Shuru
Apke Nagar Ki App…
*ब्रेकिंग न्यूज* सड़क हादसा: हमीरपुर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, चालक और सवार बाल-बाल बचे* हमीरपुर के सरीला तहसील अंतर्गत बरगवां के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि कार सवार सचिन पुत्र मंगल सिंह निवासी चंडौत और अन्य तीन सवार बाल-बाल बच गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिन अपनी कार से मामना से चंडौत जा रहे थे, तभी बरगवां के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल मैं जुटी // रिपोर्ट निर्दोष राजपूत
निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
*ब्रेकिंग न्यूज* सड़क हादसा: हमीरपुर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, चालक और सवार बाल-बाल बचे* हमीरपुर के सरीला तहसील अंतर्गत बरगवां के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि कार सवार सचिन पुत्र मंगल सिंह निवासी चंडौत और अन्य तीन सवार बाल-बाल बच गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिन अपनी कार से मामना से चंडौत जा रहे थे, तभी बरगवां के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल मैं जुटी // रिपोर्ट निर्दोष राजपूत
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हमीरपुर के सरीला तहसील अंतर्गत बरगवां के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि कार सवार सचिन पुत्र मंगल सिंह निवासी चंडौत और अन्य तीन सवार बाल-बाल बच गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिन अपनी कार से मामना से चंडौत जा रहे थे, तभी बरगवां के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल मैं जुटी // रिपोर्ट निर्दोष राजपूत1
- गुरसरांय। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के अंतिम दिन नवमी के अवसर पर गुरसरांय एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, वहीं दोपहर बाद विभिन्न मोहल्लों और गांवों से जवारे (ज्वारे) निकालने की परंपरा पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। महिलाएं सिर पर खप्पर रखकर माता रानी के जयकारों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुईं। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरे क्षेत्र में “जय माता दी” के उद्घोष से माहौल भक्तिमय हो गया। जवारे यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा जल, शरबत एवं प्रसाद वितरण कर यात्रियों का स्वागत किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल भी मुस्तैद रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी नवरात्रि का उत्साह चरम पर देखने को मिला। घर-घर में कन्या पूजन कर श्रद्धालुओं ने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया और सुख-समृद्धि की कामना की। नवमी के साथ ही नौ दिनों तक चलने वाला यह पावन पर्व भक्तिभाव और उल्लास के साथ संपन्न हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को आस्था के रंग में रंग दिया। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- भरे प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी श्री राम जन्म दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं #followers #friends #highlights #KALTAKNEWS #रामनवमी #ramnavmi #viral #trendingnews1
- Post by Star City School Mahoba1
- जालौन में धूमधाम से निकली रामनवमी की भव्य शोभायात्रा, विधायक हुए शामिल, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद रामनवमी के पावन अवसर पर जालौन के उरई शहर में शुक्रवार को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरा शहर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के प्रमुख मंदिर से विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की सजीव एवं आकर्षक झांकियों को सजाकर शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। झांकियों को देखने के लिए रास्ते भर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। नगर के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा जलपान एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा भी शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर क्षेत्रवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन आदर्शों और मर्यादा का प्रतीक है तथा हमें उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। नगर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए। पुलिस अधिकारियों ने स्वयं भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पूरे नगर में रामनवमी को लेकर भक्तिमय माहौल बना रहा। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। देर शाम तक श्रद्धालुओं का मंदिरों में आना-जाना लगा रहा। इस दौरान नगरवासियों ने एक-दूसरे को रामनवमी की शुभकामनाएं देकर उत्सव का आनंद लिया।1
- जालौन में डीजल-पेट्रोल की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार खुद मैदान में उतरकर हालात का जायजा लेने पहुंचे और लोगों को भरोसा दिलाया कि आपूर्ति जल्द सामान्य हो जाएगी। डीएम और एसपी ने उरई व कोंच समेत कई क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर डीजल की अस्थायी कमी जरूर पाई गई, जिसका कारण बढ़ी खपत और टैंकरों की देरी से आपूर्ति बताया गया। वहीं एक पेट्रोल पंप पर स्टॉक उपलब्ध होने के बावजूद बिक्री बंद मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान किसानों ने डीजल की कमी से खेती कार्य प्रभावित होने की समस्या रखी, जिस पर प्रशासन ने तत्काल आपूर्ति सुचारु कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पेट्रोलियम कंपनियों के साथ समन्वय कर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशासन ने कहा किया कि कुछ स्थानों पर कृत्रिम संकट पैदा करने की कोशिश की गई, जिस पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। कालाबाजारी रोकने के लिए ड्रम में डीजल वितरण पर रोक लगा दी गई है और पेट्रोल पंपों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनपद में डीजल-पेट्रोल की कोई वास्तविक कमी नहीं है और आज ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। साथ ही कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भंडारण से बचें। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।1
- मऊरानीपुर नगर में परंपरागत निकाली गई श्री राम जी की भब्य शोभा यात्रा1
- हमीरपुर के सरीला तहसील अंतर्गत ग्राम मनकहरी जरियाटीला में विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण आग लगने से डेढ़ बीघा की फसल जलकर राख हो गई। किसान राधा चरन पुत्र श्रीचन्द्र का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि कैसे वह अपने बाल-बच्चों का भरण-पोषण करेंगे। राधा चरन ने सरकार और विद्युत विभाग से उचित मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उनकी फसल ही उनकी जीविका का साधन है, जो अब जलकर राख हो गई है। उन्होंने प्रशासन से मदद की अपील की है और कहा है कि अगर उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिलता है तो उनका परिवार कैसे चलेगा। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है और विभाग को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द किसान को मुआवजा दिलाया जाए और विद्युत विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाए। क्या आपको लगता है कि विद्युत विभाग को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और किसान को मुआवजा दिलाने में मदद करनी चाहिए?3