logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

करमा त्यौहार भाई बहन के अटूट प्यार को दर्शाता है सरना एवं सनातन समुदाय में धूमधाम से मनाया पर्व लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में करमा त्यौहार मंगलवार देर रात और बुधवार दिन भर करमा गीत से क्षेत्र गुजमान रहा यह पर्व भाई बहन के अटूट प्यार को दर्शाती है और प्राकृति की रक्षा के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में पर्व मनाया गया और करम डाली का विधिवत पूजन कर बुधवार को विधि विधान के साथ विसर्जन किया गया।

10 hrs ago
user_आलोक कुमार
आलोक कुमार
पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
10 hrs ago

करमा त्यौहार भाई बहन के अटूट प्यार को दर्शाता है सरना एवं सनातन समुदाय में धूमधाम से मनाया पर्व लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में करमा त्यौहार मंगलवार देर रात और बुधवार दिन भर करमा गीत से क्षेत्र गुजमान रहा यह पर्व भाई बहन के अटूट प्यार को दर्शाती है और प्राकृति की रक्षा के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में पर्व मनाया गया और करम डाली का विधिवत पूजन कर बुधवार को विधि विधान के साथ विसर्जन किया गया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • ⚠️ DSP रोड पर जलजमाव का कहर, छोटे बच्चों को पानी के बीच से गुजरने की मजबूरी! गुमला के डीएसपी रोड में जलजमाव की समस्या एक बार फिर सामने आई है। महज 20 से 25 मिनट की बारिश में पूरा डीएसपी रोड पानी से भर गया, जिससे सबसे ज्यादा परेशानी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों को उठानी पड़ी। स्कूल आने-जाने के दौरान बच्चों को जमा पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। कई बच्चे पानी से बचकर निकलने की कोशिश करते नजर आए। वहीं आसपास के स्थानीय लोगों और बुजुर्गों को भी काफी परेशानी हुई। कुछ घरों में बारिश का पानी घुसने की बात भी सामने आई है। खास बात यह है कि डीएसपी रोड की इस समस्या को लेकर लगातार खबरें दिखाई जा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद आज भी मौके पर समाधान की कोई खास तस्वीर नजर नहीं आई। अब सवाल है कि आखिर छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को इस परेशानी से कब राहत मिलेगी और डीएसपी रोड की जलनिकासी व्यवस्था कब सुधरेगी?
    1
    ⚠️ DSP रोड पर जलजमाव का कहर, छोटे बच्चों को पानी के बीच से गुजरने की मजबूरी!
गुमला के डीएसपी रोड में जलजमाव की समस्या एक बार फिर सामने आई है। महज 20 से 25 मिनट की बारिश में पूरा डीएसपी रोड पानी से भर गया, जिससे सबसे ज्यादा परेशानी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों को उठानी पड़ी।
स्कूल आने-जाने के दौरान बच्चों को जमा पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। कई बच्चे पानी से बचकर निकलने की कोशिश करते नजर आए। वहीं आसपास के स्थानीय लोगों और बुजुर्गों को भी काफी परेशानी हुई। कुछ घरों में बारिश का पानी घुसने की बात भी सामने आई है।
खास बात यह है कि डीएसपी रोड की इस समस्या को लेकर लगातार खबरें दिखाई जा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद आज भी मौके पर समाधान की कोई खास तस्वीर नजर नहीं आई।
अब सवाल है कि आखिर छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को इस परेशानी से कब राहत मिलेगी और डीएसपी रोड की जलनिकासी व्यवस्था कब सुधरेगी?
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    9 hrs ago
  • करमा पर्व पर पहान पुजार ने कराया पूजा, डीसी-एसपी ने अखड़ा में बजाया मांदर गुमला में करमा पर्व के मौके पर कृष्णा छात्रावास परिसर में पारंपरिक करमा पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान पाहन-पुजार द्वारा विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ करम देवता की पूजा-अर्चना कराई गई। पूजा में छात्रावास के विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में गुमला के उपायुक्त दिलेश्वर महतो और पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा मुख्य रूप से मौजूद रहे। करमा पर्व की पारंपरिक संस्कृति और उत्साह के बीच दोनों अधिकारियों ने अखड़ा में पहुंचकर मांदर बजाया और लोगों का उत्साह बढ़ाया। मांदर की थाप पर अखड़ा में पारंपरिक नृत्य और गीतों का दौर भी चला। इस दौरान पूरा परिसर करमा पर्व के उल्लास में डूबा नजर आया।करमा पर्व प्रकृति, भाई-बहन के प्रेम और सामाजिक एकता का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी संस्कृति और परंपरा की जीवंत झलक देखने को मिली।
    1
    करमा पर्व पर पहान पुजार ने कराया पूजा, डीसी-एसपी ने अखड़ा में बजाया मांदर
गुमला में करमा पर्व के मौके पर कृष्णा छात्रावास परिसर में पारंपरिक करमा पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान पाहन-पुजार द्वारा विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ करम देवता की पूजा-अर्चना कराई गई। पूजा में छात्रावास के विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में गुमला के उपायुक्त दिलेश्वर महतो और पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा मुख्य रूप से मौजूद रहे। करमा पर्व की पारंपरिक संस्कृति और उत्साह के बीच दोनों अधिकारियों ने अखड़ा में पहुंचकर मांदर बजाया और लोगों का उत्साह बढ़ाया। मांदर की थाप पर अखड़ा में पारंपरिक नृत्य और गीतों का दौर भी चला। इस दौरान पूरा परिसर करमा पर्व के उल्लास में डूबा नजर आया।करमा पर्व प्रकृति, भाई-बहन के प्रेम और सामाजिक एकता का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी संस्कृति और परंपरा की जीवंत झलक देखने को मिली।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    21 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान को लेकर बुधवार की शाम 4:00 बजे भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह पहुंचे लातेहार। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव पूर्व विधायक हरे कृष्णा सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने अंग वस्त्र भेंट कर श्री सिंह का स्वागत किया। इस दौरान श्री सिंह ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी से जानकारी लिया।
    1
    सेवा संकल्प अभियान को लेकर बुधवार की शाम 4:00 बजे भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह पहुंचे लातेहार।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव पूर्व विधायक हरे कृष्णा सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने अंग वस्त्र भेंट कर श्री सिंह का स्वागत किया। इस दौरान श्री सिंह ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी से जानकारी लिया।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    10 hrs ago
  • गांव-गांव पहुंच रही मोबाइल मेडिकल यूनिट, नि:शुल्क जांच व दवा से ग्रामीणों को राहत रूपेश कुमार , लातेहार : ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से एसबीआई संजीवनी एवं एसबीआई फाउंडेशन की ओर से संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट गांव-गांव पहुंचकर लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है।बुधवार को मोबाइल मेडिकल यूनिट ने गोवा और मोंगर गांव पहुंचकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया।मोबाइल मेडिकल यूनिट में एक डॉक्टर, एक नर्स, एक लैब टेक्नीशियन, एक फार्मासिस्ट और एक चालक की व्यवस्था की गई है। यूनिट में मरीजों की चिकित्सकीय जांच के साथ आवश्यक पैथोलॉजी जांच भी नि:शुल्क की जा रही है। जांच के बाद चिकित्सक की सलाह के अनुसार मरीजों को जरूरी दवाएं भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाती हैं। इससे ग्रामीणों को इलाज, जांच और दवा के लिए अस्पताल या निजी क्लीनिक का चक्कर लगाने तथा आर्थिक खर्च उठाने से राहत मिल रही है। मोबाइल मेडिकल यूनिट में तैनात डॉ. नसीम के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम नियमित रूप से विभिन्न गांवों का दौरा कर मरीजों का इलाज कर रही है। सप्ताह में चार दिन यूनिट अलग-अलग गांवों में पहुंचती है। ग्रामीणों ने गांव में ही नि:शुल्क इलाज, जांच और दवा की सुविधा मिलने पर खुशी जताई।
    1
    गांव-गांव पहुंच रही मोबाइल मेडिकल यूनिट, नि:शुल्क जांच व दवा से ग्रामीणों को राहत
रूपेश कुमार , लातेहार : ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से एसबीआई संजीवनी एवं एसबीआई फाउंडेशन की ओर से संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट गांव-गांव पहुंचकर लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है।बुधवार को मोबाइल मेडिकल यूनिट ने गोवा और मोंगर गांव पहुंचकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया।मोबाइल मेडिकल यूनिट में एक डॉक्टर, एक नर्स, एक लैब टेक्नीशियन, एक फार्मासिस्ट और एक चालक की व्यवस्था की गई है। यूनिट में मरीजों की चिकित्सकीय जांच के साथ आवश्यक पैथोलॉजी जांच भी नि:शुल्क की जा रही है। जांच के बाद चिकित्सक की सलाह के अनुसार मरीजों को जरूरी दवाएं भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाती हैं। इससे ग्रामीणों को इलाज, जांच और दवा के लिए अस्पताल या निजी क्लीनिक का चक्कर लगाने तथा आर्थिक खर्च उठाने से राहत मिल रही है। मोबाइल मेडिकल यूनिट में तैनात डॉ. नसीम के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम नियमित रूप से विभिन्न गांवों का दौरा कर मरीजों का इलाज कर रही है। सप्ताह में चार दिन यूनिट अलग-अलग गांवों में पहुंचती है। ग्रामीणों ने गांव में ही नि:शुल्क इलाज, जांच और दवा की सुविधा मिलने पर खुशी जताई।
    user_Dr.Rupesh Kumar
    Dr.Rupesh Kumar
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    15 hrs ago
  • अखाड़े में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद जलाशयों में करम डाल का विसर्जन, बहनों ने पिरोया जावा खोसा चैनपुर(गुमला): प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार देर शाम करमा का पर्व पारंपरिक श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर अपने भाइयों की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की।पर्व को लेकर मंगलवार अहले सुबह से ही क्षेत्र के युवा-युवतियों में भारी उत्साह देखा गया। सुबह से ही पूजा स्थल की साफ-सफाई कर उसे आकर्षक ढंग से सजाया गया। इसके पश्चात बैगा व पुरोहित के द्वारा पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ करम की डाल गाड़ी गई।सुबह से उपवास पर रही युवतियों ने मंगलवार शाम को पूजा स्थल पर एकत्र होकर बैगा व पुरोहित के सानिध्य में करम देव की पूजा-अर्चना की और करमा-धर्मा की पौराणिक कथा सुनी।रात भर पारंपरिक गीतों और नृत्यों के बाद बुधवार अहले सुबह श्रद्धालुओं ने निकटतम जलाशयों में जाकर करम डाल का विसर्जन किया। विसर्जन के उपरांत युवतियों ने एक-दूसरे के बालों में 'जावा खोसा' पिरोकर शुभकामनाएं बांटी और पर्व का समापन किया।
    1
    अखाड़े में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद जलाशयों में करम डाल का विसर्जन, बहनों ने पिरोया जावा खोसा
चैनपुर(गुमला): प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार देर शाम करमा का पर्व पारंपरिक श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर अपने भाइयों की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की।पर्व को लेकर मंगलवार अहले सुबह से ही क्षेत्र के युवा-युवतियों में भारी उत्साह देखा गया। सुबह से ही पूजा स्थल की साफ-सफाई कर उसे आकर्षक ढंग से सजाया गया। इसके पश्चात बैगा व पुरोहित के द्वारा पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ करम की डाल गाड़ी गई।सुबह से उपवास पर रही युवतियों ने मंगलवार शाम को पूजा स्थल पर एकत्र होकर बैगा व पुरोहित के सानिध्य में करम देव की पूजा-अर्चना की और करमा-धर्मा की पौराणिक कथा सुनी।रात भर पारंपरिक गीतों और नृत्यों के बाद बुधवार अहले सुबह श्रद्धालुओं ने निकटतम जलाशयों में जाकर करम डाल का विसर्जन किया। विसर्जन के उपरांत युवतियों ने एक-दूसरे के बालों में 'जावा खोसा' पिरोकर शुभकामनाएं बांटी और पर्व का समापन किया।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    7 hrs ago
  • PART 5 — अभ्रक से बदलता कोडरमा? #Koderma #अभ्रक #Jharkhand #MicaMining #TheJanSamachar PART 5 — अभ्रक से बदलता कोडरमा? #Koderma #अभ्रक #Jharkhand #MicaMining #TheJanSamachar
    1
    PART 5 — अभ्रक से बदलता कोडरमा? #Koderma #अभ्रक #Jharkhand #MicaMining #TheJanSamachar
PART 5 — अभ्रक से बदलता कोडरमा? #Koderma #अभ्रक #Jharkhand #MicaMining #TheJanSamachar
    user_The जन समाचार
    The जन समाचार
    Media company Ratu, Ranchi•
    8 hrs ago
  • ऐतिहासिक अंदाज में मना कर्मा पर्व, संस्कृति के रंग में रंगा गुमला🌿 ऐतिहासिक अंदाज में मना कर्मा पर्व, उरांव छात्रावास में दिखी संस्कृति की भव्य झलक गुमला में कर्मा पर्व इस बार बेहद भव्य और ऐतिहासिक अंदाज में मनाया गया। उरांव छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूतपूर्व DIG रविन्द्र भगत शामिल हुए, जबकि वरिष्ठ अतिथि के रूप में लक्ष्य फिजिकल एकेडमी के डायरेक्टर नेल्सन भगत मौजूद रहे। इसके अलावा कई गणमान्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कर्मा पर्व के दौरान पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में आदिवासी परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता की शानदार झलक देखने को मिली।
    1
    ऐतिहासिक अंदाज में मना कर्मा पर्व, संस्कृति के रंग में रंगा गुमला🌿
ऐतिहासिक अंदाज में मना कर्मा पर्व, उरांव छात्रावास में दिखी संस्कृति की भव्य झलक
गुमला में कर्मा पर्व इस बार बेहद भव्य और ऐतिहासिक अंदाज में मनाया गया। उरांव छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूतपूर्व DIG रविन्द्र भगत शामिल हुए, जबकि वरिष्ठ अतिथि के रूप में लक्ष्य फिजिकल एकेडमी के डायरेक्टर नेल्सन भगत मौजूद रहे। इसके अलावा कई गणमान्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
कर्मा पर्व के दौरान पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में आदिवासी परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता की शानदार झलक देखने को मिली।
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    16 hrs ago
  • विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपात बुधवार की दोपहर 3:00 बजे पहुंचे लातेहार में अवस्थित श्री राम वाटिका होटल में । इस मौके पर श्रीराम वाटिका होटल के संचालक एवं आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम लातेहार के सदस्यों ने श्री रायपत जी का स्वागत अंग वस्त्र भेंट कर किया ।इस मौके पर मुरली अग्रवाल संजय अग्रवाल श्याम अग्रवाल पंकज पांडे संजय तिवारी जया कुमारी सहित कई लोगों उपस्थित थे।
    1
    विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपात बुधवार की दोपहर 3:00 बजे पहुंचे लातेहार में अवस्थित श्री राम वाटिका होटल में ।
इस मौके पर श्रीराम वाटिका होटल के संचालक एवं आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम लातेहार के सदस्यों ने श्री रायपत जी का स्वागत अंग वस्त्र भेंट कर किया ।इस मौके पर मुरली अग्रवाल संजय अग्रवाल श्याम अग्रवाल पंकज पांडे संजय तिवारी जया कुमारी सहित कई लोगों उपस्थित थे।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    11 hrs ago
  • सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार के सचिव राजीव रंजन पांडेय ने कहा की वंदे मातरम राष्ट्र की प्रेरणा का गान रूपेश कुमार, लातेहार : सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार के सचिव राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि 25 सितंबर को जिला खेल स्टेडियम में वंदे मातरम का सामूहिक गायन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम राष्ट्र की जयचेतना और प्रेरणा का गान है। इस गीत के सामूहिक गायन का आयोजन सभी के लिए सुखद और गौरवपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी से राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को बल मिलेगा। उन्होंने लोगों से निर्धारित समय पर जिला खेल स्टेडियम पहुंचकर सामूहिक गायन में शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम की तैयारी पूरी करने में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
    1
    सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार के सचिव राजीव रंजन पांडेय ने कहा की वंदे मातरम राष्ट्र की प्रेरणा का गान 
रूपेश कुमार, लातेहार :  सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार के सचिव राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि 25 सितंबर को जिला खेल स्टेडियम में वंदे मातरम का सामूहिक गायन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम राष्ट्र की जयचेतना और प्रेरणा का गान है। इस गीत के सामूहिक गायन का आयोजन सभी के लिए सुखद और गौरवपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी से राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को बल मिलेगा। उन्होंने लोगों से निर्धारित समय पर जिला खेल स्टेडियम पहुंचकर सामूहिक गायन में शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम की तैयारी पूरी करने में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
    user_Dr.Rupesh Kumar
    Dr.Rupesh Kumar
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.