टनकपुर में गुरु रविदास जयंती पर निकली भव्य समरसता संकल्प कलश यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत टनकपुर | चम्पावत संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में 'समरसता संकल्प अभियान' के अंतर्गत टनकपुर के ज्ञानखेड़ा पंचायत घर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ निकली इस यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सूरज कुमार के नेतृत्व में निकली यात्रा में जिला सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुवर सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने संत गुरु रविदास महाराज के समता, सेवा, सद्भाव और सामाजिक न्याय के संदेश को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से गुरु रविदास महाराज के विचारों को समाज तक पहुंचाने की अपील की है।

- Post by अशोक सरकार1
- PM मोदी पर टिप्पणी के बाद बड़ा एक्शन! रुचिका सिंह पर केस | Zero FIR से मचा सियासी बवाल | Delhi Police 23 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान रुचिका सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मामला कानूनी और राजनीतिक बहस का विषय बन गया। नोएडा में दर्ज हुई शिकायत, Zero FIR, दिल्ली पुलिस की जांच, भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्रवाई और इस पूरे विवाद पर उठ रहे सवाल—इस वीडियो में जानिए हर पहलू विस्तार से। क्या सार्वजनिक मंच पर ऐसी भाषा अभिव्यक्ति की आजादी है या कानून का उल्लंघन? आखिर Zero FIR क्या होती है? रुचिका सिंह कौन हैं? विपक्ष और समर्थकों की दलीलें क्या हैं? जानिए इस वायरल मामले की पूरी इनसाइड स्टोरी। 📌 वीडियो पसंद आए तो Like करें 👍 📌 Comment में अपनी राय जरूर दें। 📌 ऐसी ही बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए G Express को Subscribe करें।1
- बीमार दुर्गा को 10 KM तक डोली में बैठाकर पहुंचाया अस्पताल बीमार दुर्गा को 10 KM तक डोली में बैठाकर पहुंचाया अस्पताल,जातौली गांव में आजतक न तो सड़क पहुंची और न ही मोबाइल नेटवर्क.. बागेश्वर जिला मुख्यालय से लगभग 70 किमी दूर कपकोट ब्लाक की ग्राम पंचायत वाछम के दूरस्थ तोक जातौली में जब 50 वर्षीय दुर्गा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ी तो गांव वालों के सामने सबसे बड़ा सवाल था, उन्हें अस्पताल तक कैसे पहुंचाया जाए, गांव में सड़क नहीं, मोबाइल नेटवर्क नहीं। ऐसे में ग्रामीणों ने लकड़ी के दो डंडों पर तिरपाल तथा दरी बांधकर अस्थायी डोली तैयार की। फिर मजबूत कंधों ने जिम्मेदारी संभाली, बारिश की फुहारें, फिसलन भरे रास्ते तथा हर कदम पर उफनते गधेरे, मानो प्रकृति ही ग्रामीणों के धैर्य की परीक्षा ले रही थी। लगभग 10 किमी के दुर्गम पैदल रास्ते को पार करते हुए बीमार महिला को खाती मोटर मार्ग तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खाती में भर्ती कराया गया। सड़क और संचार सुविधाओं के अभाव में हर आपातकाल उनके लिए जिंदगी और मौत की जंग बन जाता है। दुर्गा देवी को डोली में ढोने की यह घटना एक बार फिर पहाड़ के दूरस्थ गांवों में बुनियादी सुविधाओं की हकीकत उजागर कर गई।1
- उदयपुर माफी में शौचालय योजना में बड़ा खेल! 47 में 25 अपात्र लाभार्थी, सचिव पर डीपीआरओ का नोटिस1
- Post by अशोक सरकार1
- सड़क पर लैंडस्लाइडजोन को पैदल पार करते वक्त कपकोट विधायक बाल-बाल बचे. सड़क पर लैंडस्लाइडजोन को पैदल पार करते वक्त कपकोट विधायक बाल-बाल बचे. जनपद बागेश्वर के कपकोट विकासखंड अंतर्गत दुर्गम ग्राम पंचायत बघर एवं ढोक्टी गांव की मानसूनी बरसात के चलते बंद मोटर मार्ग का संबंधित विभाग एवं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त मार्गों का जायजा लेने पहुंचे हुए थे। उसी दौरान सड़क पर लैंडस्लाइड जोन को पैदल स्वयं पार करते कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया बाल-बाल बचे अगर उनका नियंत्रण बिगड़ता सीधे वो नीचे नदी में गिरते. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंद मोटरमार्ग को शीघ्र पुनर्स्थापित कर यातायात के लिए सुचारु करने के निर्देश दिए। कपकोट के विभिन्न इलाकों में लगातार हो रही भारी मानसूनी वर्षा के कारण मार्ग कई स्थानों पर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे आमजन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत एवं पुनर्स्थापना कार्य प्रारंभ करते हुए मार्ग को जल्द से जल्द आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए। हमारा संकल्प है कि क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और प्रभावित मार्गों को शीघ्र पुनः संचालित किया जाए। आपदा की इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में जनसुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय बनाकर राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।1
- तड़के आग से दहला नैनीताल का पालिका बाजार, सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी नैनीताल। मल्लीताल स्थित न्यू पालिका बाजार में शनिवार तड़के करीब पांच बजे एक फास्ट फूड की दुकान में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी यह आग कुछ ही मिनटों में विकराल हो गई और दुकान में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। इससे आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि दुकान के अंदर सो रहे कर्मचारियों ने पीछे की खिड़की से भागकर अपनी जान बचाई। आग बुझाने के प्रयास में कर्मचारी साहिल झुलस गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। दमकल विभाग की तत्परता से पूरा बाजार जलने से बच गया और बड़ी जनहानि टल गई।1