बाली उपखण्ड के कोठार ग्राम में मोमाजी स्व भीमारामजी भोपाजी बारोड़ मूर्ति स्थापना,मंदिर मे विराजेंगे भोपाजी की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम हुआ* बाली उपखण्ड के कोठार ग्राम में मोमाजी स्व भीमारामजी भोपाजी बारोड़ मूर्ति स्थापना,मंदिर मे विराजेंगे भोपाजी की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम हुआ* उपखण्ड बाली क्षेत्र कोठार मे भव्य मोमाजी मंदिऱ प्रागण में मूर्ति स्थापना मोमाजी मंदिर मै मुख्य अतिथि साधु मोरी टेशन हनुमानजी मंदिर सीताराम, मुख्य अतिथि ओबारामजी भोपाजी कुडाला एवं सवारामजी भोपाजी वागोल के निर्देशन मे मूर्ति स्थापना हुई पंडित नें यज्ञ हवन के बाद मोमाजी मंदिर के प्रागण मे स्व भीमारामजी भोपाजी की मूर्ति स्थापना हुई मौके पर मौजूद भीमाजी भोपाजी भुराराम, गणेश, बदाराम परिवार ,खुमाजी, पोमाजी, भगवानजी,बारोड़ परिवार मौके पर मौजूद रहे धूमधाम से स्थापना हुई भोजन महाप्रशादी लापसी,कड़ी चिरा,चावल, लिया, मोमाजी मंदिर प्रागण मै आस पास गांवों के लोग श्रद्धांलुओ व लोगों की भीड़
बाली उपखण्ड के कोठार ग्राम में मोमाजी स्व भीमारामजी भोपाजी बारोड़ मूर्ति स्थापना,मंदिर मे विराजेंगे भोपाजी की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम हुआ* बाली उपखण्ड के कोठार ग्राम में मोमाजी स्व भीमारामजी भोपाजी बारोड़ मूर्ति स्थापना,मंदिर मे विराजेंगे भोपाजी की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम हुआ* उपखण्ड बाली क्षेत्र कोठार मे भव्य मोमाजी मंदिऱ प्रागण में मूर्ति स्थापना मोमाजी मंदिर मै मुख्य अतिथि साधु मोरी टेशन हनुमानजी मंदिर सीताराम, मुख्य अतिथि ओबारामजी भोपाजी कुडाला एवं सवारामजी भोपाजी वागोल के निर्देशन मे मूर्ति स्थापना हुई पंडित नें यज्ञ हवन के बाद मोमाजी मंदिर के प्रागण मे स्व भीमारामजी भोपाजी की मूर्ति स्थापना हुई मौके पर मौजूद भीमाजी भोपाजी भुराराम, गणेश, बदाराम परिवार ,खुमाजी, पोमाजी, भगवानजी,बारोड़ परिवार मौके पर मौजूद रहे धूमधाम से स्थापना हुई भोजन महाप्रशादी लापसी,कड़ी चिरा,चावल, लिया, मोमाजी मंदिर प्रागण मै आस पास गांवों के लोग श्रद्धांलुओ व लोगों की भीड़
- बाली उपखण्ड के कोठार ग्राम में मोमाजी स्व भीमारामजी भोपाजी बारोड़ मूर्ति स्थापना,मंदिर मे विराजेंगे भोपाजी की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम हुआ* उपखण्ड बाली क्षेत्र कोठार मे भव्य मोमाजी मंदिऱ प्रागण में मूर्ति स्थापना मोमाजी मंदिर मै मुख्य अतिथि साधु मोरी टेशन हनुमानजी मंदिर सीताराम, मुख्य अतिथि ओबारामजी भोपाजी कुडाला एवं सवारामजी भोपाजी वागोल के निर्देशन मे मूर्ति स्थापना हुई पंडित नें यज्ञ हवन के बाद मोमाजी मंदिर के प्रागण मे स्व भीमारामजी भोपाजी की मूर्ति स्थापना हुई मौके पर मौजूद भीमाजी भोपाजी भुराराम, गणेश, बदाराम परिवार ,खुमाजी, पोमाजी, भगवानजी,बारोड़ परिवार मौके पर मौजूद रहे धूमधाम से स्थापना हुई भोजन महाप्रशादी लापसी,कड़ी चिरा,चावल, लिया, मोमाजी मंदिर प्रागण मै आस पास गांवों के लोग श्रद्धांलुओ व लोगों की भीड़1
- नरेश मालवीय, सुमेरपुर । पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने अपने सुमेरपुर प्रवास के दौरान देर रात को अपने निजी आवास पर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक के दौरान शहर की मूलभूत समस्याओं से संबंधित शिकायतों का प्रमुखता से निस्तारण के निर्देश दिए। कुमावत ने शहर की अवांछनीय गतिविधियों पर कड़ी नजर रखकर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए रात्रिकालीन गश्त बढाने व मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में लगातार बढ रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ चोरी के मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए पाबंद किया। मंत्री कुमावत ने बाइक चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण पाने, एमडी नशे की बिक्री की रोकथाम व स्पा सेंटर्स पर अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की हिदायत दी। साफ-सफाई व स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के निर्देश कैबिनेट मंत्री कुमावत ने बैठक के दौरान नगरपालिका क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाने, जिन इलाकों में स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं, वहां नई लाइटें लगवाने तथा प्रमुख स्थलों पर खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ करने पर मंथन बैठक के दौरान उप जिला चिकित्सालय की चिकित्सा सुविधाओं पर चर्चा हुई। इसमें एसडीएच प्रभारी महिपाल सिंह परमार ने मंत्री श्री कुमावत को चिकित्सा में पदस्थापित चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता के संबंध में अवगत कराया। परमार ने बताया कि चिकित्सालय में जल्द ही डायलिसिस की सुविधा शुरू की जाएगी। कुमावत ने आमजन को चिकित्सा सुविधा सहज उपलब्ध करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने उप जिला चिकित्सालय के नए भवन निर्माण को लेकर भी चर्चा की। बजट घोषणा के कार्य निर्धारित अवधि में हों पूरे मंत्री कुमावत ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बजट घोषणा में स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करें। मंत्री कुमावत ने पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विभिन्न योजनाओं में स्वीकृत कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करवाएं। साथ ही उन्होंने गांवों में उचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने व पटटों व अन्य प्रशासनिक कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने पेयजल संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए गांवों में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए खराब हैंडपंपों की मरम्मत की जाए। वहीं, जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत टंकियों का निर्माण कार्य पूरा करने व अधूरे कनेक्शन निर्धारित अवधि में पूरे किए जाएं। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए मंत्री कुमावत ने एक मोबाइल नंबर जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बिजली की खपत को देखते हुए लॉ-वोल्टेज वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कहा। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अनोप सिंह, पूनम सिंह परमार, एसडीएम कालूराम कुम्हार, बीडीओ प्रमोद दवे, डीवाईएसपी जितेंद्र सिंह, जोधपुर डिस्कॉम के एक्सईएन राकेश शर्मा, एईएन अनुज शर्मा, पीएचईडी के एईएन खेमराज बैरवा, पीएमओ महिपाल सिंह परमार, पीडब्लयूडी के एईएन तनवीर सिंह, रविकांत रावल आदि मौजूद रहे।1
- सरकारी स्कूलों के कर्मचारियों के लिए1
- पिण्डवाड़ा के मुख्य बाजार में एक ज्वेलर्स की दुकान पर युवक रात को सामान खरीदने के बहाने आया व चांदी के जेवर लूटने की कोशिश की लेकिन व्यापारी की सतर्कता से आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लगातार हो रही इस प्रकार की घटनाओं से व्यापारियों में भारी नाराजगी देखी गई। सूचना मिलते ही हेड कॉन्स्टेबल प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।1
- *रिपोर्टर बलराम चौधरी* पिंडवाड़ा के मेन सदर बाजार स्थित डॉक्टर हेडगेवार चौक पर शनिवार,की रात्रि करीब 8:30 बजे एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार,अज्ञात बदमाश ने महेश ज्वेलर्स को निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि, व्यापारी की सूझबूझ और तत्परता के चलते आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाया और मौके से फरार हो गया। घटना के दौरान किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान नहीं हुआ है।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।क्षेत्र में इस घटना के बाद व्यापारियों में हल्की चिंता का माहौल देखा जा रहा है।1
- *लोकतंत्र सेनानियों का साहस और बलिदान देश के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा-जोराराम कुमावत* *मुख्य सचेतक एवं लोकतंत्र सेनानी जोगेश्वर गर्ग ने आपातकाल के संघर्षों-अनुभवो को किया साझा* *लोकतंत्र सेनानी संघ-स्वर्ण जयंती सम्मेलन का हुआ आयोजन* *लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपातकाल के संघर्षों को किया याद* जालोर 29 मार्च। जालोर शहर स्थित नंदीश्वरदीप जैन तीर्थ परिसर में रविवार को लोकतंत्र सेनानी-स्वर्ण जयंती सम्मेलन का आयोजन किया गया। राज्य के पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1975 में देश में लागू हुई आपातकाल के दौरान उत्पन्न हुई विषम परिस्थितियों में नागरिकों के मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए थे एवं प्रेस पर सेंसरशिप लागू की गई थी लेकिन ऐसे कठिन समय में भी लोकतंत्र सेनानियों ने अपने संघर्ष को जारी रखा और लोकतंत्र की ज्योति को प्रज्वलित रखा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों का साहस और बलिदान देश के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा एवं उनका समर्पण और त्याग आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राजस्थान लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि अधिनियम के तहत लोकतंत्र सेनानियों को 20 हजार रुपये मासिक पेंशन और 4 हजार रुपये की मासिक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं लोकतंत्र सेनानी जोगेश्वर गर्ग ने आपातकाल के संघर्षों-अनुभव को साझा करते हुए आपातकाल के विरुद्ध लोकतांत्रिक आदर्शों की रक्षा के यज्ञ रूप में याद करने की बात कही। कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, जालोर सांसद लुम्बाराम चौधरी, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, सिविल लाइन्स विधायक, जयपुर गोपाल शर्मा ने भी संबोधित करते हुए भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के मूल्यों, परम्परा, आपातकाल के प्रभाव और नागरिक स्वतंत्रता पर विचार व्यक्त किए। लोकतंत्र सेनानी व वरिष्ठ अधिवक्ता मधुसूदन व्यास ने आपातकाल के दिनों को याद करते हुए लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष, लोकतंत्र को बचाने के लिए किए प्रयासों के वृतांत और अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके आश्रितों को शॉल व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी कैलाश सोनी, बंशीसिंह चौहान, गेनाराम मेघवाल, हरिशंकर राजपुरोहित, भगाराम सुथार, सूरजप्रकाश व्यास, श्रीमती मिश्री बाई पत्नी लोकतंत्र सेनानी स्व. चम्पालाल मुणोत, रवि सोलंकी, दीपसिंह धनानी, महेन्द्र मुणोत, सुरेश सोलंकी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।4
- पाली,मनीष राठौड़।आज राजपुरोहित समाज के गौरव और संगठन की प्रतीक 'राजपुरोहित विकास समिति' के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। रविवार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक आत्मानंद राजपुरोहित छात्रावास में समाज के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 1041 वोट में से करीब 834 मतदाताओं ने अपना वोट दीया। चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी खुशालसिंह लुणावास, रेवतसिंह केसरिया, राहुल राजपुरोहित सहित चुनाव अधिकारी डॉ. श्रवणसिंह निंबली, हीरसिंह चाड़वास, रामकृष्णसिंह धरमधारी और विकाससिंह ठाकुरला की कड़ी निगरानी रही। छात्रावास परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों के बीच मतदान शांतिपूर्ण रहा। मुख्य चुनाव अधिकारी खुशालसिंह लुणावास ने बताया कि मैदान में शंकरसिंह दोरनड़ी, शैतानसिंह आउवा, मुल्तानसिंह पुनायता और अमितसिंह बिंकरलाई उम्मीदवार हैं। हालांकि, शनिवार को आए एक बड़े राजनीतिक मोड़ में मुल्तानसिंह पुनायता ने शंकरसिंह दोरनड़ी को और अमितसिंह बिकरलाई ने शैतानसिंह आऊवा को अपना समर्थन देते हुए मतदाताओं से उनके पक्ष में वोट की अपील की थी। इस गठबंधन के बाद मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। 3.30 बजे से शुरू होगी मतगणना: अब सभी की धड़कनें तेज हैं क्योंकि दोपहर 3.30 बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। समाज के इस महत्वपूर्ण पद की बागडोर किसके हाथ होगी और जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, इसका फैसला कुछ ही घंटों में हो जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि किस्मत और समाज का भरोसा किस उम्मीदवार के साथ है।1
- जालौर शहर में पिछले लगभग 1 महीने से घरेलू गैस व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी चल रही है आमजन को सिलेंडर के लिए कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते शहर के बागोड़ा रोड पर दुकानदार कांतिलाल प्रजापत ने सिलेंडर की कमी के चलते पुराने दिनों की शहर वासियों को यादें दिलाई जिसमें उन्होंने कोयले की भट्टी पर चाय बनाकर ग्राहकों को पिलाई इस दौरान प्रजापत ने कहा समय बड़ा बलवान समय की कीमत को समझना चाहिए1