Shuru
Apke Nagar Ki App…
डिप्टी सी एम बृजेश पाठक के ई रिक्शा चलाओ का जबाब ई रिक्शा वालों की जुवानी...
Pilibhit Darpan/ND India News
डिप्टी सी एम बृजेश पाठक के ई रिक्शा चलाओ का जबाब ई रिक्शा वालों की जुवानी...
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जिलाधिकारी ने नावकुंड गांव पहुंचकर देवहा नदी के कटान का लिया जायजा संवेदनशील स्थलों पर तत्काल कटानरोधी कार्य कराने के दिए निर्देश पीलीभीत, सूचना विभाग, 29 सितम्बर 2026। जनपद में बीते दिनों हुई भारी बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने आज तहसील सदर के ग्राम नावकुंड (नाकुड़) पहुंचकर देवहा नदी द्वारा किए जा रहे भूमि कटान का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर नदी के जलस्तर, कटान की स्थिति तथा प्रभावित क्षेत्रों का बारीकी से जायजा लिया और ग्रामीणों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं एवं स्थिति की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग एवं बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर तत्काल कटानरोधी कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कटान प्रभावित क्षेत्रों में जिओ बैग्स, बांस-बल्लियों सहित आवश्यक तकनीकी उपायों के माध्यम से सुदृढ़ीकरण कार्य कराया जाए, ताकि नदी के कटान को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सके और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ खण्ड एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखे तथा जलस्तर अथवा कटान की स्थिति में किसी भी प्रकार के परिवर्तन की तत्काल सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि जिला प्रशासन ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह संवेदनशील एवं सतर्क है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा नदी के जलस्तर एवं कटान की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर, सिंचाई विभाग, बाढ़ खण्ड एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।3
- पीलीभीत में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन। 🚨ब्रेकिंग पीलीभीत मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका पीलीभीत। कांग्रेस के राष्ट्रीय आह्वान पर जिला कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय सचिव एवं व्रज क्षेत्र प्रभारी कुणाल चौधरी, जिलाध्यक्ष हरप्रीत चब्बा और शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे। कलेक्ट्रेट कूच के दौरान पुलिस से नोकझोंक, रोकने के प्रयास के बावजूद फूंका पुतला बारातघर में सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े। पुलिस ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता नेहरू पार्क चौराहे तक पहुंच गए। पुलिस के पुतला छीनने के प्रयास के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर दिया। ‘ज्ञानेश हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के लगाए नारे प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ‘ज्ञानेश कुमार बर्खास्त करो’, ‘ज्ञानेश हटाओ लोकतंत्र बचाओ’ और ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी करते रहे। कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष चुनाव और संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती की मांग की। पुलिस बल रहा तैनात कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए बारातघर से लेकर कलेक्ट्रेट मार्ग तक पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- डिप्टी सी एम बृजेश पाठक के ई रिक्शा चलाओ का जबाब ई रिक्शा वालों की जुवानी...1
- मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा के ऐलान पर विरोध, पिंकी चौधरी की गिरफ्तारी की मांग1
- बहेड़ी में अवैध कच्ची शराब बनाते एक आरोपी गिरफ्तार, 25 लीटर शराब बरामद गन्ने के खेत में चल रही थी शराब की भट्ठी, गैस चूल्हे और शराब बनाने के उपकरण भी बरामद; आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज बहेड़ी (बरेली)। बरेली जनपद के बहेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर को उपनिरीक्षक शिवम कुमार, हेड कांस्टेबल विशेष कुमार, हेड कांस्टेबल देवेश सिंह और कांस्टेबल अर्जुन कुमार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खिरनी में मंशाराम के बाग में नाले के दूसरी ओर गन्ने के खेत के पास एक व्यक्ति अवैध कच्ची शराब बनाने की भट्ठी चला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुरारी लाल पुत्र मनीलाल निवासी ग्राम खिरनी, थाना बहेड़ी, जनपद बरेली, उम्र 28 वर्ष बताया। पुलिस ने मौके से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो गैस चूल्हे, पाइप लगी एक छोटी पतीली, एक बड़ी पतीली, एक प्लास्टिक की बाल्टी, आधी कटी प्लास्टिक की बोतल, लाल रंग का ड्रम, एक गैस सिलेंडर और एक प्लास्टिक की कैन बरामद की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कच्ची शराब बनाकर अपने और बच्चों के जीवनयापन के लिए बेचता था। उसके खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर थाना बहेड़ी में मुकदमा संख्या 754/2026 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवम कुमार, हेड कांस्टेबल विशेष कुमार, हेड कांस्टेबल देवेश सिंह और कांस्टेबल अर्जुन कुमार शामिल रहे।1
- जीवन में स्वस्थ रहना है तो शाकाहारी जीवन अपनाना है. पीलीभीत में जय गुरुदेव मिष्ठान भंडार के संचालक माखनलाल के सौजन्य से कराया गया जय गुरुदेव सत्संग। जय गुरुदेव के भजनों से गूंज उठा वातावरण। सत्संग के उपरांत भंडारा प्रसाद का किया गया आयोजन। सैकड़ो की संख्या में आए सत्संगियों ने सत्संग और भंडारा प्रसाद का लिया आनंद। सत्संग प्रवचन करते समय बताया गया है कि अपने जीवन में शराब और मांस, मछली का त्याग कर दीजिए और लंबे जीवन का आनंद लीजिए। जय गुरुदेव बाबा रामबली के द्वारा जनमानस से अपील की है की सभी लोग शाकाहारी जीवन को अपनाइए और अपने आप को स्वस्थ बनाए. वर्तमान समय में तमाम तरह के प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं,यह संकेत करती हैं कि आपका जीवन गलत कुसंगतियों के चलते गलत जगह पर जा रहा है, इसके लिए अपने जीवन को शाकाहारी जीवन बना लीजिये और जीवन की तमाम बाधाओ से मुक्ति पाइये।3
- यूनिवर्सिटी में गजब की नारेबाजी हो रही है। लड़कियों ने गर्दा उड़ा दिया है। महिला सुरक्षा के नाम पर दिल्ली नारा- 1 एक कचौड़ी, दो समोसा इन मर्दो का क्या भरोसा नारा- 2 एक सुट्टा दो चाय... मर्द जात हाय-हाय नारा- 3 हमारी स्कर्ट नहीं है छोटी इन मर्दो की सोच है छोटी3
- बदायूं में बारिश का कहर! 70 साल पुरानी कोठी भरभराकर गिरी, VIDEO आया सामने बदायूं | 28 सितंबर 2026 उत्तर प्रदेश के बदायूं में लगातार हो रही बारिश के बीच दातागंज तहसील के बक्सेना गांव में करीब 70 साल पुरानी कोठी अचानक भरभराकर ढह गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी इमारत कुछ ही क्षणों में मलबे में तब्दील होती दिखाई दे रही है। � Jagran +1 राहत की बात यह रही कि हादसे के समय कोठी के आसपास कोई मौजूद नहीं था, इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, कोठी में रखा काफी सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। � बदायूं में बारिश का कहर! 70 साल पुरानी कोठी भरभराकर गिरी, VIDEO आया सामने बदायूं | 28 सितंबर 2026 उत्तर प्रदेश के बदायूं में लगातार हो रही बारिश के बीच दातागंज तहसील के बक्सेना गांव में करीब 70 साल पुरानी कोठी अचानक भरभराकर ढह गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी इमारत कुछ ही क्षणों में मलबे में तब्दील होती दिखाई दे रही है। � Jagran +1 राहत की बात यह रही कि हादसे के समय कोठी के आसपास कोई मौजूद नहीं था, इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, कोठी में रखा काफी सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। �1