logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

निरसा में विश्व आदिवासी दिवस पर झामुमो ने निकाली भव्य रैल एंकर - मुंगेर के मुफस्सिल थाना से गिट्टी लदा जब्त ट्रक गायब होने के मामले में अब पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए एसपी सैयद इमरान मसूद ने जांच टीम गठित कर दी है। मुख्यालय डीएसपी अर्जुन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम को तीन दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। खास बात यह है कि खनन विभाग ने ट्रक की जब्ती सूची थाना को सौंपने और उसकी रिसीविंग का सबूत भी एसपी के सामने पेश कर दिया है, जिसके बाद थाना पुलिस के पुराने दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं। देखिए ये रिपोर्ट। VO- मुंगेर के मुफस्सिल थाना से गिट्टी लदा जब्त ट्रक गायब होने का मामला अब पुलिस अधिकारियों की जांच के घेरे में आ गया है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने पूरे मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए मुख्यालय डीएसपी अर्जुन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जांच टीम गठित की है। टीम को तीन दिनों के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। दरअसल, खनन विभाग ने तीन जुलाई को गिट्टी लदा एक ट्रक जब्त कर मुफस्सिल थाना के सुपुर्द किया था। खनन निरीक्षक मोहम्मद अरमान ने ट्रक की जब्ती सूची थाना को सौंपी थी। खनन विभाग के मुताबिक, मुफस्सिल थाना के पीटीसी धनंजय कुमार ने जब्ती सूची रिसीव भी की थी। इसकी रिसीविंग कॉपी खनन विभाग के अधिकारियों ने एसपी के सामने पेश की। लेकिन इस मामले में थाना पुलिस के बयान ने पूरे प्रकरण को और गंभीर बना दिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने एसपी को बताया कि पीटीसी द्वारा जब्ती सूची रिसीव किए जाने की उन्हें जानकारी नहीं है। वहीं, इससे पहले थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने मीडिया और डीएसपी सदर को दी जानकारी में दावा किया था कि खनन विभाग के अधिकारी जब्त ट्रक को थाना के बाहर fsl बिल्डिंग के पास लगा के चले गए थे और थाना को न तो इसकी जानकारी दी गई थी और न ही जब्ती सूची सौंपी गई थी। अब खनन विभाग द्वारा जब्ती सूची और थाना से मिली रिसीविंग पेश किए जाने के बाद पुलिस के पुराने बयान पर सवाल खड़े हो गए हैं। एसपी ने साफ कहा है कि जांच में जिस भी पुलिस अधिकारी या कर्मी की लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब जांच रिपोर्ट पर सबकी नजर है कि आखिर थाना परिसर से जब्त ट्रक कैसे गायब हुआ और इसके लिए जिम्मेदार कौन है। बाइट - सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर

9 hrs ago
user_Moloy Gope
Moloy Gope
Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
9 hrs ago

निरसा में विश्व आदिवासी दिवस पर झामुमो ने निकाली भव्य रैल एंकर - मुंगेर के मुफस्सिल थाना से गिट्टी लदा जब्त ट्रक गायब होने के मामले में अब पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए एसपी सैयद इमरान मसूद ने जांच टीम गठित कर दी है। मुख्यालय डीएसपी अर्जुन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम को तीन दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। खास बात यह है कि खनन विभाग ने ट्रक की जब्ती सूची थाना को सौंपने और उसकी रिसीविंग का सबूत भी एसपी के सामने पेश कर दिया है, जिसके

बाद थाना पुलिस के पुराने दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं। देखिए ये रिपोर्ट। VO- मुंगेर के मुफस्सिल थाना से गिट्टी लदा जब्त ट्रक गायब होने का मामला अब पुलिस अधिकारियों की जांच के घेरे में आ गया है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने पूरे मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए मुख्यालय डीएसपी अर्जुन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जांच टीम गठित की है। टीम को तीन दिनों के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। दरअसल, खनन विभाग ने तीन जुलाई को गिट्टी लदा एक ट्रक जब्त कर मुफस्सिल थाना के सुपुर्द किया था। खनन निरीक्षक मोहम्मद अरमान ने

ट्रक की जब्ती सूची थाना को सौंपी थी। खनन विभाग के मुताबिक, मुफस्सिल थाना के पीटीसी धनंजय कुमार ने जब्ती सूची रिसीव भी की थी। इसकी रिसीविंग कॉपी खनन विभाग के अधिकारियों ने एसपी के सामने पेश की। लेकिन इस मामले में थाना पुलिस के बयान ने पूरे प्रकरण को और गंभीर बना दिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने एसपी को बताया कि पीटीसी द्वारा जब्ती सूची रिसीव किए जाने की उन्हें जानकारी नहीं है। वहीं, इससे पहले थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने मीडिया और डीएसपी सदर को दी जानकारी में दावा किया था कि खनन विभाग के अधिकारी जब्त ट्रक को थाना के बाहर fsl

बिल्डिंग के पास लगा के चले गए थे और थाना को न तो इसकी जानकारी दी गई थी और न ही जब्ती सूची सौंपी गई थी। अब खनन विभाग द्वारा जब्ती सूची और थाना से मिली रिसीविंग पेश किए जाने के बाद पुलिस के पुराने बयान पर सवाल खड़े हो गए हैं। एसपी ने साफ कहा है कि जांच में जिस भी पुलिस अधिकारी या कर्मी की लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब जांच रिपोर्ट पर सबकी नजर है कि आखिर थाना परिसर से जब्त ट्रक कैसे गायब हुआ और इसके लिए जिम्मेदार कौन है। बाइट - सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर

More news from झारखंड and nearby areas
  • रतनपुर यूनिटी क्लब के श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना, गूंजा 'बोल बम' का जयघोष पवित्र सावन माह के अवसर पर शिवभक्तों में भारी उत्साह और भक्ति का माहौल है। इसी कड़ी में धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र के रतनपुर से श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) की धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुआ। यह आयोजन रतनपुर यूनिटी क्लब के तत्वावधान में किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर, गूंजे जयकारे** देवघर प्रस्थान करने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने रतनपुर स्थित दुर्गा मंदिर में एकत्रित होकर विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की और बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
    1
    रतनपुर यूनिटी क्लब के श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना, गूंजा 'बोल बम' का जयघोष

पवित्र सावन माह के अवसर पर शिवभक्तों में भारी उत्साह और भक्ति का माहौल है। इसी कड़ी में धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र के रतनपुर से श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) की धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुआ। यह आयोजन रतनपुर यूनिटी क्लब के तत्वावधान में किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर, गूंजे जयकारे**
देवघर प्रस्थान करने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने रतनपुर स्थित दुर्गा मंदिर में एकत्रित होकर विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की और बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
    user_मो० फारुख (पत्रकार)
    मो० फारुख (पत्रकार)
    Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    12 hrs ago
  • आदिवासी समाज को उनका हक दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : इरफान अंसारी” जामताड़ा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के जामताड़ा स्थित आवास पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण, आदिवासी समाज के लोग और महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वास्थ्य मंत्री ने महिलाओं को वस्त्र देकर सम्मानित भी किया।
    1
    आदिवासी समाज को उनका हक दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : इरफान अंसारी”
जामताड़ा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के जामताड़ा स्थित आवास पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण, आदिवासी समाज के लोग और महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वास्थ्य मंत्री ने महिलाओं को वस्त्र देकर सम्मानित भी किया।
    user_यूके जामताड़ा लाइव
    यूके जामताड़ा लाइव
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • छाताबाद में भू-धंसान से 20 घर जमींदोज आशियाना बचाने ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना मंत्री इरफान अंसारी ने धरना स्थल पर पहुंचकर दिया समर्थन बीसीसीएल को नसीहत, मुआवजा नहीं तो सरकार देगी आशियाना
    1
    छाताबाद में भू-धंसान से 20 घर जमींदोज
आशियाना बचाने ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना
मंत्री इरफान अंसारी ने धरना स्थल पर पहुंचकर दिया समर्थन
बीसीसीएल को नसीहत, मुआवजा नहीं तो सरकार देगी आशियाना
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    8 hrs ago
  • Dhanbad कतरास “छाताबाद में जमीन नहीं, गरीबों के ख्वाब धंसे! 20 घर जमींदोज, हजारों पर बेघर होने का खतरा; ढुल्लू महतो ने उठाया कोयला चोरी का मुद्दा, चंद्रप्रकाश चौधरी के खिलाफ गुस्सा—अब आशियाने कौन बचाएगा?”
    1
    Dhanbad कतरास “छाताबाद में जमीन नहीं, गरीबों के ख्वाब धंसे! 20 घर जमींदोज, हजारों पर बेघर होने का खतरा; ढुल्लू महतो ने उठाया कोयला चोरी का मुद्दा, चंद्रप्रकाश चौधरी के खिलाफ गुस्सा—अब आशियाने कौन बचाएगा?”
    user_Adarsh gupta
    Adarsh gupta
    Media company बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    9 hrs ago
  • शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बेरमो, दुग्दा की छात्राएं धरने पर बैठी। शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बेरमो, दुग्दा की छात्राएं धरने पर बैठी।
    3
    शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बेरमो, दुग्दा की छात्राएं धरने पर बैठी।
शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बेरमो, दुग्दा की छात्राएं धरने पर बैठी।
    user_Churaman Thakur Press
    Churaman Thakur Press
    रिपोर्टिंग चंद्रपुरा, बोकारो, झारखंड•
    10 hrs ago
  • निरसा में विश्व आदिवासी दिवस पर झामुमो ने निकाली भव्य रैल *निरसा में विश्व आदिवासी दिवस पर झामुमो ने निकाली भव्य रैली, लखी सोरेन और तपन तिवारी के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता* निरसा में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से रैली और कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष लखी सोरेन और जिला सह सचिव तपन तिवारी के नेतृत्व में निरसा प्रखंड परिसर से रैली निकाली गई। रैली में झामुमो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली निरसा प्रखंड से शुरू होकर सिनेमा हॉल मोड़ तक पहुंची। इसके बाद सभी कार्यकर्ता वापस निरसा प्रखंड पहुंचे, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति, परंपरा और अधिकारों के संरक्षण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने के साथ-साथ समाज की एकजुटता को मजबूत करने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष लखी सोरेन ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा में आदिवासी समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आदिवासी समाज सदियों से प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के लिए संघर्ष करता आया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और पहचान को सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं, जिला सह सचिव तपन तिवारी ने कहा कि 9 अगस्त को पूरी दुनिया में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। यह दिन आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, भाषा और पहचान को सम्मान देने के साथ-साथ उनके अधिकारों और सामाजिक विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि झारखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों में इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, केंद्रीय अध्यक्ष सुकलाल मरांडी, जिला सह सचिव तपन तिवारी, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन से स्वपन बनर्जी, चांद सोरेन, मनोज रवानी, मोहम्मद अली, उद्दीन अंसारी, लखी देवी, सन्नी सोरेन, रामनाथ सोरेन, सुबोध टुडू, पवन माझी और परीक्षित दा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति, परंपरा और अधिकारों के संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही जल, जंगल और जमीन की रक्षा में आदिवासी समुदाय की ऐतिहासिक भूमिका को भी प्रमुखता से रेखांकित किया गया।
    7
    निरसा में विश्व आदिवासी दिवस पर झामुमो ने निकाली भव्य रैल
*निरसा में विश्व आदिवासी दिवस पर झामुमो ने निकाली भव्य रैली, लखी सोरेन और तपन तिवारी के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता*
निरसा में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से रैली और कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष लखी सोरेन और जिला सह सचिव तपन तिवारी के नेतृत्व में निरसा प्रखंड परिसर से रैली निकाली गई। रैली में झामुमो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
रैली निरसा प्रखंड से शुरू होकर सिनेमा हॉल मोड़ तक पहुंची। इसके बाद सभी कार्यकर्ता वापस निरसा प्रखंड पहुंचे, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति, परंपरा और अधिकारों के संरक्षण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने के साथ-साथ समाज की एकजुटता को मजबूत करने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष लखी सोरेन ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा में आदिवासी समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आदिवासी समाज सदियों से प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के लिए संघर्ष करता आया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और पहचान को सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है।
वहीं, जिला सह सचिव तपन तिवारी ने कहा कि 9 अगस्त को पूरी दुनिया में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। यह दिन आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, भाषा और पहचान को सम्मान देने के साथ-साथ उनके अधिकारों और सामाजिक विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि झारखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों में इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, केंद्रीय अध्यक्ष सुकलाल मरांडी, जिला सह सचिव तपन तिवारी, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन से  स्वपन बनर्जी,  चांद सोरेन, मनोज रवानी, मोहम्मद अली, उद्दीन अंसारी, लखी देवी, सन्नी सोरेन, रामनाथ सोरेन, सुबोध टुडू, पवन माझी और परीक्षित दा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति, परंपरा और अधिकारों के संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही जल, जंगल और जमीन की रक्षा में आदिवासी समुदाय की ऐतिहासिक भूमिका को भी प्रमुखता से रेखांकित किया गया।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    9 hrs ago
  • जामताड़ा में विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी अस्मिता की हुंकार जामताड़ा में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आदिवासी अस्मिता और अधिकारों को लेकर जोरदार आवाज बुलंद हुई। गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा, तीर-धनुष और पारंपरिक हथियारों के साथ पहुंचे। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के बुद्धिजीवियों ने अपनी पहचान, जल-जंगल-जमीन और अधिकारों को लेकर सरकार से कई सवाल किए।
    1
    जामताड़ा में विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी अस्मिता की हुंकार
जामताड़ा में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आदिवासी अस्मिता और अधिकारों को लेकर जोरदार आवाज बुलंद हुई। गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा, तीर-धनुष और पारंपरिक हथियारों के साथ पहुंचे। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के बुद्धिजीवियों ने अपनी पहचान, जल-जंगल-जमीन और अधिकारों को लेकर सरकार से कई सवाल किए।
    user_यूके जामताड़ा लाइव
    यूके जामताड़ा लाइव
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • धनबाद कतरास के छाताबाद में भू-धंसान मंत्री इरफान अंसारी ने स्थानीय विद्यायक और सांसद पर साधा निशाना धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद में हुए भयावह भू-धंसान का जायजा लेने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पहुंचे। मंत्री के पहुंचते ही हजारों की संख्या में लोग उनकी बातें सुनने के लिए उमड़ पड़े। लोगों को उम्मीद थी कि मंत्री पीड़ितों की समस्याएं सुनेंगे और सरकार की ओर से ठोस कार्रवाई का भरोसा देंगे। लेकिन मंत्री ने स्थानीय विधायक और सांसद पर सवाल उठाते हुए अपना पक्ष रखा और वहां से चले गए।अब सवाल उठ रहा है कि क्या इस हादसे की पूरी जिम्मेदारी सिर्फ स्थानीय विधायक और सांसद की है? क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कोयला खनन और कोयला चोरी के आरोप लगते रहे हैं, तो फिर प्रशासन और सरकार की भूमिका पर सवाल क्यों नहीं उठना चाहिए?क्या सिर्फ बीसीसीएल ने यहां से कोयला निकाला या अवैध तरीके से किसी और ने भी कोयला निकाला? आखिर इसकी निष्पक्ष जांच कब होगी? छाताबाद का भू-धंसान सिर्फ जमीन धंसने की घटना नहीं, बल्कि व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। पीड़ितों को न्याय और सुरक्षा कब मिलेगी?जनता पूछ रही है—आखिर जिम्मेदार कौन है?
    1
    धनबाद कतरास के छाताबाद  में भू-धंसान  मंत्री इरफान अंसारी ने स्थानीय विद्यायक और सांसद पर साधा निशाना

धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद में हुए भयावह भू-धंसान का जायजा लेने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पहुंचे। मंत्री के पहुंचते ही हजारों की संख्या में लोग उनकी बातें सुनने के लिए उमड़ पड़े। लोगों को उम्मीद थी कि मंत्री पीड़ितों की समस्याएं सुनेंगे और सरकार की ओर से ठोस कार्रवाई का भरोसा देंगे। लेकिन मंत्री ने स्थानीय विधायक और सांसद पर सवाल उठाते हुए अपना पक्ष रखा और वहां से चले गए।अब सवाल उठ रहा है कि क्या इस हादसे की पूरी जिम्मेदारी सिर्फ स्थानीय विधायक और सांसद की है? क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कोयला खनन और कोयला चोरी के आरोप लगते रहे हैं, तो फिर प्रशासन और सरकार की भूमिका पर सवाल क्यों नहीं उठना चाहिए?क्या सिर्फ बीसीसीएल ने यहां से कोयला निकाला या अवैध तरीके से किसी और ने भी कोयला निकाला? आखिर इसकी निष्पक्ष जांच कब होगी? छाताबाद का भू-धंसान सिर्फ जमीन धंसने की घटना नहीं, बल्कि व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। पीड़ितों को न्याय और सुरक्षा कब मिलेगी?जनता पूछ रही है—आखिर जिम्मेदार कौन है?
    user_Adarsh gupta
    Adarsh gupta
    Media company बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    9 hrs ago
  • मशाल लेकर गए थे हाथी को भगाने हाथी नहीं कुचल कर मार डाला।
    1
    मशाल लेकर गए थे हाथी को भगाने हाथी नहीं कुचल कर मार डाला।
    user_Objectionnews
    Objectionnews
    Media company देवघर, देवघर, झारखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.