पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव बिलहरी में एक हत्या के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक की वाइट। बिलहरी में एक व्यक्ति की हत्या किए जाने तथा पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिए जाने के संबंध में।* दिनांक 29.09.2026 को प्रातः लगभग 08:00 बजे थाना पूरनपुर पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बिलहरी में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना पर पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि वेदराम उम्र करीब 50 वर्ष पुत्र भूपराम, निवासी ग्राम बिलहरी, थाना पूरनपुर, जनपद पीलीभीत की आज प्रातः गांव के ही रामदेव पुत्र नन्दराम एवं श्यामदेव पुत्र नन्दराम द्वारा बांका से हमला कर हत्या कर दी गई। प्रारम्भिक पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई है कि लगभग 20 वर्ष पूर्व मृतक वेदराम द्वारा अभियुक्तगण के पिता नन्दराम की हत्या की गई थी। प्रथम दृष्टया इसी पुरानी रंजिश के चलते वर्तमान घटना कारित किया जाना प्रकाश में आया है। घटना में पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपी रामदेव एवं श्यामदेव को हिरासत में ले लिया गया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा/पोस्टमार्टम सहित आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव बिलहरी में एक हत्या के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक की वाइट। बिलहरी में एक व्यक्ति की हत्या किए जाने तथा पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिए जाने के संबंध में।* दिनांक 29.09.2026 को प्रातः लगभग 08:00 बजे थाना पूरनपुर पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बिलहरी में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना पर पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि वेदराम उम्र करीब 50 वर्ष पुत्र भूपराम, निवासी ग्राम बिलहरी, थाना पूरनपुर, जनपद पीलीभीत की आज प्रातः गांव के ही रामदेव पुत्र नन्दराम एवं श्यामदेव पुत्र नन्दराम द्वारा बांका से हमला कर हत्या कर दी गई। प्रारम्भिक पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई है कि लगभग 20 वर्ष पूर्व मृतक वेदराम द्वारा अभियुक्तगण के पिता नन्दराम की हत्या की गई थी। प्रथम दृष्टया इसी पुरानी रंजिश के चलते वर्तमान घटना कारित किया जाना प्रकाश में आया है। घटना में पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपी रामदेव एवं श्यामदेव को हिरासत में ले लिया गया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा/पोस्टमार्टम सहित आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
- देवहा का रौद्र रूप! नावकुंड में नदी कटान का डीएम ने लिया जायजा जिओ बैग्स और बांस-बल्लियों से कटान रोकने के निर्देश, संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी के आदेश रौनक अली अंसारी पीलीभीत। पीलीभीत। लगातार हुई भारी बारिश के बाद देवहा नदी के बढ़ते कटान ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। तहसील सदर के ग्राम नावकुंड (नाकुड़) में नदी द्वारा किए जा रहे भूमि कटान का जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने जलस्तर, कटान और प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का बारीकी से जायजा लेने के साथ ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग और बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर तत्काल कटानरोधी कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। जिओ बैग्स, बांस-बल्लियों और अन्य तकनीकी उपायों से तटों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। डीएम ने बाढ़ खण्ड और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को लगातार निगरानी रखने तथा जलस्तर या कटान में बदलाव की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीणों से संवाद करते हुए डीएम ने प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद और सतर्कता का भरोसा दिलाया। साथ ही अफवाहों से बचने, सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर समेत सिंचाई विभाग, बाढ़ खण्ड और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।1
- बिलसंडा ब्लॉक में दो फीट पानी, फिर भी बुलाई गई बैठक | जलभराव में पहुंचे प्रधान-पंचायत सहायक1
- पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव बिलहरी में एक हत्या के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक की वाइट। बिलहरी में एक व्यक्ति की हत्या किए जाने तथा पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिए जाने के संबंध में।* दिनांक 29.09.2026 को प्रातः लगभग 08:00 बजे थाना पूरनपुर पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बिलहरी में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना पर पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि वेदराम उम्र करीब 50 वर्ष पुत्र भूपराम, निवासी ग्राम बिलहरी, थाना पूरनपुर, जनपद पीलीभीत की आज प्रातः गांव के ही रामदेव पुत्र नन्दराम एवं श्यामदेव पुत्र नन्दराम द्वारा बांका से हमला कर हत्या कर दी गई। प्रारम्भिक पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई है कि लगभग 20 वर्ष पूर्व मृतक वेदराम द्वारा अभियुक्तगण के पिता नन्दराम की हत्या की गई थी। प्रथम दृष्टया इसी पुरानी रंजिश के चलते वर्तमान घटना कारित किया जाना प्रकाश में आया है। घटना में पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपी रामदेव एवं श्यामदेव को हिरासत में ले लिया गया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा/पोस्टमार्टम सहित आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।1
- *आगरा में चूल्हे पर कुत्ता भूनने का वीडियो वायरल, पशु हाट मैदान का बताया जा रहा वीडियो, पुलिस जांच में जुटी* आगरा। थाना सैंया क्षेत्र के पशु हाट मैदान का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स चूल्हे की आग पर कुत्ते को भूनता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो थाना सैंया क्षेत्र के पशु हाट मैदान का है। वीडियो में एक व्यक्ति चूल्हे पर कुत्ते को भून रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में आक्रोश है। मामले की जानकारी मिलते ही सैंया थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच और वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान करने में जुट गई है।1
- Uttar Pradesh Ke janpad Bareilly mein Baba tervati mandir bhavy raslila bhakt Lila/ karykram press varta conference Bareilly/ Doctor soami devki Nandan Maharaj Bareilly/ raslila Mahadev Bareilly/ Radha Madhav sankirtan mandal Bareilly duara bhavy raslila ayojan 2026/ Uttar Pradesh Ke janpad Bareilly mein Baba tervati mandir bhavy raslila bhakt Lila/ karykram press varta conference Bareilly/ Doctor soami devki Nandan Maharaj Bareilly/ raslila Mahadev Bareilly/ Radha Madhav sankirtan mandal Bareilly duara bhavy raslila ayojan 2026/1
- जिलाधिकारी ने नावकुंड गांव पहुंचकर देवहा नदी के कटान का लिया जायजा संवेदनशील स्थलों पर तत्काल कटानरोधी कार्य कराने के दिए निर्देश पीलीभीत, सूचना विभाग, 29 सितम्बर 2026। जनपद में बीते दिनों हुई भारी बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने आज तहसील सदर के ग्राम नावकुंड (नाकुड़) पहुंचकर देवहा नदी द्वारा किए जा रहे भूमि कटान का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर नदी के जलस्तर, कटान की स्थिति तथा प्रभावित क्षेत्रों का बारीकी से जायजा लिया और ग्रामीणों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं एवं स्थिति की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग एवं बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर तत्काल कटानरोधी कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कटान प्रभावित क्षेत्रों में जिओ बैग्स, बांस-बल्लियों सहित आवश्यक तकनीकी उपायों के माध्यम से सुदृढ़ीकरण कार्य कराया जाए, ताकि नदी के कटान को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सके और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ खण्ड एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखे तथा जलस्तर अथवा कटान की स्थिति में किसी भी प्रकार के परिवर्तन की तत्काल सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि जिला प्रशासन ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह संवेदनशील एवं सतर्क है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा नदी के जलस्तर एवं कटान की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर, सिंचाई विभाग, बाढ़ खण्ड एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।3
- बहेड़ी में अवैध कच्ची शराब बनाते एक आरोपी गिरफ्तार, 25 लीटर शराब बरामद गन्ने के खेत में चल रही थी शराब की भट्ठी, गैस चूल्हे और शराब बनाने के उपकरण भी बरामद; आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज बहेड़ी (बरेली)। बरेली जनपद के बहेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर को उपनिरीक्षक शिवम कुमार, हेड कांस्टेबल विशेष कुमार, हेड कांस्टेबल देवेश सिंह और कांस्टेबल अर्जुन कुमार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खिरनी में मंशाराम के बाग में नाले के दूसरी ओर गन्ने के खेत के पास एक व्यक्ति अवैध कच्ची शराब बनाने की भट्ठी चला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुरारी लाल पुत्र मनीलाल निवासी ग्राम खिरनी, थाना बहेड़ी, जनपद बरेली, उम्र 28 वर्ष बताया। पुलिस ने मौके से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो गैस चूल्हे, पाइप लगी एक छोटी पतीली, एक बड़ी पतीली, एक प्लास्टिक की बाल्टी, आधी कटी प्लास्टिक की बोतल, लाल रंग का ड्रम, एक गैस सिलेंडर और एक प्लास्टिक की कैन बरामद की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कच्ची शराब बनाकर अपने और बच्चों के जीवनयापन के लिए बेचता था। उसके खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर थाना बहेड़ी में मुकदमा संख्या 754/2026 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवम कुमार, हेड कांस्टेबल विशेष कुमार, हेड कांस्टेबल देवेश सिंह और कांस्टेबल अर्जुन कुमार शामिल रहे।1
- * तिवारी पेट्रोल पंप के पास मौत का तांडव ! 24 डंपर की भीषण टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, तीन की मौत... दो की हालत गंभीर पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को तेज रफ्तार का ऐसा कहर बरपा कि सड़क पर मंजर देख हर कोई सन्न रह गया। तिवारी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।1