logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बारां बंद: गौ हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन बारां में गाय के बछड़े का कटा हुआ आधा शव मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। तीन दिन पूर्व बरढ़िया बालाजी क्षेत्र में 4–5 दिन के बछड़े का शव मिलने के बाद हिंदू संगठनों व गौ सेवकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के पूर्ण खुलासे की मांग को लेकर सोमवार को हिंदू संगठनों ने बारां बंद का आह्वान किया। सुबह 7 बजे से ही सैकड़ों की संख्या में गौ भक्त प्रताप चौराहे पर एकत्र हो गए और नारेबाजी करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया। कानून-व्यवस्था को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। पुलिस द्वारा समझाइश के प्रयास के दौरान कुछ समय के लिए माहौल गर्माया, हालांकि स्थिति पर नियंत्रण बना हुआ है। गौरतलब है कि पुलिस ने बछड़े की मौत को सामान्य बताते हुए गोपालक के बयान सार्वजनिक किए हैं, लेकिन गौ सेवकों का आरोप है कि धारदार हथियार से बछड़े की हत्या कर आधा शव गायब किया गया। इसी मांग को लेकर प्रदर्शनकारी धरने पर डटे हुए हैं। फिलहाल धरना प्रदर्शन जारी है और शहर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

8 hrs ago
user_मोहम्मद अन्नू बारां
मोहम्मद अन्नू बारां
बारां, बारां, राजस्थान•
8 hrs ago

बारां बंद: गौ हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन बारां में गाय के बछड़े का कटा हुआ आधा शव मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। तीन दिन पूर्व बरढ़िया बालाजी क्षेत्र में 4–5 दिन के बछड़े का शव मिलने के बाद हिंदू संगठनों व गौ सेवकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के पूर्ण खुलासे की मांग को लेकर सोमवार को हिंदू संगठनों ने बारां बंद का आह्वान किया। सुबह 7 बजे से ही सैकड़ों की संख्या में गौ भक्त प्रताप चौराहे पर एकत्र हो गए और नारेबाजी करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया। कानून-व्यवस्था को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। पुलिस द्वारा समझाइश के प्रयास के दौरान कुछ समय के लिए माहौल गर्माया, हालांकि स्थिति पर नियंत्रण बना हुआ है। गौरतलब है कि पुलिस ने बछड़े की मौत को सामान्य बताते हुए गोपालक के बयान सार्वजनिक किए हैं, लेकिन गौ सेवकों का आरोप है कि धारदार हथियार से बछड़े की हत्या कर आधा शव गायब किया गया। इसी मांग को लेकर प्रदर्शनकारी धरने पर डटे हुए हैं। फिलहाल धरना प्रदर्शन जारी है और शहर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जगह के बारे में जानने के लिए इस नंबर पर कॉल करें 9664438090
    1
    जगह के बारे में जानने के लिए इस नंबर पर कॉल करें 9664438090
    user_नरेश दादा
    नरेश दादा
    बारां, बारां, राजस्थान•
    17 min ago
  • गाय के बछड़े का आधा शव मिलने के बाद शहर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। प्रताप चौक पर गौ सेवकों का प्रदर्शन सुबह 7 बजे से गौ सेवक एवं हिंदू संगठन प्रताप चौक पर एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने प्रताप चौक → सब्जी मंडी → श्रीजी → नर्मदा चौराहा → अस्पताल → कोटा रोड → नंदी गौशाला → चार मूर्ति होते हुए विधायक राधेश्याम बेरवा के निवास तक रैली निकाली। भारी पुलिस बल तैनात स्थिति को देखते हुए कोटा संभाग सहित 12 जिलों से पुलिस जाप्ता बुलाया गया। पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम। निष्पक्ष जांच की मांग गौ सेवक प्रताप चौक पर धरने पर बैठे, न्याय की मांग जारी। पुलिस-प्रशासन और संगठनों के बीच अभी कोई सहमति नहीं बन पाई है। स्थिति पर हमारी नजर बनी हुई है हर अपडेट के लिए जुड़े रहें…
    1
    गाय के बछड़े का आधा शव मिलने के बाद शहर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। प्रताप चौक पर गौ सेवकों का प्रदर्शन
सुबह 7 बजे से गौ सेवक एवं हिंदू संगठन प्रताप चौक पर एकत्रित हुए।
प्रदर्शनकारियों ने प्रताप चौक → सब्जी मंडी → श्रीजी → नर्मदा चौराहा → अस्पताल → कोटा रोड → नंदी गौशाला → चार मूर्ति होते हुए विधायक राधेश्याम बेरवा के निवास तक रैली निकाली।
भारी पुलिस बल तैनात
स्थिति को देखते हुए कोटा संभाग सहित 12 जिलों से पुलिस जाप्ता बुलाया गया।
पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
निष्पक्ष जांच की मांग
गौ सेवक प्रताप चौक पर धरने पर बैठे, न्याय की मांग जारी।
पुलिस-प्रशासन और संगठनों के बीच अभी कोई सहमति नहीं बन पाई है।
स्थिति पर हमारी नजर बनी हुई है
हर अपडेट के लिए जुड़े रहें…
    user_मोहम्मद अन्नू बारां
    मोहम्मद अन्नू बारां
    बारां, बारां, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • नालसा विधिक सेवा शिविर का हुआ आयोजन शाहाबाद उपखंड मुख्यालय पर रविवार को राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बारा के मार्गदर्शन में एक दिवसीय नालसा विधिक सेवा शिविर का आयोजन स्थानीय राजकीय स्वामी विवेकानंद मॉडल विद्यालय प्रांगण में किया गया सर्वप्रथम शिविर का शुभारंभ सरस्वती जी के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसमें सभी विभागों द्वारा अपनी अपनी योजनाओं की जानकारी दी गई और सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शिविर में पहुंचे लोगों को योजनाओं का लाभ दिया गया। इसके बाद जिला न्यायाधीश ने अधिकारी स्टालों पर पहुंचकर योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी ली इसके बाद सभी अतिथियों द्वारा पौधारोपण किया गया शिविर में पंचायती राज विभाग, चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, ईमित्र सेवा एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा अपनी अपनी योजनाओं की जानकारी दी गई इस महिलाएं जिला मजिस्ट्रेट एसीजेएम शाहाबाद, एसीजेएम किशनगंज , एवंय मजिस्ट्रेट शाहाबाद बार एसोसिएशन के सिकरवार पंकज शर्मा सहित सभी सदस्य मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक विपिन कुमार जैन द्वारा किया गया ।
    4
    नालसा विधिक सेवा शिविर का हुआ आयोजन
शाहाबाद उपखंड मुख्यालय पर रविवार को राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बारा के मार्गदर्शन में एक दिवसीय नालसा विधिक सेवा शिविर का आयोजन  स्थानीय राजकीय स्वामी विवेकानंद मॉडल विद्यालय प्रांगण में किया गया सर्वप्रथम शिविर का शुभारंभ सरस्वती जी के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसमें सभी विभागों द्वारा अपनी अपनी योजनाओं की जानकारी दी गई और सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शिविर में पहुंचे लोगों को योजनाओं का लाभ दिया गया। इसके बाद जिला न्यायाधीश ने अधिकारी स्टालों पर पहुंचकर योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी ली इसके बाद सभी अतिथियों द्वारा पौधारोपण किया गया शिविर में पंचायती राज विभाग, चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, ईमित्र सेवा एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा अपनी अपनी योजनाओं की जानकारी दी गई  इस महिलाएं जिला मजिस्ट्रेट एसीजेएम शाहाबाद, एसीजेएम किशनगंज , एवंय मजिस्ट्रेट शाहाबाद बार एसोसिएशन के सिकरवार पंकज शर्मा सहित सभी सदस्य मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक विपिन कुमार जैन द्वारा किया गया ।
    user_भुवनेश भार्गव
    भुवनेश भार्गव
    पत्रकारिता एवं समाज सेवा Baran, Baran•
    20 hrs ago
  • बारां जिले के अंता में एनटीपीसी द्वारा सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए उप जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए 45 गर्म कम्बल भेंट किए गए ताकि सर्दी के दौरान मरीजों को राहत मिल सके । एनटीपीसी अंता के CSR कार्यपालक सुशील सोनबंसी ने बताया कि एनटीपीसी द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाते हुए क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाए गए हे साथ ही बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए कई प्रकार के प्रशिक्षण कैंप लगाए जाते हे वही साल में एक बार निशुल्क आई कैंप लगाया जाता हे जिसमें मोतियाबिंद के मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन कराया जाता हे वही बालिका शक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए आप पास के सरकारी स्कूल की बालिकाओं का एक माह का शिक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाता हे । इस मौके पर उप जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर पारस जैन ,एनटीपीसी HR मैनेजर निशांत कुमार ,अज्जुराम गर्ग सहित कई अधिकारी मौजूद थे
    2
    बारां जिले के अंता में एनटीपीसी द्वारा सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए उप जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए 45 गर्म कम्बल भेंट किए गए ताकि सर्दी के दौरान मरीजों को राहत मिल सके ।
एनटीपीसी अंता के CSR कार्यपालक सुशील सोनबंसी ने बताया कि एनटीपीसी द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाते हुए क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाए गए हे साथ ही बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए कई प्रकार के प्रशिक्षण कैंप लगाए जाते हे वही साल में एक बार निशुल्क आई कैंप लगाया जाता हे जिसमें मोतियाबिंद के मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन कराया जाता हे वही बालिका शक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए आप पास के सरकारी स्कूल की बालिकाओं का एक माह का शिक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाता हे ।
इस मौके पर उप जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर पारस जैन ,एनटीपीसी HR मैनेजर निशांत कुमार ,अज्जुराम गर्ग सहित कई अधिकारी मौजूद थे
    user_चंद्र प्रकाश गोचर
    चंद्र प्रकाश गोचर
    Antah, Baran•
    3 hrs ago
  • Bhastrika pranayam at Samel chhipabarod
    1
    Bhastrika pranayam at Samel chhipabarod
    user_Jagdish Chandra Sharma
    Jagdish Chandra Sharma
    Video Creator छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • हरनावदाशाहजी में छाया सनातनी उल्लास, रामभजनों के साथ निकाली शोभायात्रा, झूम उठे सनातनी भक्त
    1
    हरनावदाशाहजी में छाया सनातनी उल्लास, 
रामभजनों के साथ निकाली शोभायात्रा, 
झूम उठे सनातनी भक्त
    user_Pramod jain
    Pramod jain
    पत्रकार छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • गुर्जरखेड़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब, दो दिवसीय भव्य आयोजन में हजारों श्रद्धालु, परंपरा और भक्ति का अद्भुत संगम छीपाबड़ौद - छीपाबड़ोद तहसील के मोखमपुरा ग्राम पंचायत अंतर्गत गुर्जरखेड़ी गांव में श्री देवनारायण विकास समिति गुर्जरखेड़ी के तत्वावधान में भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा एवं देवनारायण भगवान की पदरावणी के उपलक्ष्य में भव्य दो दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा व उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिसमें करीब 8 से 10 हजार लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के प्रथम दिवस (6 फरवरी) बगड़ावत वीरों की गौरवशाली परंपरा को जीवंत करती बगड़ावत गाथा (गोठ गायन) का भावपूर्ण आयोजन हुआ। गोठ गायन के दौरान वीर रस एवं भक्ति भाव से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को देर रात तक मंत्रमुग्ध कर दिया। द्वितीय दिवस (7 फरवरी) को प्रातः भव्य जल यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में कलश लेकर शामिल हुए। इसके पश्चात भगवान देवनारायण की नगर परिक्रमा संपन्न हुई, जिसका ग्रामीणों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सायंकाल भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें सुप्रसिद्ध गायक धनराज जी गुर्जर ने एक से बढ़कर एक भक्ति प्रस्तुतियाँ देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति संपन्न हुई तथा अंत में विशाल भोजन प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। *कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हाड़ौती के दिग्गज कांग्रेस नेता प्रह्लाद गुंजल के साथ गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति बारां के अध्यक्ष गिर्राज जी गुर्जर, श्री देवनारायण विकास समिति हरनावदा जागीर के अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर, रामकल्याण (सरपंच), जयराम गुर्जर (बड़ोदिया), कान्हा गुर्जर, हिम्मत सिंह गुर्जर एवं रणजीत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों के आगमन पर ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत-सत्कार किया गया।* *इस अवसर पर श्री देवनारायण विकास समिति गुर्जरखेड़ी के सदस्य हरिराम चौहान, श्री राम चौहान, तेजराज कसाना, रामप्रताप चौहान, राम सिंह कसाना, सत्यनारायण तंवर, जगदीश खींची, मुकेश चौहान, उदय लाल जी कालस, राधेश्याम चौहान, मनोज चौहान, रूपेश चौहान, रामचरण जी चौहान, रणजीत कसाना, सोनू खींची, दिलखुश कसाना, रोहित चौहान, अशोक चौहान, लखन चौहान, रवि गौरस्या, भूरा चौहान, बनवारी कसाना, छोटू कसाना, राजमल कसाना , सुरेंद्र तंवर, बंटी चौहान, रवि चौहान रामनिवास चौहान, जसवंत कसाना सहित समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। दो दिवसीय इस भव्य आयोजन ने धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक विरासत को नई ऊर्जा प्रदान की।
    3
    गुर्जरखेड़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब, दो दिवसीय भव्य आयोजन में हजारों श्रद्धालु, परंपरा और भक्ति का अद्भुत संगम
छीपाबड़ौद - 
छीपाबड़ोद तहसील के मोखमपुरा ग्राम पंचायत अंतर्गत गुर्जरखेड़ी गांव में श्री देवनारायण विकास समिति गुर्जरखेड़ी के तत्वावधान में भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा एवं देवनारायण भगवान की पदरावणी के उपलक्ष्य में भव्य दो दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा व उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिसमें करीब 8 से 10 हजार लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस (6 फरवरी) बगड़ावत वीरों की गौरवशाली परंपरा को जीवंत करती बगड़ावत गाथा (गोठ गायन) का भावपूर्ण आयोजन हुआ। गोठ गायन के दौरान वीर रस एवं भक्ति भाव से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को देर रात तक मंत्रमुग्ध कर दिया।
द्वितीय दिवस (7 फरवरी) को प्रातः भव्य जल यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में कलश लेकर शामिल हुए। इसके पश्चात भगवान देवनारायण की नगर परिक्रमा संपन्न हुई, जिसका ग्रामीणों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सायंकाल भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें सुप्रसिद्ध गायक धनराज जी गुर्जर ने एक से बढ़कर एक भक्ति प्रस्तुतियाँ देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति संपन्न हुई तथा अंत में विशाल भोजन प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
*कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हाड़ौती के दिग्गज कांग्रेस नेता प्रह्लाद  गुंजल के साथ गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति बारां के अध्यक्ष गिर्राज जी गुर्जर, श्री देवनारायण विकास समिति हरनावदा जागीर के अध्यक्ष महेंद्र सिंह  गुर्जर, रामकल्याण  (सरपंच), जयराम गुर्जर (बड़ोदिया), कान्हा गुर्जर, हिम्मत सिंह गुर्जर एवं रणजीत  विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों के आगमन पर ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत-सत्कार किया गया।*
*इस अवसर पर श्री देवनारायण विकास समिति गुर्जरखेड़ी के सदस्य हरिराम  चौहान, श्री राम चौहान, तेजराज कसाना, रामप्रताप चौहान, राम सिंह कसाना, सत्यनारायण तंवर, जगदीश  खींची, मुकेश  चौहान, उदय लाल जी कालस, राधेश्याम  चौहान, मनोज  चौहान, रूपेश  चौहान, रामचरण जी चौहान, रणजीत  कसाना, सोनू  खींची, दिलखुश  कसाना, रोहित  चौहान, अशोक  चौहान, लखन  चौहान, रवि गौरस्या, भूरा चौहान, बनवारी कसाना, छोटू कसाना, राजमल  कसाना , सुरेंद्र तंवर, बंटी चौहान, रवि चौहान रामनिवास चौहान, जसवंत कसाना सहित समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
दो दिवसीय इस भव्य आयोजन ने धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक विरासत को नई ऊर्जा प्रदान की।
    user_User10561
    User10561
    Chhipabarod, Baran•
    23 hrs ago
  • बारां में गाय के बछड़े का कटा हुआ आधा शव मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। तीन दिन पूर्व बरढ़िया बालाजी क्षेत्र में 4–5 दिन के बछड़े का शव मिलने के बाद हिंदू संगठनों व गौ सेवकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के पूर्ण खुलासे की मांग को लेकर सोमवार को हिंदू संगठनों ने बारां बंद का आह्वान किया। सुबह 7 बजे से ही सैकड़ों की संख्या में गौ भक्त प्रताप चौराहे पर एकत्र हो गए और नारेबाजी करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया। कानून-व्यवस्था को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। पुलिस द्वारा समझाइश के प्रयास के दौरान कुछ समय के लिए माहौल गर्माया, हालांकि स्थिति पर नियंत्रण बना हुआ है। गौरतलब है कि पुलिस ने बछड़े की मौत को सामान्य बताते हुए गोपालक के बयान सार्वजनिक किए हैं, लेकिन गौ सेवकों का आरोप है कि धारदार हथियार से बछड़े की हत्या कर आधा शव गायब किया गया। इसी मांग को लेकर प्रदर्शनकारी धरने पर डटे हुए हैं। फिलहाल धरना प्रदर्शन जारी है और शहर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
    1
    बारां में गाय के बछड़े का कटा हुआ आधा शव मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। तीन दिन पूर्व बरढ़िया बालाजी क्षेत्र में 4–5 दिन के बछड़े का शव मिलने के बाद हिंदू संगठनों व गौ सेवकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के पूर्ण खुलासे की मांग को लेकर सोमवार को हिंदू संगठनों ने बारां बंद का आह्वान किया। सुबह 7 बजे से ही सैकड़ों की संख्या में गौ भक्त प्रताप चौराहे पर एकत्र हो गए और नारेबाजी करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया।
कानून-व्यवस्था को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। पुलिस द्वारा समझाइश के प्रयास के दौरान कुछ समय के लिए माहौल गर्माया, हालांकि स्थिति पर नियंत्रण बना हुआ है।
गौरतलब है कि पुलिस ने बछड़े की मौत को सामान्य बताते हुए गोपालक के बयान सार्वजनिक किए हैं, लेकिन गौ सेवकों का आरोप है कि धारदार हथियार से बछड़े की हत्या कर आधा शव गायब किया गया। इसी मांग को लेकर प्रदर्शनकारी धरने पर डटे हुए हैं। फिलहाल धरना प्रदर्शन जारी है और शहर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
    user_मोहम्मद अन्नू बारां
    मोहम्मद अन्नू बारां
    बारां, बारां, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.