चमरवाह में ए एसी ब्लाक इंडस्ट्री का शुभारंभ मंडला सांसद ने कहां खुलेंगे रोजगार के नए अवसर चमरवाह में ए एसी ब्लाक इंडस्ट्री का शुभारंभ मंडला सांसद ने कहां खुलेंगे रोजगार के नए अवसर 20 अगस्त गुरूवार तीन बजे जनपद अध्यक्ष आशाराम भारतीया ने बताया कि ग्राम चमरवाह क्षेत्र में औद्योगिक विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने ए एसी ब्लॉक इंडस्ट्री का भव्य शुभारंभ किया है। समारोह में सांसद ने कहा कि इस उद्योग की स्थापना से स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और निर्माण के लिए आधुनिक व पर्यावरण अनुकूल सामग्री मिलेगी। ए एसी ब्लाक पारंपरिक ईंटों की तुलना में हल्के, मजबूत और किफायती होते हैं, जिससे भवन निर्माण में लागत और समय की भारी बचत होती है। नई इकाई खुलने से स्थानीय लोगों ने इसका स्वागत करते हुए इसे विकास का अहम कदम बताया है। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष आसाराम भारतीया, उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा, उप सरपंच दीपक सोनी, संचालक अभय साहू, मृद किशोर साहू सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि, व्यापारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। 00000000000000000000000000000
चमरवाह में ए एसी ब्लाक इंडस्ट्री का शुभारंभ मंडला सांसद ने कहां खुलेंगे रोजगार के नए अवसर चमरवाह में ए एसी ब्लाक इंडस्ट्री का शुभारंभ मंडला सांसद ने कहां खुलेंगे रोजगार के नए अवसर 20 अगस्त गुरूवार तीन बजे जनपद अध्यक्ष आशाराम भारतीया ने बताया कि ग्राम चमरवाह क्षेत्र में औद्योगिक विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने ए एसी ब्लॉक इंडस्ट्री का भव्य शुभारंभ किया है। समारोह में सांसद ने कहा कि इस उद्योग की स्थापना से स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और निर्माण के लिए आधुनिक व पर्यावरण अनुकूल सामग्री मिलेगी। ए एसी ब्लाक पारंपरिक ईंटों की तुलना में हल्के, मजबूत और किफायती होते हैं, जिससे भवन निर्माण में लागत और समय की भारी बचत होती है। नई इकाई खुलने से स्थानीय लोगों ने इसका स्वागत करते हुए इसे विकास का अहम कदम बताया है। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष आसाराम भारतीया, उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा, उप सरपंच दीपक सोनी, संचालक अभय साहू, मृद किशोर साहू सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि, व्यापारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। 00000000000000000000000000000
- आखिर यह कैसी पाठशाला है जहाँ शिक्षक पढ़ाई की जगह, प्यार मोहब्बत में व्यस्त रहते हैं छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट पहुंचे स्कूली बच्चे, शिक्षकों को हटाने की मांग की छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव स्थित ग्राम बिछबिहारी कट्टा मिडिल स्कूल के छात्रों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपा। बच्चों ने स्कूल के शिक्षक और महिला अतिथि शिक्षक को तत्काल हटाने की मांग की है। छात्रों ने स्पष्ट आरोप लगाया कि दोनों शिक्षक पढ़ाई कराने के बजाय आपस में प्यार-मोहब्बत में व्यस्त रहते हैं। विरोध करने पर बच्चों को किसी को कुछ न बताने के लिए डराया-धमकाया जाता है। ग्रामीणों ने ग्राम सभा में भी शिक्षकों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है। वहीं शिक्षकों ने इसे साजिश बताया है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो ग्राम पंचायत का है जिसने बच्चे टीचर्स के सामने ही आरोप लगाते दिखाई दे रहे है।1
- ग्राम पंचायत खटोला में ग्रामीण तरस रहे हैं रोड लिए मरीज तरस रहे हैं एंबुलेंस के लिए रोड के लिए तरस रहे हैं स्कूली बच्चे ग्राम पंचायत खटोला में ग्रामीण तरस रहे हैं रोड लिए मरीज तरस रहे हैं एंबुलेंस के लिए रोड के लिए तरस रहे हैं स्कूली बच्चे1
- फ्लाईओवर से नीचे गिरा एक्टिवा सवार युवक, मौत; चेरीताल में देर रात हुआ दर्दनाक हादसा संस्कारधानी जबलपुर के चेरीताल क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक्टिवा सवार युवक फ्लाईओवर से नीचे आ गिरा और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मदन महल निवासी प्रमोद दास के रूप में हुई है। वह करौंदा नाला बायपास स्थित शराब दुकान में काम करता थाप्रारंभिक जानकारी के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि प्रमोद दास अपनी एक्टिवा से फ्लाईओवर से गुजर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी एक्टिवा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद प्रमोद नियंत्रण खो बैठा और फ्लाईओवर से नीचे आ गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गईबताया जा रहा है कि हादसा चेरीताल स्थित फ्लाईओवर पर हुआ, जहां किसी अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद प्रमोद अपनी एक्टिवा से उछलकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इधर, प्रमोद देर रात तक अपने घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। रात करीब एक बजे तक जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन उठाकर परिवार को प्रमोद के साथ हुए हादसे की जानकारी दी। हादसे की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि प्रमोद फ्लाईओवर से नीचे गिर गया था और उसकी मौत हो चुकी थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम पसर गयाघटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि प्रमोद की एक्टिवा को किसी वाहन ने टक्कर मारी थी या किसी अन्य कारण से वह फ्लाईओवर से नीचे गिरा। यदि टक्कर की पुष्टि होती है तो पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के प्रयास करेगी। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा सकते हैं। पुलिस हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है4
- 🔴 जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 1.63 करोड़ के गबन का मामला, 5 कर्मचारियों पर FIR; 3 गिरफ्तार, 2 फरार - जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर में करीब 1 करोड़ 63 लाख 78 हजार 456 रुपए की शासकीय राशि के गबन का मामला सामने आया है। यह वित्तीय अनियमितता अप्रैल 2020 से नवंबर 2025 के बीच की बताई जा रही है। मामले में गढ़ा थाना पुलिस ने कैश शाखा में पदस्थ रहे पांच कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। - मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. नवनीत सक्सेना की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में मरीजों की फीस, IPD-OPD तथा अन्य मदों से प्राप्त नकद राशि और बैंक खातों में जमा रकम के बीच बड़ा अंतर सामने आया। - पांच साल तक चलता रहा गड़बड़ी का खेल - जांच के अनुसार, मरीजों और छात्रों से फीस के रूप में राशि ली जाती थी और उन्हें आधिकारिक रसीद भी दी जाती थी, लेकिन प्राप्त राशि का एक हिस्सा बैंक खातों में जमा नहीं किया जाता था। इस तरह कथित तौर पर कई वर्षों तक सरकारी राशि का हिसाब प्रभावित होता रहा। - मामला सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने विशेष जांच समिति गठित की। समिति ने मनी रसीद बुक से प्राप्त रकम का कॉलेज के अधिकृत मरीज और फीस खातों में जमा राशि से मिलान किया। जांच में 1,63,78,456 रुपए की राशि बैंक खातों में जमा नहीं होने की बात सामने आई। - तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश - पुलिस ने मामले में मनोहर केवट, भानु सिंह शाक्यवार और अरविंद धुर्वे को गिरफ्तार किया है। वहीं साधना चंद्रोल और विशाल सराठे की तलाश जारी है। - पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316(5) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। - पुलिस अब पूरे मामले में दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है। जांच के दौरान यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि कथित गबन में किसकी क्या भूमिका रही और सरकारी राशि की हेराफेरी किस तरह की गई। - 📍 स्थान: जबलपुर, मध्य प्रदेश सच तक पत्रिका न्यूज दीपक विश्वकर्मा जबलपुर1
- Contact Rakshanam Healthcare Clinic waraseoni for more details1
- काजू चोरी का फरार आरोपी चला रहा फर्जीवाड़ा: काजू चोरी का दागी आरोपी रजत साहू 'रजत यादव' का फर्जी नाम और मुखौटा बनाकर 181 सीएम हेल्पलाइन व तहसील प्रशासन को गुमराह कर रहा है। *काजू चोरी का फरार आरोपी चला रहा फर्जीवाड़ा: काजू चोरी का दागी आरोपी रजत साहू 'रजत यादव' का फर्जी नाम और मुखौटा बनाकर 181 सीएम हेल्पलाइन व तहसील प्रशासन को गुमराह कर रहा है।* *चार महीने से कुंभकर्णी नींद में सो रहा प्रशासन: फर्जीवाड़े का पर्दाफाश होने के बावजूद नगर परिषद और तहसील चांद के अफसरों ने 4 महीने से फाइल पर कुंडली मार रखी है और कार्रवाई शून्य है।* *सरकारी मशीनरी का सरेआम मज़ाक: पुलिस की फाइलों में नामजद आरोपी बेखौफ होकर झूठी शिकायतों का ताना-बाना बुन रहा है, जबकि चांद का पूरा प्रशासनिक अमला लाचार तमाशबीन बना हुआ है।* *धोखाधड़ी पर FIR दर्ज कराने से पीछे क्यों हटे जिम्मेदार?: सरकारी समय की बर्बादी और फर्जी दस्तावेज के खेल पर नगर परिषद चांद आखिरकार आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने से क्यों भाग रही है?* *भ्रष्ट तंत्र की शह या सफेदपोशों का हाथ?: सवाल उठता है कि क्या एक अपराधी अकेले पूरे अमले को नचा रहा है, या फिर तहसील और नगर परिषद के अंदर बैठे आस्तीन के सांप उसे शह दे रहे हैं?* *क्या कलेक्टर महोदय करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक?: अब सीधी नज़रें छिंदवाड़ा जिला कलेक्टर पर टिकी हैं—क्या इस प्रशासनिक नकारापन पर गाज गिरेगी और आरोपी पर सख्त एफआईआर दर्ज होगी?* #ChhindwaraNews #ChandTehsil #NagarPalikaChand #ChandPolice #CMHelpline181 #ChhindwaraCollector #FraudAlert #PoliceAdministration #DistrictChhindwara #NewsNation81 #AdministrativeCorruption @CollectorChhindwara @SPChhindwara @ChandPolice @TehsildarChand @CMOCityChand @CMHelplineMP @DMPRChhindwara1
- श्रावण मास के २२वें दिवस श्री सिद्धेश्वर भगवान जी के अभिषेक दर्शन..। परमहंसी गंगा आश्रम श्रीधाम1
- Seoni News: भक्ति, सुर और मानस पाठ का संगम… बाँकी मंडल ने फिर जीता खिताब1
- लोकपथ एप से अब सड़कों के गड्ढों का होगा त्वरित समाधान. सिवनी जिले में लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित 'लोकपथ मोबाइल एप' के माध्यम से आम नागरिक सड़क संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण करा सकते हैं। यदि सड़क पर गड्ढे, टूट-फूट या जलभराव जैसी कोई समस्या है, तो नागरिक एप के जरिए मौके की फोटो खींचकर अपनी शिकायत सीधे विभाग तक पहुंचा सकते हैं। एप से शिकायत मिलते ही संबंधित अधिकारी स्थल का परीक्षण कर समयबद्ध तरीके से मरम्मत कार्य सुनिश्चित करेंगे। विभाग ने जिलावासियों से अपील की है कि जनहित में लोकपथ एप का अधिक से अधिक उपयोग कर सड़कों के सुधार में सहयोग प्रदान करें।1