logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

5 hrs ago
user_District.reporter.babulaljogaw
District.reporter.babulaljogaw
Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
5 hrs ago

More news from Rajasthan and nearby areas
  • पाली,मनीष राठौड़।आज राजपुरोहित समाज के गौरव और संगठन की प्रतीक 'राजपुरोहित विकास समिति' के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। रविवार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक आत्मानंद राजपुरोहित छात्रावास में समाज के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 1041 वोट में से करीब 834 मतदाताओं ने अपना वोट दीया। चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी खुशालसिंह लुणावास, रेवतसिंह केसरिया, राहुल राजपुरोहित सहित चुनाव अधिकारी डॉ. श्रवणसिंह निंबली, हीरसिंह चाड़वास, रामकृष्णसिंह धरमधारी और विकाससिंह ठाकुरला की कड़ी निगरानी रही। छात्रावास परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों के बीच मतदान शांतिपूर्ण रहा। मुख्य चुनाव अधिकारी खुशालसिंह लुणावास ने बताया कि मैदान में शंकरसिंह दोरनड़ी, शैतानसिंह आउवा, मुल्तानसिंह पुनायता और अमितसिंह बिंकरलाई उम्मीदवार हैं। हालांकि, शनिवार को आए एक बड़े राजनीतिक मोड़ में मुल्तानसिंह पुनायता ने शंकरसिंह दोरनड़ी को और अमितसिंह बिकरलाई ने शैतानसिंह आऊवा को अपना समर्थन देते हुए मतदाताओं से उनके पक्ष में वोट की अपील की थी। इस गठबंधन के बाद मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। 3.30 बजे से शुरू होगी मतगणना: अब सभी की धड़कनें तेज हैं क्योंकि दोपहर 3.30 बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। समाज के इस महत्वपूर्ण पद की बागडोर किसके हाथ होगी और जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, इसका फैसला कुछ ही घंटों में हो जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि किस्मत और समाज का भरोसा किस उम्मीदवार के साथ है।
    1
    पाली,मनीष राठौड़।आज राजपुरोहित समाज के गौरव और संगठन की प्रतीक 'राजपुरोहित विकास समिति' के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। रविवार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक आत्मानंद राजपुरोहित छात्रावास में समाज के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 1041 वोट में से करीब 834 मतदाताओं ने अपना वोट दीया।
चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी खुशालसिंह लुणावास, रेवतसिंह केसरिया, राहुल राजपुरोहित सहित चुनाव अधिकारी डॉ. श्रवणसिंह निंबली, हीरसिंह चाड़वास, रामकृष्णसिंह धरमधारी और विकाससिंह ठाकुरला की कड़ी निगरानी रही। छात्रावास परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों के बीच मतदान शांतिपूर्ण रहा।
मुख्य चुनाव अधिकारी खुशालसिंह लुणावास ने बताया कि मैदान में शंकरसिंह दोरनड़ी, शैतानसिंह आउवा, मुल्तानसिंह पुनायता और अमितसिंह बिंकरलाई उम्मीदवार हैं। हालांकि, शनिवार को आए एक बड़े राजनीतिक मोड़ में मुल्तानसिंह पुनायता ने शंकरसिंह दोरनड़ी को और अमितसिंह बिकरलाई ने शैतानसिंह आऊवा को अपना समर्थन देते हुए मतदाताओं से उनके पक्ष में वोट की अपील की थी। इस गठबंधन के बाद मुकाबला बेहद रोचक हो गया है।
3.30 बजे से शुरू होगी मतगणना:
अब सभी की धड़कनें तेज हैं क्योंकि दोपहर 3.30 बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। समाज के इस महत्वपूर्ण पद की बागडोर किसके हाथ होगी और जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, इसका फैसला कुछ ही घंटों में हो जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि किस्मत और समाज का भरोसा किस उम्मीदवार के साथ है।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • पाली, आयुर्वेद विभाग के निर्देशानुसार एवं जिला कलेक्टर एल एन मंत्री की पहल पर बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने एवं मानसिक वृद्धि तथा शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए 28 मार्च शनिवार को स्थानीय धान मंडी स्थित राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय पाली में प्रातः आरोग्य के दाता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना के साथ शनि पुख्य नक्षत्र के अवसर पर डॉ. शिवकुमार शर्मा डॉ. संजय श्रीवास्तव डॉ. हरिकृष्ण वैष्णव वरिष्ठ कंपाउंडर भगवान स्वरूप रोशन लाल एवं जिला चिकित्सालय आयुर्वेद पालीके स्टाफ की उपस्थिति में प्रातः 9.30 पर बच्चों को स्वर्ण प्राशन दवा पिलाना प्रारंभ किया गया जिसमें समय दोपहर 1:30 तक का रखा गया किंतु बच्चों की भीड़ व लंबी कतार को देखते हुए सायं 4:30 बजे तक का समय बढ़ाया गया जिसमें 127 बच्चों को स्वर्ण प्राशन दवा पिलाई गई! *आगामी स्वर्ण प्राशन की ड्रॉप* दिनांक 23 अप्रैल 2026 गुरु पुख्य नक्षत्र को 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण प्राशन की ड्राप पिलाई जाएगी | स्वर्ण प्राशन हेतु बच्चों को बुखार खांसी दस्त गले में दर्द पेट से संबंधित कोई बीमारी नहीं होनी चाहिए ,बच्चों को 30 मिनट पूर्व एवं स्वर्ण प्राशन के बाद 30 मिनट तक कोई खाद्य पदार्थ नहीं देना चाहिए |स्वर्ण प्राशन संस्कार आयुर्वेद में बताए गए 16 महत्वपूर्ण संस्कारों में से एक है, यह एक प्राचीन आयुर्वेदिक विधि है जिसमें बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बौद्धिक क्षमता और सर्वांगीण विकास को बढ़ाने के लिए प्राकृतिक टीकाकरण के रूप में माना जाता है|
    2
    पाली,  आयुर्वेद विभाग के निर्देशानुसार एवं जिला कलेक्टर एल एन मंत्री की पहल पर बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने एवं मानसिक वृद्धि तथा शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए 28 मार्च शनिवार को स्थानीय धान मंडी स्थित राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय पाली में प्रातः आरोग्य के दाता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना के साथ शनि पुख्य नक्षत्र के अवसर पर डॉ. शिवकुमार शर्मा डॉ. संजय श्रीवास्तव डॉ. हरिकृष्ण वैष्णव वरिष्ठ कंपाउंडर भगवान स्वरूप रोशन लाल एवं जिला चिकित्सालय आयुर्वेद पालीके स्टाफ की उपस्थिति में प्रातः 9.30 पर बच्चों को स्वर्ण प्राशन दवा पिलाना प्रारंभ किया गया जिसमें समय दोपहर 1:30 तक का रखा गया किंतु बच्चों की भीड़ व लंबी कतार को देखते हुए सायं 4:30 बजे तक का समय बढ़ाया गया जिसमें 127 बच्चों को स्वर्ण प्राशन दवा पिलाई गई!
*आगामी स्वर्ण प्राशन की ड्रॉप* दिनांक 23 अप्रैल 2026 गुरु पुख्य नक्षत्र को 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण प्राशन की ड्राप पिलाई जाएगी |
स्वर्ण प्राशन हेतु बच्चों को बुखार खांसी दस्त गले में दर्द पेट से संबंधित कोई बीमारी नहीं होनी चाहिए ,बच्चों को 30 मिनट पूर्व एवं स्वर्ण प्राशन के बाद 30 मिनट तक कोई खाद्य पदार्थ नहीं देना चाहिए |स्वर्ण प्राशन संस्कार आयुर्वेद में बताए गए 16 महत्वपूर्ण संस्कारों में से एक है, यह एक प्राचीन आयुर्वेदिक विधि है जिसमें बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बौद्धिक क्षमता और सर्वांगीण विकास को बढ़ाने के लिए प्राकृतिक टीकाकरण के रूप में माना जाता है|
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • जोधपुर एयरपोर्ट पर CISF सुविधाओं का विस्तार, क्वार्टर गार्ड व अन्य इकाइयों का उद्घाटन जोधपुर। शहर के जोधपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए CISF के क्वार्टर गार्ड, डॉग कैनल और क्यूआरटी बैरक का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने वर्चुअल माध्यम से इन सुविधाओं का लोकार्पण किया। उड्डयन मंत्री ने राजकोट एयरपोर्ट से जुड़कर इस कार्यक्रम को संबोधित किया और देशभर के एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जोधपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर डॉ. मनोज उनियाल, CISF के डिप्टी कमांडेंट सूरज खुडे सहित CISF के अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। इसके साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
    1
    जोधपुर एयरपोर्ट पर CISF सुविधाओं का विस्तार, क्वार्टर गार्ड व अन्य इकाइयों का उद्घाटन
जोधपुर। शहर के जोधपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए CISF के क्वार्टर गार्ड, डॉग कैनल और क्यूआरटी बैरक का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने वर्चुअल माध्यम से इन सुविधाओं का लोकार्पण किया।
उड्डयन मंत्री ने राजकोट एयरपोर्ट से जुड़कर इस कार्यक्रम को संबोधित किया और देशभर के एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में जोधपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर डॉ. मनोज उनियाल, CISF के डिप्टी कमांडेंट सूरज खुडे सहित CISF के अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। इसके साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • बाली उपखण्ड के कोठार ग्राम में मोमाजी स्व भीमारामजी भोपाजी बारोड़ मूर्ति स्थापना,मंदिर मे विराजेंगे भोपाजी की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम हुआ* उपखण्ड बाली क्षेत्र कोठार मे भव्य मोमाजी मंदिऱ प्रागण में मूर्ति स्थापना मोमाजी मंदिर मै मुख्य अतिथि साधु मोरी टेशन हनुमानजी मंदिर सीताराम, मुख्य अतिथि ओबारामजी भोपाजी कुडाला एवं सवारामजी भोपाजी वागोल के निर्देशन मे मूर्ति स्थापना हुई पंडित नें यज्ञ हवन के बाद मोमाजी मंदिर के प्रागण मे स्व भीमारामजी भोपाजी की मूर्ति स्थापना हुई मौके पर मौजूद भीमाजी भोपाजी भुराराम, गणेश, बदाराम परिवार ,खुमाजी, पोमाजी, भगवानजी,बारोड़ परिवार मौके पर मौजूद रहे धूमधाम से स्थापना हुई भोजन महाप्रशादी लापसी,कड़ी चिरा,चावल, लिया, मोमाजी मंदिर प्रागण मै आस पास गांवों के लोग श्रद्धांलुओ व लोगों की भीड़
    1
    बाली उपखण्ड के कोठार ग्राम में मोमाजी स्व भीमारामजी भोपाजी बारोड़ मूर्ति स्थापना,मंदिर मे विराजेंगे भोपाजी की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम हुआ*  
उपखण्ड बाली क्षेत्र कोठार मे भव्य मोमाजी मंदिऱ प्रागण में मूर्ति स्थापना मोमाजी मंदिर मै मुख्य अतिथि साधु मोरी टेशन हनुमानजी मंदिर सीताराम,   मुख्य अतिथि ओबारामजी भोपाजी कुडाला एवं सवारामजी भोपाजी वागोल के निर्देशन मे मूर्ति स्थापना हुई
पंडित नें यज्ञ हवन के बाद मोमाजी मंदिर के प्रागण मे स्व भीमारामजी भोपाजी की मूर्ति स्थापना हुई मौके पर मौजूद भीमाजी भोपाजी भुराराम, गणेश, बदाराम परिवार ,खुमाजी, पोमाजी, भगवानजी,बारोड़ परिवार मौके पर मौजूद रहे धूमधाम से स्थापना हुई भोजन महाप्रशादी लापसी,कड़ी चिरा,चावल, लिया, मोमाजी मंदिर प्रागण मै आस पास गांवों के लोग श्रद्धांलुओ व लोगों की भीड़
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ग्रामीण क्षेत्रों में रोड कट रिपेयर अभियान प्रारम्भ, आमजन को मिली राहत राजस्थान सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों में रोड़ कट रिपेयर अभियान के सफल संचालन के पश्चात अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कों के रोड कट की मरम्मत का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। इसी क्रम में सार्वजनिक निर्माण विभाग, वृत्त ब्यावर द्वारा दिनांक 28.03.2026 से 29.03.2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिला ब्यावर के ब्लॉक ब्यावर, मसूदा, बदनोर, जैतारण एवं रायपुर क्षेत्र की विभिन्न ग्रामीण सड़कों पर बने रोड कट व गड्डों की मरम्मत का कार्य करवाया गया। अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग वृत्त ब्यावर ने बताया कि अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से रोड कट को दुरुस्त किया जा रहा है । जिससे आमजन को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार अतिरिक्त सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग, राजस्थान तथा जिला कलेक्टर द्वारा अभियान की नियमित समीक्षा फोटो एवं प्रगति रिपोर्ट के माध्यम से की जा रही है। इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण सड़कों की स्थिति में सुधार होगा तथा लोगों को सड़कों पर कट से होने बाली असुविधा से राहत मिलेगी।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
ग्रामीण क्षेत्रों में रोड कट रिपेयर अभियान प्रारम्भ, आमजन को मिली राहत
राजस्थान सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों में रोड़ कट रिपेयर अभियान के सफल संचालन के पश्चात अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कों के रोड कट की मरम्मत का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। इसी क्रम में सार्वजनिक निर्माण विभाग, वृत्त ब्यावर द्वारा दिनांक 28.03.2026 से 29.03.2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत जिला ब्यावर के ब्लॉक ब्यावर, मसूदा, बदनोर, जैतारण एवं रायपुर क्षेत्र की विभिन्न ग्रामीण सड़कों पर बने रोड कट व गड्डों की मरम्मत का कार्य करवाया गया।
अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग वृत्त ब्यावर ने बताया कि अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से रोड कट को दुरुस्त किया जा रहा है । जिससे आमजन को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार अतिरिक्त सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग,
राजस्थान तथा जिला कलेक्टर द्वारा अभियान की नियमित समीक्षा फोटो एवं प्रगति रिपोर्ट के माध्यम से की जा रही है।
इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण सड़कों की स्थिति में सुधार होगा तथा लोगों को सड़कों पर कट से होने बाली असुविधा से राहत मिलेगी।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    34 min ago
  • गुर्जर गोड़ समाज के प्रवक्ता राजेश शर्मा ताराचंद जी ने बताया कि हम सब एक हैं और हमेशा एकता कि माला पिरोये हुए हैं। महर्षि गौतम आश्रम में ऐसा विकास कार्य करेंगे कि देश प्रदेश पुरी दुनिया देखेगी ऐसा ऐतिहासिक आयोजन कार्यक्रम आयोजित भी करेंगे जो अपने आप में एक ऐतिहासिक होगा।
    1
    गुर्जर गोड़ समाज के प्रवक्ता राजेश शर्मा ताराचंद जी ने बताया कि हम सब एक हैं और हमेशा एकता कि माला पिरोये हुए हैं। महर्षि गौतम आश्रम में ऐसा विकास कार्य करेंगे कि देश प्रदेश पुरी दुनिया देखेगी ऐसा ऐतिहासिक आयोजन कार्यक्रम आयोजित भी करेंगे जो अपने आप में एक ऐतिहासिक होगा।
    user_Mahesh panchariya
    Mahesh panchariya
    Local News Reporter जैतारण, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.