Shuru
Apke Nagar Ki App…
खैराबाद बायपास पर कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, महिला 300 फीट तक घसीटी, भीड़ ने कार चालक को पकड़कर की पिटाई रामगंजमंडी के खैराबाद बायपास रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे मध्यप्रदेश के संधारा निवासी अंजू बाई, सीमा, और हेमंत शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे।
Aajam Choudhary
खैराबाद बायपास पर कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, महिला 300 फीट तक घसीटी, भीड़ ने कार चालक को पकड़कर की पिटाई रामगंजमंडी के खैराबाद बायपास रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे मध्यप्रदेश के संधारा निवासी अंजू बाई, सीमा, और हेमंत शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- रामगंजमंडी के खैराबाद बायपास रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे मध्यप्रदेश के संधारा निवासी अंजू बाई, सीमा, और हेमंत शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे।1
- बपावर क्षेत्र में आज सुबह अचानक आग लगने की घटना हुई। मौके पर तुरंत दमकल टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दमकल कर्मियों की कुशल कार्रवाई से आग पर तेजी से काबू पाया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्थानीय लोग भी राहत की सांस ले रहे हैं।1
- झालावाड़ में अंजुमन तरक्की-ए-उर्दू राजस्थान की ब्रांच अंजुमन तरक्की उर्दू, झालावाड़ (राजस्थान) के स्थापना समारोह (इफ्तेताही तकरीब) का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम को दो सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें पहले सत्र में उद्घाटन समारोह तथा दूसरे सत्र में उर्दू मुशायरा एवं हिंदी कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रकाश चंद यौवन (मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, झालरापाटन) रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रोफेसर हमीद अहमद ( भूगोल विभाग अध्यक्ष राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झालावाड़), प्रोफेसर इकबाल फातिमा (इतिहास विभाग अध्यक्ष ) एवं सुरेश चंद्र निगम (अध्यक्ष, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, झालावाड़) उपस्थित रहे। अतिथियों के स्वागत उपरांत, अंजुमन के अध्यक्ष डॉ. फहीमुद्दीन टोंकी ने तारुफ़ी कलमात पेश करते हुए झालावाड़ रियासत में उर्दू शेर-ओ-अदब की समृद्ध परंपरा पर प्रकाश डाला। उन्होंने महाराजा भवानी सिंह जी एवं राव राजेंद्र सिंह जी के उर्दू साहित्य के विकास में योगदान की सराहना की। साथ ही, उन्होंने रियासत काल एवं स्वतंत्रता के बाद सक्रिय रही ऐतिहासिक अंजुमनों—अंजुमन अदब, बज़्म-ए-निरंग, बज़्म-ए-शफ़ीक आदि—का उल्लेख करते हुए उनकी साहित्यिक सेवाओं को याद किया। डॉ. टोंकी ने अंजुमन तरक्की-ए-उर्दू (हिंद) राजस्थान के इतिहास, उद्देश्यों और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए झालावाड़ शाखा की स्थापना की औपचारिक घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने संस्था के भावी कार्यक्रमों एवं कार्ययोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके पश्चात अंजुमन की कार्यकारिणी की घोषणा की गई और सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रमुख पदाधिकारियों में सरपरस्त राकेश कुमार नायर, मुशीर-ए-आला प्रो. हमीद अहमद एवं सैयद जुबेर अली, मुशीर-ए-खास सुरेश चंद्र निगम, सदर डॉ. फहीमुद्दीन टोंकी, सेक्रेटरी यूनुस खान, जॉइंट सेक्रेटरी अरमान खान, कन्वीनर कवयित्री असमा खान ‘बहार’, मीडिया एवं तर्जुमा प्रभारी आसिफ शेरवानी, एडवोकेट तनवीर, खाजिन अब्दुल गनी एवं दानिश अहमद ‘दानिश’ शामिल रहे। मुशायरा एवं कवि सम्मेलन: दूसरे सत्र में उर्दू मुशायरा एवं हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ शायर अजीम बेग अजीम ने की। मंच पर राकेश कुमार नेयर एवं प्रकाश चंद यौवन भी विराजमान रहे। कार्यक्रम की निज़ामत शायर दानिश अहमद ‘दानिश’ ने बखूबी निभाई। मुशायरे में नौजवान शायर अयान खान ने अपने अशआर से समां बांधा: नमाज़-ए-इश्क पढ़ेंगे तेरी गली के अंदर, वुज़ू करेंगे हम अपनी चश्म-ए-तर के अंदर। कवि तुलसीराम ‘तुलसी’ ने प्रेम और संवेदना पर आधारित पंक्तियां प्रस्तुत कीं: आप ही ने तो सिखाया प्यार करना भी हमें, आप तो यूँ बेवफ़ाई की न बातें कीजिए। कवि देवेंद्र जैन ‘गुनगुना’ ने राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए कहा: एक सुबह की सैर में मुझको हर इंसान मिला, कोई हिंदू मिला तो कोई मुसलमान मिला, मैंने उनसे की राम-राम, सलाम—यूँ मुझको एकता में महका हुआ हिंदुस्तान मिला। कवि चेतन शर्मा जी ने अपनी कविता प्रस्तुत की जिसकी पंक्ति रही - बंदीशे जब से लगी है वफाएं भूल गए हैं। कवि धनीराम समर्थ ने अपनी कविता प्रस्तुत की जिसकी महत्वपूर्ण पंक्तियां रही- हम जलायेंगे तब, दीप जल पायेगा। बाग सींचेंगे तब, फूल खिल पायेगा।। एवं अन्य कवियों ने भी अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। वरिष्ठ शायर अजीम बेग ‘अजीम’ ने अपनी ग़ज़ल से खूब वाहवाही लूटी: उनकी उल्फत में मोहब्बत में यह हालत हो जाए, आँख जब बंद करूँ उनकी ज़ियारत हो जाए। शायरा आफरीन खान ने भी अपने कलाम से श्रोताओं को प्रभावित किया: क्या हुई ख़ता, क्यों ख़फा-ख़फा से लगते हो, क्या करोगे वफ़ा, तुम बेवफ़ा से लगते हो। कवि राकेश कुमार नेयर ने अपने विचारों का प्रभावी इज़हार किया: यारों यह बस बतलाने वाली बात नहीं है, मेरा यह साया भी मेरे साथ नहीं है। कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर दार अल-अर्कम के डायरेक्टर श्रीमान सैयद जुबेर अली ने अतिथियों एवं पधारे हुए कवियों, शायरों और बुद्धिजीवियों का शुक्रिया अदा किया। कार्यक्रम में हबीब खान, जावेद खान, वजाहत अली, जगदीश सोनी, अनीस अहमद, रशीद मियां, तौकीर आलम, सादिक भाई, रेखा सक्सेना सहित अनेक साहित्य प्रेमी उपस्थित रहेॆॆ। यह स्थापना समारोह न केवल उर्दू भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, बल्कि हिंदी-उर्दू की साझा सांस्कृतिक विरासत और गंगा-जमुनी तहज़ीब को भी मजबूती प्रदान करने वाला यादगार आयोजन रहा।4
- Post by Hadoti samrat1
- रावतभाटा परमाणु बिजलीघर की आवासीय अणु प्रताप कॉलोनी के टाइप 3/19 ब्लॉक की सीवरेज लाइन कई महीनों से चौक होने के कारण आसपास के ब्लॉक के निवासियों का बदबू के कारण जीना दुशवार हो रहा था। पास ही बस स्टैंड पर सुबह शाम बस का इंतजार करने वाले कॉलोनीवासियो को भी बदबू की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। बस टिफिन रखने वाली महिलाओ एवं बच्चों का बदबू के चलते सांस लेना मुश्किल हो रहा था। कॉलोनी सिविल विभाग के अधिकारी एस के गौतम, तोली राम शर्मा ने सीवरेज लाइन चैक करवाई जिसके पश्चात प्रेशर से पानी मार कर ही चौक खोलने का एक मात्र रास्ता समझ आने के बाद कॉलोनी सिविल विभाग ने पूर्व पार्षद मनीष गिरी से मदद मांगी। गिरी ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत नगर पालिका फायर इंचार्ज राजेश जयपाल से अग्निश्मन वाहन कॉलोनी मै भिजवाने की विनती की। अग्निश्मन वाहन की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्क़त के बाद कॉलोनी सिविल विभाग को सफलता मिली और लम्बे अंतराल से चली आ रही चौक पाइप लाइन को अग्निश्मन वाहन के द्वारा पानी का प्रेशर मार कर खोला गया। जिसके उपरांत वहा मौजूद कॉलोनीवासियो ने सहयोगकर्ताओ के प्रति आभार प्रकट किया। इस मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने मे नगर पालिका फायर विभाग इंचार्ज राजेश जयपाल,सलीम मोहम्मद, राजेश मीणा, हर्ष सफ़ेला,पूर्व पार्षद मनीष गिरी का अहम योगदान रहा। इस मौके पर मनीष गिरी ने बेगूं विधायक डॉ सुरेश धाकड़,नगर पालिका प्रशासक विवेक गरासिया, अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर, पूर्व चेयरमैन राजकुमार वाधवा, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष भुवनेश नागर के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होने कहा की अब समय बदल गया है नगर पालिका कॉलोनीवासियो की हर समस्या के समाधान मै पूरा सहयोग करती है।3
- अपनी बेटी के सुरक्षित स्वास्थ्य के लिए आज ही नजदीकी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें।1
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत1
- रामगंजमंडी में चेचट के सालेड़ा की ढाणी में रेबारी रायका समाज द्वारा योगेश्वर रूपनाथ महाराज एवं नागणेची माता की प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में भव्य जल यात्रा एवं जुलूस का आयोजन किया गया। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे अयोजककर्ताओ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। मूर्ति स्थापना का मुख्य कार्यक्रम कलाजी महाराज के स्थान पर कल यानी रविवार को आयोजित होगा। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।1