logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मानिला में सुशासन शिविर, 103 शिकायतों में 96 का मौके पर हुआ निस्तारण अल्मोड़ा। विकासखंड सल्ट के राजकीय इंटर कॉलेज मानिला में शुक्रवार को ‘सेवा, समर्पण एवं सुशासन’ कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया। शिविर में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतें दर्ज करना नहीं, बल्कि अधिक से अधिक मामलों का मौके पर समाधान कर लोगों को राहत पहुंचाना है। विधायक महेश जीना ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण, प्रमाण पत्रों का वितरण तथा अन्य विभागीय सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में 469 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कुल 103 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 96 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा आधार कार्ड के पंजीकरण एवं संशोधन से संबंधित 56 कार्य भी किए गए। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री महेश्वर सिंह मेहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य मनमोहन सिंह बंगारी, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Vinod Joshi
Vinod Joshi
Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
2 hrs ago

मानिला में सुशासन शिविर, 103 शिकायतों में 96 का मौके पर हुआ निस्तारण अल्मोड़ा। विकासखंड सल्ट के राजकीय इंटर कॉलेज मानिला में शुक्रवार को ‘सेवा, समर्पण एवं सुशासन’ कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया। शिविर में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतें दर्ज करना नहीं, बल्कि अधिक से अधिक मामलों का मौके पर समाधान कर लोगों को राहत पहुंचाना है। विधायक महेश जीना ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण, प्रमाण पत्रों का वितरण तथा अन्य विभागीय सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में 469 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कुल 103 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 96 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा आधार कार्ड के पंजीकरण एवं संशोधन से संबंधित 56 कार्य भी किए गए। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री महेश्वर सिंह मेहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य मनमोहन सिंह बंगारी, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • मानिला में सुशासन शिविर, 103 शिकायतों में 96 का मौके पर हुआ निस्तारण अल्मोड़ा। विकासखंड सल्ट के राजकीय इंटर कॉलेज मानिला में शुक्रवार को ‘सेवा, समर्पण एवं सुशासन’ कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया। शिविर में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतें दर्ज करना नहीं, बल्कि अधिक से अधिक मामलों का मौके पर समाधान कर लोगों को राहत पहुंचाना है। विधायक महेश जीना ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण, प्रमाण पत्रों का वितरण तथा अन्य विभागीय सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में 469 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कुल 103 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 96 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा आधार कार्ड के पंजीकरण एवं संशोधन से संबंधित 56 कार्य भी किए गए। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री महेश्वर सिंह मेहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य मनमोहन सिंह बंगारी, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    मानिला में सुशासन शिविर, 103 शिकायतों में 96 का मौके पर हुआ निस्तारण
अल्मोड़ा। विकासखंड सल्ट के राजकीय इंटर कॉलेज मानिला में शुक्रवार को ‘सेवा, समर्पण एवं सुशासन’ कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया।
शिविर में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतें दर्ज करना नहीं, बल्कि अधिक से अधिक मामलों का मौके पर समाधान कर लोगों को राहत पहुंचाना है।
विधायक महेश जीना ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया।
शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण, प्रमाण पत्रों का वितरण तथा अन्य विभागीय सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में 469 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कुल 103 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 96 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा आधार कार्ड के पंजीकरण एवं संशोधन से संबंधित 56 कार्य भी किए गए।
कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री महेश्वर सिंह मेहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य मनमोहन सिंह बंगारी, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    2 hrs ago
  • गरुड़ नगर पंचायत बोर्ड बैठक में सफाई, सोलर लाइट और विकास कार्यों पर गरमाई चर्चा गरुड़ नगर पंचायत बोर्ड बैठक में सफाई, सोलर लाइट और विकास कार्यों पर गरमाई चर्चा बागेश्वर जिले की गरुड़ नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा की अध्यक्षता तथा अधिशासी अधिकारी धीरज कांडपाल की मौजूदगी में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक शुरू होने से पहले नवनिर्वाचित तीन सभासद हेम रावत, नवीन खोलिया और हिमांशु खाती को विधिवत शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद सभी सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक के दौरान सभासदों ने बोर्ड बैठक का विरोध भी दर्ज कराया। उनका कहना था कि वार्डों की कई समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो रहा है। इसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने आपसी समन्वय के साथ चर्चा की और नगर पंचायत की व्यवस्थाओं में सुधार, विकास कार्यों में तेजी तथा समस्याओं के प्रभावी समाधान को लेकर सुझाव साझा किए। सभासद प्रदीप गुरुरानी ने कहा कि कई वार्डों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है और वे अपने वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जो पुरानी सोलर लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं, उन्हें स्क्रैप कर उनकी राशि से नई सोलर लाइटें लगाई जाएं। वहीं सभासद अंकित जोशी ने कहा कि कई वार्डों में कर्मचारी नियमित रूप से नहीं पहुंच रहे हैं और राजस्व वसूली का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। बैठक में नौघर और गरसेर वार्ड की समस्याओं पर विशेष चर्चा हुई। नगर पंचायत क्षेत्र में वृहत सफाई अभियान चलाने, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में तेजी लाने तथा नदी में कूड़ा फेंकने की समस्या पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। पर्यावरण से जुड़े कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कई सभासदों ने नाराजगी भी व्यक्त की। नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने कहा कि सभी सभासद जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि हैं और उनकी बात रखना तथा समस्याओं का समाधान करना नगर पंचायत की जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपसी समन्वय बनाकर सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। बैठक में नगर विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई और वार्डों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
    1
    गरुड़ नगर पंचायत बोर्ड बैठक में सफाई, सोलर लाइट और विकास कार्यों पर गरमाई चर्चा
गरुड़ नगर पंचायत बोर्ड बैठक में सफाई, सोलर लाइट और विकास कार्यों पर गरमाई चर्चा
बागेश्वर जिले की गरुड़ नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा की अध्यक्षता तथा अधिशासी अधिकारी धीरज कांडपाल की मौजूदगी में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक शुरू होने से पहले नवनिर्वाचित तीन सभासद हेम रावत, नवीन खोलिया और हिमांशु खाती को विधिवत शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद सभी सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
बैठक के दौरान सभासदों ने बोर्ड बैठक का विरोध भी दर्ज कराया। उनका कहना था कि वार्डों की कई समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो रहा है। इसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने आपसी समन्वय के साथ चर्चा की और नगर पंचायत की व्यवस्थाओं में सुधार, विकास कार्यों में तेजी तथा समस्याओं के प्रभावी समाधान को लेकर सुझाव साझा किए।
सभासद प्रदीप गुरुरानी ने कहा कि कई वार्डों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है और वे अपने वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जो पुरानी सोलर लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं, उन्हें स्क्रैप कर उनकी राशि से नई सोलर लाइटें लगाई जाएं। वहीं सभासद अंकित जोशी ने कहा कि कई वार्डों में कर्मचारी नियमित रूप से नहीं पहुंच रहे हैं और राजस्व वसूली का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
बैठक में नौघर और गरसेर वार्ड की समस्याओं पर विशेष चर्चा हुई। नगर पंचायत क्षेत्र में वृहत सफाई अभियान चलाने, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में तेजी लाने तथा नदी में कूड़ा फेंकने की समस्या पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। पर्यावरण से जुड़े कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कई सभासदों ने नाराजगी भी व्यक्त की।
नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने कहा कि सभी सभासद जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि हैं और उनकी बात रखना तथा समस्याओं का समाधान करना नगर पंचायत की जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपसी समन्वय बनाकर सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। बैठक में नगर विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई और वार्डों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • बीमार दुर्गा को 10 KM तक डोली में बैठाकर पहुंचाया अस्पताल बीमार दुर्गा को 10 KM तक डोली में बैठाकर पहुंचाया अस्पताल,जातौली गांव में आजतक न तो सड़क पहुंची और न ही मोबाइल नेटवर्क.. बागेश्वर जिला मुख्यालय से लगभग 70 किमी दूर कपकोट ब्लाक की ग्राम पंचायत वाछम के दूरस्थ तोक जातौली में जब 50 वर्षीय दुर्गा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ी तो गांव वालों के सामने सबसे बड़ा सवाल था, उन्हें अस्पताल तक कैसे पहुंचाया जाए, गांव में सड़क नहीं, मोबाइल नेटवर्क नहीं। ऐसे में ग्रामीणों ने लकड़ी के दो डंडों पर तिरपाल तथा दरी बांधकर अस्थायी डोली तैयार की। फिर मजबूत कंधों ने जिम्मेदारी संभाली, बारिश की फुहारें, फिसलन भरे रास्ते तथा हर कदम पर उफनते गधेरे, मानो प्रकृति ही ग्रामीणों के धैर्य की परीक्षा ले रही थी। लगभग 10 किमी के दुर्गम पैदल रास्ते को पार करते हुए बीमार महिला को खाती मोटर मार्ग तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खाती में भर्ती कराया गया। सड़क और संचार सुविधाओं के अभाव में हर आपातकाल उनके लिए जिंदगी और मौत की जंग बन जाता है। दुर्गा देवी को डोली में ढोने की यह घटना एक बार फिर पहाड़ के दूरस्थ गांवों में बुनियादी सुविधाओं की हकीकत उजागर कर गई।
    1
    बीमार दुर्गा को 10 KM तक डोली में बैठाकर पहुंचाया अस्पताल
बीमार दुर्गा को 10 KM तक डोली में बैठाकर पहुंचाया अस्पताल,जातौली गांव में आजतक न तो सड़क पहुंची और न ही मोबाइल नेटवर्क.. 
बागेश्वर जिला मुख्यालय से लगभग 70 किमी दूर कपकोट ब्लाक की ग्राम पंचायत वाछम के दूरस्थ तोक जातौली में जब 50 वर्षीय दुर्गा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ी तो गांव वालों के सामने सबसे बड़ा सवाल था, उन्हें अस्पताल तक कैसे पहुंचाया जाए, गांव में सड़क नहीं, मोबाइल नेटवर्क नहीं। ऐसे में ग्रामीणों ने लकड़ी के दो डंडों पर तिरपाल तथा दरी बांधकर अस्थायी डोली तैयार की। फिर मजबूत कंधों ने जिम्मेदारी संभाली, बारिश की फुहारें, फिसलन भरे रास्ते तथा हर कदम पर उफनते गधेरे, मानो प्रकृति ही ग्रामीणों के धैर्य की परीक्षा ले रही थी। 
लगभग 10 किमी के दुर्गम पैदल रास्ते को पार करते हुए बीमार महिला को खाती मोटर मार्ग तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खाती में भर्ती कराया गया। 
सड़क और संचार सुविधाओं के अभाव में हर आपातकाल उनके लिए जिंदगी और मौत की जंग बन जाता है। दुर्गा देवी को डोली में ढोने की यह घटना एक बार फिर पहाड़ के दूरस्थ गांवों में बुनियादी सुविधाओं की हकीकत उजागर कर गई।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • PM मोदी पर टिप्पणी के बाद बड़ा एक्शन! रुचिका सिंह पर केस | Zero FIR से मचा सियासी बवाल | Delhi Police 23 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान रुचिका सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मामला कानूनी और राजनीतिक बहस का विषय बन गया। नोएडा में दर्ज हुई शिकायत, Zero FIR, दिल्ली पुलिस की जांच, भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्रवाई और इस पूरे विवाद पर उठ रहे सवाल—इस वीडियो में जानिए हर पहलू विस्तार से। क्या सार्वजनिक मंच पर ऐसी भाषा अभिव्यक्ति की आजादी है या कानून का उल्लंघन? आखिर Zero FIR क्या होती है? रुचिका सिंह कौन हैं? विपक्ष और समर्थकों की दलीलें क्या हैं? जानिए इस वायरल मामले की पूरी इनसाइड स्टोरी। 📌 वीडियो पसंद आए तो Like करें 👍 📌 Comment में अपनी राय जरूर दें। 📌 ऐसी ही बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए G Express को Subscribe करें।
    1
    PM मोदी पर टिप्पणी के बाद बड़ा एक्शन! रुचिका सिंह पर केस | Zero FIR से मचा सियासी बवाल | Delhi Police
23 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान रुचिका सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मामला कानूनी और राजनीतिक बहस का विषय बन गया।
नोएडा में दर्ज हुई शिकायत, Zero FIR, दिल्ली पुलिस की जांच, भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्रवाई और इस पूरे विवाद पर उठ रहे सवाल—इस वीडियो में जानिए हर पहलू विस्तार से।
क्या सार्वजनिक मंच पर ऐसी भाषा अभिव्यक्ति की आजादी है या कानून का उल्लंघन? आखिर Zero FIR क्या होती है? रुचिका सिंह कौन हैं? विपक्ष और समर्थकों की दलीलें क्या हैं? जानिए इस वायरल मामले की पूरी इनसाइड स्टोरी।
📌 वीडियो पसंद आए तो Like करें 👍
📌 Comment में अपनी राय जरूर दें।
📌 ऐसी ही बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए G Express को Subscribe करें।
    user_G EXPRESS
    G EXPRESS
    Local News Reporter दुगनाकुरी, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • टनकपुर में गुरु रविदास जयंती पर निकली भव्य समरसता संकल्प कलश यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत टनकपुर | चम्पावत संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में 'समरसता संकल्प अभियान' के अंतर्गत टनकपुर के ज्ञानखेड़ा पंचायत घर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ निकली इस यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सूरज कुमार के नेतृत्व में निकली यात्रा में जिला सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुवर सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने संत गुरु रविदास महाराज के समता, सेवा, सद्भाव और सामाजिक न्याय के संदेश को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से गुरु रविदास महाराज के विचारों को समाज तक पहुंचाने की अपील की है।
    1
    टनकपुर में गुरु रविदास जयंती पर निकली भव्य समरसता संकल्प कलश यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
टनकपुर | चम्पावत
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में 'समरसता संकल्प अभियान' के अंतर्गत टनकपुर के ज्ञानखेड़ा पंचायत घर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ निकली इस यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सूरज कुमार के नेतृत्व में निकली यात्रा में जिला सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुवर सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
इस दौरान वक्ताओं ने संत गुरु रविदास महाराज के समता, सेवा, सद्भाव और सामाजिक न्याय के संदेश को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से गुरु रविदास महाराज के विचारों को समाज तक पहुंचाने की अपील की है।
    user_Vinod Joshi Ji
    Vinod Joshi Ji
    Credit reporting agency चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • सड़क पर लैंडस्लाइडजोन को पैदल पार करते वक्त कपकोट विधायक बाल-बाल बचे. सड़क पर लैंडस्लाइडजोन को पैदल पार करते वक्त कपकोट विधायक बाल-बाल बचे. जनपद बागेश्वर के कपकोट विकासखंड अंतर्गत दुर्गम ग्राम पंचायत बघर एवं ढोक्टी गांव की मानसूनी बरसात के चलते बंद मोटर मार्ग का संबंधित विभाग एवं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त मार्गों का जायजा लेने पहुंचे हुए थे। उसी दौरान सड़क पर लैंडस्लाइड जोन को पैदल स्वयं पार करते कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया बाल-बाल बचे अगर उनका नियंत्रण बिगड़ता सीधे वो नीचे नदी में गिरते. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंद मोटरमार्ग को शीघ्र पुनर्स्थापित कर यातायात के लिए सुचारु करने के निर्देश दिए। कपकोट के विभिन्न इलाकों में लगातार हो रही भारी मानसूनी वर्षा के कारण मार्ग कई स्थानों पर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे आमजन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत एवं पुनर्स्थापना कार्य प्रारंभ करते हुए मार्ग को जल्द से जल्द आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए। हमारा संकल्प है कि क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और प्रभावित मार्गों को शीघ्र पुनः संचालित किया जाए। आपदा की इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में जनसुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय बनाकर राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
    1
    सड़क पर लैंडस्लाइडजोन को पैदल पार करते वक्त कपकोट विधायक बाल-बाल बचे.
सड़क पर लैंडस्लाइडजोन को पैदल पार करते वक्त कपकोट विधायक बाल-बाल बचे.
जनपद बागेश्वर के कपकोट विकासखंड अंतर्गत दुर्गम ग्राम पंचायत बघर एवं ढोक्टी गांव की मानसूनी बरसात के चलते बंद मोटर मार्ग का संबंधित विभाग एवं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त मार्गों का जायजा लेने पहुंचे हुए थे। उसी दौरान सड़क पर लैंडस्लाइड जोन को पैदल स्वयं पार करते कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया बाल-बाल बचे अगर उनका नियंत्रण बिगड़ता सीधे वो नीचे नदी में गिरते.
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंद मोटरमार्ग को शीघ्र पुनर्स्थापित कर यातायात के लिए सुचारु करने के निर्देश दिए।
कपकोट के विभिन्न इलाकों में लगातार हो रही भारी मानसूनी वर्षा के कारण मार्ग कई स्थानों पर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे आमजन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत एवं पुनर्स्थापना कार्य प्रारंभ करते हुए मार्ग को जल्द से जल्द आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए। हमारा संकल्प है कि क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और प्रभावित मार्गों को शीघ्र पुनः संचालित किया जाए।
आपदा की इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में जनसुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय बनाकर राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • तड़के आग से दहला नैनीताल का पालिका बाजार, सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी नैनीताल। मल्लीताल स्थित न्यू पालिका बाजार में शनिवार तड़के करीब पांच बजे एक फास्ट फूड की दुकान में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी यह आग कुछ ही मिनटों में विकराल हो गई और दुकान में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। इससे आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि दुकान के अंदर सो रहे कर्मचारियों ने पीछे की खिड़की से भागकर अपनी जान बचाई। आग बुझाने के प्रयास में कर्मचारी साहिल झुलस गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। दमकल विभाग की तत्परता से पूरा बाजार जलने से बच गया और बड़ी जनहानि टल गई।
    1
    तड़के आग से दहला नैनीताल का पालिका बाजार, सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी
नैनीताल। मल्लीताल स्थित न्यू पालिका बाजार में शनिवार तड़के करीब पांच बजे एक फास्ट फूड की दुकान में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी यह आग कुछ ही मिनटों में विकराल हो गई और दुकान में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। इससे आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि दुकान के अंदर सो रहे कर्मचारियों ने पीछे की खिड़की से भागकर अपनी जान बचाई। आग बुझाने के प्रयास में कर्मचारी साहिल झुलस गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। दमकल विभाग की तत्परता से पूरा बाजार जलने से बच गया और बड़ी जनहानि टल गई।
    user_Nainital news
    Nainital news
    नैनीताल, नैनीताल, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.