logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौर शहर में गैस सिलेंडर की कमी के चलते शहर के बागोड़ा रोड पर कोयले की भट्टी पर चाय बना था दुकानदार जालौर शहर में पिछले लगभग 1 महीने से घरेलू गैस व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी चल रही है आमजन को सिलेंडर के लिए कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते शहर के बागोड़ा रोड पर दुकानदार कांतिलाल प्रजापत ने सिलेंडर की कमी के चलते पुराने दिनों की शहर वासियों को यादें दिलाई जिसमें उन्होंने कोयले की भट्टी पर चाय बनाकर ग्राहकों को पिलाई इस दौरान प्रजापत ने कहा समय बड़ा बलवान समय की कीमत को समझना चाहिए

2 hrs ago
user_कमलेश शर्मा
कमलेश शर्मा
Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
2 hrs ago

जालौर शहर में गैस सिलेंडर की कमी के चलते शहर के बागोड़ा रोड पर कोयले की भट्टी पर चाय बना था दुकानदार जालौर शहर में पिछले लगभग 1 महीने से घरेलू गैस व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी चल रही है आमजन को सिलेंडर के लिए कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते शहर के बागोड़ा रोड पर दुकानदार कांतिलाल प्रजापत ने सिलेंडर की कमी के चलते पुराने दिनों की शहर वासियों को यादें दिलाई जिसमें उन्होंने कोयले की भट्टी पर चाय बनाकर ग्राहकों को पिलाई इस दौरान प्रजापत ने कहा समय बड़ा बलवान समय की कीमत को समझना चाहिए

More news from राजस्थान and nearby areas
  • दो बार नगर पालिका क़ी टीम आयी और नाले को खुला रख के चले गए इससे पहले भी नगर पालिका टीम नाले को ओपन करके चले गए था कई बार नगर पालिका मे अवगत कराने के बाद भी कोई ठीक करने नहीं आया फिर मेने अपना 2000 खर्च करके नाले को ठीक करवाया शुक्रवार को टीम वापिस आयी और नाले को करीब दस फिट तक खुला छोड़ कर चले गए स्थान महावीर चौराया भीनमाल
    3
    दो बार नगर पालिका क़ी टीम आयी और नाले को खुला रख के चले गए 
इससे पहले भी नगर पालिका टीम नाले को ओपन करके चले गए था 
कई बार नगर पालिका मे अवगत कराने के बाद भी कोई ठीक करने नहीं आया 
फिर मेने अपना 2000 खर्च करके नाले को ठीक करवाया 
शुक्रवार को टीम वापिस आयी और नाले को करीब दस फिट तक खुला छोड़ कर चले गए 
स्थान 
महावीर चौराया भीनमाल
    user_शाहजी मोबाइल सर्विस
    शाहजी मोबाइल सर्विस
    Mobile Phone Shop भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • पिण्डवाड़ा के मुख्य बाजार में एक ज्वेलर्स की दुकान पर युवक रात को सामान खरीदने के बहाने आया व चांदी के जेवर लूटने की कोशिश की लेकिन व्यापारी की सतर्कता से आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लगातार हो रही इस प्रकार की घटनाओं से व्यापारियों में भारी नाराजगी देखी गई। सूचना मिलते ही हेड कॉन्स्टेबल प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
    1
    पिण्डवाड़ा के मुख्य बाजार में एक ज्वेलर्स की दुकान पर युवक रात को सामान खरीदने के बहाने आया व चांदी के जेवर लूटने की कोशिश की लेकिन व्यापारी की सतर्कता से आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लगातार हो रही इस प्रकार की घटनाओं से व्यापारियों में भारी नाराजगी देखी गई। सूचना मिलते ही हेड कॉन्स्टेबल प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
    user_Jitendra Agarwal
    Jitendra Agarwal
    Local News Reporter पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • मंडार पुलिस ने शनिवार देर शाम नाकाबंदी के दौरान एक लग्जरी गाड़ी से करीब 6 किलो से अधिक सोने के आभूषण बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद आभूषणों के संबंध में कोई बिल या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने सामग्री को जब्त कर लिया। सीआई प्रवीण आचार्य ने बताया कि शनिवार शाम को टोल नाके के पास एएसआई नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान रेवदर की ओर से आ रही टाटा नेक्सन कार को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में सवार तीनों व्यक्ति घबराए हुए नजर आए, जिस पर पुलिस को संदेह हुआ और गहन जांच शुरू की गई। तलाशी के दौरान गाड़ी में रखे थैलों में प्लास्टिक के 13 डिब्बे मिले। डिब्बों को खोलने पर उनमें सोने के आभूषण अंगूठियां, टॉप्स, मंगलसूत्र और चेन आदि भरे हुए पाए गए। पुलिस ने जब इन आभूषणों के बिल व दस्तावेज मांगे तो कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों चालक मोहनलाल पुत्र गोवाराम रबारी निवासी साइन सिटी अहमदाबाद सहित सेल्समैन दिलीप कुमार पुत्र रतीलाल घांची निवासी मोहब्बत नगर हाल अहमदाबाद और सुरेश कुमार पुत्र शंकरलाल घांची निवासी मोहब्बत नगर हाल अहमदाबाद को शांति भंग में गिरफ्तार कर थाने लाया और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने देर रात तक जब्त आभूषणों का वजन करवाया । आभूषणों का कुल वजन 6 किलो 319 ग्राम है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये की है । 24 मार्च से सप्लाई पर थे निकले प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुद को ज्वेलर्स व्यवसाय से जुड़ा बताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे 24 मार्च को अहमदाबाद से आभूषणों की सप्लाई के लिए निकले थे और उदयपुर, चारभुजा, कांकरोली, सिरोही व आबूरोड होते हुए वापस गुजरात लौट रहे थे।
    1
    मंडार पुलिस ने शनिवार देर शाम नाकाबंदी के दौरान एक लग्जरी गाड़ी से करीब 6 किलो से अधिक सोने के आभूषण बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद आभूषणों के संबंध में कोई बिल या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने सामग्री को जब्त कर लिया।
सीआई प्रवीण आचार्य ने बताया कि शनिवार शाम को टोल नाके के पास एएसआई नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान रेवदर की ओर से आ रही टाटा नेक्सन कार को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में सवार तीनों व्यक्ति घबराए हुए नजर आए, जिस पर पुलिस को संदेह हुआ और गहन जांच शुरू की गई।
तलाशी के दौरान गाड़ी में रखे थैलों में प्लास्टिक के 13 डिब्बे मिले। डिब्बों को खोलने पर उनमें सोने के आभूषण अंगूठियां, टॉप्स, मंगलसूत्र और चेन आदि भरे हुए पाए गए। पुलिस ने जब इन आभूषणों के बिल व दस्तावेज मांगे तो कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों चालक मोहनलाल पुत्र गोवाराम रबारी निवासी साइन सिटी अहमदाबाद सहित सेल्समैन दिलीप कुमार पुत्र रतीलाल घांची निवासी मोहब्बत नगर हाल अहमदाबाद और सुरेश कुमार पुत्र शंकरलाल घांची निवासी मोहब्बत नगर हाल अहमदाबाद को शांति भंग में गिरफ्तार कर थाने लाया और आगे की कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने देर रात तक जब्त आभूषणों का वजन करवाया । आभूषणों का कुल वजन 6 किलो 319 ग्राम है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये की है ।
24 मार्च से सप्लाई पर थे निकले
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुद को ज्वेलर्स व्यवसाय से जुड़ा बताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे 24 मार्च को अहमदाबाद से आभूषणों की सप्लाई के लिए निकले थे और उदयपुर, चारभुजा, कांकरोली, सिरोही व आबूरोड होते हुए वापस गुजरात लौट रहे थे।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    1 hr ago
  • 107 मतों के अंतर से शैतानसिंह को दी करारी शिकस्त, जीत के बाद गूंजे जयकारे पाली, मनीष राठौड़ | राजपुरोहित समाज की प्रतिष्ठित संस्था 'राजपुरोहित विकास समिति' के रविवार को हुए हाई-प्रोफाइल चुनाव में शंकरसिंह दोरनड़ी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। समाज छात्रावास में सुबह से ही उत्साह का सैलाब उमड़ा, जहां कड़े मुकाबले के बीच शंकरसिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शैतानसिंह आऊवा को 107 वोटों के भारी अंतर से पछाड़कर अध्यक्ष पद की कमान संभाल ली। *शुरुआत में चतुष्कोणीय, अंत में सीधी टक्कर* अध्यक्ष पद की दौड़ में शुरुआत में चार दिग्गज मैदान में थे, लेकिन चुनावी बिसात पर समीकरण ऐसे बदले कि दो प्रत्याशियों के हटने के बाद मैदान में केवल शंकरसिंह और शैतानसिंह रह गए। सुबह 8 बजे से ही मतदान केंद्र पर मेले जैसा माहौल रहा, जहां समाज के प्रबुद्धजनों ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। *विजय संकल्प: "भवन नहीं, समाज का गौरव बनाएंगे"* जीत के बाद समर्थकों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य विजय जुलूस निकाला। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष शंकरसिंह दोरनड़ी ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा- यह जीत मेरी नहीं, पूरे समाज के विश्वास की जीत है। मेरा पहला संकल्प वी.डी. नगर स्थित समाज भवन को तीन मंजिला अत्याधुनिक और मॉडर्न कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित करना है। समाज की एकता और युवाओं के विकास के लिए हमारी टीम पूरी ऊर्जा के साथ काम करेगी। मुख्य चुनाव अधिकारी रेवतसिंह केसरिया की देखरेख में हुई मतगणना के नतीजे चौंकाने वाले रहे कुल 1041 में से 837 वोट पड़े जिसमे शंकरसिंह दोरनड़ी: 465 वोट,शैतानसिंह आऊवा 358 वोट,अमित राजपुरोहित 03 वोट मूल्तानसिंह 08 वोट,खारिज मत 03 इस चुनावी समर के दौरान समाज की राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों की मौजूदगी ने माहौल को और भी खास बना दिया। पूर्व उपाध्यक्ष राज्य पशुधन बोर्ड चुन्नीलाल चाड़वास, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा, कांग्रेस नेता महावीरसिंह सुकरलाई, एडवोकेट चंद्रभानु राजपुरोहित,पूर्व सरपंच नेमसिंह रावलवास, पूर्व अध्यक्ष कुंदनसिंह रावलवास,एडवोकेट सुमेरसिंह राजपुरोहित,विक्रमसिंह नेतरा, गजेंद्रसिंह राजगुरु नेतरा,महावीर सिंह भोपालगढ़, हुकमसिंह खरोकड़ा, संदीपसिंह, गजेंद्र सिंह, विनोदसिंह, मिथलेश सिंह ढाबर,जुगलकिशोर ठाकुरला, कार्तिकसिंह रावलवास, अशोक सांडेराव,नरपतसिंह नेतरा, भैरूसिंह ठाकुराला,गणपतसिंह नोरवा, रघुवीर सिंह निम्बाड़ा, सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने में कुशालसिंह लुणावास, रेवतसिंह केसरिया और राहुल राजपुरोहित की मुख्य भूमिका रही।
    4
    107 मतों के अंतर से शैतानसिंह को दी करारी शिकस्त, जीत के बाद गूंजे जयकारे
पाली, मनीष राठौड़ | राजपुरोहित समाज की प्रतिष्ठित संस्था 'राजपुरोहित विकास समिति' के रविवार को हुए हाई-प्रोफाइल चुनाव में शंकरसिंह दोरनड़ी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। समाज छात्रावास में सुबह से ही उत्साह का सैलाब उमड़ा, जहां कड़े मुकाबले के बीच शंकरसिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शैतानसिंह आऊवा को 107 वोटों के भारी अंतर से पछाड़कर अध्यक्ष पद की कमान संभाल ली।
*शुरुआत में चतुष्कोणीय, अंत में सीधी टक्कर*
अध्यक्ष पद की दौड़ में शुरुआत में चार दिग्गज मैदान में थे, लेकिन चुनावी बिसात पर समीकरण ऐसे बदले कि दो प्रत्याशियों के हटने के बाद मैदान में केवल शंकरसिंह और शैतानसिंह रह गए। सुबह 8 बजे से ही मतदान केंद्र पर मेले जैसा माहौल रहा, जहां समाज के प्रबुद्धजनों ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
*विजय संकल्प: "भवन नहीं, समाज का गौरव बनाएंगे"*
जीत के बाद समर्थकों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य विजय जुलूस निकाला। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष शंकरसिंह दोरनड़ी ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए 
कहा- यह जीत मेरी नहीं, पूरे समाज के विश्वास की जीत है। मेरा पहला संकल्प वी.डी. नगर स्थित समाज भवन को तीन मंजिला अत्याधुनिक और मॉडर्न कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित करना है। समाज की एकता और युवाओं के विकास के लिए हमारी टीम पूरी ऊर्जा के साथ काम करेगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी रेवतसिंह केसरिया की देखरेख में हुई मतगणना के नतीजे चौंकाने वाले रहे कुल 1041 में से 837 वोट पड़े जिसमे शंकरसिंह दोरनड़ी: 465 वोट,शैतानसिंह आऊवा 358 वोट,अमित राजपुरोहित 03 वोट मूल्तानसिंह 08 वोट,खारिज मत 03
इस चुनावी समर के दौरान समाज की राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों की मौजूदगी ने माहौल को और भी खास बना दिया। पूर्व उपाध्यक्ष राज्य पशुधन बोर्ड चुन्नीलाल चाड़वास, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा, कांग्रेस नेता महावीरसिंह सुकरलाई, एडवोकेट चंद्रभानु राजपुरोहित,पूर्व सरपंच नेमसिंह रावलवास, पूर्व अध्यक्ष कुंदनसिंह रावलवास,एडवोकेट सुमेरसिंह राजपुरोहित,विक्रमसिंह नेतरा, गजेंद्रसिंह राजगुरु नेतरा,महावीर सिंह भोपालगढ़, हुकमसिंह खरोकड़ा, संदीपसिंह, गजेंद्र सिंह, विनोदसिंह, मिथलेश सिंह ढाबर,जुगलकिशोर ठाकुरला, कार्तिकसिंह रावलवास, अशोक सांडेराव,नरपतसिंह नेतरा, भैरूसिंह ठाकुराला,गणपतसिंह नोरवा, रघुवीर सिंह निम्बाड़ा, सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने में कुशालसिंह लुणावास, रेवतसिंह केसरिया और राहुल राजपुरोहित की मुख्य भूमिका रही।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    1 hr ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • गोटन (नागौर) में शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी का ज़ोरदार स्
    1
    गोटन (नागौर) में शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी का ज़ोरदार स्
    user_Team Ravindra singh bhati
    Team Ravindra singh bhati
    बायतू, बाड़मेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पाली,मनीष राठौड़।आज राजपुरोहित समाज के गौरव और संगठन की प्रतीक 'राजपुरोहित विकास समिति' के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। रविवार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक आत्मानंद राजपुरोहित छात्रावास में समाज के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 1041 वोट में से करीब 834 मतदाताओं ने अपना वोट दीया। चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी खुशालसिंह लुणावास, रेवतसिंह केसरिया, राहुल राजपुरोहित सहित चुनाव अधिकारी डॉ. श्रवणसिंह निंबली, हीरसिंह चाड़वास, रामकृष्णसिंह धरमधारी और विकाससिंह ठाकुरला की कड़ी निगरानी रही। छात्रावास परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों के बीच मतदान शांतिपूर्ण रहा। मुख्य चुनाव अधिकारी खुशालसिंह लुणावास ने बताया कि मैदान में शंकरसिंह दोरनड़ी, शैतानसिंह आउवा, मुल्तानसिंह पुनायता और अमितसिंह बिंकरलाई उम्मीदवार हैं। हालांकि, शनिवार को आए एक बड़े राजनीतिक मोड़ में मुल्तानसिंह पुनायता ने शंकरसिंह दोरनड़ी को और अमितसिंह बिकरलाई ने शैतानसिंह आऊवा को अपना समर्थन देते हुए मतदाताओं से उनके पक्ष में वोट की अपील की थी। इस गठबंधन के बाद मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। 3.30 बजे से शुरू होगी मतगणना: अब सभी की धड़कनें तेज हैं क्योंकि दोपहर 3.30 बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। समाज के इस महत्वपूर्ण पद की बागडोर किसके हाथ होगी और जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, इसका फैसला कुछ ही घंटों में हो जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि किस्मत और समाज का भरोसा किस उम्मीदवार के साथ है।
    1
    पाली,मनीष राठौड़।आज राजपुरोहित समाज के गौरव और संगठन की प्रतीक 'राजपुरोहित विकास समिति' के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। रविवार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक आत्मानंद राजपुरोहित छात्रावास में समाज के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 1041 वोट में से करीब 834 मतदाताओं ने अपना वोट दीया।
चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी खुशालसिंह लुणावास, रेवतसिंह केसरिया, राहुल राजपुरोहित सहित चुनाव अधिकारी डॉ. श्रवणसिंह निंबली, हीरसिंह चाड़वास, रामकृष्णसिंह धरमधारी और विकाससिंह ठाकुरला की कड़ी निगरानी रही। छात्रावास परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों के बीच मतदान शांतिपूर्ण रहा।
मुख्य चुनाव अधिकारी खुशालसिंह लुणावास ने बताया कि मैदान में शंकरसिंह दोरनड़ी, शैतानसिंह आउवा, मुल्तानसिंह पुनायता और अमितसिंह बिंकरलाई उम्मीदवार हैं। हालांकि, शनिवार को आए एक बड़े राजनीतिक मोड़ में मुल्तानसिंह पुनायता ने शंकरसिंह दोरनड़ी को और अमितसिंह बिकरलाई ने शैतानसिंह आऊवा को अपना समर्थन देते हुए मतदाताओं से उनके पक्ष में वोट की अपील की थी। इस गठबंधन के बाद मुकाबला बेहद रोचक हो गया है।
3.30 बजे से शुरू होगी मतगणना:
अब सभी की धड़कनें तेज हैं क्योंकि दोपहर 3.30 बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। समाज के इस महत्वपूर्ण पद की बागडोर किसके हाथ होगी और जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, इसका फैसला कुछ ही घंटों में हो जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि किस्मत और समाज का भरोसा किस उम्मीदवार के साथ है।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी के जन्मदिन के अवसर पर रेवदर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा एवं संस्कार से जुड़ा प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लूणोल स्थित गोशाला पहुंचकर गौसेवा करते हुए गायों को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया और उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर बगड़ी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इसके पश्चात गोशाला परिसर में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा एक-दूसरे का मुँह मीठा कर खुशी जाहिर की गई। पूर्व विधायक जगसीराम कोली ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को सेवा कार्यों के साथ मनाना समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है। गौसेवा भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा रही है, और ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में जिला महामंत्री गणपत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी एवं युवा मोर्चा जिला महामंत्री गणपत सिंह देवड़ा निम्बोड़ा, एससी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश रावल, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कोली, अर्जुन देवासी, माधाराम देवासी, रवि जोशी, मदन जोशी, मोहन माली सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी के जन्मदिन के अवसर पर रेवदर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा एवं संस्कार से जुड़ा प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लूणोल स्थित गोशाला पहुंचकर गौसेवा करते हुए गायों को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया और उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर बगड़ी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इसके पश्चात गोशाला परिसर में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा एक-दूसरे का मुँह मीठा कर खुशी जाहिर की गई।
पूर्व विधायक जगसीराम कोली ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को सेवा कार्यों के साथ मनाना समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है। गौसेवा भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा रही है, और ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री गणपत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी एवं युवा मोर्चा जिला महामंत्री गणपत सिंह देवड़ा निम्बोड़ा, एससी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश रावल, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कोली, अर्जुन देवासी, माधाराम देवासी, रवि जोशी, मदन जोशी, मोहन माली सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.