logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर कि खास रिपोर्ट *मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित कामों पर पड़ सकता है असर, यहां देखें पूरी लिस्ट* मई महीने में बैंक पूरे 12 दिन बंद रहने वाले हैं। अगले महीने साप्ताहिक अवकाश रविवार के अलावा बुद्ध पूर्णिमा और ईद-उल-अजहा के चलते भी बैंकों में अवकाश रहने वाला है। अगर बैंक से संबंधित कोई भी काम है, तो जल्द से जल्द निपटा लीजिए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मई महीने की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, अगले महीने त्योहार, जयंती और साप्ताहिक अवकाश के कारण 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंक बंद होने के चलते चेकबुक व पासबुक समेत कई बैंकिंग से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। आइए जानते हैं किस दिन किस राज्य या शहर में और किस वजह से बैंक बंद रहेंगे…. आइए जानते हैं मई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक 1 मई (शुक्रवार): मई दिवस (लेबर डे) और बुद्ध पूर्णिमा देश के अधिकांश राज्यों (महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश) में । 16 मई (शनिवार):राज्य दिवस (गंगटोक में) 26 मई (मंगलवार): काजी नजरुल इस्लाम जन्मदिन (अगरतला) 27 मई (बुधवार): बकरीद (ईद-उल-अजहा) सभी राज्यों में 28 मई (गुरुवार): बकरीद (ईद-उल-अजहा) कुछ राज्यों में साप्ताहिक अवकाश (शनिवार और रविवार) त्योहारों के अलावा, बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को नियमित अवकाश रहता है: 3 मई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 9 मई: दूसरा शनिवार (बैंक बंद रहेंगे) 10 मई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 17 मई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 23 मई: चौथा शनिवार (बैंक बंद रहेंगे) 24 मई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 31 मई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) इन ऑनलाइन सेवाओं की मदद ले सकते हैं बैंक की छुट्टियों के दौरान ग्राहक ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक की छुट्टियों का कोई असर नहीं होता है। जिस भी बैंक में आपका खाता हो उस बैंक की अधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मनी ट्रांसफर ,बिलों का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा उपलब्ध मिलती है। पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे गूगल पे, फोन पे, पेटीएम (Google Pay, phonePe, paytm) आदि का इस्तेमाल करना होता है। ग्राहक स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए भी कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि। पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग किस तरह तय होती हैं बैंक की छुट्टियां भारत में बैंक की छुट्टियों में राष्ट्रीय अवकाश (राजपत्रित अवकाश) व सरकारी अवकाश (राज्य/केंद्र) शामिल हैं। राज्य सरकार की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं, जबकि केंद्र सरकार की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी रहती हैं। क्षेत्रीय छुट्टियां किसी विशेष राज्य या क्षेत्र से संबंधित होती हैं। एक राज्य में किसी दिन अवकाश होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे राज्य में भी छुट्टी होगी। सभी राज्यों की बैंक छुट्टियां स्थानीय मान्यताओं और पर्व-त्योहारों के आधार पर अलग-अलग दिनों को होती हैं।

8 hrs ago
user_Ramprasad dhangar
Ramprasad dhangar
Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Ramprasad dhangar
    1
    Post by Ramprasad dhangar
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Arjun rathore2994
    1
    Post by Arjun rathore2994
    user_Arjun rathore2994
    Arjun rathore2994
    Alliance church आलोट, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Govind gurjar 🤩
    1
    Post by Govind gurjar 🤩
    user_Govind gurjar 🤩
    Govind gurjar 🤩
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मनासा। के समीप गांव पिपलोन में रविवार को एक बड़ा हादसा होने से बचा। मिट्टी से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मकान के पास बने चबूतरे से टकरा गया, जिससे ट्रॉली पलट गई और मिट्टी सड़क पर फैल गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर प्रतिदिन की तरह पोखरदा की ओर से पिपलोन होते हुए मनासा की तरफ आ रहा था। इसी दौरान चालक रामलाल पिता मांगीलाल भील द्वारा तेज गति से वाहन चलाने के कारण ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया। ओर पिपलोन निवासी उदयराम माली के मकान के पास बने चबूतरे से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर संतुलन खो बैठा और ट्रॉली मौके पर ही पलट गई। हादसे के समय आसपास मौजूद लोग घबरा गए और मौके पर पहुंच गए। चालक ट्रैक्टर से खुद ही सुरक्षित बाहर निकल आया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। प्राथमिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में तेज गति से चलने वाले वाहनों पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाए ना हो।
    1
    मनासा। के समीप गांव पिपलोन में रविवार को एक बड़ा हादसा होने से बचा। मिट्टी से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मकान के पास बने चबूतरे से टकरा गया, जिससे ट्रॉली पलट गई और मिट्टी सड़क पर फैल गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर प्रतिदिन की तरह पोखरदा की ओर से पिपलोन होते हुए मनासा की तरफ आ रहा था। इसी दौरान चालक रामलाल पिता मांगीलाल भील द्वारा तेज गति से वाहन चलाने के कारण ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया। ओर पिपलोन निवासी उदयराम माली के मकान के पास बने चबूतरे से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर संतुलन खो बैठा और ट्रॉली मौके पर ही पलट गई। हादसे के समय आसपास मौजूद लोग घबरा गए और मौके पर पहुंच गए। चालक ट्रैक्टर से खुद ही सुरक्षित बाहर निकल आया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। प्राथमिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में तेज गति से चलने वाले वाहनों पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाए ना हो।
    user_Rakeshsharma Rakeshsharma
    Rakeshsharma Rakeshsharma
    मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रामगंजमंडी के खैराबाद बायपास रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे मध्यप्रदेश के संधारा निवासी अंजू बाई, सीमा, और हेमंत शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे।
    1
    रामगंजमंडी के खैराबाद बायपास रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे मध्यप्रदेश के संधारा निवासी अंजू बाई, सीमा, और हेमंत शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • आज शिवना शुद्धिकरण अभियान के 101वे दिन भी लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जैन के नेतृत्व मे श्रमदान चला । शिवना नदी से कुल 1 ट्रॉली कचरा व गाद,गंदगी निकाली गई ।
    1
    आज शिवना शुद्धिकरण अभियान के 101वे दिन भी लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जैन के नेतृत्व मे श्रमदान चला । शिवना नदी से  कुल 1 ट्रॉली कचरा व गाद,गंदगी निकाली गई ।
    user_Rahul Mehar Patrkar
    Rahul Mehar Patrkar
    पत्रकार मंदसौर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बपावर क्षेत्र में आज सुबह अचानक आग लगने की घटना हुई। मौके पर तुरंत दमकल टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दमकल कर्मियों की कुशल कार्रवाई से आग पर तेजी से काबू पाया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्थानीय लोग भी राहत की सांस ले रहे हैं।
    1
    बपावर क्षेत्र में आज सुबह अचानक आग लगने की घटना हुई। मौके पर तुरंत दमकल टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दमकल कर्मियों की कुशल कार्रवाई से आग पर तेजी से काबू पाया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्थानीय लोग भी राहत की सांस ले रहे हैं।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Ramprasad dhangar
    1
    Post by Ramprasad dhangar
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.