Shuru
Apke Nagar Ki App…
भटके युवाओं पर बड़ा संदेश! सज़ा नहीं, दूसरा मौका | दिल छू लेने वाला बयान | G Express भटके हुए युवाओं और बच्चों को लेकर सामने आए बड़े संदेश ने पूरे देश में नई बहस छेड़ दी है। क्या गुमराह हो चुके युवाओं को सिर्फ सज़ा देना ही समाधान है, या उन्हें दूसरा मौका देकर सही रास्ते पर लाना चाहिए? इस वीडियो में जानिए पूरा मामला, बयान का अर्थ, इसके पीछे की सोच और समाज के लिए इसका क्या संदेश है। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और G Express को Subscribe करना न भूलें। #GExpress #BreakingNews #Youth #India #HindiNews
G EXPRESS
भटके युवाओं पर बड़ा संदेश! सज़ा नहीं, दूसरा मौका | दिल छू लेने वाला बयान | G Express भटके हुए युवाओं और बच्चों को लेकर सामने आए बड़े संदेश ने पूरे देश में नई बहस छेड़ दी है। क्या गुमराह हो चुके युवाओं को सिर्फ सज़ा देना ही समाधान है, या उन्हें दूसरा मौका देकर सही रास्ते पर लाना चाहिए? इस वीडियो में जानिए पूरा मामला, बयान का अर्थ, इसके पीछे की सोच और समाज के लिए इसका क्या संदेश है। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और G Express को Subscribe करना न भूलें। #GExpress #BreakingNews #Youth #India #HindiNews
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- गाजीपुर में गरजे CM योगी! माफियाओं को खुली चेतावनी | "मिट्टी में दफन कर देंगे!" | 268 परियोजनाओं की सौगात गाजीपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सबसे बड़ा और सख्त संदेश पूरे उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। अपने संबोधन में CM Yogi ने माफियाओं और अपराधियों को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध और गुंडागर्दी के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कृष्णानंद राय का जिक्र करते हुए कानून-व्यवस्था पर सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति दोहराई। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने गाजीपुर को 268 विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी, जिनमें सड़क, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, राजकीय ITI कॉलेज, ड्रग वेयरहाउस और कई अन्य विकास कार्य शामिल हैं। 📌 इस वीडियो में देखें: - गाजीपुर में CM योगी का पूरा भाषण - माफियाओं पर सबसे बड़ी चेतावनी - कृष्णानंद राय का जिक्र - 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण - यूपी की कानून व्यवस्था पर बड़ा संदेश - Ghazipur Latest News Today 👍 वीडियो पसंद आए तो Like,Share और G Express को Subscribe करना न भूलें।1
- चौकोड़ी पहुँचा कैलाश मानसरोवर यात्रा का चौथा दल, लोकसंस्कृति और भजनों के बीच हुआ भव्य स्वागत। चौकोड़ी। पवित्र श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा का 47 सदस्यीय चतुर्थ दल शुक्रवार को पर्यटक आवास गृह, चौकोड़ी पहुँचा। आवास गृह आगमन पर यात्रियों का स्थानीय परंपरा और अपार उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दीपक पंत के नेतृत्व में क्षेत्र की मातृशक्ति और स्कूली बच्चों ने यात्रियों को तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा कर तथा फूल-मालाएँ पहनाकर उनका अभिनंदन किया। यात्रा की यादें देख भावुक हुए श्रद्धालु प्रबंधक दीपक पंत द्वारा यात्रा मार्ग के दौरान यात्रियों की एकत्र की गई तस्वीरों को टीवी स्क्रीन के माध्यम से सरप्राइज के तौर पर दिखाया गया। अपनी यात्रा के इन सुखद क्षणों को अचानक पर्दे पर देखकर श्रद्धालु अत्यंत भावविभोर हो गए। शिव भजनों और लोकनृत्य से गूंजा परिसर स्वागत कार्यक्रम के दौरान भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कैलाश यात्रियों ने चौकोड़ी की मातृशक्ति के साथ मिलकर कुमाऊंनी और हिंदी शिव भजनों की प्रस्तुति दी। कुछ श्रद्धालुओं ने स्वयं भी अपनी सुरीली आवाज में भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात स्थानीय स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मातृशक्ति ने अपनी पारंपरिक कुमाऊंनी पोशाक में प्रसिद्ध लोकनृत्य 'छोलिया/चांचरी' की प्रस्तुति दी, तो वहीं उत्साह में आकर यात्रियों ने भी जमकर गरबा किया। निगम, विदेश मंत्रालय और आईटीबीपी की सराहना चौकोड़ी में हुए इस आत्मीय और भव्य स्वागत से कैलाश यात्री बेहद उत्साहित और गदगद नज़र आए। श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN), विदेश मंत्रालय तथा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के समर्पण और सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। आगे का यात्रा कार्यक्रम यह चतुर्थ दल अपने अगले पड़ाव के लिए कल सुबह रवाना होगा। यात्री प्रसिद्ध सिद्धपीठ पाताल भुवनेश्वर, गंगोलीहाट और जागेश्वर धाम में दर्शन-पूजन करने के पश्चात रात्रि विश्राम के लिए अल्मोड़ा पहुँचेंगे। 3
- गरुड़ नगर पंचायत बोर्ड बैठक में सफाई, सोलर लाइट और विकास कार्यों पर गरमाई चर्चा गरुड़ नगर पंचायत बोर्ड बैठक में सफाई, सोलर लाइट और विकास कार्यों पर गरमाई चर्चा बागेश्वर जिले की गरुड़ नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा की अध्यक्षता तथा अधिशासी अधिकारी धीरज कांडपाल की मौजूदगी में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक शुरू होने से पहले नवनिर्वाचित तीन सभासद हेम रावत, नवीन खोलिया और हिमांशु खाती को विधिवत शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद सभी सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक के दौरान सभासदों ने बोर्ड बैठक का विरोध भी दर्ज कराया। उनका कहना था कि वार्डों की कई समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो रहा है। इसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने आपसी समन्वय के साथ चर्चा की और नगर पंचायत की व्यवस्थाओं में सुधार, विकास कार्यों में तेजी तथा समस्याओं के प्रभावी समाधान को लेकर सुझाव साझा किए। सभासद प्रदीप गुरुरानी ने कहा कि कई वार्डों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है और वे अपने वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जो पुरानी सोलर लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं, उन्हें स्क्रैप कर उनकी राशि से नई सोलर लाइटें लगाई जाएं। वहीं सभासद अंकित जोशी ने कहा कि कई वार्डों में कर्मचारी नियमित रूप से नहीं पहुंच रहे हैं और राजस्व वसूली का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। बैठक में नौघर और गरसेर वार्ड की समस्याओं पर विशेष चर्चा हुई। नगर पंचायत क्षेत्र में वृहत सफाई अभियान चलाने, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में तेजी लाने तथा नदी में कूड़ा फेंकने की समस्या पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। पर्यावरण से जुड़े कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कई सभासदों ने नाराजगी भी व्यक्त की। नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने कहा कि सभी सभासद जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि हैं और उनकी बात रखना तथा समस्याओं का समाधान करना नगर पंचायत की जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपसी समन्वय बनाकर सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। बैठक में नगर विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई और वार्डों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।1
- मानिला में सुशासन शिविर, 103 शिकायतों में 96 का मौके पर हुआ निस्तारण अल्मोड़ा। विकासखंड सल्ट के राजकीय इंटर कॉलेज मानिला में शुक्रवार को ‘सेवा, समर्पण एवं सुशासन’ कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया। शिविर में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतें दर्ज करना नहीं, बल्कि अधिक से अधिक मामलों का मौके पर समाधान कर लोगों को राहत पहुंचाना है। विधायक महेश जीना ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण, प्रमाण पत्रों का वितरण तथा अन्य विभागीय सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में 469 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कुल 103 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 96 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा आधार कार्ड के पंजीकरण एवं संशोधन से संबंधित 56 कार्य भी किए गए। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री महेश्वर सिंह मेहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य मनमोहन सिंह बंगारी, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- जो विधायक आम जनता को स्वास्थ्य सुविधा न दे सके उसे पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अनिल नौटियाल जी तत्काल विधायक पद से इस्तीफ़ा दे। #गैरसैंण #कर्णप्रयाग #viralreelschallenge #PostViral1
- भटके युवाओं पर बड़ा संदेश! सज़ा नहीं, दूसरा मौका | दिल छू लेने वाला बयान | G Express भटके हुए युवाओं और बच्चों को लेकर सामने आए बड़े संदेश ने पूरे देश में नई बहस छेड़ दी है। क्या गुमराह हो चुके युवाओं को सिर्फ सज़ा देना ही समाधान है, या उन्हें दूसरा मौका देकर सही रास्ते पर लाना चाहिए? इस वीडियो में जानिए पूरा मामला, बयान का अर्थ, इसके पीछे की सोच और समाज के लिए इसका क्या संदेश है। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और G Express को Subscribe करना न भूलें। #GExpress #BreakingNews #Youth #India #HindiNews1
- बागेश्वर जनपद में एक सप्ताह से जारी लगातार बारिश के कारण आठ सड़कें बंद बागेश्वर जनपद में एक सप्ताह से जारी लगातार बारिश के कारण आठ सड़कें बंद हैं; ग्रामीण इलाकों में आवागमन प्रभावित हो रहा है और पहाड़ कमजोर पड़ने लगे हैं. ताकुला रोड के रखोली के पास लगातार लैंडस्लाइड से जगह-जगह सड़कों में मलवा व बोल्डर गिर रहे हैं, कई संपर्क मार्गों पर मलबा और पत्थर आने से यातायात बाधित है; संबंधित विभाग सड़कें खोलने में जुटा है और प्रशासन ने खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा टू न करने तथा बंद मार्गों पर आवाजाही न करने की अपील की है।1