Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामगंजमंडी के मोड़क थाना क्षेत्र के ढाबादेह में ट्रैक्टर और रोडवेज बस के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब झालावाड़ की ओर से आ रही रोडवेज बस ढाबादेह चौराहे के पास पहुंची और उसी दौरान गेहूं की कटाई कर लौट रहा ट्रैक्टर गली में मुड़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
Aajam Choudhary
रामगंजमंडी के मोड़क थाना क्षेत्र के ढाबादेह में ट्रैक्टर और रोडवेज बस के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब झालावाड़ की ओर से आ रही रोडवेज बस ढाबादेह चौराहे के पास पहुंची और उसी दौरान गेहूं की कटाई कर लौट रहा ट्रैक्टर गली में मुड़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
More news from राजस्थान and nearby areas
- चेचट कस्बे में सोमवार को एक अद्भुत हास्य कलाकार ने फिल्मों कि तर्ज पर एक व्यक्ति द्वारा ड़ाकू का वैसे बूसा पहनकर हाथ में नकली ऐरगनल लेकर बाजारों में घूमता हुआं दिखा जिसने भी देखा वह दग रह गया कि यह कोन लेकिन वह बस मनोरंजन करने बाजारों में घूमने वाला हास्य कलाकार था2
- रामगंजमंडी के फतेहपुर में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन पंचायत समिति सदस्य पूजा मेहरा के नेतृत्व में किया गया। इस धरना-प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर विरोध जताया। रविवार दोपहर करीब 2 बजे पूजा मेहरा ने बताया कि लगातार बढ़ती महंगाई से आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है और सरकार को इस पर तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मातृशक्ति शामिल रही।1
- कोटा के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। घटना गणेश नगर स्थित मकान नंबर 632 की है। यहां बृजेश कुमारी शर्मा (50) का शव घर के अंदर मिला। महिला घर में अकेली रहती थी। नीचे किरायेदार रहते हैं। रविवार सुबह दूध सप्लाई करने वाले व्यक्ति के आने पर घटना का पता चला। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम, एफएसएल और मोबाइल फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू किए। कैश और मकान के कागज गायब मिले मृतका के बेटे राकेश शर्मा ने बताया- सुबह कुछ लोगों को घर के आसपास देखा गया था। उनका कहना है कि दो युवक और एक महिला घर पर आए थे। बाद में वहां से जल्दी निकलते हुए दिखाई दिए। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि घर से कुछ नकदी और मकान से जुड़े कागजात गायब हैं। सबूत जुटाए जा रहे आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया- महिला संदिग्ध अवस्था में मिली है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर डिजिटल और भौतिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या है या प्राकृतिक मृत्यु। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।2
- भैंसरोड़गढ़ में त्रिदिवसीय गणगौर महोत्सव 21, 22 व 23 मार्च तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गणगौर महोत्सव के दूसरे दिन रविवार, 22 मार्च को ऊपरलागढ़ स्थित बड़ा मंदिर से ईसर जी व गणगौर की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा भैंसरोड़गढ़ स्थित बड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर गांधी चौक पहुंची, जहां पुष्पवर्षा के बीच पारंपरिक हल्दी रस्म अदा की गई। इसके बाद शोभायात्रा केशव बाजार होते हुए निचला चौगान पहुंची, जहां पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य कर उत्सव की शोभा बढ़ाई। शोभायात्रा में गणगौर महोत्सव समिति के सदस्य, समस्त भैंसरोड़गढ़ वासी एवं पुलिस प्रशासन सक्रिय रूप से शामिल रहा।1
- ससद में मनेरगा के विषय बोले शिवराज सिंह चौहान रामप्रसाद धनगर कि खबर मनरेगा में मजदूर नहीं, मशीनें काम कर रही थी। ठेकेदार काम कर रहे थे। एक काम के कई टुकड़े करके दिए जा रहे थे। फर्जी बिल बनते थे, फर्जी वाउचर बनते थे, फर्जी जॉब कार्ड बनते थे। और मजदूर का पैसा खाते में डाल के बंदरबांट हो जाती थी। इस तरह की ये व्यापक पैमाने पर शिकायतें अलग-अलग राज्यों से शिकायतें आना प्रारंभ हुई और तब ये विचार हुआ क्या मनरेगा अपने उद्देश्य में सफल रही?1
- बकानी:-कस्बे मे गुर्जर गौड़ ब्राम्हण समाज ने गणगौर का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया बकानी :- कस्बे में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने गणगौर पर्व के अवसर पर कस्बे में ईसर जी और गौरा माता की शोभा यात्रा का आयोजन किया गौत्तम समाज महिला मंडल की अध्यक्ष दीप्ती शर्मा ने बताया कि महिला मंडल की और समाज के मंदिर पर गणगौर महोत्सव के तहत गौत्तम समाज के मंदिर के पास स्थित गौत्तम भवन में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमे विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने भाग लिया। जोशी मोहल्ले में समाज के मंदिर से गणगौर की भव्य शोभायात्रा ढोल ढमाकों के साथ साथ कस्बे के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। शोभा यात्रा में महिला मंडल के सभी सदस्य नाचते व गीत गाते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा का समापन समाज के मंदिर पर किया गया। ,समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।2
- कोटा शहर में एक बार फिर शिक्षा की रौनक लौटती नजर आ रही है। मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं का रुझान दोबारा कोटा की ओर बढ़ रहा है। रिपोर्ट: कोटा शहर में इन दिनों कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों की संख्या तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है। मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए देशभर से छात्र-छात्राएं फिर से कोटा का रुख कर रहे हैं। कोचिंग हब के रूप में पहचान रखने वाले कोटा में लंबे समय बाद फिर से रौनक लौटती नजर आ रही है। विभिन्न कोचिंग संस्थानों में छात्रों की भीड़ बढ़ने लगी है, जिससे शहर की आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। छात्रों का कहना है कि कोटा में बेहतर शिक्षण व्यवस्था, अनुभवी फैकल्टी और प्रतियोगी माहौल उन्हें यहां आने के लिए प्रेरित करता है। वहीं अभिभावक भी कोटा को अभी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक भरोसेमंद केंद्र मानते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में कोटा में छात्रों की संख्या और बढ़ सकती है, जिससे एक बार फिर शहर अपनी पुरानी पहचान के साथ पूरी तरह सक्रिय होता नजर आए गा कोटा शैक्षणिक नगरी3
- कनवास क्षेत्र में धूलेट से नयागांव तक 46 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने निर्माण में भारी अनियमितता और घटिया गुणवत्ता के आरोप लगाए हैं। नाराज ग्रामीणों ने खुद ही सड़क का डामरीकरण हाथों से उखाड़कर विरोध जताया। ग्रामीणों के अनुसार सड़क कुछ ही समय में खराब होने लगी है।1