Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरकारी स्कूलों के कर्मचारियों के लिए
गुरुदीन वर्मा
सरकारी स्कूलों के कर्मचारियों के लिए
More news from राजस्थान and nearby areas
- उदयपुर/वल्लभनगर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के आह्वान पर प्रस्तावित सीएम हाउस घेराव के लिए मेवाड़ से हजारों कार्यकर्ताओं का काफिला जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत के नेतृत्व में जयपुर के लिए रवाना हुआ। खेरवाड़ा, गोगुंदा, भिंडर सहित जिलेभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने इसे एक ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया। आंदोलन सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में न्याय और यूजीसी कानून के विरोध को लेकर किया जा रहा है।1
- *लोकतंत्र सेनानियों का साहस और बलिदान देश के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा-जोराराम कुमावत* *मुख्य सचेतक एवं लोकतंत्र सेनानी जोगेश्वर गर्ग ने आपातकाल के संघर्षों-अनुभवो को किया साझा* *लोकतंत्र सेनानी संघ-स्वर्ण जयंती सम्मेलन का हुआ आयोजन* *लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपातकाल के संघर्षों को किया याद* जालोर 29 मार्च। जालोर शहर स्थित नंदीश्वरदीप जैन तीर्थ परिसर में रविवार को लोकतंत्र सेनानी-स्वर्ण जयंती सम्मेलन का आयोजन किया गया। राज्य के पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1975 में देश में लागू हुई आपातकाल के दौरान उत्पन्न हुई विषम परिस्थितियों में नागरिकों के मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए थे एवं प्रेस पर सेंसरशिप लागू की गई थी लेकिन ऐसे कठिन समय में भी लोकतंत्र सेनानियों ने अपने संघर्ष को जारी रखा और लोकतंत्र की ज्योति को प्रज्वलित रखा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों का साहस और बलिदान देश के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा एवं उनका समर्पण और त्याग आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राजस्थान लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि अधिनियम के तहत लोकतंत्र सेनानियों को 20 हजार रुपये मासिक पेंशन और 4 हजार रुपये की मासिक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं लोकतंत्र सेनानी जोगेश्वर गर्ग ने आपातकाल के संघर्षों-अनुभव को साझा करते हुए आपातकाल के विरुद्ध लोकतांत्रिक आदर्शों की रक्षा के यज्ञ रूप में याद करने की बात कही। कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, जालोर सांसद लुम्बाराम चौधरी, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, सिविल लाइन्स विधायक, जयपुर गोपाल शर्मा ने भी संबोधित करते हुए भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के मूल्यों, परम्परा, आपातकाल के प्रभाव और नागरिक स्वतंत्रता पर विचार व्यक्त किए। लोकतंत्र सेनानी व वरिष्ठ अधिवक्ता मधुसूदन व्यास ने आपातकाल के दिनों को याद करते हुए लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष, लोकतंत्र को बचाने के लिए किए प्रयासों के वृतांत और अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके आश्रितों को शॉल व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी कैलाश सोनी, बंशीसिंह चौहान, गेनाराम मेघवाल, हरिशंकर राजपुरोहित, भगाराम सुथार, सूरजप्रकाश व्यास, श्रीमती मिश्री बाई पत्नी लोकतंत्र सेनानी स्व. चम्पालाल मुणोत, रवि सोलंकी, दीपसिंह धनानी, महेन्द्र मुणोत, सुरेश सोलंकी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।4
- भीनमाल क़ी खबर1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार शिष्टाचार भेंट के दौरान विधायक डांगी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। विधायक ने मुख्यमंत्री को वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और लंबित कार्यों से अवगत कराया। विधायक डांगी ने बजट में वल्लभनगर क्षेत्र को दी गई विभिन्न सौगातों एवं विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।1
- 107 मतों के अंतर से शैतानसिंह को दी करारी शिकस्त, जीत के बाद गूंजे जयकारे पाली, मनीष राठौड़ | राजपुरोहित समाज की प्रतिष्ठित संस्था 'राजपुरोहित विकास समिति' के रविवार को हुए हाई-प्रोफाइल चुनाव में शंकरसिंह दोरनड़ी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। समाज छात्रावास में सुबह से ही उत्साह का सैलाब उमड़ा, जहां कड़े मुकाबले के बीच शंकरसिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शैतानसिंह आऊवा को 107 वोटों के भारी अंतर से पछाड़कर अध्यक्ष पद की कमान संभाल ली। *शुरुआत में चतुष्कोणीय, अंत में सीधी टक्कर* अध्यक्ष पद की दौड़ में शुरुआत में चार दिग्गज मैदान में थे, लेकिन चुनावी बिसात पर समीकरण ऐसे बदले कि दो प्रत्याशियों के हटने के बाद मैदान में केवल शंकरसिंह और शैतानसिंह रह गए। सुबह 8 बजे से ही मतदान केंद्र पर मेले जैसा माहौल रहा, जहां समाज के प्रबुद्धजनों ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। *विजय संकल्प: "भवन नहीं, समाज का गौरव बनाएंगे"* जीत के बाद समर्थकों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य विजय जुलूस निकाला। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष शंकरसिंह दोरनड़ी ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा- यह जीत मेरी नहीं, पूरे समाज के विश्वास की जीत है। मेरा पहला संकल्प वी.डी. नगर स्थित समाज भवन को तीन मंजिला अत्याधुनिक और मॉडर्न कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित करना है। समाज की एकता और युवाओं के विकास के लिए हमारी टीम पूरी ऊर्जा के साथ काम करेगी। मुख्य चुनाव अधिकारी रेवतसिंह केसरिया की देखरेख में हुई मतगणना के नतीजे चौंकाने वाले रहे कुल 1041 में से 837 वोट पड़े जिसमे शंकरसिंह दोरनड़ी: 465 वोट,शैतानसिंह आऊवा 358 वोट,अमित राजपुरोहित 03 वोट मूल्तानसिंह 08 वोट,खारिज मत 03 इस चुनावी समर के दौरान समाज की राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों की मौजूदगी ने माहौल को और भी खास बना दिया। पूर्व उपाध्यक्ष राज्य पशुधन बोर्ड चुन्नीलाल चाड़वास, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा, कांग्रेस नेता महावीरसिंह सुकरलाई, एडवोकेट चंद्रभानु राजपुरोहित,पूर्व सरपंच नेमसिंह रावलवास, पूर्व अध्यक्ष कुंदनसिंह रावलवास,एडवोकेट सुमेरसिंह राजपुरोहित,विक्रमसिंह नेतरा, गजेंद्रसिंह राजगुरु नेतरा,महावीर सिंह भोपालगढ़, हुकमसिंह खरोकड़ा, संदीपसिंह, गजेंद्र सिंह, विनोदसिंह, मिथलेश सिंह ढाबर,जुगलकिशोर ठाकुरला, कार्तिकसिंह रावलवास, अशोक सांडेराव,नरपतसिंह नेतरा, भैरूसिंह ठाकुराला,गणपतसिंह नोरवा, रघुवीर सिंह निम्बाड़ा, सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने में कुशालसिंह लुणावास, रेवतसिंह केसरिया और राहुल राजपुरोहित की मुख्य भूमिका रही।4
- जालौर शहर में पिछले लगभग 1 महीने से घरेलू गैस व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी चल रही है आमजन को सिलेंडर के लिए कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते शहर के बागोड़ा रोड पर दुकानदार कांतिलाल प्रजापत ने सिलेंडर की कमी के चलते पुराने दिनों की शहर वासियों को यादें दिलाई जिसमें उन्होंने कोयले की भट्टी पर चाय बनाकर ग्राहकों को पिलाई इस दौरान प्रजापत ने कहा समय बड़ा बलवान समय की कीमत को समझना चाहिए1
- दो बार नगर पालिका क़ी टीम आयी और नाले को खुला रख के चले गए इससे पहले भी नगर पालिका टीम नाले को ओपन करके चले गए था कई बार नगर पालिका मे अवगत कराने के बाद भी कोई ठीक करने नहीं आया फिर मेने अपना 2000 खर्च करके नाले को ठीक करवाया शुक्रवार को टीम वापिस आयी और नाले को करीब दस फिट तक खुला छोड़ कर चले गए स्थान महावीर चौराया भीनमाल3
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4