Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेटा मलबे में दबा, मां के शरीर में कई फ्रैक्चर, पिता बोले- हादसे से आधे घंटे पहले हुई थी आखिरी बात, लैपटॉप रिपेयर कराने गए थे कोटा में शनिवार रात हुए दिल दहला देने वाले बिल्डिंग हादसे ने एक होनहार युवा की जिंदगी छीन ली। कल रात (8 फरवरी) अनारन्य के पिता अभिजीत कर्माकर और बहन आद्रिका कोटा पहुंचे। सोमवार को जवाहर नगर थाने की पुलिस और लाडपुरा तहसील के पटवारी की मौजूदगी में सभी कागजी कार्रवाई पूरी की गई, जिसके बाद अनारन्य का पोस्टमॉर्टम हुआ। पुलिस ने परिवार की शिकायत भी दर्ज कर ली है। बतादें, पश्चिम बंगाल के 20 वर्षीय अनारन्य कर्माकर, जो यहां IIT की कोचिंग कर रहे थे, मलबे में दबकर जान गंवा बैठे। उनकी मां सुदीप्ता कर्माकर गंभीर रूप से घायल हैं और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
Anubhav Mittal Journalist
बेटा मलबे में दबा, मां के शरीर में कई फ्रैक्चर, पिता बोले- हादसे से आधे घंटे पहले हुई थी आखिरी बात, लैपटॉप रिपेयर कराने गए थे कोटा में शनिवार रात हुए दिल दहला देने वाले बिल्डिंग हादसे ने एक होनहार युवा की जिंदगी छीन ली। कल रात (8 फरवरी) अनारन्य के पिता अभिजीत कर्माकर और बहन आद्रिका कोटा पहुंचे। सोमवार को जवाहर नगर थाने की पुलिस और लाडपुरा तहसील के पटवारी की मौजूदगी में सभी कागजी कार्रवाई पूरी की गई, जिसके बाद अनारन्य का पोस्टमॉर्टम हुआ। पुलिस ने परिवार की शिकायत भी दर्ज कर ली है। बतादें, पश्चिम बंगाल के 20 वर्षीय अनारन्य कर्माकर, जो यहां IIT की कोचिंग कर रहे थे, मलबे में दबकर जान गंवा बैठे। उनकी मां सुदीप्ता कर्माकर गंभीर रूप से घायल हैं और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- कोटा थर्मल सुपर पावर स्टेशन स्थित अधिशाषी अभियंता ऑफिस (सिविल) के चैनल गेट पर 7 फीट लंबा अजगर फंस गया। ऑफिस खोलने आए कर्मचारियों की नजर पड़ी, तो वे डर के मारे बाहर ही इकट्ठे हो गए।1
- CWFI का 11वां राष्ट्रीय सम्मेलन सीकर में सम्पन्न कोटा। निर्माण मजदूरों के राष्ट्रीय संगठन कंस्ट्रक्शन वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (CWFI) ने अपना 11वां राष्ट्रीय सम्मेलन 6 से 8 फरवरी 2026 तक सीकर, राजस्थान में हरीश नेक नागर के श्यामा प्रसाद रॉय एंड अंजू मुखर्जी मंच पर आयोजित किया। सम्मेलन में देशभर से लगभग 500 प्रतिनिधि (डेलिगेट) शामिल हुए। शहीदों को श्रद्धांजलि, झंडारोहण से हुआ शुभारंभसम्मेलन की शुरुआत क्रांतिकारी शहीद साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। कार्यक्रम स्थल पर सीटू (CITU) और CWFI के झंडे फहराए गए। सीटू के राजस्थान राज्य महामंत्री कमरेड वी.एस. राणा ने सीटू का झंडा फहराया, जबकि CWFI की राष्ट्रीय अध्यक्ष कमरेड हेमलता ने CWFI का झंडारोहण किया। सभी प्रतिनिधियों ने गगनचुंबी नारे लगाते हुए शहीदों की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित की। सम्मेलन के पहले दिन 6 फरवरी को सीटू कार्यालय से मुख्य बाजार सीकर होते हुए भव्य रैली निकाली गई, जो सम्मेलन स्थल पर समाप्त हुई। रैली के बाद आयोजित सभा को सीपीआई(एम) के पोलित ब्यूरो सदस्य एवं सीकर से सांसद कामरेड अमराराम ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी नीतियों पर अड़ी हुई है। सरकार मजदूर यूनियनों को कमजोर कर कॉरपोरेट घरानों के लिए गुलाम मजदूर तैयार करने की साजिश रच रही है। पुराने 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार लेबर कोड थोपे गए हैं। 21 नवंबर 2025 को इनका जबरन लागू किया गया, जिसका सीटू सहित सभी प्रमुख ट्रेड यूनियनों ने विरोध किया। अब 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। आल इंडिया किसान सभा भी इसका पुरजोर समर्थन कर रही है और 12 फरवरी को गांव बंद का आह्वान किया है। किसान-मजदूर एकजुट होकर तानाशाही को झुकाएंगे। सम्मेलन में CWFI के राष्ट्रीय महासचिव कमरेड मोहम्मद करीम भी शामिल रहे। राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ राजस्थान की मजबूत भागीदारी राजस्थान से 8 डेलिगेट्स ने सक्रिय भाग लिया, जिसमें कोटा जिले से निर्माण मजदूर यूनियन सीटू (कोटा तहसील कमेटी इटावा-पीपल्दा) के महामंत्री कमरेड मुरारीलाल बैरवा प्रमुख रहे। राष्ट्रीय सचिव की रिपोर्ट पर बहस में राजस्थान से कामरेड शेरसिंह शाक्य ने निर्माण मजदूरों की स्थिति और संगठन की प्रगति पर विस्तृत रिपोर्ट पेश की। सम्मेलन में राजस्थान निर्माण मजदूर यूनियन सीटू के राज्य अध्यक्ष कमरेड भगवान सिंह बगड़िया, महामंत्री कामरेड हरेंद्र सिंह, कामरेड विजय सिंह तंवर, मुरारीलाल बैरवा, शेरसिंह शाक्य, हरिराम, हरकेवलदीप सिंह, मोहन सिंह सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे। अंतम दिन चुनाव और आंदोलन के प्रस्ताव सीटू महामंत्री मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि सम्मेलन के अंतिम दिन 8 फरवरी को नई राष्ट्रीय कार्यकारणी और पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। साथ ही आगामी दौर में निर्माण मजदूरों के प्रमुख मुद्दों जैसे बेहतर मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, दुर्घटना बीमा, लेबर कोड का विरोध आदि पर आंदोलन चलाने के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।4
- कोटा, राजस्थान से बड़ी खबर कोटा: कोचिंग की काशी कोटा से सटे रानपुर इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बायोटेक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी विकराल थी कि आसमान में काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा. सूचना मिलते ही नगर निगम की अग्निशमन टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया. केमिकल ड्रमों ने बढ़ाई मुसीबत :नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि यह फैक्ट्री देवेंद्र पालीवाल की है, जहां कृषि क्षेत्र में उपयोग होने वाले बायोटेक उत्पाद तैयार किए जाते हैं. मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) राकेश व्यास ने बताया कि आग लगने के समय फैक्ट्री में केमिकल के ड्रम मौजूद थे, जिससे आग तेजी से फैली. गनीमत यह रही कि हादसा सुबह के वक्त हुआ जब फैक्ट्री में ज्यादा हलचल नहीं थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई.1
- झालावाड़ के असनावर में बड़ा सड़क हादसा, 50 सवारियों से भरी पिकअप पलटी झालावाड़ के असनावर क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। करीब 50 लोगों से भरी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 9 लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। #झालावाड़ #kota #viral #kotacitydigital #पिकअप1
- Post by VKH NEWS1
- serving the nation through education:proud partnership of Indian army and Aakash #neet and jee preparation1
- कोटा। शहर के नयापुरा दोस्तपुरा क्षेत्र में एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में स्थानीय नागरिकों, युवाओं तथा समाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सांस्कृतिक तथा सामाजिक विषयों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम का मकसद सनात्मक संस्कृति, एकता और घर-परिवार से जुड़े मूल्यों को मजबूत करना बताया गया। मुख्य अतिथियों ने भी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने पर ज़ोर दिया। सम्मेलन में धर्म, संस्कृति, सामाजिक सद्भाव और युवा सशक्तिकरण जैसे अहम विषयों पर विचार विमर्श हुआ। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समुदाय में जागरूकता बढ़ती है और आपसी भाईचारे को मजबूती मिलती है। स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में सामाजिक-सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा मिलेगा और नई पीढ़ी तक परंपरागत मूल्यों का संदेश पहुंच सकेगा।1
- कोटा में शनिवार रात हुए दिल दहला देने वाले बिल्डिंग हादसे ने एक होनहार युवा की जिंदगी छीन ली। कल रात (8 फरवरी) अनारन्य के पिता अभिजीत कर्माकर और बहन आद्रिका कोटा पहुंचे। सोमवार को जवाहर नगर थाने की पुलिस और लाडपुरा तहसील के पटवारी की मौजूदगी में सभी कागजी कार्रवाई पूरी की गई, जिसके बाद अनारन्य का पोस्टमॉर्टम हुआ। पुलिस ने परिवार की शिकायत भी दर्ज कर ली है। बतादें, पश्चिम बंगाल के 20 वर्षीय अनारन्य कर्माकर, जो यहां IIT की कोचिंग कर रहे थे, मलबे में दबकर जान गंवा बैठे। उनकी मां सुदीप्ता कर्माकर गंभीर रूप से घायल हैं और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।1