logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली में 5 अक्टूबर से गूंजेगी 'श्री शिव कथा अमृत' की पावन धारा युवाओं को नशे से दूर करने और शिव के वास्तविक आध्यात्मिक स्वरूप से जोड़ने की अनूठी पहल नाथ नगरी, बरेली: दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वावधान में नाथ नगरी बरेली में 'दिव्य, भव्य एवं अलौकिक श्री शिव कथा अमृत' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह सात दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव 5 अक्टूबर 2026 से 11 अक्टूबर 2026 तक, प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक रामलीला ग्राउंड निकट हार्टमैन कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए स्वामी नरेशानंद जी ने बताया कि इस पावन कथा में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक एवं संरक्षक सर्व श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य कथावाचक स्वामी डॉ सर्वेश्वरानंद जी अपने मुखारविंद से श्री शिव कथा अमृत का वाचन एवं गूढ़ विवेचन करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य: युवाओं को नशा मुक्ति की ओर प्रेरित करना: आधुनिक दौर में भटक रहे युवाओं को नशे के दुष्चक्र से बाहर निकालकर उन्हें अध्यात्म, सकारात्मकता और चरित्र निर्माण के मार्ग पर अग्रसर करना। भगवान शिव से जुड़े सामाजिक मिथक का निवारण: समाज में व्याप्त उस भ्रांति और कुरीति को शास्त्रसम्मत तथ्यों एवं तर्कों के माध्यम से ध्वस्त करना, जिसमें भगवान शिव के नाम को नशे से जोड़कर देखा जाता है। भगवान शिव के आध्यात्मिक स्वरूप का विवेचन: देवाधिदेव महादेव के कल्याणकारी एवं निराकार आध्यात्मिक स्वरूप का व्यावहारिक बोध कराना, जिससे जन-सामान्य शिव तत्व के वास्तविक अर्थ को समझ सके। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से समस्त बरेली वासियों, श्रद्धालुओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों से अपील की गई है कि वे इस पावन कथा में सपरिवार पधारकर शिव भक्ति एवं आध्यात्मिक ज्ञान की अमृत धारा का लाभ उठाएं। इस अवसर पर सुरजीता भारती, सुलभा भारती, डॉ हरीश भट्ट, नितिन शर्मा, अमर प्रकाश शर्मा, विवेक मिश्रा, प्रदीप वर्मा, अजय वर्मा, नितिन मिश्रा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम दिव्य, भव्य एवं अलौकिक श्री शिव कथा अमृत कलश यात्रा : 4 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9 बजे से कथास्थल से प्रारंभ होगी। स्थान: रामलीला ग्राउंड (हार्टमैन कॉलेज के पास), नाथ नगरी, बरेली अवधि: 5 अक्टूबर 2026 से 11 अक्टूबर 2026 समय: प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक

6 hrs ago
user_Press reporter
Press reporter
Bareilly, Uttar Pradesh•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • एसडीएम निधि शुक्ला का बयान: मीरगंज में बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट तलब, पीड़ित परिवारों को मिलेगी राहत बरेली:एसडीएम निधि शुक्ला का बयान: मीरगंज में बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट तलब, पीड़ित परिवारों को मिलेगी राहत
    1
    एसडीएम निधि शुक्ला का बयान: मीरगंज में बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट तलब, पीड़ित परिवारों को मिलेगी राहत
बरेली:एसडीएम निधि शुक्ला का बयान: मीरगंज में बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट तलब, पीड़ित परिवारों को मिलेगी राहत
    user_राजेश शर्मा
    राजेश शर्मा
    Local News Reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बरेली: मृत गोवंश का हिंदू रीति-रिवाज से कराया अंतिम संस्कार। आस्था बरेली न्यूज लाईव नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लाईखेड़ा स्थित पुराने पुल के पास एक गोवंश मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष अजय पटेल ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। सूचना पर जिला मंत्री वीरेंद्र कुमार अभिषेक गंगवार एवं शिवम गंगवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्राम प्रधान को मामले की जानकारी दी। ग्राम प्रधान जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में मृत गोवंश का हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया गया। इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण लोग मौजूद रहे।
    1
    बरेली: मृत गोवंश का हिंदू रीति-रिवाज से कराया अंतिम संस्कार।
      आस्था बरेली न्यूज लाईव 
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लाईखेड़ा स्थित पुराने पुल के पास एक गोवंश मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष अजय पटेल ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।
सूचना पर जिला मंत्री वीरेंद्र कुमार अभिषेक गंगवार एवं शिवम गंगवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्राम प्रधान को मामले की जानकारी दी। ग्राम प्रधान जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में मृत गोवंश का हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया गया। इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण लोग मौजूद रहे।
    user_रामबीर
    रामबीर
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • टूटे बिजली के खंभे और लटकते तारों से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने जल्द व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग जाम के आगे पड़ने वाले क्षेत्र में बिजली के खंभे टूटे पड़े हैं और तार भी अस्त-व्यस्त हालत में हैं। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली व्यवस्था खराब होने के साथ ही टूटे खंभे और तार लंबे समय से परेशानी का कारण बने हुए हैं। लोगों ने शासन-प्रशासन से जल्द संज्ञान लेकर टूटे खंभों को हटवाने तथा बिजली के तारों की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।संवाददाता — आयुष मिश्रा
    1
    टूटे बिजली के खंभे और लटकते तारों से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने जल्द व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग
जाम के आगे पड़ने वाले क्षेत्र में बिजली के खंभे टूटे पड़े हैं और तार भी अस्त-व्यस्त हालत में हैं। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली व्यवस्था खराब होने के साथ ही टूटे खंभे और तार लंबे समय से परेशानी का कारण बने हुए हैं। लोगों ने शासन-प्रशासन से जल्द संज्ञान लेकर टूटे खंभों को हटवाने तथा बिजली के तारों की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।संवाददाता — आयुष मिश्रा
    user_Ayush Mishra
    Ayush Mishra
    Court reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ग्राम असदनगर में बाहर जो पानी आ जाता है उसमें जलस्तर बहुत कम हो चुका है ग्रामीणों को हुईखुशी संवाददाता रवि यादव गांव के बाहर बारिश और नदी का छोड़ा हुआ पानी अब काफी कम हो गया है। जलस्तर लगातार घटने से ग्रामीणों को राहत मिल रही है। पहले जहां पानी अधिक होने के कारण खेतों तक जाना मुश्किल था, वहीं अब रास्ते सुगम होने लगे हैं और ग्रामीण आसानी से बाहर जाकर अपनी फसलों को देख पा रहे हैं। पानी घटने से किसानों में भी राहत और उम्मीद का माहौल है।
    1
    ग्राम असदनगर में बाहर जो पानी आ जाता है उसमें जलस्तर बहुत कम हो चुका है ग्रामीणों को हुईखुशी संवाददाता रवि यादव
गांव के बाहर बारिश और नदी का छोड़ा हुआ पानी अब काफी कम हो गया है। जलस्तर लगातार घटने से ग्रामीणों को राहत मिल रही है। पहले जहां पानी अधिक होने के कारण खेतों तक जाना मुश्किल था, वहीं अब रास्ते सुगम होने लगे हैं और ग्रामीण आसानी से बाहर जाकर अपनी फसलों को देख पा रहे हैं। पानी घटने से किसानों में भी राहत और उम्मीद का माहौल है।
    user_Ravi Yadav
    Ravi Yadav
    Court reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • देवहा का रौद्र रूप! नावकुंड में नदी कटान का डीएम ने लिया जायजा जिओ बैग्स और बांस-बल्लियों से कटान रोकने के निर्देश, संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी के आदेश रौनक अली अंसारी पीलीभीत। पीलीभीत। लगातार हुई भारी बारिश के बाद देवहा नदी के बढ़ते कटान ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। तहसील सदर के ग्राम नावकुंड (नाकुड़) में नदी द्वारा किए जा रहे भूमि कटान का जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने जलस्तर, कटान और प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का बारीकी से जायजा लेने के साथ ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग और बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर तत्काल कटानरोधी कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। जिओ बैग्स, बांस-बल्लियों और अन्य तकनीकी उपायों से तटों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। डीएम ने बाढ़ खण्ड और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को लगातार निगरानी रखने तथा जलस्तर या कटान में बदलाव की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीणों से संवाद करते हुए डीएम ने प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद और सतर्कता का भरोसा दिलाया। साथ ही अफवाहों से बचने, सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर समेत सिंचाई विभाग, बाढ़ खण्ड और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    देवहा का रौद्र रूप! नावकुंड में नदी कटान का डीएम ने लिया जायजा
जिओ बैग्स और बांस-बल्लियों से कटान रोकने के निर्देश, संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी के आदेश
रौनक अली अंसारी पीलीभीत।
पीलीभीत। लगातार हुई भारी बारिश के बाद देवहा नदी के बढ़ते कटान ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। तहसील सदर के ग्राम नावकुंड (नाकुड़) में नदी द्वारा किए जा रहे भूमि कटान का जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने जलस्तर, कटान और प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का बारीकी से जायजा लेने के साथ ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग और बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर तत्काल कटानरोधी कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। जिओ बैग्स, बांस-बल्लियों और अन्य तकनीकी उपायों से तटों को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
डीएम ने बाढ़ खण्ड और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को लगातार निगरानी रखने तथा जलस्तर या कटान में बदलाव की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
ग्रामीणों से संवाद करते हुए डीएम ने प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद और सतर्कता का भरोसा दिलाया। साथ ही अफवाहों से बचने, सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर समेत सिंचाई विभाग, बाढ़ खण्ड और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बिलसंडा ब्लॉक में दो फीट पानी, फिर भी बुलाई गई बैठक | जलभराव में पहुंचे प्रधान-पंचायत सहायक
    1
    बिलसंडा ब्लॉक में दो फीट पानी, फिर भी बुलाई गई बैठक | जलभराव में पहुंचे प्रधान-पंचायत सहायक
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बरेली:मीरगंज।बारिश से ढहे कच्चे मकान,और फसलें बर्बाद,प्रो०भक्ति सिंह ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। बरेली:मीरगंज।बारिश से ढहे कच्चे मकान,और फसलें बर्बाद,प्रो०भक्ति सिंह ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
    1
    बरेली:मीरगंज।बारिश से ढहे कच्चे मकान,और फसलें बर्बाद,प्रो०भक्ति सिंह ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
बरेली:मीरगंज।बारिश से ढहे कच्चे मकान,और फसलें बर्बाद,प्रो०भक्ति सिंह ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
    user_राजेश शर्मा
    राजेश शर्मा
    Local News Reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत जिन्दाबाद पिलकूआ में समीक्षा बैठक हुई
    1
    भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत जिन्दाबाद 
पिलकूआ में समीक्षा बैठक हुई
    user_रामबीर
    रामबीर
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • * तिवारी पेट्रोल पंप के पास मौत का तांडव ! 24 डंपर की भीषण टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, तीन की मौत... दो की हालत गंभीर पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को तेज रफ्तार का ऐसा कहर बरपा कि सड़क पर मंजर देख हर कोई सन्न रह गया। तिवारी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
    1
    * तिवारी पेट्रोल पंप के पास मौत का तांडव ! 24 डंपर की भीषण टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, तीन की मौत... दो की हालत गंभीर पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को तेज रफ्तार का ऐसा कहर बरपा कि सड़क पर मंजर देख हर कोई सन्न रह गया। तिवारी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.