राजा बाबू सरकार धाम में आस्था या अंधविश्वास? पेन-कागज रखकर सोने विश्राम करने से मिलता है 'सट्टे का नंबर' के दावे से उमड़ रही भीड़ दूर दूर से आते है भक्त आस्था के साथ फैल रही चर्चा, पेन-कागज रखकर रात बिताने से किस्मत चमकने और नंबर मिलने का दावा दिलीप पाल की स्पेशल रिपोर्ट बैतुल। नरसिंहपुर जिले के बिजौरी गांव स्थित राजा बाबू सरकार धाम इन दिनों एक बार फिर चर्चाओं में है। प्राकृतिक गुफाओं और माक्षा नदी के किनारे बसे इस धार्मिक स्थल पर दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह दावा भी तेजी से फैल रहा है कि यदि कोई व्यक्ति धाम में पेन और खाली कागज रखकर एक रात विश्राम करता है तो उसे सपने में संकेत मिलते हैं और किस्मत बदल जाती है। कुछ लोग तो यह भी कहते हैं कि उन्हें सट्टे के नंबर प्राप्त होते हैं। हालांकि इन दावों का कोई वैज्ञानिक या आधिकारिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। धार्मिक आस्था के साथ ऐसे दावों को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ी आस्था, प्रशासन और जानकारों ने अपुष्ट दावों से सावधानी बरतने की दी सलाह धाम में आने वाले श्रद्धालु अपनी-अपनी मनोकामनाओं के साथ पूजा-अर्चना करते हैं और स्थानीय परंपराओं का पालन करते हैं। कई श्रद्धालु इसे अपनी व्यक्तिगत आस्था और अनुभव बताते हैं, जबकि विशेषज्ञों का कहना है कि सपनों या किसी माध्यम से सट्टे के नंबर मिलने जैसी बातों का कोई प्रमाण नहीं है। जानकार लोगों से अपील करते हैं कि धार्मिक आस्था का सम्मान करें, लेकिन अपुष्ट दावों के आधार पर आर्थिक निर्णय न लें। मंदिर परिसर में दर्शन और पूजा के लिए आने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे यह स्थान धार्मिक पर्यटन का भी प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। प्राकृतिक सुंदरता और गुफाओं के कारण भी आकर्षण, धार्मिक स्थल के साथ पर्यटन केंद्र के रूप में पहचान राजा बाबू सरकार धाम केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां की गुफाएं, हरियाली और नदी का शांत वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करता है। सप्ताहांत और छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ यहां घूमने पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से यह स्थान श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक रहा है, लेकिन हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर सट्टे के नंबर मिलने जैसे दावों ने इसे और अधिक चर्चा में ला दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि धार्मिक स्थलों से जुड़ी मान्यताओं और वायरल दावों के बीच तथ्य और आस्था का अंतर समझना आवश्यक है।
राजा बाबू सरकार धाम में आस्था या अंधविश्वास? पेन-कागज रखकर सोने विश्राम करने से मिलता है 'सट्टे का नंबर' के दावे से उमड़ रही भीड़ दूर दूर से आते है भक्त आस्था के साथ फैल रही चर्चा, पेन-कागज रखकर रात बिताने से किस्मत चमकने और नंबर मिलने का दावा दिलीप पाल की स्पेशल रिपोर्ट बैतुल। नरसिंहपुर जिले के बिजौरी गांव स्थित राजा बाबू सरकार धाम इन दिनों एक बार फिर चर्चाओं में है। प्राकृतिक गुफाओं और माक्षा नदी के किनारे बसे इस धार्मिक स्थल पर दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह दावा भी तेजी से फैल रहा है कि यदि कोई व्यक्ति धाम में पेन और खाली कागज रखकर एक रात विश्राम करता है तो उसे सपने में संकेत मिलते हैं और किस्मत बदल जाती है। कुछ लोग तो यह भी कहते हैं कि उन्हें सट्टे के नंबर प्राप्त होते
हैं। हालांकि इन दावों का कोई वैज्ञानिक या आधिकारिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। धार्मिक आस्था के साथ ऐसे दावों को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ी आस्था, प्रशासन और जानकारों ने अपुष्ट दावों से सावधानी बरतने की दी सलाह धाम में आने वाले श्रद्धालु अपनी-अपनी मनोकामनाओं के साथ पूजा-अर्चना करते हैं और स्थानीय परंपराओं का पालन करते हैं। कई श्रद्धालु इसे अपनी व्यक्तिगत आस्था और अनुभव बताते हैं, जबकि विशेषज्ञों का कहना है कि सपनों या किसी माध्यम से सट्टे के नंबर मिलने जैसी बातों का कोई प्रमाण नहीं है। जानकार लोगों से अपील करते हैं कि धार्मिक आस्था का सम्मान करें, लेकिन अपुष्ट दावों के आधार पर आर्थिक निर्णय न लें। मंदिर परिसर में दर्शन और पूजा के लिए आने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे यह
स्थान धार्मिक पर्यटन का भी प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। प्राकृतिक सुंदरता और गुफाओं के कारण भी आकर्षण, धार्मिक स्थल के साथ पर्यटन केंद्र के रूप में पहचान राजा बाबू सरकार धाम केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां की गुफाएं, हरियाली और नदी का शांत वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करता है। सप्ताहांत और छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ यहां घूमने पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से यह स्थान श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक रहा है, लेकिन हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर सट्टे के नंबर मिलने जैसे दावों ने इसे और अधिक चर्चा में ला दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि धार्मिक स्थलों से जुड़ी मान्यताओं और वायरल दावों के बीच तथ्य और आस्था का अंतर समझना आवश्यक है।
- मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 65 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 65 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार मुलताई। बैतूल जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुलताई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम मंगोना कलां गेट स्थित बस स्टॉप पर कार्रवाई करते हुए 65 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि एक महिला आरोपी मौके से फरार हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि मंगोना कलां गेट के पास एक पुरुष और एक महिला अवैध शराब बेचने की नियत से खड़े हैं, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखकर महिला खेतों की ओर भाग निकली और साथ खड़े व्यक्ति को भी भागने के लिए आवाज दी, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बस स्टॉप पर रखे तीन खाकी रंग के बोरों से कुल 65 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 6,500 रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल नायक (38 वर्ष), निवासी नहाल मोहल्ला, प्रभातपट्टन के रूप में हुई है। वहीं अनीता नायक, निवासी प्रभातपट्टन, मौके से फरार हो गई, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी शराब के परिवहन एवं विक्रय से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 648/2026 दर्ज कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल, उपनिरीक्षक दिनेश कुमरे, सहायक उपनिरीक्षक हुकुमचंद बिल्लोरे तथा आरक्षक कमलेश, लक्ष्मीचंद एवं डुमलेश्वर कुमरे की सराहनीय भूमिका रही।1
- एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान बना पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, श्री काले महादेव कावड़ यात्रा समिति ने किया वृहद वृक्षारोपण, पुलिस लाइन स्थित प्राचीन शंकर मंदिर परिसर में किया गया पौधारोपण, गुरुजनों के सानिध्य में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प। नर्मदापुरम। पर्यावरण संरक्षण और गुरु सम्मान की भावना को समर्पित ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत श्री काले महादेव कावड़ यात्रा समिति द्वारा रविवार को पुलिस लाइन स्थित प्राचीन शंकर मंदिर परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने भाग लेकर पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में धर्माचार्य आचार्य गुरुदेव सोमेश परसाई के सानिध्य में वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन जीवन को दिशा देता है, वहीं वृक्ष पृथ्वी पर जीवन का आधार हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने गुरु के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान जनआंदोलन का रूप ले सकता है। श्री काले महादेव कावड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष राकेश रघुवंशी ने बताया कि समिति का उद्देश्य केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का संदेश देना भी है। इसी उद्देश्य से ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर अजय सैनी, शक्ति रघुवंशी, राहुल परदेशी, जसवीर सिंह राजपूत, उदय सिंह, करण परते, आयुष पांडे, सचिन चोरे, स्नेह सोनी, शुभम रकिया, आकाश तिवारी, अनिल रघुवंशी, अतुल शर्मा, गोलू पटेल, राजेश रघुवंशी, रिंकू सोलंकी, आदित्य परदेशी, मोनू विश्वकर्मा, पवन चोरे सहित पुलिस लाइन महिला मंडल, नर्मदापुरम महिला मंडल एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण के साथ वृक्षों की नियमित देखभाल और अधिक से अधिक पौधे लगाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ वातावरण तैयार करना रहा। समिति ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियान लगातार चलाने का संकल्प व्यक्त किया।4
- जो अपने पूर्वजों की स्मृति में भूखे को भोजन कराए, उससे बड़ा कोई तर्पण नहीं- सोहागपुर (नर्मदापुरम) आज कुशवाहा परिवार के लिए भावुक और पावन दिन है। समीपस्थ ग्राम हीरापुर निवासी श्री पप्पूलाल कुशवाहा जी एवं श्री सोनू कुशवाहा जी ने अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री फूलसिंह कुशवाहा जी की आत्मशांति के लिए गंगाजली पूजन और रसोई का आयोजन किया। पूजन के उपरांत इस परिवार ने मानवता की मिसाल पेश की। राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से असहाय, बेघर बंधुओं और नर्मदा परिक्रमा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए प्रेमपूर्वक स्वादिष्ट भोजन प्रसादी भिजवाकर पितृऋण को सच्चे अर्थों में चुकाया। इस पुण्य कार्य में परिवार के होनहार श्री रोहित कुशवाहा जी, श्री मनीष सोनी जी एवं समस्त परिजनों ने स्वयं भोजन परोसकर सेवा की। सेवा में हाथ बटाना ही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। "श्रद्धा सुमन"-💐 राम रहीम रोटी बैंक परिवार इस नेक पहल के लिए कुशवाहा परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि स्वर्गीय श्री फूलसिंह कुशवाहा जी को शांति और मोक्ष प्राप्त हो, और इस परिवार पर उनकी कृपा सदा बनी रहे।1
- एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एसडीओपी कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एसडीओपी कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण मुलताई। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत रविवार को नगर के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक चंद्रशेखर देशमुख मुख्य रूप से शामिल हुए। जहां नपा अध्यक्ष नीतू परमार, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों नें पौधारोपण कर उसकी देखरेख का संकल्प लिया। इस अवसर पर एसडीएम राजीव कहार नगर पालिका सीएमओ वीरेंद्र तिवारी, थाना प्रभारी विवेक पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी प्रतीक है। सभी नागरिकों को इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में लगाए गए पौधों की सुरक्षा और उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया।1
- 500000चोरी के आरोपी गिरफ्तारी के बाद चोरी का माल छूपाने वाले आरोपी कों भेजा जेल शाहपुर पुलिस की कार्यवाही जब्बर सिंह चोरे छिंदवाड़ा निवासी गिरफ्तार1