चिनहट में दबंगई का वीडियो वायरल, बीच चौराहे युवक से मारपीट के बाद स्कूटी पर बैठाकर ले गए युवक लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र में बीच चौराहे एक युवक के साथ मारपीट और उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर ले जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ युवक पहले युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उसे स्कूटी पर बैठाकर मौके से ले जाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। युवक को किस विवाद के चलते पीटा गया और उसे कहां ले जाया गया, इसकी फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि युवक को कामता चौराहे से उठाकर कहीं ले जाया गया और रास्ते में उसके साथ मारपीट की गई होगी। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। घटना के वीडियो ने चिनहट क्षेत्र में पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर बीच चौराहे मारपीट के बाद युवक को स्कूटी पर बैठाकर ले जाने की घटना कैसे हुई और मौके पर पुलिस की मौजूदगी क्यों नहीं दिखाई दी—यह जांच का विषय है। अब देखना होगा कि पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर क्या कार्रवाई करती है और युवक के साथ हुई घटना की पूरी सच्चाई कब सामने आती है।
चिनहट में दबंगई का वीडियो वायरल, बीच चौराहे युवक से मारपीट के बाद स्कूटी पर बैठाकर ले गए युवक लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र में बीच चौराहे एक युवक के साथ मारपीट और उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर ले जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ युवक पहले युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उसे स्कूटी पर बैठाकर मौके से ले जाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। युवक को किस विवाद के चलते पीटा गया और उसे कहां ले जाया गया, इसकी फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि युवक को कामता चौराहे से उठाकर कहीं ले जाया गया और रास्ते में उसके साथ मारपीट की गई होगी। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। घटना के वीडियो ने चिनहट क्षेत्र में पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर बीच चौराहे मारपीट के बाद युवक को स्कूटी पर बैठाकर ले जाने की घटना कैसे हुई और मौके पर पुलिस की मौजूदगी क्यों नहीं दिखाई दी—यह जांच का विषय है। अब देखना होगा कि पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर क्या कार्रवाई करती है और युवक के साथ हुई घटना की पूरी सच्चाई कब सामने आती है।
- किसान हित के मुद्दों पर श्रमिक जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी कमलेश यादव से हुई चर्चा, राजू पाश ने संगठन से जुड़ने का किया ऐलान 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़, लखनऊ लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी कमलेश यादव से सद्भाभवना समाचार के प्रधान संपादक इकरार अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में टीम ने मुलाकात की। इस दौरान किसानों की समस्याओं और किसान हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। *इसी दौरान मोहम्मद कलीम खान उर्फ राजू पाश ने भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति से जुड़ने का ऐलान किया।* उन्हें जल्द संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है। हालांकि औपचारिक घोषणा संगठन की ओर से होना बाकी है।1
- कानपुर रोड दरोगा खेड़ा चौराहे पर डिवाइडर पर चढ़ा अनियंत्रित ट्रक, यातायात प्रभावित लखनऊ। कानपुर रोड स्थित दरोगा खेड़ा चौराहे पर शुक्रवार सुबह एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही TSI सुरेंद्रनाथ, हेड कांस्टेबल दीपक यादव, सिपाही अमनीश कुमार एवं सिपाही सी.आर. राम मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहनों का आवागमन सुचारू कराने में जुट गए। ट्रक को डिवाइडर से हटाने के लिए क्रेन की व्यवस्था कराई गई। यातायात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ट्रक हटाने की कवायद जारी रही, ताकि मार्ग पर यातायात व्यवस्था जल्द सामान्य हो सके।1
- लखनऊ बल शक्ति नगर बागिया में कथित जुआ संचालित होने का आरोप *गाजीपुर थाना क्षेत्र की लेखराज चौकी के अंतर्गत शक्ति नगर बागिया में कथित तौर पर खुलेआम जुआ खेले जाने का मामला सामने आया है।* *स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद जुआ संचालित हो रहा है।* *लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।*1
- राजधानी लखनऊ के एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्र के दिशा-निर्देशन एवं थाना प्रभारी अलीगंज ध्रुव कुमार के नेतृत्व में अलीगंज पुलिस ने रिध्या प्लाजा में संचालित साइबर फ्रॉड के अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर मामले में मिली बड़ी सफलता वांछित चल रहे दो प्रमुख क्लोजर/प्रबंधक अभियुक्तों को अलीगंज पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम साइबर सेल टीम ने किया गिरफ्तार अलीगंज पुलिस स्वाट/सर्विलांस टीम एवं साइबर सेल टीम की संयुक्त कार्रवाई में दोनों वांछित अभियुक्तों गिरफ्तार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 8 लैपटॉप 5 मोबाइल फोन ₹39,000 नगद 1 XUV700 कार बरामद मामले मे एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्र,थाना प्रभारी अलीगंज ध्रुव कुमार और पुरनिया चौकी प्रभारी उ0नि0 शुभम तिवारी की अहम भूमिका/1
- कल गणेश विसर्जन, आज गंदगी और अव्यवस्था—आईजीआरएस के बाद भी समय पर नहीं हुआ समाधान लखनऊ। गणेश विसर्जन के बाद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मकबूलगंज स्थित विश्वकर्मा मंदिर लेन के पास समस्या को लेकर आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत किए जाने के बावजूद समय पर समाधान नहीं होने का आरोप लगाया गया है। जब पहले से ही धार्मिक आयोजन और विसर्जन को लेकर नगर निगम को व्यवस्थाओं का अंदाजा था, तो सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर पहले से तैयारी क्यों नहीं की गई। मकबूलगंज, विश्वकर्मा मंदिर लेन, 84/393 के आसपास समस्या को लेकर शिकायत की गई थी। इसके बावजूद मौके पर समय से कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। सवाल यह भी उठ रहा है कि शिकायत के बाद देरी महज इत्तफाक थी या फिर जिम्मेदार कर्मचारियों की लापरवाही का परिणाम। गणेश विसर्जन जैसे बड़े आयोजन पर सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दिए जाने की जरूरत होती है। ऐसे में आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज होने के बावजूद समस्या का समय से समाधान नहीं होना नगर निगम की निगरानी व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाता है। अधिकारी मौके का निरीक्षण कर स्थिति की जांच करें और यह भी स्पष्ट करें कि शिकायत के बाद कार्रवाई में देरी क्यों हुई। साथ ही भविष्य में धार्मिक आयोजनों के बाद सफाई व्यवस्था को लेकर पहले से प्रभावी इंतजाम किए जाएं।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ ✍️ लखनऊ खबर *आगरा एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक की भीषण भिड़ंत, फंसे चालक को सुरक्षित निकाला* *लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे स्थित रेवरी टोल प्लाजा के पास बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई* *हादसे में ट्रक चालक वाहन में फंस गया* *सूचना पर थाना काकोरी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया*1
- जाम से जनता परेशान, टीस एआई मोहम्मद हलीम आई का मैच देखते वीडियो चर्चा में लखनऊ *दुबग्गा-कानपुर बाईपास क्षेत्र में जाम से लोग परेशान नजर आए* *इसी बीच टीस एआई मोहम्मद हलीम का कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कैबिन में बैठकर मोबाइल पर मैच देखते नजर आ रहे हैं* *एक तरफ डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ सामने आए इस वीडियो ने ड्यूटी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं* *अब देखना है कि आला अधिकारी वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच कराते हैं या नहीं* *जनता जुझ रही हे जाम के झाम से* ABS 24 से जर्नलिस्ट नीरज वाल्मीकि1
- चिनहट में दबंगई का वीडियो वायरल, बीच चौराहे युवक से मारपीट के बाद स्कूटी पर बैठाकर ले गए युवक लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र में बीच चौराहे एक युवक के साथ मारपीट और उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर ले जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ युवक पहले युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उसे स्कूटी पर बैठाकर मौके से ले जाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। युवक को किस विवाद के चलते पीटा गया और उसे कहां ले जाया गया, इसकी फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि युवक को कामता चौराहे से उठाकर कहीं ले जाया गया और रास्ते में उसके साथ मारपीट की गई होगी। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। घटना के वीडियो ने चिनहट क्षेत्र में पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर बीच चौराहे मारपीट के बाद युवक को स्कूटी पर बैठाकर ले जाने की घटना कैसे हुई और मौके पर पुलिस की मौजूदगी क्यों नहीं दिखाई दी—यह जांच का विषय है। अब देखना होगा कि पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर क्या कार्रवाई करती है और युवक के साथ हुई घटना की पूरी सच्चाई कब सामने आती है।1
- *लखनऊ महानगर थाने से चंद कदमों की दूरी पर कॉन्सेप्ट हैडक्वाटर कथित तौर पर अवैध हुक्का बार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नियम-कायदों को ताक पर रखकर युवाओं को हुक्का परोसा जा रहा है। थाने के नजदीक इस तरह के संचालन को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं* *अब करवाई का इंतजार*1