Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत जिन्दाबाद पिलकूआ में समीक्षा बैठक हुई
रामबीर
भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत जिन्दाबाद पिलकूआ में समीक्षा बैठक हुई
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- बरेली- हार्टमैन स्कूल के पास बड़ा बाग स्थित हनुमान मंदिर में हो रही भागवत कथा का भक्तों ने किया भक्ति रसपान किया1
- पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव बिलहरी में एक हत्या के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक की वाइट। बिलहरी में एक व्यक्ति की हत्या किए जाने तथा पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिए जाने के संबंध में।* दिनांक 29.09.2026 को प्रातः लगभग 08:00 बजे थाना पूरनपुर पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बिलहरी में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना पर पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि वेदराम उम्र करीब 50 वर्ष पुत्र भूपराम, निवासी ग्राम बिलहरी, थाना पूरनपुर, जनपद पीलीभीत की आज प्रातः गांव के ही रामदेव पुत्र नन्दराम एवं श्यामदेव पुत्र नन्दराम द्वारा बांका से हमला कर हत्या कर दी गई। प्रारम्भिक पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई है कि लगभग 20 वर्ष पूर्व मृतक वेदराम द्वारा अभियुक्तगण के पिता नन्दराम की हत्या की गई थी। प्रथम दृष्टया इसी पुरानी रंजिश के चलते वर्तमान घटना कारित किया जाना प्रकाश में आया है। घटना में पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपी रामदेव एवं श्यामदेव को हिरासत में ले लिया गया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा/पोस्टमार्टम सहित आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।1
- तेज बारिश से गिरे मकानों के पीड़ित परिवारों से मिले डॉ. जीराज यादव, आर्थिक मदद का दिया सहारा आंवला। लगातार हो रही तेज बारिश के कारण 126 विधानसभा आंवला क्षेत्र में कई परिवारों को मकान गिरने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी डॉ. जीराज यादव ने प्रभावित परिवारों के घर पहुंचकर उनका हाल जाना और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। ग्राम पंचायत महोलिया में तेज बारिश के कारण आरिफ खान का मकान गिर गया। आरिफ खान पैर से दिव्यांग हैं और उनकी एक बेटी भी दिव्यांग है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मकान गिरने के बाद उनके सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई। सूचना मिलने पर डॉ. जीराज यादव उनके घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने अपने श्री सदगुरुदेव हॉस्पिटल की ओर से मकान पर छत डलवाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। वहीं, 28 सितंबर को ग्राम पंचायत नमदारगंज में समाजवादी पार्टी के बूथ अध्यक्ष तोताराम मौर्य के मकान की छत तेज बारिश के कारण गिर गई। छत के नीचे बंधी भैंस को भी गंभीर चोट आई। सूचना पर डॉ. जीराज यादव उनके घर पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर उन्हें धैर्य रखने को कहा। उन्होंने पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इसके अलावा 29 सितंबर को ग्राम पंचायत पदधैर में तेज बारिश के कारण राजवीर यादव के मकान की छत गिर गई। घटना में बड़ा हादसा होने से टल गया। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की जानकारी मिलने पर डॉ. जीराज यादव उनके घर पहुंचे और परिवार का हाल जाना। उन्होंने अपने हॉस्पिटल की ओर से छत डलवाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। डॉ. जीराज यादव ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा रहना सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बारिश से प्रभावित परिवारों की यथासंभव मदद की जाएगी।1
- बहेड़ी में अवैध कच्ची शराब बनाते एक आरोपी गिरफ्तार, 25 लीटर शराब बरामद गन्ने के खेत में चल रही थी शराब की भट्ठी, गैस चूल्हे और शराब बनाने के उपकरण भी बरामद; आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज बहेड़ी (बरेली)। बरेली जनपद के बहेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर को उपनिरीक्षक शिवम कुमार, हेड कांस्टेबल विशेष कुमार, हेड कांस्टेबल देवेश सिंह और कांस्टेबल अर्जुन कुमार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खिरनी में मंशाराम के बाग में नाले के दूसरी ओर गन्ने के खेत के पास एक व्यक्ति अवैध कच्ची शराब बनाने की भट्ठी चला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुरारी लाल पुत्र मनीलाल निवासी ग्राम खिरनी, थाना बहेड़ी, जनपद बरेली, उम्र 28 वर्ष बताया। पुलिस ने मौके से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो गैस चूल्हे, पाइप लगी एक छोटी पतीली, एक बड़ी पतीली, एक प्लास्टिक की बाल्टी, आधी कटी प्लास्टिक की बोतल, लाल रंग का ड्रम, एक गैस सिलेंडर और एक प्लास्टिक की कैन बरामद की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कच्ची शराब बनाकर अपने और बच्चों के जीवनयापन के लिए बेचता था। उसके खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर थाना बहेड़ी में मुकदमा संख्या 754/2026 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवम कुमार, हेड कांस्टेबल विशेष कुमार, हेड कांस्टेबल देवेश सिंह और कांस्टेबल अर्जुन कुमार शामिल रहे।1
- किसानों की 5 सूत्रीय मांगों पर बड़ा अपडेट, 2 मांगें मानीं, 3 पर मांगा 5 दिन का समय। किसानों की 5 सूत्रीय मांगों पर बड़ा अपडेट, 2 मांगें मानीं, 3 पर मांगा 5 दिन का समय1
- भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत जिन्दाबाद पिलकूआ में समीक्षा बैठक हुई1
- महंत सत्यगिरि ने दो अक्टूबर को जिंदा समाधि लेने का किया ऐलान मंदिर जीर्णोद्धार पर अनदेखी का आरोप। पीलीभीत जनपद के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव मजगमा स्थित प्राचीन श्री लंगड़े बाबा मंदिर के महंत सत्य गिरी के द्वारा पिछले 5 महीने से चलाए जा रहे अनशन मैं मंदिर के कल्प कायाकल्प की मांग उत्तर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की मांग की सत्यागिरी बोले मांग पूरी न होने पर 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के पावन पर्व पर जिंदा भू समाधि ली जाएगी योगी आदित्यनाथ की सरकार में साधु संत नाखुश दिखाई दे रहे हैं उन्होंने कहा पीलीभीत जनपद में दो मंत्री और चार भाजपा विधायक होने के साथ-साथ एमएलसी भी भाजपा के ही हैं सत्यगिरि ने आरोप लगाया इनमें से एक भी जन प्रतिनिधि प्राचीन श्री लंगड़े बाबा मंदिर धर्मस्थल की ओर ध्यान नहीं दे रहा है ।3
- बच्चों में आत्मविश्वास जागती है स्काउटिंग : डा.अनीता कुमारी त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का समापन, माॅं सरस्वती टोली एवं भारत माता टोली ने लहराया परचम| बदायूॅं/ राजाराम महिला इंटर कालेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। गाइड्स ने तंबुओं का शहर बसाया, आकर्षक गेट और रंगोलियां और झांकियां सजाईं। बिना बर्तनों के भोजन बनाकर सबको चकित कर दिया। शिविर का संचालन जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि बालिकाओं में अद्भुत शक्ति, असीम धैर्य और श्रेष्ठ संस्कारों की सामर्थ्य निहित है। यदि वे किसी लक्ष्य को ठान लें तो उसे अवश्य पूरा कर दिखातीं हैं। इतिहास रचतीं हैं। प्रधानाचार्या डा.अनीता कुमारी ने कहा कि स्काउटिंग बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का निर्माण करती है। प्रशिक्षण पाकर हर छात्रा राष्ट्र सेवा और समाजहित के लिए सदैव तत्पर रहती है। सीनियर में मां सरस्वती टोली प्रथम, मीराबाई द्वितीय, शिव गौरी टोली तृतीय रही। जूनियर में भारत माता टोली प्रथम, रानी लक्ष्मीबाई टोली द्वितीय, मां दुर्गा टोली तृतीय स्थान पर रही। बुलबुल की टोली को विशेष पुरस्कार मिला। शिक्षिका अंजुम सहर, सुलेखा सिंह, चित्रा कुमारी निर्णायक रहीं। गाइड कैप्टन पुष्पा दिवाकर रचना सक्सेना के मार्गदर्शन में बच्चों ने कैंफायर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर रिंकी, ज्योति सागर, नाजनीन बेगम, दीपिका सूद, ममता शर्मा, प्रमिला कटियार, श्रद्धा शर्मा आदि मौजूद रहीं।1
- * तिवारी पेट्रोल पंप के पास मौत का तांडव ! 24 डंपर की भीषण टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, तीन की मौत... दो की हालत गंभीर पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को तेज रफ्तार का ऐसा कहर बरपा कि सड़क पर मंजर देख हर कोई सन्न रह गया। तिवारी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।1