तारों के भीतर भी उठते हैं भूकंप, अद्भुत निराली है तारों की दुनिया तारों के भीतर भी उठते हैं भूकंप तारों की दुनिया भी अजीबो गरीब है, जो हमारी कल्पनाओं से भी परे है। हमारा सूर्य भी एक तारा है। जिसे आधुनिक खगोल विज्ञान अभी तक इसके रहस्यों को ठीक से समझ नही पाया है। बहरहाल वैज्ञानिक मानते हैं कि थोड़ा वक्त लगेगा और तारों की दुनिया का सच हम जान जाएंगे। आज डेल्टा स्कूटी तारे की बात करते हैं। इन तारों में भूकंप के समान प्रक्रिया होती है, जो फूलते और पिचक जाते है। तारों के बिना ग्रहों का अस्तित्व संभव नही और तारे ही वह केंद्र बिंदु हैं, ग्रहों के भविष्य पर प्रकाश डाल सकते हैं। तारों का ग्रहों से अटूट रिश्ता है। हमारे ग्रह का स्वामी सूर्य है, जो एक तारा है। यदि सूर्य न होता तो पृथ्वी का अस्तित्व नहीं होता। यही कारण है दुनिया में वैज्ञानिकों का एक बड़ा वर्ग सूर्य के अध्ययन में जुटे रहता है। इसी तरह अन्य तारों का अध्ययन भी बहुत जरूरी हो जाता है। तारों के कई प्रकार हैं। जिनमें डेल्टा स्कूटी तारे ब्रह्मांड में बड़ा महत्व रखते हैं। डेल्टा स्कूटी तारों की खासियत यह है कि यह तारे एक प्रकार के पल्सटिंग वैरिएबल स्टार होते हैं जिनकी चमक उनके अंदर होने वाली धड़कनों (घड़कनों) के कारण घटती-बढ़ती रहती है। यह धड़कने भूकंप के समान हैं। इनकी चमक और आकार नियमित रूप से थोड़े समय के लिए फूलते और सिकुड़ते हैं। इनका द्रव्यमान सूर्य से लगभग 1.5 से 2.5 गुना अधिक होता है। मुख्य डेल्टा स्कूटी तारा पृथ्वी से लगभग 200 प्रकाश-वर्ष दूर स्कुटम तारामंडल में है। स्कुटी तारों और तारकीय भूकंप विज्ञान का हमारे दैनिक जीवन पर कोई सीधा असर नहीं पड़ता है, लेकिन पृथ्वी के भविष्य और ब्रह्मांड को समझने के लिए इसका बहुत बड़ा महत्व है। श्रोत: डॉ संतोष जोशी, एरीज फोटो: नासा
तारों के भीतर भी उठते हैं भूकंप, अद्भुत निराली है तारों की दुनिया तारों के भीतर भी उठते हैं भूकंप तारों की दुनिया भी अजीबो गरीब है, जो हमारी कल्पनाओं से भी परे है। हमारा सूर्य भी एक तारा है। जिसे आधुनिक खगोल विज्ञान अभी तक इसके रहस्यों को ठीक से समझ नही पाया है। बहरहाल वैज्ञानिक मानते हैं कि थोड़ा वक्त लगेगा और तारों की दुनिया का सच हम जान जाएंगे। आज डेल्टा स्कूटी तारे की बात करते हैं। इन तारों में भूकंप के समान प्रक्रिया होती है, जो फूलते और पिचक जाते है। तारों के बिना ग्रहों का अस्तित्व संभव नही और तारे ही वह केंद्र बिंदु हैं, ग्रहों के भविष्य पर प्रकाश डाल सकते हैं। तारों का ग्रहों से अटूट रिश्ता है। हमारे ग्रह का स्वामी सूर्य है, जो एक तारा है। यदि सूर्य न होता तो पृथ्वी का अस्तित्व नहीं होता। यही कारण है दुनिया में वैज्ञानिकों का
एक बड़ा वर्ग सूर्य के अध्ययन में जुटे रहता है। इसी तरह अन्य तारों का अध्ययन भी बहुत जरूरी हो जाता है। तारों के कई प्रकार हैं। जिनमें डेल्टा स्कूटी तारे ब्रह्मांड में बड़ा महत्व रखते हैं। डेल्टा स्कूटी तारों की खासियत यह है कि यह तारे एक प्रकार के पल्सटिंग वैरिएबल स्टार होते हैं जिनकी चमक उनके अंदर होने वाली धड़कनों (घड़कनों) के कारण घटती-बढ़ती रहती है। यह धड़कने भूकंप के समान हैं। इनकी चमक और आकार नियमित रूप से थोड़े समय के लिए फूलते और सिकुड़ते हैं। इनका द्रव्यमान सूर्य से लगभग 1.5 से 2.5 गुना अधिक होता है। मुख्य डेल्टा स्कूटी तारा पृथ्वी से लगभग 200 प्रकाश-वर्ष दूर स्कुटम तारामंडल में है। स्कुटी तारों और तारकीय भूकंप विज्ञान का हमारे दैनिक जीवन पर कोई सीधा असर नहीं पड़ता है, लेकिन पृथ्वी के भविष्य और ब्रह्मांड को समझने के लिए इसका बहुत बड़ा महत्व है। श्रोत: डॉ संतोष जोशी, एरीज फोटो: नासा
- सड़क पर लैंडस्लाइडजोन को पैदल पार करते वक्त कपकोट विधायक बाल-बाल बचे. सड़क पर लैंडस्लाइडजोन को पैदल पार करते वक्त कपकोट विधायक बाल-बाल बचे. जनपद बागेश्वर के कपकोट विकासखंड अंतर्गत दुर्गम ग्राम पंचायत बघर एवं ढोक्टी गांव की मानसूनी बरसात के चलते बंद मोटर मार्ग का संबंधित विभाग एवं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त मार्गों का जायजा लेने पहुंचे हुए थे। उसी दौरान सड़क पर लैंडस्लाइड जोन को पैदल स्वयं पार करते कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया बाल-बाल बचे अगर उनका नियंत्रण बिगड़ता सीधे वो नीचे नदी में गिरते. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंद मोटरमार्ग को शीघ्र पुनर्स्थापित कर यातायात के लिए सुचारु करने के निर्देश दिए। कपकोट के विभिन्न इलाकों में लगातार हो रही भारी मानसूनी वर्षा के कारण मार्ग कई स्थानों पर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे आमजन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत एवं पुनर्स्थापना कार्य प्रारंभ करते हुए मार्ग को जल्द से जल्द आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए। हमारा संकल्प है कि क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और प्रभावित मार्गों को शीघ्र पुनः संचालित किया जाए। आपदा की इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में जनसुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय बनाकर राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।1
- हरिद्वार से दिल्ली आ रही कांवड़ यात्रा धूम मचा रही है रू 5 करोड़ रुपये की मैक्लारेन स्पोर्ट्स कार कांवड़ यात्रा धूम मचा रही है1
- आदर्श चम्पावत की दिशा में एक और सशक्त पहल: जिलाधिकारी ने महिला समूह की फूड कैंटीन का किया शुभारंभ। चम्पावत, 31 जुलाई 2026 सूवि। महिला उद्यमिता को मिला बढ़ावा, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की "आदर्श चम्पावत" की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में जनपद में महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने विकास भवन परिसर में महिला समूह द्वारा संचालित फूड कैंटीन का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत डाड़ाबीस्ट निवासी श्रीमती रितु कुलेठा को अनटायड फंड से 65,000 रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई, जिसके माध्यम से उन्होंने फूड कैंटीन की स्थापना कर आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। जिलाधिकारी ने रिबन काटकर कैंटीन का शुभारंभ किया तथा महिला उद्यमी को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आज आत्मनिर्भर भारत की मजबूत पहचान बन रही हैं। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें सम्मानजनक स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने महिलाओं से सकारात्मक कार्यों के माध्यम से समाज में प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया। अपर परियोजना निदेशक (एपीडी) श्रीमती विम्मी जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाकर स्थायी आजीविका उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभाग हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा। कार्यक्रम में विकास भवन के अधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े कार्मिक, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। महिला समूहों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन के सहयोग से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। *केलपाल बाबा स्वयं सहायता समूह बना प्रेरणा का उदाहरण* राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित केलपाल बाबा स्वयं सहायता समूह भी महिला उद्यमिता की प्रेरक मिसाल बनकर उभरा है। समूह की सदस्य श्रीमती पार्वती सफलतापूर्वक "पार्वती टिफिन सर्विस" का संचालन कर रही हैं। इसके साथ ही वे विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजनों के लिए कैटरिंग एवं पार्टी ऑर्डर की सेवाएं भी प्रदान कर रही हैं। समूह को आजीविका गतिविधियों के विस्तार हेतु रिवॉल्विंग फंड से 25,000 रुपये तथा सीआईएफ (CIF) फंड से 75,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इस सहयोग से समूह की आय में निरंतर वृद्धि हुई है तथा स्थानीय स्तर पर अन्य महिलाओं के लिए भी रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं। महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में जनपद चम्पावत की यह पहल मुख्यमंत्री की "आदर्श चम्पावत" की परिकल्पना को धरातल पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी कदम है।4
- गाजीपुर में गरजे CM योगी! माफियाओं को खुली चेतावनी | "मिट्टी में दफन कर देंगे!" | 268 परियोजनाओं की सौगात गाजीपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सबसे बड़ा और सख्त संदेश पूरे उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। अपने संबोधन में CM Yogi ने माफियाओं और अपराधियों को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध और गुंडागर्दी के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कृष्णानंद राय का जिक्र करते हुए कानून-व्यवस्था पर सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति दोहराई। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने गाजीपुर को 268 विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी, जिनमें सड़क, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, राजकीय ITI कॉलेज, ड्रग वेयरहाउस और कई अन्य विकास कार्य शामिल हैं। 📌 इस वीडियो में देखें: - गाजीपुर में CM योगी का पूरा भाषण - माफियाओं पर सबसे बड़ी चेतावनी - कृष्णानंद राय का जिक्र - 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण - यूपी की कानून व्यवस्था पर बड़ा संदेश - Ghazipur Latest News Today 👍 वीडियो पसंद आए तो Like,Share और G Express को Subscribe करना न भूलें।1
- जो विधायक आम जनता को स्वास्थ्य सुविधा न दे सके उसे पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अनिल नौटियाल जी तत्काल विधायक पद से इस्तीफ़ा दे। #गैरसैंण #कर्णप्रयाग #viralreelschallenge #PostViral1
- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में किसान संदीप चौधरी के 4 मियाजाकी आम रुपये 2.11 लाख में बिके गुजरात के कारोबारी प्रवीण गुप्ता ने अपनी मां के लिए खरीदे तो किसान ने घटाई कीमत1
- भटके युवाओं पर बड़ा संदेश! सज़ा नहीं, दूसरा मौका | दिल छू लेने वाला बयान | G Express भटके हुए युवाओं और बच्चों को लेकर सामने आए बड़े संदेश ने पूरे देश में नई बहस छेड़ दी है। क्या गुमराह हो चुके युवाओं को सिर्फ सज़ा देना ही समाधान है, या उन्हें दूसरा मौका देकर सही रास्ते पर लाना चाहिए? इस वीडियो में जानिए पूरा मामला, बयान का अर्थ, इसके पीछे की सोच और समाज के लिए इसका क्या संदेश है। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और G Express को Subscribe करना न भूलें। #GExpress #BreakingNews #Youth #India #HindiNews1
- चम्पावत:*कर्तव्यनिष्ठ सेवा को सलाम : अपर उप निरीक्षक साबिर अली एवं अपर उप निरीक्षक दिवानी राम को भावभीनी विदाई* चम्पावत:*कर्तव्यनिष्ठ सेवा को सलाम : अपर उप निरीक्षक साबिर अली एवं अपर उप निरीक्षक दिवानी राम को भावभीनी विदाई*1