logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से दिया नशा मुक्त उत्तराखंड का संदेश ! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से दिया नशा मुक्त उत्तराखंड का संदेश !

3 hrs ago
user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
Kaladhungi, Nainital•
3 hrs ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से दिया नशा मुक्त उत्तराखंड का संदेश ! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से दिया नशा मुक्त उत्तराखंड का संदेश !

More news from Nainital and nearby areas
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से दिया नशा मुक्त उत्तराखंड का संदेश !
    1
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से दिया नशा मुक्त उत्तराखंड का संदेश !
    user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    Kaladhungi, Nainital•
    3 hrs ago
  • Post by Rajkumar mehra press reporter
    1
    Post by Rajkumar mehra press reporter
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent Nainital, Uttarakhand•
    3 hrs ago
  • विडियो देखें- देहरादून (उत्तराखंड) दून पुलिस का सख्त एक्शन। मुजफ्फरनगर के दिव्यांशु जटराणा की हत्या के मुख्य आरोपियों की ऐसे निकाली बारात!!
    1
    विडियो देखें- देहरादून (उत्तराखंड) 
दून पुलिस का सख्त एक्शन। मुजफ्फरनगर के दिव्यांशु जटराणा की हत्या के मुख्य आरोपियों की ऐसे निकाली बारात!!
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • Post by Jagdish Ballabh Sharma
    1
    Post by Jagdish Ballabh Sharma
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • *मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश* *संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर फेंसिंग व अलर्ट सिस्टम लगाने के आदेश* *पर्यटन सीजन को लेकर सड़क, ट्रैफिक, पार्किंग और शटल सेवा की सख्त तैयारी* ‘ *ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हुड़दंग, नशाखोरी व ओवरचार्जिंग पर सख्त कार्रवाई* *जमरानी बांध परियोजना समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश* *बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश* *ग्रीष्मकाल व मानसून से पहले विद्युत व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्किट हाउस, हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष, आगामी पर्यटन सीजन की तैयारियों तथा कानून-व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, सिंचाई एवं जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में आयुक्त कुमाऊं एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जानकारी दी कि आगामी आदि कैलाश यात्रा के लिए 1 मई से पिथौरागढ़ जिला प्रशासन द्वारा इनर लाइन पास जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आदि कैलाश मार्ग वर्तमान में सुचारू है। इसके अतिरिक्त कैंचीधाम बाईपास का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा 30 मई तक इसे चालू करने का लक्ष्य है। मेट्रोपोल पार्किंग का निर्माण कार्य भी आगामी 10 दिनों में प्रारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन घटनाओं की रोकथाम के लिए स्थायी समाधान खोजा जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि लोगों को जागरूक करने के साथ ही ऐसी व्यवस्थाएं विकसित की जाएं जिससे उन्हें जंगलों में जाने की आवश्यकता कम हो। साथ ही विभाग के प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही तय की जाए और आधुनिक तकनीक का उपयोग कर प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर फेंसिंग लगाने तथा वन विभाग और पुलिस की संयुक्त क्विक रिस्पॉन्स टीम को 24x7 सक्रिय रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल जनपद प्रदेश का प्रमुख पर्यटन केंद्र है, जहां पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ वन क्षेत्रों से सटे गांवों में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने रामनगर, हल्द्वानी, कालाढूंगी और नैनीताल जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए | आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों को गड्ढा-मुक्त रखने, ट्रैफिक प्रबंधन को सुदृढ़ करने, शटल सेवा एवं वैकल्पिक पार्किंग स्थलों को सक्रिय करने पर जोर दिया। कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पर्यटन स्थलों पर हुड़दंग, नशाखोरी एवं ओवरचार्जिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने 24x7 निगरानी रखने, नियमित चेकिंग अभियान चलाने तथा पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जमरानी बांध परियोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इस परियोजना से तराई एवं भावर क्षेत्र में पेयजल समस्या का समाधान होगा, भूजल स्तर में वृद्धि होगी तथा बाढ़ नियंत्रण में सहायता मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने के संबंध में भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कुमाऊं आयुक्त एवं जिलाधिकारी नैनीताल को आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश दिए। विद्युत व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रीष्मकाल एवं मानसून को ध्यान में रखते हुए सभी विद्युत स्टेशनों में आवश्यक उपकरण एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल संकट से निपटने के लिए भी समुचित व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सिंचाई विभाग एवं अन्य एजेंसियों द्वारा संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से भी जनपद की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, विभिन्न जनप्रतिनिधि, मंडलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    3
    *मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश* 
*संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर फेंसिंग व अलर्ट सिस्टम लगाने के आदेश* 
*पर्यटन सीजन को लेकर सड़क, ट्रैफिक, पार्किंग और शटल सेवा की सख्त तैयारी* 
‘ *ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हुड़दंग, नशाखोरी व ओवरचार्जिंग पर सख्त कार्रवाई* 
*जमरानी बांध परियोजना समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश* 
*बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश* 
*ग्रीष्मकाल व मानसून से पहले विद्युत व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश* 
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्किट हाउस, हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष, आगामी पर्यटन सीजन की तैयारियों तथा कानून-व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, सिंचाई एवं जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में आयुक्त कुमाऊं एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जानकारी दी कि आगामी आदि कैलाश यात्रा के लिए 1 मई से पिथौरागढ़ जिला प्रशासन द्वारा इनर लाइन पास जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आदि कैलाश मार्ग वर्तमान में सुचारू है। इसके अतिरिक्त कैंचीधाम बाईपास का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा 30 मई तक इसे चालू करने का लक्ष्य है। मेट्रोपोल पार्किंग का निर्माण कार्य भी आगामी 10 दिनों में प्रारंभ किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन घटनाओं की रोकथाम के लिए स्थायी समाधान खोजा जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि लोगों को जागरूक करने के साथ ही ऐसी व्यवस्थाएं विकसित की जाएं जिससे उन्हें जंगलों में जाने की आवश्यकता कम हो। साथ ही विभाग के प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही तय की जाए और आधुनिक तकनीक का उपयोग कर प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर फेंसिंग लगाने तथा वन विभाग और पुलिस की संयुक्त क्विक रिस्पॉन्स टीम को 24x7 सक्रिय रखने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल जनपद प्रदेश का प्रमुख पर्यटन केंद्र है, जहां पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ वन क्षेत्रों से सटे गांवों में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने रामनगर, हल्द्वानी, कालाढूंगी और नैनीताल जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए |
आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों को गड्ढा-मुक्त रखने, ट्रैफिक प्रबंधन को सुदृढ़ करने, शटल सेवा एवं वैकल्पिक पार्किंग स्थलों को सक्रिय करने पर जोर दिया।
कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पर्यटन स्थलों पर हुड़दंग, नशाखोरी एवं ओवरचार्जिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने 24x7 निगरानी रखने, नियमित चेकिंग अभियान चलाने तथा पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने जमरानी बांध परियोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इस परियोजना से तराई एवं भावर क्षेत्र में पेयजल समस्या का समाधान होगा, भूजल स्तर में वृद्धि होगी तथा बाढ़ नियंत्रण में सहायता मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने के संबंध में भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कुमाऊं आयुक्त एवं जिलाधिकारी नैनीताल को आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश दिए।
विद्युत व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रीष्मकाल एवं मानसून को ध्यान में रखते हुए सभी विद्युत स्टेशनों में आवश्यक उपकरण एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल संकट से निपटने के लिए भी समुचित व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सिंचाई विभाग एवं अन्य एजेंसियों द्वारा संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से भी जनपद की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, विभिन्न जनप्रतिनिधि, मंडलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    19 hrs ago
  • बिलासपुर क्षेत्र के नवाबगंज मार्ग पर शनिवार को खनन से लदे एक अनियंत्रित ओवरलोड डंपर ने ट्रैक्टर-ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्राली असंतुलित होकर सड़क किनारे गहरे खड्ड में जा गिरी। जिसमें ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार की सुबह खनन से लदा डंपर अत्यधिक रफ्तार से उत्तराखंड सीमा से नगर की ओर आ रहा था। इधर से गांव नवाबगंज निवासी किसान हरदीप सिंह किसी काम से जा रहा था। इसी बीच रास्ते में नवाबगंज मार्ग स्थित गांव सिकरौरा के निकट अचानक नियंत्रण खोने की वजह से डंपर ने सामने जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खड्ड में पलट गई तथा चालक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। बावजूद इसके ट्रैक्टर चालक मामूली घायल हो गया। वहीं, गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर अधिक भीड़ नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।हादसे के बाद डंपर चालक को लोगों ने घेर लिया और झगड़े पर उतारू हो गए। मगर मौके पर पहुंचे गणमान्य नागरिकों ने दोनों पक्षों का आपसी समझौता करवा दिया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के बेखौफ संचालन पर रोष व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि खनन माफियाओं के ये ओवरलोड वाहन आए दिन हादसों को दावत दे रहे हैं, लेकिन प्रशासन मौन बना हुआ है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर प्राप्त होने पर जांच उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।
    2
    बिलासपुर क्षेत्र के नवाबगंज मार्ग पर शनिवार को खनन से लदे एक अनियंत्रित ओवरलोड डंपर ने ट्रैक्टर-ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्राली असंतुलित होकर सड़क किनारे गहरे खड्ड में जा गिरी। जिसमें ट्रैक्टर चालक घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार की सुबह खनन से लदा डंपर अत्यधिक रफ्तार से उत्तराखंड सीमा से नगर की ओर आ रहा था। इधर से गांव नवाबगंज निवासी किसान हरदीप सिंह किसी काम से जा रहा था। इसी बीच रास्ते में नवाबगंज मार्ग स्थित गांव सिकरौरा के निकट अचानक नियंत्रण खोने की वजह से डंपर ने सामने जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खड्ड में पलट गई तथा चालक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। बावजूद इसके ट्रैक्टर चालक मामूली घायल हो गया। वहीं, गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर अधिक भीड़ नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।हादसे के बाद डंपर चालक को लोगों ने घेर लिया और झगड़े पर उतारू हो गए। मगर मौके पर पहुंचे गणमान्य नागरिकों ने दोनों पक्षों का आपसी समझौता करवा दिया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के बेखौफ संचालन पर रोष व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि खनन माफियाओं के ये ओवरलोड वाहन आए दिन हादसों को दावत दे रहे हैं, लेकिन प्रशासन मौन बना हुआ है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर प्राप्त होने पर जांच उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • gaon rahata mafi jila muradabad tahsil thakurdwara ka ek khadanja Reliance tower ke samne padta hai yah road jismein ki ek mohalla acchi khasi basti hai Pradhan ke pass jaate Hain Sun nahin pata vah usse बार-बार bolate Hain vah kahta hai theek hai FIR banata nahin hai iski nali bhi sab kuchh kharab hua pada hai
    1
    gaon rahata mafi jila muradabad tahsil thakurdwara ka ek khadanja Reliance tower ke samne padta hai yah road jismein ki ek mohalla acchi khasi basti hai Pradhan ke pass jaate Hain Sun nahin pata vah usse बार-बार bolate Hain vah kahta hai theek hai FIR banata nahin hai iski nali bhi sab kuchh kharab hua pada hai
    user_Vajid Z
    Vajid Z
    Thakurdwara, Moradabad•
    2 hrs ago
  • देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित डीएवी सप्ताह के समापन समारोह के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है। हरियाणवी लोक गायक मासूम शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने मंच से कथित तौर पर अभद्र भाषा और गाली-गलौज का इस्तेमाल किया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली डालनवाला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
    1
    देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित डीएवी सप्ताह के समापन समारोह के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है। हरियाणवी लोक गायक मासूम शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने मंच से कथित तौर पर अभद्र भाषा और गाली-गलौज का इस्तेमाल किया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली डालनवाला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
    user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    Kaladhungi, Nainital•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.