PM मोदी पर टिप्पणी के बाद बड़ा एक्शन! रुचिका सिंह पर केस | Zero FIR से मचा सियासी बवाल | Delhi Police 23 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान रुचिका सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मामला कानूनी और राजनीतिक बहस का विषय बन गया। नोएडा में दर्ज हुई शिकायत, Zero FIR, दिल्ली पुलिस की जांच, भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्रवाई और इस पूरे विवाद पर उठ रहे सवाल—इस वीडियो में जानिए हर पहलू विस्तार से। क्या सार्वजनिक मंच पर ऐसी भाषा अभिव्यक्ति की आजादी है या कानून का उल्लंघन? आखिर Zero FIR क्या होती है? रुचिका सिंह कौन हैं? विपक्ष और समर्थकों की दलीलें क्या हैं? जानिए इस वायरल मामले की पूरी इनसाइड स्टोरी। 📌 वीडियो पसंद आए तो Like करें 👍 📌 Comment में अपनी राय जरूर दें। 📌 ऐसी ही बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए G Express को Subscribe करें।
PM मोदी पर टिप्पणी के बाद बड़ा एक्शन! रुचिका सिंह पर केस | Zero FIR से मचा सियासी बवाल | Delhi Police 23 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान रुचिका सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मामला कानूनी और राजनीतिक बहस का विषय बन गया। नोएडा में दर्ज हुई शिकायत, Zero FIR, दिल्ली पुलिस की जांच, भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्रवाई और इस पूरे विवाद पर उठ रहे सवाल—इस वीडियो में जानिए हर पहलू विस्तार से। क्या सार्वजनिक मंच पर ऐसी भाषा अभिव्यक्ति की आजादी है या कानून का उल्लंघन? आखिर Zero FIR क्या होती है? रुचिका सिंह कौन हैं? विपक्ष और समर्थकों की दलीलें क्या हैं? जानिए इस वायरल मामले की पूरी इनसाइड स्टोरी। 📌 वीडियो पसंद आए तो Like करें 👍 📌 Comment में अपनी राय जरूर दें। 📌 ऐसी ही बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए G Express को Subscribe करें।
- PM मोदी पर टिप्पणी के बाद बड़ा एक्शन! रुचिका सिंह पर केस | Zero FIR से मचा सियासी बवाल | Delhi Police 23 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान रुचिका सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मामला कानूनी और राजनीतिक बहस का विषय बन गया। नोएडा में दर्ज हुई शिकायत, Zero FIR, दिल्ली पुलिस की जांच, भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्रवाई और इस पूरे विवाद पर उठ रहे सवाल—इस वीडियो में जानिए हर पहलू विस्तार से। क्या सार्वजनिक मंच पर ऐसी भाषा अभिव्यक्ति की आजादी है या कानून का उल्लंघन? आखिर Zero FIR क्या होती है? रुचिका सिंह कौन हैं? विपक्ष और समर्थकों की दलीलें क्या हैं? जानिए इस वायरल मामले की पूरी इनसाइड स्टोरी। 📌 वीडियो पसंद आए तो Like करें 👍 📌 Comment में अपनी राय जरूर दें। 📌 ऐसी ही बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए G Express को Subscribe करें।1
- बीमार दुर्गा को 10 KM तक डोली में बैठाकर पहुंचाया अस्पताल बीमार दुर्गा को 10 KM तक डोली में बैठाकर पहुंचाया अस्पताल,जातौली गांव में आजतक न तो सड़क पहुंची और न ही मोबाइल नेटवर्क.. बागेश्वर जिला मुख्यालय से लगभग 70 किमी दूर कपकोट ब्लाक की ग्राम पंचायत वाछम के दूरस्थ तोक जातौली में जब 50 वर्षीय दुर्गा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ी तो गांव वालों के सामने सबसे बड़ा सवाल था, उन्हें अस्पताल तक कैसे पहुंचाया जाए, गांव में सड़क नहीं, मोबाइल नेटवर्क नहीं। ऐसे में ग्रामीणों ने लकड़ी के दो डंडों पर तिरपाल तथा दरी बांधकर अस्थायी डोली तैयार की। फिर मजबूत कंधों ने जिम्मेदारी संभाली, बारिश की फुहारें, फिसलन भरे रास्ते तथा हर कदम पर उफनते गधेरे, मानो प्रकृति ही ग्रामीणों के धैर्य की परीक्षा ले रही थी। लगभग 10 किमी के दुर्गम पैदल रास्ते को पार करते हुए बीमार महिला को खाती मोटर मार्ग तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खाती में भर्ती कराया गया। सड़क और संचार सुविधाओं के अभाव में हर आपातकाल उनके लिए जिंदगी और मौत की जंग बन जाता है। दुर्गा देवी को डोली में ढोने की यह घटना एक बार फिर पहाड़ के दूरस्थ गांवों में बुनियादी सुविधाओं की हकीकत उजागर कर गई।1
- मानिला में सुशासन शिविर, 103 शिकायतों में 96 का मौके पर हुआ निस्तारण अल्मोड़ा। विकासखंड सल्ट के राजकीय इंटर कॉलेज मानिला में शुक्रवार को ‘सेवा, समर्पण एवं सुशासन’ कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया। शिविर में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतें दर्ज करना नहीं, बल्कि अधिक से अधिक मामलों का मौके पर समाधान कर लोगों को राहत पहुंचाना है। विधायक महेश जीना ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण, प्रमाण पत्रों का वितरण तथा अन्य विभागीय सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में 469 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कुल 103 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 96 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा आधार कार्ड के पंजीकरण एवं संशोधन से संबंधित 56 कार्य भी किए गए। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री महेश्वर सिंह मेहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य मनमोहन सिंह बंगारी, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- टनकपुर में गुरु रविदास जयंती पर निकली भव्य समरसता संकल्प कलश यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत टनकपुर | चम्पावत संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में 'समरसता संकल्प अभियान' के अंतर्गत टनकपुर के ज्ञानखेड़ा पंचायत घर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ निकली इस यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सूरज कुमार के नेतृत्व में निकली यात्रा में जिला सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुवर सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने संत गुरु रविदास महाराज के समता, सेवा, सद्भाव और सामाजिक न्याय के संदेश को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से गुरु रविदास महाराज के विचारों को समाज तक पहुंचाने की अपील की है।1
- आदर्श चम्पावत की दिशा में एक और सशक्त पहल: जिलाधिकारी ने महिला समूह की फूड कैंटीन का किया शुभारंभ। चम्पावत, 31 जुलाई 2026 सूवि। महिला उद्यमिता को मिला बढ़ावा, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की "आदर्श चम्पावत" की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में जनपद में महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने विकास भवन परिसर में महिला समूह द्वारा संचालित फूड कैंटीन का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत डाड़ाबीस्ट निवासी श्रीमती रितु कुलेठा को अनटायड फंड से 65,000 रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई, जिसके माध्यम से उन्होंने फूड कैंटीन की स्थापना कर आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। जिलाधिकारी ने रिबन काटकर कैंटीन का शुभारंभ किया तथा महिला उद्यमी को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आज आत्मनिर्भर भारत की मजबूत पहचान बन रही हैं। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें सम्मानजनक स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने महिलाओं से सकारात्मक कार्यों के माध्यम से समाज में प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया। अपर परियोजना निदेशक (एपीडी) श्रीमती विम्मी जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाकर स्थायी आजीविका उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभाग हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा। कार्यक्रम में विकास भवन के अधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े कार्मिक, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। महिला समूहों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन के सहयोग से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। *केलपाल बाबा स्वयं सहायता समूह बना प्रेरणा का उदाहरण* राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित केलपाल बाबा स्वयं सहायता समूह भी महिला उद्यमिता की प्रेरक मिसाल बनकर उभरा है। समूह की सदस्य श्रीमती पार्वती सफलतापूर्वक "पार्वती टिफिन सर्विस" का संचालन कर रही हैं। इसके साथ ही वे विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजनों के लिए कैटरिंग एवं पार्टी ऑर्डर की सेवाएं भी प्रदान कर रही हैं। समूह को आजीविका गतिविधियों के विस्तार हेतु रिवॉल्विंग फंड से 25,000 रुपये तथा सीआईएफ (CIF) फंड से 75,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इस सहयोग से समूह की आय में निरंतर वृद्धि हुई है तथा स्थानीय स्तर पर अन्य महिलाओं के लिए भी रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं। महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में जनपद चम्पावत की यह पहल मुख्यमंत्री की "आदर्श चम्पावत" की परिकल्पना को धरातल पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी कदम है।4
- ब्रेकिंग न्यूज़ नमस्कार आप देख रहे हैं, भारत पब्लिक न्यूज़, भारत अंतरराष्ट्रीय सीमा बॉर्डर बनबसा गद्दा चौकी 7 नंबर पिलर जन जागरूकता अभियान चलाया गया Breaking news ताजा खबर भारत अंतरराष्ट्रीय सीमा बॉर्डर बनबसा बॉर्डर गड्ढा चौकी 7 नंबर पिलर जन जागरूकता अभियान चलाया गया भारत और नेपाल के बीच मानव तस्करी बाल श्रम बाल विवाह भिक्षावृति बंधुवा मजदूरी मानव अंगों का व्यापार व महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों से संबंधित जन जागरूकता द्वारा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट शारदा बैराज बनबसा जनपद चंपावत उत्तराखंड जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मानव तस्करी एवं यौन शोषण है एक अपराध जागरूक बने सुरक्षित रहे बाल यौन शोषण की रोकथाम नालसा हेल्पलाइन नंबर एक पांच एक जीरो जीरो पर संपर्क कर सकते हैं साथ ही साथ जनरल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत कार्यालय नंबर पर कॉल कर सकते हैं 05965- 230 915, सचिव सिविल जज एस डी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , चंपावत ,अध्यक्ष जिला जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत, सशस्त्र सीमा बल एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट SSB बनबसा मानव तस्करी जागरूकता अभियान 30 तारीख सातवां महीना 2026 बृहस्पतिवार को भारत और नेपाल अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्कर के बारे में बताया गया, हर प्रहार गांव ,र नगरी टोल टोल ना नेपाल प्रहरी , समुदाय प्रहरी समझदारी शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित समाज का लागि इलाका प्रहरी कार्यालय गद्दा चौकी कंचनपुर , समुदाय प्रहरी वडा समिति जिला कंचनपुर, सभी के नाम, संजीत सिंह, क्षेत्रीय संयोजक , देवेंद्र टेक बहादुर सिंह, भूपेंद्र छेत्री , प्रमुख SI नंदकिशोर बचकोटी एंटी ह्यूमन बनबसा, राधा चंद PLV, अर्जुन सिंह PLV, जनक बहादुर चंद , प्रकाश चंद्र ,देवेंद्र सिंह नायक ,APF नेपाल DSP चुन राज थापा,PRC नेपाल सुपरवाइजर मनीषा, रवि चन्द, सभी अधिकारी उपस्थित रहे ,संवाददाता उमेश विश्वकर्मा के साथ आप बने रहिए भारत पब्लिक न्यूज़ के साथ चैनल को लाइक सब्सक्राइब शेयर करें तब तक के लिए नमस्कार1
- सड़क पर लैंडस्लाइडजोन को पैदल पार करते वक्त कपकोट विधायक बाल-बाल बचे. सड़क पर लैंडस्लाइडजोन को पैदल पार करते वक्त कपकोट विधायक बाल-बाल बचे. जनपद बागेश्वर के कपकोट विकासखंड अंतर्गत दुर्गम ग्राम पंचायत बघर एवं ढोक्टी गांव की मानसूनी बरसात के चलते बंद मोटर मार्ग का संबंधित विभाग एवं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त मार्गों का जायजा लेने पहुंचे हुए थे। उसी दौरान सड़क पर लैंडस्लाइड जोन को पैदल स्वयं पार करते कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया बाल-बाल बचे अगर उनका नियंत्रण बिगड़ता सीधे वो नीचे नदी में गिरते. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंद मोटरमार्ग को शीघ्र पुनर्स्थापित कर यातायात के लिए सुचारु करने के निर्देश दिए। कपकोट के विभिन्न इलाकों में लगातार हो रही भारी मानसूनी वर्षा के कारण मार्ग कई स्थानों पर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे आमजन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत एवं पुनर्स्थापना कार्य प्रारंभ करते हुए मार्ग को जल्द से जल्द आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए। हमारा संकल्प है कि क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और प्रभावित मार्गों को शीघ्र पुनः संचालित किया जाए। आपदा की इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में जनसुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय बनाकर राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।1
- रुईया महादेव मंदिर में गूंजा भक्ति का स्वर, कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ रुईया महादेव मंदिर में गूंजा भक्ति का स्वर, कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ1