20 साल पुरानी रंजिश का बदला? जेल से बाहर आते ही वेदराम की हत्या, दो भाई गिरफ्तार पीलीभीत, उत्तर प्रदेश: पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के बिलहरी गांव में 20 साल पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खून-खराबे का रूप ले लिया। मंगलवार सुबह वेदराम की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस की शुरुआती जांच और स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, करीब 20 साल पहले वेदराम पर नंदराम की हत्या का आरोप लगा था, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। बताया जा रहा है कि जेल की सजा पूरी करने के बाद वेदराम हाल ही में बाहर आया था। आरोप है कि नंदराम के बेटों रामदेव और श्यामदेव ने इसी पुरानी रंजिश के चलते वेदराम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में वेदराम की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और हत्या के पीछे पुरानी रंजिश समेत अन्य पहलुओं को भी देखा जा रहा है।
20 साल पुरानी रंजिश का बदला? जेल से बाहर आते ही वेदराम की हत्या, दो भाई गिरफ्तार पीलीभीत, उत्तर प्रदेश: पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के बिलहरी गांव में 20 साल पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खून-खराबे का रूप ले लिया। मंगलवार सुबह वेदराम की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस की शुरुआती जांच और स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, करीब 20 साल पहले वेदराम पर नंदराम की हत्या का आरोप लगा था, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। बताया जा रहा है कि जेल की सजा पूरी करने के बाद वेदराम हाल ही में बाहर आया था। आरोप है कि नंदराम के बेटों रामदेव और श्यामदेव ने इसी पुरानी रंजिश के चलते वेदराम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में वेदराम की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और हत्या के पीछे पुरानी रंजिश समेत अन्य पहलुओं को भी देखा जा रहा है।
- ‘ज्ञानेश कुमार पर साथियों को भरोसा नहीं, देश कैसे करे?’—कुणाल चौधरी कुणाल चौधरी का आरोप—‘ज्ञानेश कुमार मोदी सरकार की कठपुतली बन गए’ पीलीभीत में कांग्रेस के विरोध मार्च के दौरान राष्ट्रीय सचिव एवं बृज जोन प्रभारी कुणाल चौधरी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उनके साथियों को ही ज्ञानेश कुमार पर भरोसा नहीं है, तो देश उनसे कैसे भरोसा कर सकता है। चौधरी ने उन्हें मोदी सरकार की ‘कठपुतली’ बताते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए1
- चंदिया हजारा में विकास कार्यों से ग्रामीणों को राहत, प्रधान की सराहना मुख्यमंत्री आवास और शौचालय मिलने से खुश ग्रामीण, बोले—गांव में लगातार कराए जा रहे विकास कार्य पूरनपुर/पीलीभीत।ग्राम पंचायत चंदिया हजारा में कराए जा रहे विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के लाभ से ग्रामीणों को राहत मिल रही है। जरूरतमंद परिवारों को मुख्यमंत्री आवास और शौचालय जैसी सुविधाएं मिलने पर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान बासुदेव कुंडू के प्रयासों की सराहना की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मूलभूत सुविधाओं को लेकर लगातार काम कराया जा रहा है।ग्रामीण रंजीत मोहन ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि आवास मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है। लंबे समय से पक्के मकान की जरूरत महसूस हो रही थी, लेकिन मुख्यमंत्री आवास मिलने से परिवार को बड़ी राहत मिली है।वहीं ग्रामीण शुभम मंडल ने बताया कि उन्हें शौचालय की सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि पहले शौच के लिए घर से बाहर जाना पड़ता था, लेकिन अब घर में शौचालय होने से यह परेशानी दूर हो गई है। इससे परिवार को सुविधा मिलने के साथ ही स्वच्छता को भी बढ़ावा मिला है। ग्रामीण शंकर मुंडन ने कहा कि ग्राम प्रधान की ओर से गांव में काफी विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत में विकास कार्य होने से ग्रामीणों को सुविधाएं मिल रही हैं और गांव की स्थिति में सुधार हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास और शौचालय जैसी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचने से सरकारी योजनाओं का उद्देश्य पूरा होता दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने पंचायत में आगे भी सड़क, नाली, सफाई, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं से जुड़े कार्य कराए जाने की अपेक्षा जताई।ग्राम प्रधान बासुदेव कुंडू ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के विकास और पात्र ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गांव की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास जारी रहेगा।3
- डिप्टी सी एम बृजेश पाठक के ई रिक्शा चलाओ का जबाब ई रिक्शा वालों की जुवानी...1
- देवहा का रौद्र रूप! नावकुंड में नदी कटान का डीएम ने लिया जायजा जिओ बैग्स और बांस-बल्लियों से कटान रोकने के निर्देश, संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी के आदेश रौनक अली अंसारी पीलीभीत। पीलीभीत। लगातार हुई भारी बारिश के बाद देवहा नदी के बढ़ते कटान ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। तहसील सदर के ग्राम नावकुंड (नाकुड़) में नदी द्वारा किए जा रहे भूमि कटान का जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने जलस्तर, कटान और प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का बारीकी से जायजा लेने के साथ ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग और बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर तत्काल कटानरोधी कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। जिओ बैग्स, बांस-बल्लियों और अन्य तकनीकी उपायों से तटों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। डीएम ने बाढ़ खण्ड और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को लगातार निगरानी रखने तथा जलस्तर या कटान में बदलाव की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीणों से संवाद करते हुए डीएम ने प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद और सतर्कता का भरोसा दिलाया। साथ ही अफवाहों से बचने, सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर समेत सिंचाई विभाग, बाढ़ खण्ड और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।1
- मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा के ऐलान पर विरोध, पिंकी चौधरी की गिरफ्तारी की मांग1
- पीलीभीत में जिला कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा समेत कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र व मताधिकार की रक्षा का मुद्दा उठाते हुए नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वोट के अधिकार और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा1
- बिलहरी में अधेड़ की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 2005 के पुराने हत्याकांड की रंजिश का लगाया आरोप, एएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति पूरनपुर/पीलीभीत। कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के गांव बिलहरी में मंगलवार सुबह एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। 45 वर्षीय वेदराम पुत्र भूपराम का शव गांव में ही कथित आरोपियों के घर के बाहर पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते वेदराम की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों के मुताबिक वेदराम मंगलवार सुबह करीब सात बजे शौच के लिए खेत की ओर निकले थे। कुछ देर बाद उनका शव रामदेव, श्यामदेव पुत्र नंदराम और श्रीदेव पुत्र प्यारे के घर के बाहर पड़ा मिला। घटनास्थल मृतक के घर से करीब 100 मीटर दूर बताया गया है। शव की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने दावा किया कि वर्ष 2005 में नंदराम की हत्या के मामले में वेदराम समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2010 में सभी आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आए थे। परिवार का आरोप है कि इसी पुराने हत्याकांड को लेकर नंदराम के परिवार से रंजिश चली आ रही थी और इसी के चलते वेदराम की हत्या किए जाने की आशंका है। शव मिलने के बाद परिजनों का आक्रोश बढ़ गया। वे शव के पास बैठ गए और मौके पर अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही एएसपी हिमांशु गौरव, सीओ और कोतवाल पवन पांडेय पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से बातचीत की और जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।4
- बदायूं में बारिश का कहर! 70 साल पुरानी कोठी भरभराकर गिरी, VIDEO आया सामने बदायूं | 28 सितंबर 2026 उत्तर प्रदेश के बदायूं में लगातार हो रही बारिश के बीच दातागंज तहसील के बक्सेना गांव में करीब 70 साल पुरानी कोठी अचानक भरभराकर ढह गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी इमारत कुछ ही क्षणों में मलबे में तब्दील होती दिखाई दे रही है। � Jagran +1 राहत की बात यह रही कि हादसे के समय कोठी के आसपास कोई मौजूद नहीं था, इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, कोठी में रखा काफी सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। � बदायूं में बारिश का कहर! 70 साल पुरानी कोठी भरभराकर गिरी, VIDEO आया सामने बदायूं | 28 सितंबर 2026 उत्तर प्रदेश के बदायूं में लगातार हो रही बारिश के बीच दातागंज तहसील के बक्सेना गांव में करीब 70 साल पुरानी कोठी अचानक भरभराकर ढह गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी इमारत कुछ ही क्षणों में मलबे में तब्दील होती दिखाई दे रही है। � Jagran +1 राहत की बात यह रही कि हादसे के समय कोठी के आसपास कोई मौजूद नहीं था, इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, कोठी में रखा काफी सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। �1
- पुराने हत्याकांड की रंजिश में अधेड़ की हत्या का आरोप, शव मिलने से हंगामा पुराने हत्याकांड की रंजिश में अधेड़ की हत्या का आरोप, शव मिलने से हंगामा पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलहरी में मंगलवार सुबह पुराने हत्याकांड की रंजिश को लेकर 45 वर्षीय वेदराम पुत्र भूपराम की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा कर दिया। वेदराम का शव गांव में ही आरोपियों के घर के बाहर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया।बताया गया कि वर्ष 2005 में नंदराम की हत्या के मामले में वेदराम समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2010 में सभी आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आए थे। इसके बाद से नंदराम के परिजन रंजिश मानते थे। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि इसी रंजिश के चलते वेदराम की हत्या की गई है।परिजनों के मुताबिक वेदराम मंगलवार सुबह करीब सात बजे शौच के लिए खेत की ओर जा रहे थे। कुछ देर बाद उनका शव गांव में रामदेव, श्यामदेव और श्रीदेव पुत्र नंदराम के घर के बाहर मिला। आरोपियों का घर मृतक के घर से करीब 100 मीटर दूर बताया गया है।शव मिलने के बाद परिजन मौके पर बैठ गए और एसपी को बुलाने की मांग करने लगे। सूचना पर एएसपी हिमांशु गौरव, सीओ और कोतवाल पवन पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार है।3