अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से मिला खोया बैग । सर्विलेंस टीम की सूझबूझ से कीमती आभुषण युक्त बैग सुरक्षित बरामद । अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर कि त्वरित कार्यवाही से महिला के चेहरे पर लौटी खुशी । श्री शरत कविराज पुलिस आयुक्त जोधपुर के निर्देशानुसार श्री शहीन सी पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात के सुपरविजन तथा श्री नरेंद्र चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रभारी अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के नेतृत्व में जोधपुर महानगर में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सीसीटीवी कैमरों के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। घटना का विवरण- आज दिनांक 29-03-2026 को पालड़ी से बालोतरा जा रहे विनोदपुरी एवं संतोष देवी पत्नी पप्पूनाथ गांव तिलवाड़ा जिला बालोतरा जोधपुर के पावटा सर्किल पर उतरे वहां से रेलवे स्टेशन जाने हेतु उन्होंने एक टैक्सी किराये पर ली । टैक्सी से उतरते समय वे अपना बैग टैक्सी में ही भूल गए। बैग में सोने के आभूषण(लगभग 2.5 तोला सोना) एवं लगभग ₹3000 नकद राशि रखी हुई थी। सामान खोने पर परिवादी अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रोते हुए पहुंचे जहां पुलिस टीम ने सांत्वना दी व त्वरित कार्यवाही करते हुए उनकी सहायता की गई। तकनीकी विश्लेषण एवं कार्यवाही- अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित एवं कुशल कार्रवाई करते हुए घटना की सूचना मिलते ही अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया।संबंधित टैक्सी पर नंबर प्लेट नहीं होने(बीना नबंरी)के बावजूद टीम ने सूझबूझ एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए वाहन की गतिविधियों को ट्रैक किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टैक्सी चालक को एक अन्य चालक से बातचीत करते हुए चिन्हित किया गया जिसके आधार पर टीम ने लिंक स्थापित कर कड़ी मेहनत से आरोपी तक पहुंच बनाई और संबधित थाने के बीट कानि. को सुचित कर बैग बरामद करने में सफलता प्राप्त की। टीम का योगदान: श्री नारायण सिंह ,एएसआई श्री मोहनसिंह ,एएसआई श्री भूपेन्द्र सिंह ,हेड कानि.185 (विशेष भूमिका) श्री राजेन्द्र कुमार, कानि.978 (पुलिस थाना महामंदिर) श्री मानवेन्द्र सिह, कानि.2481 श्री प्रकाश, कानि.2607 श्री धर्मवीर, कानि.2470 श्री नवलाराम, कानि.409 मय अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर टीम का विशेष योगदान रहा। अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का महत्व- अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर जोधपुर पुलिस की आधुनिक तकनीक एवं सतर्क निगरानी का प्रमुख केंद्र है जो शहरभर में स्थापित सीसीटीवी नेटवर्क के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखता है। आभार एवं प्रतिक्रिया- खोया हुआ सामान सुरक्षित वापस मिलने पर परिवादियों ने अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की टीम एवं जोधपुर पुलिस का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्यवाही,मेहनत एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि जोधपुर पुलिस की सक्रियता के कारण ही उन्हें उनका कीमती सामान सुरक्षित वापस मिल सका। यदि आपके आसपास किसी भी प्रकार की गैरकानूनी,अनैतिक गतिविधि,अवैध शराब, हथियार,मादक पदार्थों की बिक्री अथवा संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी हो तो तुरंत:नजदीकी पुलिस थाना पुलिस नियंत्रण कक्ष 100 व 112 तथा व्हाट्सएप नंबर 9530440800 पर सूचित करें।

- पाली,मनीष राठौड़।आज राजपुरोहित समाज के गौरव और संगठन की प्रतीक 'राजपुरोहित विकास समिति' के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। रविवार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक आत्मानंद राजपुरोहित छात्रावास में समाज के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 1041 वोट में से करीब 834 मतदाताओं ने अपना वोट दीया। चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी खुशालसिंह लुणावास, रेवतसिंह केसरिया, राहुल राजपुरोहित सहित चुनाव अधिकारी डॉ. श्रवणसिंह निंबली, हीरसिंह चाड़वास, रामकृष्णसिंह धरमधारी और विकाससिंह ठाकुरला की कड़ी निगरानी रही। छात्रावास परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों के बीच मतदान शांतिपूर्ण रहा। मुख्य चुनाव अधिकारी खुशालसिंह लुणावास ने बताया कि मैदान में शंकरसिंह दोरनड़ी, शैतानसिंह आउवा, मुल्तानसिंह पुनायता और अमितसिंह बिंकरलाई उम्मीदवार हैं। हालांकि, शनिवार को आए एक बड़े राजनीतिक मोड़ में मुल्तानसिंह पुनायता ने शंकरसिंह दोरनड़ी को और अमितसिंह बिकरलाई ने शैतानसिंह आऊवा को अपना समर्थन देते हुए मतदाताओं से उनके पक्ष में वोट की अपील की थी। इस गठबंधन के बाद मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। 3.30 बजे से शुरू होगी मतगणना: अब सभी की धड़कनें तेज हैं क्योंकि दोपहर 3.30 बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। समाज के इस महत्वपूर्ण पद की बागडोर किसके हाथ होगी और जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, इसका फैसला कुछ ही घंटों में हो जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि किस्मत और समाज का भरोसा किस उम्मीदवार के साथ है।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- गुर्जर गोड़ समाज के प्रवक्ता राजेश शर्मा ताराचंद जी ने बताया कि हम सब एक हैं और हमेशा एकता कि माला पिरोये हुए हैं। महर्षि गौतम आश्रम में ऐसा विकास कार्य करेंगे कि देश प्रदेश पुरी दुनिया देखेगी ऐसा ऐतिहासिक आयोजन कार्यक्रम आयोजित भी करेंगे जो अपने आप में एक ऐतिहासिक होगा।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी मोहराई ग्राम पंचायत में बजरी लीज का विरोध, ग्रामीणों ने मंत्री से निरस्तीकरण की मांग की जैतारण उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहराई सहित आसपास के गांवों समौखी, दागला और बिरामपुरी के ग्रामीणों ने क्षेत्र में स्वीकृत बजरी खनन लीज का विरोध करते हुए कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत को ज्ञापन सौंपकर लीज को निरस्त करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस खनन कार्य से क्षेत्र के पर्यावरण, जल स्रोतों और जनजीवन पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है। ग्रामीणों ने बताया कि बजरी खनन से नदी का तल गहरा होने के कारण भू-जल स्तर में गिरावट आएगी । जिससे भविष्य में पेयजल और सिंचाई का संकट उत्पन्न हो सकता है। साथ ही भारी मशीनों और वाहनों के संचालन से प्रदूषण बढ़ेगा, गांव की शांति भंग होगी तथा मवेशियों के चरागाह भी प्रभावित होंगे। ग्रामीणों के अनुसार खनन कार्य के चलते गांव की सड़कों को भी भारी नुकसान हो रहा है । जिससे आमजन और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नदी के प्राकृतिक स्वरूप में बिगड़ने से मानसून के दौरान तेजी गति से पानी का प्रवाह होने से आसपास क्षेत्र का खतरा भी बढ़ सकता है। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि नदी के आसपास स्थित लगभग 70 से 80 कुएं, जो क्षेत्र के पेयजल और सिंचाई का मुख्य स्रोत हैं। खनन के कारण सूखने की कगार पर पहुंच सकते हैं। यह खनन कार्य लीलड़ी, चौकड़ी, सुकड़ी और लूणी नदी क्षेत्र में बजरी खनन परियोजना के तहत संचालित है । जिसकी उत्पादन क्षमता 85,000 टीपीए निर्धारित की गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पर्यावरण स्वीकृति हेतु 25 मार्च 2026 को ग्राम पंचायत मोहराई में आयोजित लोक जनसुनवाई में उन्होंने जोरदार विरोध दर्ज कराया था । लेकिन उपखंड अधिकारी द्वारा उनकी आपत्तियों को अनसुना कर दिया गया। ग्रामीणों ने मंत्री से मांग की है कि जनहित, पर्यावरण संरक्षण और पशुधन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बजरी लीज को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए या उस पर रोक लगाई जाए।1
- *लोकतंत्र सेनानियों का साहस और बलिदान देश के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा-जोराराम कुमावत* *मुख्य सचेतक एवं लोकतंत्र सेनानी जोगेश्वर गर्ग ने आपातकाल के संघर्षों-अनुभवो को किया साझा* *लोकतंत्र सेनानी संघ-स्वर्ण जयंती सम्मेलन का हुआ आयोजन* *लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपातकाल के संघर्षों को किया याद* जालोर 29 मार्च। जालोर शहर स्थित नंदीश्वरदीप जैन तीर्थ परिसर में रविवार को लोकतंत्र सेनानी-स्वर्ण जयंती सम्मेलन का आयोजन किया गया। राज्य के पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1975 में देश में लागू हुई आपातकाल के दौरान उत्पन्न हुई विषम परिस्थितियों में नागरिकों के मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए थे एवं प्रेस पर सेंसरशिप लागू की गई थी लेकिन ऐसे कठिन समय में भी लोकतंत्र सेनानियों ने अपने संघर्ष को जारी रखा और लोकतंत्र की ज्योति को प्रज्वलित रखा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों का साहस और बलिदान देश के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा एवं उनका समर्पण और त्याग आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राजस्थान लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि अधिनियम के तहत लोकतंत्र सेनानियों को 20 हजार रुपये मासिक पेंशन और 4 हजार रुपये की मासिक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं लोकतंत्र सेनानी जोगेश्वर गर्ग ने आपातकाल के संघर्षों-अनुभव को साझा करते हुए आपातकाल के विरुद्ध लोकतांत्रिक आदर्शों की रक्षा के यज्ञ रूप में याद करने की बात कही। कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, जालोर सांसद लुम्बाराम चौधरी, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, सिविल लाइन्स विधायक, जयपुर गोपाल शर्मा ने भी संबोधित करते हुए भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के मूल्यों, परम्परा, आपातकाल के प्रभाव और नागरिक स्वतंत्रता पर विचार व्यक्त किए। लोकतंत्र सेनानी व वरिष्ठ अधिवक्ता मधुसूदन व्यास ने आपातकाल के दिनों को याद करते हुए लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष, लोकतंत्र को बचाने के लिए किए प्रयासों के वृतांत और अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके आश्रितों को शॉल व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी कैलाश सोनी, बंशीसिंह चौहान, गेनाराम मेघवाल, हरिशंकर राजपुरोहित, भगाराम सुथार, सूरजप्रकाश व्यास, श्रीमती मिश्री बाई पत्नी लोकतंत्र सेनानी स्व. चम्पालाल मुणोत, रवि सोलंकी, दीपसिंह धनानी, महेन्द्र मुणोत, सुरेश सोलंकी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।4
- न्यूज़: Kuchaman City में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से अव्यवस्थित होती नजर आ रही है। ओल्ड रोडवेज बस स्टैंड क्षेत्र में अनियंत्रित पार्किंग के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां हालात इतने खराब हैं कि कोई भी व्यक्ति अपनी गाड़ी कहीं भी खड़ी कर देता है, लेकिन रोकने-टोकने वाला कोई नजर नहीं आता।1
- जोधपुर एयरपोर्ट पर CISF सुविधाओं का विस्तार, क्वार्टर गार्ड व अन्य इकाइयों का उद्घाटन जोधपुर। शहर के जोधपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए CISF के क्वार्टर गार्ड, डॉग कैनल और क्यूआरटी बैरक का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने वर्चुअल माध्यम से इन सुविधाओं का लोकार्पण किया। उड्डयन मंत्री ने राजकोट एयरपोर्ट से जुड़कर इस कार्यक्रम को संबोधित किया और देशभर के एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जोधपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर डॉ. मनोज उनियाल, CISF के डिप्टी कमांडेंट सूरज खुडे सहित CISF के अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। इसके साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- जालौर शहर में पिछले लगभग 1 महीने से घरेलू गैस व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी चल रही है आमजन को सिलेंडर के लिए कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते शहर के बागोड़ा रोड पर दुकानदार कांतिलाल प्रजापत ने सिलेंडर की कमी के चलते पुराने दिनों की शहर वासियों को यादें दिलाई जिसमें उन्होंने कोयले की भट्टी पर चाय बनाकर ग्राहकों को पिलाई इस दौरान प्रजापत ने कहा समय बड़ा बलवान समय की कीमत को समझना चाहिए1