logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेवा संकल्प के तहत कुंभी में हुआ विशाल आयोजन भारी संख्या में पहुंचे लोग गोला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुम्भी में सेवा संकल्प अभियान के निमित्त माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गोला विधानसभा के भाजपा नेता हर हर सनातनी के दिलों की धड़कन श्री विपिन मिश्रा जी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आदरणीय श्री अजय मिश्रा टेनी जी रहे कार्यक्रम में श्री विपिन मिश्रा जी को अपना आशीर्वाद देने के लिए हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं जनमानस के लोग उपस्थित हुए माननीय श्री अजय मिश्रा जी ने श्री विपिन मिश्रा जी को उज्वल उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया जय श्रीराम

13 hrs ago
user_Lakhimpur Post News
Lakhimpur Post News
Gola Gokaran Nath, Lakhimpur Kheri•
13 hrs ago
cb63cff7-05de-4d82-b67a-26d9e1629113

सेवा संकल्प के तहत कुंभी में हुआ विशाल आयोजन भारी संख्या में पहुंचे लोग गोला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुम्भी में सेवा संकल्प अभियान के निमित्त माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गोला विधानसभा के भाजपा नेता हर हर सनातनी के दिलों की धड़कन श्री विपिन मिश्रा जी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आदरणीय श्री अजय मिश्रा टेनी जी रहे कार्यक्रम में श्री विपिन मिश्रा जी को अपना आशीर्वाद देने के लिए हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं जनमानस के लोग उपस्थित हुए माननीय श्री अजय मिश्रा जी ने श्री विपिन मिश्रा जी को उज्वल उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया जय श्रीराम

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुम्भी के खेल मैदान में उमड़ी भारी भीड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित हुआ 'सेवा संकल्प अभियान' कार्यकर्ता जनसंवाद सम्मेलन ​गोला गोकर्णनाथ, खीरी। 139 गोला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुम्भी के खेल मैदान में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 'सेवा संकल्प अभियान' के निमित्त एक भव्य कार्यकर्ता जनसंवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा नेता विपिन मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बूथ अध्यक्ष पहुंचे, जिससे पूरा परिसर 'भारत माता की जय' और मोदी जी के नारों से गूंज उठा। ​कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण और संचालन ​शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' और भाजपा नेता विपिन मिश्रा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके की। ​प्रमुख वक्ता: सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। ​नेतृत्व की सराहना पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विपिन मिश्रा को क्षेत्र का सबसे तेज-तर्रार नेता बताते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की और कार्यकर्ताओं से उन्हें और अधिक मजबूत करने की अपील की। ​चुनावी तैयारियों और राष्ट्रवादी विचारों पर चर्चा ​सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवादी विचारों और उनके नेतृत्व में चल रहे जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तार से चर्चा की गई। आगामी चुनावी रणनीतियों पर बात करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ​बूथ मजबूती ही जीत की कुंजी कार्यकर्ताओं को जाति, वर्ग और क्षेत्र से ऊपर उठकर पार्टी की नीतियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। ​संकल्प: उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता को मजबूत करने, संगठन का विस्तार करने और आगामी चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का सामूहिक संकल्प लिया।​इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों और शक्ति केंद्र प्रमुखों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। ​
    4
    कुम्भी के खेल मैदान में उमड़ी भारी भीड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित हुआ 'सेवा संकल्प अभियान' कार्यकर्ता जनसंवाद सम्मेलन
​गोला गोकर्णनाथ, खीरी। 139 गोला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुम्भी के खेल मैदान में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 'सेवा संकल्प अभियान' के निमित्त एक भव्य कार्यकर्ता जनसंवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा नेता विपिन मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बूथ अध्यक्ष पहुंचे, जिससे पूरा परिसर 'भारत माता की जय' और मोदी जी के नारों से गूंज उठा।
​कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण और संचालन 
​शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' और भाजपा नेता विपिन मिश्रा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके की।
​प्रमुख वक्ता: सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
​नेतृत्व की सराहना पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विपिन मिश्रा को क्षेत्र का सबसे तेज-तर्रार नेता बताते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की और कार्यकर्ताओं से उन्हें और अधिक मजबूत करने की अपील की।
​चुनावी तैयारियों और राष्ट्रवादी विचारों पर चर्चा
​सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवादी विचारों और उनके नेतृत्व में चल रहे जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तार से चर्चा की गई। आगामी चुनावी रणनीतियों पर बात करते हुए वक्ताओं ने कहा कि
​बूथ मजबूती ही जीत की कुंजी
कार्यकर्ताओं को जाति, वर्ग और क्षेत्र से ऊपर उठकर पार्टी की नीतियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया।
​संकल्प: उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता को मजबूत करने, संगठन का विस्तार करने और आगामी चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का सामूहिक संकल्प लिया।​इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों और शक्ति केंद्र प्रमुखों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
​
    user_सुधीर गुप्ता
    सुधीर गुप्ता
    Electrician गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शंकर जी के मंदिर से घंटा चोरी, सीसीटीवी फुटेज के बावजूद फरधान पुलिस के हाथ खाली आधारपुर में सोमवार को हुई घटना, पुजारी ने चोर की गिरफ्तारी और घंटा बरामदगी की मांग की लखीमपुर खीरी। थाना फरधान क्षेत्र के आधारपुर गांव स्थित शंकर जी के मंदिर से सोमवार को घंटा चोरी होने का मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी के मुताबिक घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना से जुड़ी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति के मंदिर परिसर में आने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद अभी तक चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। पुजारी ने बताया कि सोमवार को मंदिर से घंटा गायब मिला। इसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। पुजारी ने पुलिस से फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर चोरी का घंटा बरामद कराने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुजारी का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई थी और सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। ऐसे में पुलिस से उम्मीद है कि फुटेज के आधार पर जल्द चोर तक पहुंचकर मंदिर से चोरी हुए घंटे की बरामदगी की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी फरधान निराला तिवारी ने बताया कि मंदिर से घंटा चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी, लेकिन अभी तक थाने पर कोई लिखित प्रार्थना पत्र नहीं आया है। उनका कहना है कि प्रार्थना पत्र मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि लिखित शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले का खुलासा कब तक करती है।
    1
    शंकर जी के मंदिर से घंटा चोरी, सीसीटीवी फुटेज के बावजूद फरधान पुलिस के हाथ खाली
आधारपुर में सोमवार को हुई घटना, पुजारी ने चोर की गिरफ्तारी और घंटा बरामदगी की मांग की
लखीमपुर खीरी। थाना फरधान क्षेत्र के आधारपुर गांव स्थित शंकर जी के मंदिर से सोमवार को घंटा चोरी होने का मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी के मुताबिक घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना से जुड़ी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति के मंदिर परिसर में आने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद अभी तक चोरी का खुलासा नहीं हो सका है।
पुजारी ने बताया कि सोमवार को मंदिर से घंटा गायब मिला। इसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। पुजारी ने पुलिस से फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर चोरी का घंटा बरामद कराने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुजारी का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई थी और सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। ऐसे में पुलिस से उम्मीद है कि फुटेज के आधार पर जल्द चोर तक पहुंचकर मंदिर से चोरी हुए घंटे की बरामदगी की जाएगी।
वहीं थाना प्रभारी फरधान निराला तिवारी ने बताया कि मंदिर से घंटा चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी, लेकिन अभी तक थाने पर कोई लिखित प्रार्थना पत्र नहीं आया है। उनका कहना है कि प्रार्थना पत्र मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि लिखित शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले का खुलासा कब तक करती है।
    user_पीयूष दीक्षित पत्रकार
    पीयूष दीक्षित पत्रकार
    Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • फूलबेहड क्षेत्र के फूलबेहड और सरवा के बीच हुआ एक्सीडेंट स्कूल जा रही छात्रा के मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर *फूलबेहड* फूलबेहड क्षेत्र के फूलबेहड और सरवा के बीच हुआ एक्सीडेंट स्कूल जा रही छात्रा के मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर। एक की मौत छात्रा घायल खबर सूत्र ___
    1
    फूलबेहड क्षेत्र के फूलबेहड और सरवा के बीच हुआ एक्सीडेंट स्कूल जा रही छात्रा के मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर
*फूलबेहड* 
फूलबेहड क्षेत्र के फूलबेहड और सरवा के बीच हुआ एक्सीडेंट स्कूल जा रही छात्रा के मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर। एक की मौत छात्रा घायल खबर सूत्र ___
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Newspaper publisher लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • सम्पूर्णानगर पलिया मार्ग के बमनगर चौराहे पर शव को सड़क पर जाम अभी भी लगा है । मौके पर एसडीएम पुष्पक,तहसीलदार ज्योति वर्मा,सीओ जितेन्द्र सिंह,एसओ सम्पूर्णानगर कृष्ण कुमार,गौरीफंटा प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह,पलिया कोतवाल शिवा जी दुबे सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर सम्पूर्णानगर पलिया मार्ग के बमनगर चौराहे पर शव को सड़क पर जाम अभी भी लगा है । मौके पर एसडीएम पुष्पक,तहसीलदार ज्योति वर्मा,सीओ जितेन्द्र सिंह,एसओ सम्पूर्णानगर कृष्ण कुमार,गौरीफंटा प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह,पलिया कोतवाल शिवा जी दुबे सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके लर परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है परिजनों की मांग पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी हरमन को गिरफ्तार कर लिया गया पर मुवाज़े को लेकर अड़े है परिजन इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रदीप कुमार व सपा से संजीव मुन्ना मौके पर समझाने का प्रयास कर रहे है । सड़क जाम के कारण लंबा जाम लगा है बस की सवारियां पैदल उतर कर अपने गंतव्य को जाने को मजबूर है ।
    1
    सम्पूर्णानगर पलिया मार्ग के बमनगर चौराहे पर शव को सड़क पर जाम अभी भी लगा है ।
मौके पर एसडीएम पुष्पक,तहसीलदार  ज्योति वर्मा,सीओ जितेन्द्र सिंह,एसओ सम्पूर्णानगर कृष्ण  कुमार,गौरीफंटा प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह,पलिया कोतवाल शिवा जी दुबे सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर 
सम्पूर्णानगर पलिया मार्ग के बमनगर चौराहे पर शव को सड़क पर जाम अभी भी लगा है ।
मौके पर एसडीएम पुष्पक,तहसीलदार  ज्योति वर्मा,सीओ जितेन्द्र सिंह,एसओ सम्पूर्णानगर कृष्ण  कुमार,गौरीफंटा प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह,पलिया कोतवाल शिवा जी दुबे सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके लर परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है परिजनों की मांग पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी हरमन को गिरफ्तार कर लिया गया पर मुवाज़े को लेकर अड़े है परिजन  
इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रदीप कुमार व सपा से संजीव मुन्ना मौके पर समझाने का प्रयास कर रहे है ।
सड़क जाम के कारण लंबा जाम लगा है बस की सवारियां पैदल उतर कर अपने गंतव्य को जाने को मजबूर है ।
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • फूलबेहड़ में सड़क हादसा: एक की मौत, स्कूल जा रही छात्रा घायल लखीमपुर खीरी फूलबेहड़ क्षेत्र में फूलबेहड़ और सरवा के बीच सड़क हादसा हो गया। स्कूल जा रही छात्रा को मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छात्रा घायल बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
    1
    फूलबेहड़ में सड़क हादसा: एक की मौत, स्कूल जा रही छात्रा घायल

लखीमपुर खीरी
फूलबेहड़ क्षेत्र में फूलबेहड़ और सरवा के बीच सड़क हादसा हो गया। स्कूल जा रही छात्रा को मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छात्रा घायल बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Classified ads newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • **“यूक्रेन का रूस के अंदर 800 KM तक वार! सिज़रान तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला, लगी आग”** 🚨 बिग ब्रेकिंग | रूस में 800 KM अंदर तेल रिफाइनरी पर हमला 🇺🇦💥🇷🇺 यूक्रेन ने रूस की सिज़रान (Syzran) तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने 15 सितंबर को हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि रिफाइनरी में सीधा हमला हुआ और आग लगी। AVT-6 क्रूड ऑयल डिस्टिलेशन यूनिट और टैंक फार्म प्रभावित होने की बात कही गई है। 📍 सिज़रान, रूस के समारा क्षेत्र में है और यूक्रेन की सीमा से 800 किमी से ज्यादा दूर है। �
    1
    **“यूक्रेन का रूस के अंदर 800 KM तक वार! सिज़रान तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला, लगी आग”**
🚨 बिग ब्रेकिंग | 
रूस में 800 KM अंदर तेल रिफाइनरी पर हमला
🇺🇦💥🇷🇺 यूक्रेन ने रूस की सिज़रान (Syzran) तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने 15 सितंबर को हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि रिफाइनरी में सीधा हमला हुआ और आग लगी। AVT-6 क्रूड ऑयल डिस्टिलेशन यूनिट और टैंक फार्म प्रभावित होने की बात कही गई है। 
📍 सिज़रान, रूस के समारा क्षेत्र में है और यूक्रेन की सीमा से 800 किमी से ज्यादा दूर है। �
    user_देवेंन्द्र पटेल
    देवेंन्द्र पटेल
    Voice of people पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लखीमपुर में बड़े धूमधाम से मनाई गई है ऋषि पंचमी महिलाओं ने रखा उपवास और संतों का लिया आशीर्वाद लखीमपुर में आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को ऋषि पंचमी का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शिव मंदिर में पहुंचकर ब्राह्मण और पुजारी का और संतों का लिया आशीर्वाद
    1
    लखीमपुर में बड़े धूमधाम से मनाई गई है ऋषि पंचमी महिलाओं ने रखा उपवास और संतों का लिया आशीर्वाद
लखीमपुर में आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को ऋषि पंचमी का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शिव मंदिर में पहुंचकर ब्राह्मण और पुजारी का और संतों का लिया आशीर्वाद
    user_Sandeep kumar gupta
    Sandeep kumar gupta
    Electrician लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *बाढ़ के बीच स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने निकले सीएमओ, सीएचसी सहित दो बाढ़ राहत चौकियों का किया निरीक्षण* *प्रसूताओं को 48 घंटे से पहले छुट्टी देन पर सीएमओ का चढ़ा पारा* *सीएमओ ने किया बाढ़ राहत चौकियों का औचक निरीक्षण, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर जताया संतोष* लखीमपुर खीरी। जिले में आई बाढ़ के दृष्टिगत स्वास्थ्य सेवाओं का जमीनी जायजा लेने के लिए सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलबेहड़ समेत श्रीनगर और खमरिया की बाढ़ राहत चौकियों का औचक निरीक्षण किया। प्रसूताओं को समय से पहले डिस्चार्ज करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। वहीं, बाढ़ राहत चौकियों पर स्वास्थ्य सेवाएं और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। ​मंगलवार की दोपहर करीब 1:20 बजे सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फूलबेहड़ पहुंचे। सीएमओ ने रिकॉर्ड में पाया कि पिछले 48 घंटे में 6 संस्थागत प्रसव कराए गए थे, लेकिन प्रसूताओं को समय से पहले ही घर जाने की अनुमति दे दी गई थी। इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि गर्भवती माताओं और उनके परिजनों की काउंसलिंग कर उन्हें 48 घंटे तक डॉक्टरों की देखरेख में रहने के लिए प्रेरित करें, ताकि उन्हें किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसा मामला मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। ​अस्पताल परिसर में साफ-सफाई उपयुक्त न मिलने पर सीएमओ ने संबंधित अधिकारी से जवाब-तलब किया। इसके अलावा, ओपीडी में डॉक्टरों द्वारा अपने रजिस्टर में मरीजों का ट्रीटमेंट न लिखने को लेकर भी उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, जननी सुरक्षा वार्ड, पैथोलॉजी और एनसीडी क्लीनिक का सघन निरीक्षण किया। एनसीडी क्लीनिक पर तैनात स्टाफ नर्स और काउंसलर को स्पष्ट निर्देश दिए कि फॉलो-अप रजिस्टर के अनुसार मरीजों को फोन कर बुलाएं और उन्हें नियमित दवा दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिनका दवा लेने का समय है, उन्हें बुलाने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएमओ ने औषधि वितरण कक्ष के पास खड़े मरीजों से भी बातचीत की, जिस पर मरीजों ने बताया कि उन्हें दवाइयां मिल रही हैं। अस्पताल में चिकित्सक दो प्रकाशनी द्वारा 109 मरीजों को देखा गया था, जबकि योग प्रशिक्षक द्वारा 36 लोगों को योगाभ्यास कराकर संबंधित बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। ​सीएचसी फूलबेहड़ का निरीक्षण करने के बाद सीएमओ दोपहर करीब 2:00 बजे बाढ़ राहत चौकी श्रीनगर पहुंचे। यहां सीएचओ अनीता कुमारी व आशा नीलम देवी मुस्तैदी से काम करती मिलीं और मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही थीं। इसके बाद करीब 2:35 बजे वह बाढ़ राहत चौकी खमरिया पहुंचे, जहां सीएचओ कालिंदी व आशा मनोरमा देवी द्वारा मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं। निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने बाढ़ राहत स्वास्थ्य शिविर में दी जा रही सेवाओं पर पूर्ण संतोष व्यक्त किया।
    1
    *बाढ़ के बीच स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने निकले सीएमओ, सीएचसी सहित दो बाढ़ राहत चौकियों का किया निरीक्षण*

*प्रसूताओं को 48 घंटे से पहले छुट्टी देन पर सीएमओ का चढ़ा पारा*


*सीएमओ ने किया बाढ़ राहत चौकियों का औचक निरीक्षण, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर जताया संतोष*
लखीमपुर खीरी। जिले में आई बाढ़ के दृष्टिगत स्वास्थ्य सेवाओं का जमीनी जायजा लेने के लिए सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलबेहड़ समेत श्रीनगर और खमरिया की बाढ़ राहत चौकियों का औचक निरीक्षण किया। प्रसूताओं को समय से पहले डिस्चार्ज करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। वहीं, बाढ़ राहत चौकियों पर स्वास्थ्य सेवाएं और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
​मंगलवार की दोपहर करीब 1:20 बजे सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फूलबेहड़ पहुंचे। सीएमओ ने रिकॉर्ड में पाया कि पिछले 48 घंटे में 6 संस्थागत प्रसव कराए गए थे, लेकिन प्रसूताओं को समय से पहले ही घर जाने की अनुमति दे दी गई थी। इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि गर्भवती माताओं और उनके परिजनों की काउंसलिंग कर उन्हें 48 घंटे तक डॉक्टरों की देखरेख में रहने के लिए प्रेरित करें, ताकि उन्हें किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसा मामला मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
​अस्पताल परिसर में साफ-सफाई उपयुक्त न मिलने पर सीएमओ ने संबंधित अधिकारी से जवाब-तलब किया। इसके अलावा, ओपीडी में डॉक्टरों द्वारा अपने रजिस्टर में मरीजों का ट्रीटमेंट न लिखने को लेकर भी उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, जननी सुरक्षा वार्ड, पैथोलॉजी और एनसीडी क्लीनिक का सघन निरीक्षण किया। एनसीडी क्लीनिक पर तैनात स्टाफ नर्स और काउंसलर को स्पष्ट निर्देश दिए कि फॉलो-अप रजिस्टर के अनुसार मरीजों को फोन कर बुलाएं और उन्हें नियमित दवा दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिनका दवा लेने का समय है, उन्हें बुलाने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएमओ ने औषधि वितरण कक्ष के पास खड़े मरीजों से भी बातचीत की, जिस पर मरीजों ने बताया कि उन्हें दवाइयां मिल रही हैं। अस्पताल में  चिकित्सक दो प्रकाशनी द्वारा 109 मरीजों को देखा गया था, जबकि योग प्रशिक्षक द्वारा 36 लोगों को योगाभ्यास कराकर संबंधित बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई।
​सीएचसी फूलबेहड़ का निरीक्षण करने के बाद सीएमओ दोपहर करीब 2:00 बजे बाढ़ राहत चौकी श्रीनगर पहुंचे। यहां सीएचओ अनीता कुमारी व आशा नीलम देवी मुस्तैदी से काम करती मिलीं और मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही थीं। इसके बाद करीब 2:35 बजे वह बाढ़ राहत चौकी खमरिया पहुंचे, जहां सीएचओ कालिंदी व आशा मनोरमा देवी द्वारा मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं। निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने बाढ़ राहत स्वास्थ्य शिविर में दी जा रही सेवाओं पर पूर्ण संतोष व्यक्त किया।
    user_Harsh Gupta Journalist
    Harsh Gupta Journalist
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.