logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान झड़प, TMC कार्यकर्ताओं ने हुमायूं कबीर को घेरा बोले दलाल आ गया पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान जारी है। गुरुवार को बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है।

2 hrs ago
user_आईरा समाचार बीकानेर
आईरा समाचार बीकानेर
Journalist Bikaner, Rajasthan•
2 hrs ago

मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान झड़प, TMC कार्यकर्ताओं ने हुमायूं कबीर को घेरा बोले दलाल आ गया पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान जारी है। गुरुवार को बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बीकानेर में महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बीजेपी पर भ्रम फैलाने और असंवैधानिक प्रक्रिया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के पक्ष में रही है और राजीव गांधी के समय से ही इसके प्रयास शुरू हुए थे। पूनिया ने दावा किया कि महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन के जरिए सत्ता में बने रहने की कोशिश की जा रही थी, जिसे विपक्ष ने विफल कर दिया। इससे पहले बीजेपी विधायक सिद्धि कुमारी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रख चुकी हैं। दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के चलते प्रदेश में राजनीतिक माहौल गर्म है और आने वाले समय में इस मुद्दे पर टकराव बढ़ने के संकेत हैं।
    1
    बीकानेर में महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बीजेपी पर भ्रम फैलाने और असंवैधानिक प्रक्रिया अपनाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के पक्ष में रही है और राजीव गांधी के समय से ही इसके प्रयास शुरू हुए थे। पूनिया ने दावा किया कि महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन के जरिए सत्ता में बने रहने की कोशिश की जा रही थी, जिसे विपक्ष ने विफल कर दिया।
इससे पहले बीजेपी विधायक सिद्धि कुमारी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रख चुकी हैं। दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के चलते प्रदेश में राजनीतिक माहौल गर्म है और आने वाले समय में इस मुद्दे पर टकराव बढ़ने के संकेत हैं।
    user_Taj Khan bhutto
    Taj Khan bhutto
    Media company बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • रियांबड़ी(नागौर),,रियांबडी उपखंड क्षेत्र के ग्राम थांवला में बुधवार को थानेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया तथा घर-घर हस्ताक्षर अभियान को गति देने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में पुष्कर - कड़ेल से आए नरेंद्र सिंह राठौड़ ने उपस्थित गौभक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि 27 अप्रैल 2026 को ‘गौ सम्मान दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने सभी भारतवासियों और गौ प्रेमियों से अपील की कि इस दिन अपने-अपने तहसील, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत करें। गौरक्षा दल थांवला के अध्यक्ष शैलेन्द्र उपाध्याय ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों से संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से संपूर्ण भारतीय देशी गोवंश को राष्ट्रीय सम्मान दिलाना है। उन्होंने बताया कि अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए 9067777323 नंबर पर मिस कॉल के माध्यम से समर्थन लिया जा रहा है। इस अवसर पर अभियान को व्यापक बनाने के लिए घर-घर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है, जिससे आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह राठौड़, शैलेन्द्र उपाध्याय, रोहिताश सिंह, परमेश्वर वैष्णव, शेखर सारस्वत, नानूराम कुमावत, दिनेश गहलोत, अनिल वैष्णव सहित कई गौभक्त मौजूद रहे।
    4
    रियांबड़ी(नागौर),,रियांबडी उपखंड क्षेत्र के ग्राम थांवला में बुधवार को थानेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया तथा घर-घर हस्ताक्षर अभियान को गति देने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में पुष्कर - कड़ेल से आए नरेंद्र सिंह राठौड़ ने उपस्थित गौभक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि 27 अप्रैल 2026 को ‘गौ सम्मान दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने सभी भारतवासियों और गौ प्रेमियों से अपील की कि इस दिन अपने-अपने तहसील, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत करें। गौरक्षा दल थांवला के अध्यक्ष शैलेन्द्र उपाध्याय ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों से संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से संपूर्ण भारतीय देशी गोवंश को राष्ट्रीय सम्मान दिलाना है। उन्होंने बताया कि अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए 9067777323 नंबर पर मिस कॉल के माध्यम से समर्थन लिया जा रहा है। इस अवसर पर अभियान को व्यापक बनाने के लिए घर-घर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है, जिससे आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह राठौड़, शैलेन्द्र उपाध्याय, रोहिताश सिंह, परमेश्वर वैष्णव, शेखर सारस्वत, नानूराम कुमावत, दिनेश गहलोत, अनिल वैष्णव सहित कई गौभक्त मौजूद रहे।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • भेराराम जी सियोल एमएलए ओसियां के घर
    1
    भेराराम जी सियोल एमएलए ओसियां के घर
    user_तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    Social worker लोहावट, जोधपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • श्री श्री यादे माता मंदिर प्रतिष्ठा समारोह गोटन मे भामाशाह एव प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू, बावड़ी प्रधान प्रेमलता प्रजापति, आरती बहन दिल्ली सहित वक्ताओं ने सम्बोधित किया। लाईव असलम खिलजी।
    4
    श्री श्री यादे माता मंदिर प्रतिष्ठा समारोह गोटन मे भामाशाह एव प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू, बावड़ी प्रधान प्रेमलता प्रजापति, आरती बहन दिल्ली सहित वक्ताओं ने सम्बोधित किया। लाईव असलम खिलजी।
    user_Aslam Khilji
    Aslam Khilji
    Voice of people Bhopalgarh, Jodhpur•
    1 hr ago
  • सिधमुख में भादरा बस स्टैंड पर घोड़ा मधुमक्खि के छतो से हादसे का डर सिधमुख भादरा बस स्टैंड पर पीपल वेयर नीम के पेड़ों पर बड़े-बड़े घोड़ा मक्खियों के छत्ते लगे हुए हैं। जिससे हादसे का डर बना रहता है। दुकानदार राजपाल, प्रमोद व लीलाराम टाक ने बताया कि बस स्टैंड पर शीतल जल की प्याऊ लगी हुई है जिस पर घोड़ा मधुमक्खियां का जमावड़ा लगा रहता है। रहा है गर्व दुकानदार पानी पीने के लिए आते हैं तभी उनपे हमला कर देती है। हरदम खतरा बना रहता है। बस स्टैंड पर विश्रामगृह बना हुआ है विश्रामगृह के पास ही नीम का पेड़ है जिस पर घोड़ा मधुमक्खियां का छत्ता लगा हुआ है। जिससे हरदम दुकानदारों, राहगीरों व यात्रियों पर खतरा मंडराता रहता है। लीलू राम टाक ने बताया कि एक बार गलती से मैंने घोड़ा मधुमक्खियां को हटाने की कोशिश की तब उन्होंने अचानक मुझ पर हमला कर दिया था। जिससे मैं उनके डंकों से घायल हो गया था। मौके पर चार-पांच जनों ने मुझे उनसे बचाया। प्रशासन से गुहार लगाते हुए घोड़ा मधुमक्खियां के छत्ते हटाने का अनुरोध किया है। समय रहती अगर इसको हटाया नहीं गया तो कभी भी बड़ा हादसा कर सकती है। सिधमुख. बस स्टैंड पर बने विश्रामगृह के ऊपर नीम के पेड़ पर लगा घोड़ा मधुमक्खियां का छत्ता
    1
    सिधमुख में भादरा बस स्टैंड पर घोड़ा मधुमक्खि के छतो से हादसे का डर 
सिधमुख भादरा बस स्टैंड पर पीपल वेयर नीम के पेड़ों पर बड़े-बड़े घोड़ा मक्खियों के छत्ते लगे हुए हैं। जिससे हादसे का डर बना रहता है। दुकानदार राजपाल, प्रमोद व लीलाराम टाक ने बताया कि बस स्टैंड पर शीतल जल की प्याऊ लगी हुई है जिस पर घोड़ा मधुमक्खियां का जमावड़ा लगा रहता है। रहा है गर्व दुकानदार पानी पीने के लिए आते हैं तभी उनपे हमला कर देती है। हरदम खतरा बना रहता है। बस स्टैंड पर विश्रामगृह बना हुआ है विश्रामगृह के पास ही नीम का पेड़ है जिस पर घोड़ा मधुमक्खियां का छत्ता लगा हुआ है। जिससे हरदम दुकानदारों, राहगीरों व यात्रियों पर खतरा मंडराता रहता है। लीलू राम टाक ने बताया कि एक बार गलती से मैंने घोड़ा मधुमक्खियां को हटाने की कोशिश की तब उन्होंने अचानक मुझ पर हमला कर दिया था। जिससे मैं उनके डंकों से घायल हो गया था। मौके पर चार-पांच जनों ने मुझे उनसे बचाया। प्रशासन से गुहार लगाते हुए घोड़ा मधुमक्खियां के छत्ते हटाने का अनुरोध किया है। समय रहती अगर इसको हटाया नहीं गया तो कभी भी बड़ा हादसा कर सकती है। 
सिधमुख. बस स्टैंड पर बने विश्रामगृह के ऊपर नीम के पेड़ पर लगा घोड़ा मधुमक्खियां का छत्ता
    user_विनोद कुमार आचार्य
    विनोद कुमार आचार्य
    न्यूज़ रिपोर्टर चूरू, चूरू, राजस्थान•
    37 min ago
  • Post by रमेश सिंह
    1
    Post by रमेश सिंह
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार Merta, Nagaur•
    2 hrs ago
  • इकबाल खान बीकानेर ,ईरान पर हमला करने की रणनीति में अमेरिका और इजराइल से बड़ी चूक हो गई। शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाने के बाद जो नई लीडरशिप उभरी है, वह पुरानी तुलना में ज्यादा आक्रामक और खतरनाक मानी जा रही है। *युवा और कट्टर चेहरों की कमान* पुराने नेताओं के खात्मे के बाद अब सेना और सरकार दोनों की कमान युवा, कट्टर और युद्ध के लिए तैयार कमांडरों के हाथ में आ गई है। खामेनेई के समय जो थोड़ी-बहुत अंदरूनी दरार थी, वह भी अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है। पूरा देश एकजुट होकर खड़ा है। आंतरिक सफाई, विरोधियों पर शिकंजा सुप्रीम लीडर की मौत के बाद सरकार ने आंदोलनकारियों को चुन-चुन कर जेलों में डाल दिया है। इन पर आरोप है कि सुप्रीम लीडर की मौत इन्हीं की वजह से हुई। कई लोगों पर देशद्रोह के मामले दर्ज हैं और दर्जनों को फांसी की सजा दी जा चुकी है। सड़कों पर सेना के साथ जनता ईरान में देशभक्ति का ज्वार है। आम जनता सेना के साथ सड़कों पर उतर आई है। जगह-जगह मिसाइल परीक्षण और सैन्य प्रदर्शन हो रहे हैं। तेहरान की सड़कों पर मिसाइलों की परेड ने दुनिया को साफ संदेश दे दिया है कि ईरान झुकने वाला नहीं है। अमेरिका को झटका, खुद किया सीजफायर का ऐलान हमले के उल्टे नतीजे देखकर अमेरिका ने खुद ही अनिश्चितकाल के लिए सीजफायर का ऐलान कर दिया है। ईरान ने दो टूक कहा था कि "कोई बातचीत नहीं होगी, हमारी सेना युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार ह।विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका-इजराइल के हमले ने ईरान को कमजोर करने के बजाय और मजबूत कर दिया है। अब ईरान का एक ही मकसद है अमेरिका के सामने न झुकना और अपनी ताकत का प्रदर्शन करना।
    1
    इकबाल खान बीकानेर ,ईरान पर हमला करने की रणनीति में अमेरिका और इजराइल से बड़ी चूक हो गई। शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाने के बाद जो नई लीडरशिप उभरी है, वह पुरानी तुलना में ज्यादा आक्रामक और खतरनाक मानी जा रही है। 
*युवा और कट्टर चेहरों की कमान*  
पुराने नेताओं के खात्मे के बाद अब सेना और सरकार दोनों की कमान युवा, कट्टर और युद्ध के लिए तैयार कमांडरों के हाथ में आ गई है। खामेनेई के समय जो थोड़ी-बहुत अंदरूनी दरार थी, वह भी अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है। पूरा देश एकजुट होकर खड़ा है। 
आंतरिक सफाई, विरोधियों पर शिकंजा 
सुप्रीम लीडर की मौत के बाद सरकार ने आंदोलनकारियों को चुन-चुन कर जेलों में डाल दिया है। इन पर आरोप है कि सुप्रीम लीडर की मौत इन्हीं की वजह से हुई। कई लोगों पर देशद्रोह के मामले दर्ज हैं और दर्जनों को फांसी की सजा दी जा चुकी है। 
सड़कों पर सेना के साथ जनता 
ईरान में देशभक्ति का ज्वार है। आम जनता सेना के साथ सड़कों पर उतर आई है। जगह-जगह मिसाइल परीक्षण और सैन्य प्रदर्शन हो रहे हैं। तेहरान की सड़कों पर मिसाइलों की परेड ने दुनिया को साफ संदेश दे दिया है कि ईरान झुकने वाला नहीं है। 
अमेरिका को झटका, खुद किया सीजफायर का ऐलान  
हमले के उल्टे नतीजे देखकर अमेरिका ने खुद ही अनिश्चितकाल के लिए सीजफायर का ऐलान कर दिया है। ईरान ने दो टूक कहा था कि "कोई बातचीत नहीं होगी, हमारी सेना युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार ह।विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका-इजराइल के हमले ने ईरान को कमजोर करने के बजाय और मजबूत कर दिया है। अब ईरान का एक ही मकसद है अमेरिका के सामने न झुकना और अपनी ताकत का प्रदर्शन करना।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    47 min ago
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान जारी है। गुरुवार को बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है।
    1
    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान जारी है। गुरुवार को बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है।
    user_Taj Khan bhutto
    Taj Khan bhutto
    Media company बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • दो आरोपी मोहनसिंह एवं राकेशसिंह गिरफ्तार । सरहद बैरावास में अवैध खनन करते हुए मौके से 02 आरोपी गिरफ्तार एवं खनन कार्य में संलिप्त 04 वाहन जब्त किये जाकर, थाना खींवसर पर अवैध खनन के साथ संगठित अपराध की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। थाना खींवसर पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही । नागौर / खींवसर,,रोशन मीना जिला पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा अवैध खनन की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौर एंव जतिन जैन सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत नागौर के निकटतम सुपरविजन में अदिति उपाध्याय (प्रो.) थानाधिकारी खींवसर मय टीम द्वारा अवैध खनन के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध खनन करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर खनन करने मे संलिप्त कुल 04 वाहन जब्त किये गये जिसमें 01 जेसीबी मशीन एवं 03 Excavater मशीनें कर,थाना खींवसर पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। घटना अदिति उपाध्याय आई.पी.एस. (प्रो.) मय टीम एवं सीओ नागौर मय क्यूआरटी टीम द्वारा सीमा बैरावास में अवैध खनन करते हुए कुल 04 वाहनों को मौका से जब्त कर, मौके से 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण द्वारा अवैध खनन हेतु संगठित रूप से अवैध खनन करने के लिये पुलिस और प्रशासन की पल-पल की गतिविधियों की जानकारीअपने व्हाट्सअप ग्रुप में देते थे। जब्त सुदा वाहनों को थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़े करवाये जाकर प्रकरण संख्या 91/2026 धारा 112 ( 2 ) बीएनएस व 4 / 21 एमएमडीआर एक्ट पुलिस थाना खींवसर पर पजीबद्ध किया जाकर अनुसधान प्रारम्भ किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तः- 01. मोहनसिंह पुत्र सरदार सिंह जाति रावत उम्र 30 साल निवासी शेषपुरा पुलिस सदर जिला ब्यावर | 02. राकेश सिंह पुत्र पूर्णसिंह जाति रावत उम्र 26 साल निवासी खेड़ादाती, पुलिस थाना ज्वाजा जिला ब्यावर ।
    4
    दो आरोपी मोहनसिंह एवं राकेशसिंह गिरफ्तार ।
सरहद बैरावास में अवैध खनन करते हुए मौके से 02 आरोपी गिरफ्तार एवं खनन कार्य में संलिप्त 04 वाहन जब्त किये जाकर, थाना खींवसर पर अवैध खनन के साथ संगठित अपराध की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।
थाना खींवसर पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही ।
नागौर / खींवसर,,रोशन मीना जिला पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा अवैध खनन की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में  आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौर एंव  जतिन जैन सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत नागौर के निकटतम सुपरविजन में अदिति उपाध्याय (प्रो.) थानाधिकारी खींवसर मय टीम द्वारा अवैध खनन के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध खनन करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर खनन करने मे संलिप्त कुल 04 वाहन जब्त किये गये जिसमें 01 जेसीबी मशीन एवं 03 Excavater मशीनें कर,थाना खींवसर पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
घटना  
अदिति उपाध्याय आई.पी.एस. (प्रो.) मय टीम एवं सीओ नागौर मय क्यूआरटी टीम द्वारा सीमा बैरावास में अवैध खनन करते हुए कुल 04 वाहनों को मौका से जब्त कर, मौके से 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण द्वारा अवैध खनन हेतु संगठित रूप से अवैध खनन करने के लिये पुलिस और प्रशासन की पल-पल की गतिविधियों की जानकारीअपने व्हाट्सअप ग्रुप में देते थे। जब्त सुदा वाहनों को थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़े करवाये जाकर प्रकरण संख्या 91/2026 धारा 112 ( 2 ) बीएनएस व 4 / 21 एमएमडीआर एक्ट पुलिस थाना खींवसर पर पजीबद्ध किया जाकर अनुसधान प्रारम्भ किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. मोहनसिंह पुत्र  सरदार सिंह जाति रावत उम्र 30 साल निवासी शेषपुरा पुलिस सदर जिला ब्यावर |
02.  राकेश सिंह पुत्र पूर्णसिंह जाति रावत उम्र 26 साल निवासी खेड़ादाती, पुलिस थाना
ज्वाजा जिला ब्यावर ।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.