Shuru
Apke Nagar Ki App…
* तिवारी पेट्रोल पंप के पास मौत का तांडव ! 24 डंपर की भीषण टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, तीन की मौत... दो की हालत गंभीर पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को तेज रफ्तार का ऐसा कहर बरपा कि सड़क पर मंजर देख हर कोई सन्न रह गया। तिवारी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
Raunak Ali Ansari
* तिवारी पेट्रोल पंप के पास मौत का तांडव ! 24 डंपर की भीषण टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, तीन की मौत... दो की हालत गंभीर पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को तेज रफ्तार का ऐसा कहर बरपा कि सड़क पर मंजर देख हर कोई सन्न रह गया। तिवारी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महंत सत्यगिरि ने दो अक्टूबर को जिंदा समाधि लेने का किया ऐलान मंदिर जीर्णोद्धार पर अनदेखी का आरोप। पीलीभीत जनपद के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव मजगमा स्थित प्राचीन श्री लंगड़े बाबा मंदिर के महंत सत्य गिरी के द्वारा पिछले 5 महीने से चलाए जा रहे अनशन मैं मंदिर के कल्प कायाकल्प की मांग उत्तर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की मांग की सत्यागिरी बोले मांग पूरी न होने पर 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के पावन पर्व पर जिंदा भू समाधि ली जाएगी योगी आदित्यनाथ की सरकार में साधु संत नाखुश दिखाई दे रहे हैं उन्होंने कहा पीलीभीत जनपद में दो मंत्री और चार भाजपा विधायक होने के साथ-साथ एमएलसी भी भाजपा के ही हैं सत्यगिरि ने आरोप लगाया इनमें से एक भी जन प्रतिनिधि प्राचीन श्री लंगड़े बाबा मंदिर धर्मस्थल की ओर ध्यान नहीं दे रहा है ।3
- बरेली: मृत गोवंश का हिंदू रीति-रिवाज से कराया अंतिम संस्कार। आस्था बरेली न्यूज लाईव नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लाईखेड़ा स्थित पुराने पुल के पास एक गोवंश मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष अजय पटेल ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। सूचना पर जिला मंत्री वीरेंद्र कुमार अभिषेक गंगवार एवं शिवम गंगवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्राम प्रधान को मामले की जानकारी दी। ग्राम प्रधान जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में मृत गोवंश का हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया गया। इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण लोग मौजूद रहे।1
- बरेली में 5 अक्टूबर से गूंजेगी 'श्री शिव कथा अमृत' की पावन धारा युवाओं को नशे से दूर करने और शिव के वास्तविक आध्यात्मिक स्वरूप से जोड़ने की अनूठी पहल नाथ नगरी, बरेली: दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वावधान में नाथ नगरी बरेली में 'दिव्य, भव्य एवं अलौकिक श्री शिव कथा अमृत' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह सात दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव 5 अक्टूबर 2026 से 11 अक्टूबर 2026 तक, प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक रामलीला ग्राउंड निकट हार्टमैन कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए स्वामी नरेशानंद जी ने बताया कि इस पावन कथा में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक एवं संरक्षक सर्व श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य कथावाचक स्वामी डॉ सर्वेश्वरानंद जी अपने मुखारविंद से श्री शिव कथा अमृत का वाचन एवं गूढ़ विवेचन करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य: युवाओं को नशा मुक्ति की ओर प्रेरित करना: आधुनिक दौर में भटक रहे युवाओं को नशे के दुष्चक्र से बाहर निकालकर उन्हें अध्यात्म, सकारात्मकता और चरित्र निर्माण के मार्ग पर अग्रसर करना। भगवान शिव से जुड़े सामाजिक मिथक का निवारण: समाज में व्याप्त उस भ्रांति और कुरीति को शास्त्रसम्मत तथ्यों एवं तर्कों के माध्यम से ध्वस्त करना, जिसमें भगवान शिव के नाम को नशे से जोड़कर देखा जाता है। भगवान शिव के आध्यात्मिक स्वरूप का विवेचन: देवाधिदेव महादेव के कल्याणकारी एवं निराकार आध्यात्मिक स्वरूप का व्यावहारिक बोध कराना, जिससे जन-सामान्य शिव तत्व के वास्तविक अर्थ को समझ सके। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से समस्त बरेली वासियों, श्रद्धालुओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों से अपील की गई है कि वे इस पावन कथा में सपरिवार पधारकर शिव भक्ति एवं आध्यात्मिक ज्ञान की अमृत धारा का लाभ उठाएं। इस अवसर पर सुरजीता भारती, सुलभा भारती, डॉ हरीश भट्ट, नितिन शर्मा, अमर प्रकाश शर्मा, विवेक मिश्रा, प्रदीप वर्मा, अजय वर्मा, नितिन मिश्रा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम दिव्य, भव्य एवं अलौकिक श्री शिव कथा अमृत कलश यात्रा : 4 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9 बजे से कथास्थल से प्रारंभ होगी। स्थान: रामलीला ग्राउंड (हार्टमैन कॉलेज के पास), नाथ नगरी, बरेली अवधि: 5 अक्टूबर 2026 से 11 अक्टूबर 2026 समय: प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक1
- पीलीभीत में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन। 🚨ब्रेकिंग पीलीभीत मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका पीलीभीत। कांग्रेस के राष्ट्रीय आह्वान पर जिला कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय सचिव एवं व्रज क्षेत्र प्रभारी कुणाल चौधरी, जिलाध्यक्ष हरप्रीत चब्बा और शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे। कलेक्ट्रेट कूच के दौरान पुलिस से नोकझोंक, रोकने के प्रयास के बावजूद फूंका पुतला बारातघर में सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े। पुलिस ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता नेहरू पार्क चौराहे तक पहुंच गए। पुलिस के पुतला छीनने के प्रयास के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर दिया। ‘ज्ञानेश हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के लगाए नारे प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ‘ज्ञानेश कुमार बर्खास्त करो’, ‘ज्ञानेश हटाओ लोकतंत्र बचाओ’ और ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी करते रहे। कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष चुनाव और संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती की मांग की। पुलिस बल रहा तैनात कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए बारातघर से लेकर कलेक्ट्रेट मार्ग तक पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- डिप्टी सी एम बृजेश पाठक के ई रिक्शा चलाओ का जबाब ई रिक्शा वालों की जुवानी...1
- बरेली। भोजीपुरा पुलिस ने मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 302 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर की रात उपनिरीक्षक पवन कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान धौंरा टांडा से अटा पट्टी सुमाली जाने वाले रास्ते से शकील अहमद पुत्र वकील अहमद, निवासी वार्ड नंबर-6, कस्बा धौंरा टांडा, थाना भोजीपुरा को रात करीब 10:26 बजे गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 302 ग्राम अफीम बरामद हुई। भोजीपुरा में 302 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार बरेली। भोजीपुरा पुलिस ने मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 302 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर की रात उपनिरीक्षक पवन कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान धौंरा टांडा से अटा पट्टी सुमाली जाने वाले रास्ते से शकील अहमद पुत्र वकील अहमद, निवासी वार्ड नंबर-6, कस्बा धौंरा टांडा, थाना भोजीपुरा को रात करीब 10:26 बजे गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 302 ग्राम अफीम बरामद हुई। मामले में भोजीपुरा थाने पर मु0अ0सं0 788/26, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने की बात कही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शकील अहमद के खिलाफ इससे पहले भी भोजीपुरा थाने में पशु क्रूरता, गोवंश संरक्षण अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अफीम नैनीताल हाईवे पर एक ट्रक चालक से खरीदी थी और उसे घर ले जाकर छोटे-छोटे हिस्सों में बेचने की बात स्वीकार की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार, हेड कांस्टेबल परम नन्द और कांस्टेबल संजय सागर शामिल रहे।1
- भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत जिन्दाबाद पिलकूआ में समीक्षा बैठक हुई1
- बरेली- हार्टमैन स्कूल के पास बड़ा बाग स्थित हनुमान मंदिर में हो रही भागवत कथा का भक्तों ने किया भक्ति रसपान किया1
- बदायूं में बारिश का कहर! 70 साल पुरानी कोठी भरभराकर गिरी, VIDEO आया सामने बदायूं | 28 सितंबर 2026 उत्तर प्रदेश के बदायूं में लगातार हो रही बारिश के बीच दातागंज तहसील के बक्सेना गांव में करीब 70 साल पुरानी कोठी अचानक भरभराकर ढह गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी इमारत कुछ ही क्षणों में मलबे में तब्दील होती दिखाई दे रही है। � Jagran +1 राहत की बात यह रही कि हादसे के समय कोठी के आसपास कोई मौजूद नहीं था, इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, कोठी में रखा काफी सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। � बदायूं में बारिश का कहर! 70 साल पुरानी कोठी भरभराकर गिरी, VIDEO आया सामने बदायूं | 28 सितंबर 2026 उत्तर प्रदेश के बदायूं में लगातार हो रही बारिश के बीच दातागंज तहसील के बक्सेना गांव में करीब 70 साल पुरानी कोठी अचानक भरभराकर ढह गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी इमारत कुछ ही क्षणों में मलबे में तब्दील होती दिखाई दे रही है। � Jagran +1 राहत की बात यह रही कि हादसे के समय कोठी के आसपास कोई मौजूद नहीं था, इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, कोठी में रखा काफी सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। �1