर लड़ रहे दो सांडों के बीच से गुजर रहे एक युवक पर अचानक हमला हो गया। एक सांड ने युवक को उठाकर सड़क पर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मृतक की पहचान गोराबाजार निवासी रवि यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रवि दूध का कारोबार करता था। घटना 5 सितंबर की शाम करीब 6 बजे की है। सड़क पर लड़ रहे थे दो सांड जानकारी के अनुसार, हनुमानताल क्षेत्र में सड़क पर दो सांड आपस में लड़ रहे थे, जिसके कारण यातायात भी प्रभावित हो गया था। इसी दौरान रवि यादव वहां से गुजर रहा था। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने सांडों को हटाने के लिए पानी डालना शुरू किया। इसी बीच एक सांड ने पीछे से रवि पर हमला कर दिया और उसे उठाकर सड़क पर पटक दिया। इसके बाद दोनों सांड वहां से भाग गए। लोगों ने पहुंचाया अस्पताल हमले में रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे ऑटो की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हनुमानताल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार मृतक दूध व्यवसायी था और घटना के समय दूध लेकर आया था। शहर में 20 हजार से ज्यादा आवारा मवेशी नगर निगम अधिकारी के अनुसार, जबलपुर शहर में 20 हजार से अधिक आवारा मवेशी मौजूद हैं। इन्हें पकड़ने के लिए करीब 80 कर्मचारियों की टीम लगाई गई है और प्रतिदिन 70 से 80 मवेशियों को पकड़ा जा रहा है। हालांकि, निगम के सामने सबसे बड़ी समस्या पकड़े गए मवेशियों को रखने की है। उपलब्ध व्यवस्थाओं में सीमित संख्या में ही मवेशियों को रखा जा सकता है। घटना के बाद एक बार फिर शहर में आवारा मवेशियों से लोगों की सुरक्षा और नगर निगम की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।1