एनटीपीसी अंता ने मरीजों के प्रति दिखाई सहानुभूति,उप जिला चिकित्सालय में भेट किए 3 दर्जन से भी अधिक गर्म कम्बल बारां जिले के अंता में एनटीपीसी द्वारा सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए उप जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए 45 गर्म कम्बल भेंट किए गए ताकि सर्दी के दौरान मरीजों को राहत मिल सके । एनटीपीसी अंता के CSR कार्यपालक सुशील सोनबंसी ने बताया कि एनटीपीसी द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाते हुए क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाए गए हे साथ ही बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए कई प्रकार के प्रशिक्षण कैंप लगाए जाते हे वही साल में एक बार निशुल्क आई कैंप लगाया जाता हे जिसमें मोतियाबिंद के मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन कराया जाता हे वही बालिका शक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए आप पास के सरकारी स्कूल की बालिकाओं का एक माह का शिक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाता हे । इस मौके पर उप जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर पारस जैन ,एनटीपीसी HR मैनेजर निशांत कुमार ,अज्जुराम गर्ग सहित कई अधिकारी मौजूद थे
एनटीपीसी अंता ने मरीजों के प्रति दिखाई सहानुभूति,उप जिला चिकित्सालय में भेट किए 3 दर्जन से भी अधिक गर्म कम्बल बारां जिले के अंता में एनटीपीसी द्वारा सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए उप जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए 45 गर्म कम्बल भेंट किए गए ताकि सर्दी के दौरान मरीजों को राहत मिल सके । एनटीपीसी अंता के CSR कार्यपालक सुशील सोनबंसी ने बताया कि एनटीपीसी द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाते हुए क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाए गए हे साथ ही बेरोजगारों को
रोजगार से जोड़ने के लिए कई प्रकार के प्रशिक्षण कैंप लगाए जाते हे वही साल में एक बार निशुल्क आई कैंप लगाया जाता हे जिसमें मोतियाबिंद के मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन कराया जाता हे वही बालिका शक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए आप पास के सरकारी स्कूल की बालिकाओं का एक माह का शिक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाता हे । इस मौके पर उप जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर पारस जैन ,एनटीपीसी HR मैनेजर निशांत कुमार ,अज्जुराम गर्ग सहित कई अधिकारी मौजूद थे
- बारां में गाय के बछड़े का कटा हुआ आधा शव मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। तीन दिन पूर्व बरढ़िया बालाजी क्षेत्र में 4–5 दिन के बछड़े का शव मिलने के बाद हिंदू संगठनों व गौ सेवकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के पूर्ण खुलासे की मांग को लेकर सोमवार को हिंदू संगठनों ने बारां बंद का आह्वान किया। सुबह 7 बजे से ही सैकड़ों की संख्या में गौ भक्त प्रताप चौराहे पर एकत्र हो गए और नारेबाजी करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया। कानून-व्यवस्था को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। पुलिस द्वारा समझाइश के प्रयास के दौरान कुछ समय के लिए माहौल गर्माया, हालांकि स्थिति पर नियंत्रण बना हुआ है। गौरतलब है कि पुलिस ने बछड़े की मौत को सामान्य बताते हुए गोपालक के बयान सार्वजनिक किए हैं, लेकिन गौ सेवकों का आरोप है कि धारदार हथियार से बछड़े की हत्या कर आधा शव गायब किया गया। इसी मांग को लेकर प्रदर्शनकारी धरने पर डटे हुए हैं। फिलहाल धरना प्रदर्शन जारी है और शहर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।1
- कोटा में शनिवार रात हुए दिल दहला देने वाले बिल्डिंग हादसे ने एक होनहार युवा की जिंदगी छीन ली। कल रात (8 फरवरी) अनारन्य के पिता अभिजीत कर्माकर और बहन आद्रिका कोटा पहुंचे। सोमवार को जवाहर नगर थाने की पुलिस और लाडपुरा तहसील के पटवारी की मौजूदगी में सभी कागजी कार्रवाई पूरी की गई, जिसके बाद अनारन्य का पोस्टमॉर्टम हुआ। पुलिस ने परिवार की शिकायत भी दर्ज कर ली है। बतादें, पश्चिम बंगाल के 20 वर्षीय अनारन्य कर्माकर, जो यहां IIT की कोचिंग कर रहे थे, मलबे में दबकर जान गंवा बैठे। उनकी मां सुदीप्ता कर्माकर गंभीर रूप से घायल हैं और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।1
- कोटा में अवैध निर्माण पर निगम का सख्त एक्शन: 5 भवन मालिकों को नोटिस, अतिक्रमण हटने लगे कोटा के इंद्र विहार में हादसे के बाद नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त भवन के आसपास की 5 इमारतों को असुरक्षित मानते हुए निगम ने भवन खाली करने और 2 दिन में अवैध निर्माण हटाने के नोटिस जारी किए हैं। साथ ही शहरभर में बिना स्वीकृति तोड़फोड़ और बेसमेंट खुदाई का काम रुकवाया गया। इधर, अतिक्रमण हटाने की चेतावनी का असर दिखा और इंद्र विहार में कई दुकानदारों ने खुद अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। #kota #अतिक्रमण #rajasthannews1
- Post by VKH NEWS1
- serving the nation through education:proud partnership of Indian army and Aakash #neet and jee preparation1
- कोटा। शहर के नयापुरा दोस्तपुरा क्षेत्र में एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में स्थानीय नागरिकों, युवाओं तथा समाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सांस्कृतिक तथा सामाजिक विषयों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम का मकसद सनात्मक संस्कृति, एकता और घर-परिवार से जुड़े मूल्यों को मजबूत करना बताया गया। मुख्य अतिथियों ने भी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने पर ज़ोर दिया। सम्मेलन में धर्म, संस्कृति, सामाजिक सद्भाव और युवा सशक्तिकरण जैसे अहम विषयों पर विचार विमर्श हुआ। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समुदाय में जागरूकता बढ़ती है और आपसी भाईचारे को मजबूती मिलती है। स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में सामाजिक-सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा मिलेगा और नई पीढ़ी तक परंपरागत मूल्यों का संदेश पहुंच सकेगा।1
- बैठक में पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर भारी आक्रोश जताया गया। बैठक में लिया गया बड़ा निर्णय सोमवार, 9 फरवरी को बारां शहर बंद रहेगा यदि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो अनिश्चितकालीन शहर बंद का भी फैसला लिया जा सकता है गौ सेवकों का साफ संदेश “अब सिर्फ आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए” “गौ माता के अपमान पर चुप नहीं बैठेंगे” शांतिपूर्ण विरोध बैठक के बाद सभी गौ सेवक ➡️ पैदल मार्च करते हुए प्रताप चौक पहुंचे, जहां हनुमान चालीसा का पाठ कर गौ माता के न्याय की कामना की गई। हनुमान चालीसा पाठ के बाद सभी कार्यकर्ता शांतिपूर्वक अपने-अपने गंतव्य को रवाना हुए। चेतावनी स्पष्ट यदि आंदोलन तेज होता है तो संपूर्ण जिम्मेदारी जिला पुलिस प्रशासन की होगी पूरे शहर की निगाहें अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।1
- कोटा के रानपुर इलाके में स्थित हिमालय केमिकल फैक्ट्री में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार फैक्ट्री परिसर में लगे ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। आग धीरे-धीरे फैलते हुए फैक्ट्री के अंदर रखे केमिकल ड्रमों तक पहुंच गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना पर दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। किसी की कोई जनहानि नहीं हुई है। पूरी तरह से आग कंट्रोल होने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जाएगा मौके पर फैक्ट्री के मालिक, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है। यह हादसा सुबह करीब 6.30 बजे हुआ।1
- zoology quiz session|neet zoology #aakash kota1