Shuru
Apke Nagar Ki App…
मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा के ऐलान पर विरोध, पिंकी चौधरी की गिरफ्तारी की मांग
MOHD ARIF
मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा के ऐलान पर विरोध, पिंकी चौधरी की गिरफ्तारी की मांग
More news from Pilibhit and nearby areas
- यूनिवर्सिटी में गजब की नारेबाजी हो रही है। लड़कियों ने गर्दा उड़ा दिया है। महिला सुरक्षा के नाम पर दिल्ली नारा- 1 एक कचौड़ी, दो समोसा इन मर्दो का क्या भरोसा नारा- 2 एक सुट्टा दो चाय... मर्द जात हाय-हाय नारा- 3 हमारी स्कर्ट नहीं है छोटी इन मर्दो की सोच है छोटी3
- 20 साल पुरानी रंजिश का बदला? जेल से बाहर आते ही वेदराम की हत्या, दो भाई गिरफ्तार पीलीभीत, उत्तर प्रदेश: पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के बिलहरी गांव में 20 साल पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खून-खराबे का रूप ले लिया। मंगलवार सुबह वेदराम की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस की शुरुआती जांच और स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, करीब 20 साल पहले वेदराम पर नंदराम की हत्या का आरोप लगा था, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। बताया जा रहा है कि जेल की सजा पूरी करने के बाद वेदराम हाल ही में बाहर आया था। आरोप है कि नंदराम के बेटों रामदेव और श्यामदेव ने इसी पुरानी रंजिश के चलते वेदराम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में वेदराम की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और हत्या के पीछे पुरानी रंजिश समेत अन्य पहलुओं को भी देखा जा रहा है।1
- बिलहरी में अधेड़ की मौत से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या के आरोप 2005 के मुकदमे से जुड़ी रंजिश का एंगल, तीन लोग बताए जा रहे फरार पूरनपुर/पीलीभीत।कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलहरी में मंगलवार सुबह अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनो ने हंगामा किया।45 वर्षीय वेदराम पुत्र भूपराम का शव गांव में ही आरोपियोके घर के बाहर पड़ा मिला। परिजनों ने पुराने हत्याकांड की रंजिश में वेदराम की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। शव मिलने पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।परिजनों के मुताबिक वेदराम मंगलवार सुबह करीब सात बजे शौच के लिए खेत की ओर निकले थे। इसके कुछ देर बाद गांव में रामदेव, श्यामदेव पुत्र नंदराम और श्रीदेव पुत्र प्यारे के घर के बाहर उनका शव पड़ा मिला। मृतक के घर से घटनास्थल की दूरी करीब 100 मीटर बताई गई है। शव की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई।परिजनों ने आरोप लगाया कि वेदराम की मौत के पीछे वर्षों पुरानी रंजिश हो सकती है। बताया गया कि वर्ष 2005 में नंदराम की हत्या के मामले में वेदराम समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2010 में सभी आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आए थे। परिजनों का कहना है कि इसी पुराने मामले को लेकर नंदराम के परिवार की ओर से रंजिश चली आ रही थी। इसी आधार पर उन्होंने वेदराम की हत्या की आशंका जताई है।शव मिलने के बाद परिजनों का आक्रोश बढ़ गया। परिजन शव के पास बैठ गए और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। स्थिति की जानकारी मिलते ही एएसपी हिमांशु गौरव, सीओ और कोतवाल पवन पांडे पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से बातचीत की और उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।1
- पीलीभीत व्यूरो रिपोर्ट पीलीभीत के पूरनपुर में सरकारी जमीन पर बने वकीलों के चेंबर तोड़े जा रहे हैं1
- जय बद्री विशाल प्रभु सभी भक्तों पर कृपा कीजिए जय श्री बद्री विशाल1
- 🚨 FACT CHECK | “डिग्री लेकर नौकरी मत करो, ई-रिक्शा चलाओ” — बृजेश पाठक के वायरल वीडियो का सच 🚨 FACT CHECK | “डिग्री लेकर नौकरी मत करो, ई-रिक्शा चलाओ” — बृजेश पाठक के वायरल वीडियो का सच उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि उन्होंने युवाओं से कहा—“डिग्री लेकर नौकरी मत करो, ई-रिक्शा खरीद लो और खूब चलाओ।” फैक्ट-चेक में सामने आया कि वीडियो वास्तविक है, लेकिन इसके साथ लगाया गया टेक्स्ट मूल बयान को संक्षिप्त और एक अलग तरीके से पेश करता है। यह बयान 23 सितंबर 2026 को लखनऊ में भारत टैक्सी के लॉन्च कार्यक्रम के दौरान दिया गया था। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक पाठक ने नौकरी की तलाश में लगे रहने के बजाय अपना वाहन चलाकर स्वरोजगार करने, कुछ घंटे काम करने और परिवार को समय देने की बात कही थी। � NDTV India +1 भारत टैक्सी एक सहकारिता आधारित ड्राइवर-ओनर मॉडल है। केंद्र सरकार के अनुसार इसमें ड्राइवरों को सहकारी व्यवस्था में हिस्सेदारी देने और कमाई का अधिक हिस्सा ड्राइवर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। � Press Information Bureau +1 हालांकि बयान ने रोजगार को लेकर नई बहस जरूर छेड़ दी है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या डिग्रीधारी युवाओं के लिए स्वरोजगार को नौकरी के विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना पर्याप्त है, या रोजगार नीति में सरकारी और निजी नौकरियों के साथ स्वरोजगार—तीनों पर समान रूप से जोर होना चाहिए। फैक्ट-चेक रेटिंग: ⚠️ भ्रामक संदर्भ वीडियो असली है, लेकिन “डिग्री लेकर नौकरी मत करो, ई-रिक्शा खरीद लो” को बृजेश पाठक का पूरा/शब्दशः बयान बताना सही नहीं है।1
- केशव मौर्य का विपक्ष पर हमला, बोले- साथ लड़ें या अलग, हार तय डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा ‘सांपनाथ’, बसपा ‘नागनाथ’ और कांग्रेस ‘कालिया नाग’ है। मौर्य ने दावा किया कि तीनों भाजपा विरोधी दल हैं और ये साथ मिलकर चुनाव लड़ें या अलग-अलग, दोनों ही स्थिति में हारेंगे।1
- ‘ज्ञानेश कुमार पर साथियों को भरोसा नहीं, देश कैसे करे?’—कुणाल चौधरी कुणाल चौधरी का आरोप—‘ज्ञानेश कुमार मोदी सरकार की कठपुतली बन गए’ पीलीभीत में कांग्रेस के विरोध मार्च के दौरान राष्ट्रीय सचिव एवं बृज जोन प्रभारी कुणाल चौधरी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उनके साथियों को ही ज्ञानेश कुमार पर भरोसा नहीं है, तो देश उनसे कैसे भरोसा कर सकता है। चौधरी ने उन्हें मोदी सरकार की ‘कठपुतली’ बताते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए1
- पुराने हत्याकांड की रंजिश में अधेड़ की हत्या का आरोप, शव मिलने से हंगामा पुराने हत्याकांड की रंजिश में अधेड़ की हत्या का आरोप, शव मिलने से हंगामा पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलहरी में मंगलवार सुबह पुराने हत्याकांड की रंजिश को लेकर 45 वर्षीय वेदराम पुत्र भूपराम की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा कर दिया। वेदराम का शव गांव में ही आरोपियों के घर के बाहर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया।बताया गया कि वर्ष 2005 में नंदराम की हत्या के मामले में वेदराम समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2010 में सभी आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आए थे। इसके बाद से नंदराम के परिजन रंजिश मानते थे। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि इसी रंजिश के चलते वेदराम की हत्या की गई है।परिजनों के मुताबिक वेदराम मंगलवार सुबह करीब सात बजे शौच के लिए खेत की ओर जा रहे थे। कुछ देर बाद उनका शव गांव में रामदेव, श्यामदेव और श्रीदेव पुत्र नंदराम के घर के बाहर मिला। आरोपियों का घर मृतक के घर से करीब 100 मीटर दूर बताया गया है।शव मिलने के बाद परिजन मौके पर बैठ गए और एसपी को बुलाने की मांग करने लगे। सूचना पर एएसपी हिमांशु गौरव, सीओ और कोतवाल पवन पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार है।3