Shuru
Apke Nagar Ki App…
पिंडवाड़ा के मेंन बाजार में हेडगेवार चौक पर ज्वेलर्स दुकान में लूट का प्रयास पिण्डवाड़ा के मुख्य बाजार में एक ज्वेलर्स की दुकान पर युवक रात को सामान खरीदने के बहाने आया व चांदी के जेवर लूटने की कोशिश की लेकिन व्यापारी की सतर्कता से आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लगातार हो रही इस प्रकार की घटनाओं से व्यापारियों में भारी नाराजगी देखी गई। सूचना मिलते ही हेड कॉन्स्टेबल प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
Jitendra Agarwal
पिंडवाड़ा के मेंन बाजार में हेडगेवार चौक पर ज्वेलर्स दुकान में लूट का प्रयास पिण्डवाड़ा के मुख्य बाजार में एक ज्वेलर्स की दुकान पर युवक रात को सामान खरीदने के बहाने आया व चांदी के जेवर लूटने की कोशिश की लेकिन व्यापारी की सतर्कता से आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लगातार हो रही इस प्रकार की घटनाओं से व्यापारियों में भारी नाराजगी देखी गई। सूचना मिलते ही हेड कॉन्स्टेबल प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- सरकारी स्कूलों के कर्मचारियों के लिए1
- पिण्डवाड़ा के मुख्य बाजार में एक ज्वेलर्स की दुकान पर युवक रात को सामान खरीदने के बहाने आया व चांदी के जेवर लूटने की कोशिश की लेकिन व्यापारी की सतर्कता से आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लगातार हो रही इस प्रकार की घटनाओं से व्यापारियों में भारी नाराजगी देखी गई। सूचना मिलते ही हेड कॉन्स्टेबल प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।1
- *रिपोर्टर बलराम चौधरी* पिंडवाड़ा के मेन सदर बाजार स्थित डॉक्टर हेडगेवार चौक पर शनिवार,की रात्रि करीब 8:30 बजे एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार,अज्ञात बदमाश ने महेश ज्वेलर्स को निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि, व्यापारी की सूझबूझ और तत्परता के चलते आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाया और मौके से फरार हो गया। घटना के दौरान किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान नहीं हुआ है।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।क्षेत्र में इस घटना के बाद व्यापारियों में हल्की चिंता का माहौल देखा जा रहा है।1
- बाली उपखण्ड के कोठार ग्राम में मोमाजी स्व भीमारामजी भोपाजी बारोड़ मूर्ति स्थापना,मंदिर मे विराजेंगे भोपाजी की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम हुआ* उपखण्ड बाली क्षेत्र कोठार मे भव्य मोमाजी मंदिऱ प्रागण में मूर्ति स्थापना मोमाजी मंदिर मै मुख्य अतिथि साधु मोरी टेशन हनुमानजी मंदिर सीताराम, मुख्य अतिथि ओबारामजी भोपाजी कुडाला एवं सवारामजी भोपाजी वागोल के निर्देशन मे मूर्ति स्थापना हुई पंडित नें यज्ञ हवन के बाद मोमाजी मंदिर के प्रागण मे स्व भीमारामजी भोपाजी की मूर्ति स्थापना हुई मौके पर मौजूद भीमाजी भोपाजी भुराराम, गणेश, बदाराम परिवार ,खुमाजी, पोमाजी, भगवानजी,बारोड़ परिवार मौके पर मौजूद रहे धूमधाम से स्थापना हुई भोजन महाप्रशादी लापसी,कड़ी चिरा,चावल, लिया, मोमाजी मंदिर प्रागण मै आस पास गांवों के लोग श्रद्धांलुओ व लोगों की भीड़1
- मंडार पुलिस ने शनिवार देर शाम नाकाबंदी के दौरान एक लग्जरी गाड़ी से करीब 6 किलो से अधिक सोने के आभूषण बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद आभूषणों के संबंध में कोई बिल या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने सामग्री को जब्त कर लिया। सीआई प्रवीण आचार्य ने बताया कि शनिवार शाम को टोल नाके के पास एएसआई नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान रेवदर की ओर से आ रही टाटा नेक्सन कार को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में सवार तीनों व्यक्ति घबराए हुए नजर आए, जिस पर पुलिस को संदेह हुआ और गहन जांच शुरू की गई। तलाशी के दौरान गाड़ी में रखे थैलों में प्लास्टिक के 13 डिब्बे मिले। डिब्बों को खोलने पर उनमें सोने के आभूषण अंगूठियां, टॉप्स, मंगलसूत्र और चेन आदि भरे हुए पाए गए। पुलिस ने जब इन आभूषणों के बिल व दस्तावेज मांगे तो कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों चालक मोहनलाल पुत्र गोवाराम रबारी निवासी साइन सिटी अहमदाबाद सहित सेल्समैन दिलीप कुमार पुत्र रतीलाल घांची निवासी मोहब्बत नगर हाल अहमदाबाद और सुरेश कुमार पुत्र शंकरलाल घांची निवासी मोहब्बत नगर हाल अहमदाबाद को शांति भंग में गिरफ्तार कर थाने लाया और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने देर रात तक जब्त आभूषणों का वजन करवाया । आभूषणों का कुल वजन 6 किलो 319 ग्राम है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये की है । 24 मार्च से सप्लाई पर थे निकले प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुद को ज्वेलर्स व्यवसाय से जुड़ा बताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे 24 मार्च को अहमदाबाद से आभूषणों की सप्लाई के लिए निकले थे और उदयपुर, चारभुजा, कांकरोली, सिरोही व आबूरोड होते हुए वापस गुजरात लौट रहे थे।1
- आहोर/जालोर युवाओं की टोली बनी मिसाल: सराणा गांव में पक्षियों के लिए जीवनदान अभियान:- जालौर जिले के सराणा गांव में युवाओं की एक प्रेरणादायक पहल इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। भीषण गर्मी के मौसम में जहां इंसान ही नहीं बल्कि पशु-पक्षी भी पानी की कमी से जूझते हैं, वहीं गांव के युवाओं ने आगे आकर संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की है। गांव के युवा जितेंद्र दवे सराणा के नेतृत्व में एक टोली ने मिलकर पूरे गांव में “परिंडा अभियान” चलाया। हर घर एक परिंडा घर घर परिंडा इस अभियान के तहत युवाओं ने घर-घर जाकर 1000 से अधिक परिंदे (पानी के बर्तन) वितरित किए। इन परिंदों को गांव की गलियों, छतों और पेड़ों पर लगाया जा रहा है ताकि पक्षियों को भीषण गर्मी में पानी मिल सके। इस सराहनीय कार्य के दौरान गांव के हर वर्ग का सहयोग देखने को मिला। सोशल मीडिया के माध्यम से एक घण्टे में प्रवासी भाईयों के सहयोग से मात्र एक घण्टे में 1000 परिंडे की संख्या आ गई जिसमें युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में इस अभियान से जुड़े और परिंदे लेने के लिए उत्साहपूर्वक आगे आए। कई परिवारों ने अपने घरों के बाहर नियमित रूप से पानी भरने की जिम्मेदारी भी ली। और युवाओं ने मुख्य बस स्टैंड व धार्मिक स्थानों पर परिंदों को गोद भि लिया जिसमें समय पर पानी पिलाने की जिम्मेदारी ली युवाओं ने बताया कि उनका उद्देश्य सिर्फ परिंदे बांटना ही नहीं, बल्कि लोगों में पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता जागृत करना भी है। यही कारण है कि वे गांव और आसपास के क्षेत्रों में पशुओं के लिए भी पानी की व्यवस्था कर रहे हैं, जिसमें गांव में वन्य जीवों का विचरण रहता है जिसमें पानी की प्यास बुझाने के लिए गांव में आ जाते जिसमें वो कुत्तों के झुंड से मोत का शिकार हो जाते हैं इसलिए युवाओं चार जगहो को चिन्हित किया जिसमें सिमेंट के फर्में रखकर वहां टेंकरो से पानी भराया जायेगा ताकि गर्मी के मौसम में किसी भी जीव को प्यास से परेशान न होना पड़े। गांव में इस पहल की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। लोग इसे एक प्रेरणादायक अभियान मान रहे हैं, जो न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि मानवता की सच्ची भावना को भी दर्शाता है। यह पहल साबित करती है कि अगर युवा ठान लें, तो वे समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। सराणा गांव के इन युवाओं ने निस्वार्थ सेवा और जागरूकता की जो मिसाल पेश की है, वह अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।4
- Post by Narayan Parmar1
- भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी के जन्मदिन के अवसर पर रेवदर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा एवं संस्कार से जुड़ा प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लूणोल स्थित गोशाला पहुंचकर गौसेवा करते हुए गायों को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया और उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर बगड़ी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इसके पश्चात गोशाला परिसर में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा एक-दूसरे का मुँह मीठा कर खुशी जाहिर की गई। पूर्व विधायक जगसीराम कोली ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को सेवा कार्यों के साथ मनाना समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है। गौसेवा भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा रही है, और ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में जिला महामंत्री गणपत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी एवं युवा मोर्चा जिला महामंत्री गणपत सिंह देवड़ा निम्बोड़ा, एससी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश रावल, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कोली, अर्जुन देवासी, माधाराम देवासी, रवि जोशी, मदन जोशी, मोहन माली सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1