धनबाद कतरास के छाताबाद में भू-धंसान मंत्री इरफान अंसारी ने स्थानीय विद्यायक और सांसद पर साधा निशाना धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद में हुए भयावह भू-धंसान का जायजा लेने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पहुंचे। मंत्री के पहुंचते ही हजारों की संख्या में लोग उनकी बातें सुनने के लिए उमड़ पड़े। लोगों को उम्मीद थी कि मंत्री पीड़ितों की समस्याएं सुनेंगे और सरकार की ओर से ठोस कार्रवाई का भरोसा देंगे। लेकिन मंत्री ने स्थानीय विधायक और सांसद पर सवाल उठाते हुए अपना पक्ष रखा और वहां से चले गए।अब सवाल उठ रहा है कि क्या इस हादसे की पूरी जिम्मेदारी सिर्फ स्थानीय विधायक और सांसद की है? क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कोयला खनन और कोयला चोरी के आरोप लगते रहे हैं, तो फिर प्रशासन और सरकार की भूमिका पर सवाल क्यों नहीं उठना चाहिए?क्या सिर्फ बीसीसीएल ने यहां से कोयला निकाला या अवैध तरीके से किसी और ने भी कोयला निकाला? आखिर इसकी निष्पक्ष जांच कब होगी? छाताबाद का भू-धंसान सिर्फ जमीन धंसने की घटना नहीं, बल्कि व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। पीड़ितों को न्याय और सुरक्षा कब मिलेगी?जनता पूछ रही है—आखिर जिम्मेदार कौन है?
धनबाद कतरास के छाताबाद में भू-धंसान मंत्री इरफान अंसारी ने स्थानीय विद्यायक और सांसद पर साधा निशाना धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद में हुए भयावह भू-धंसान का जायजा लेने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पहुंचे। मंत्री के पहुंचते ही हजारों की संख्या में लोग उनकी बातें सुनने के लिए उमड़ पड़े। लोगों को उम्मीद थी कि मंत्री पीड़ितों की समस्याएं सुनेंगे और सरकार की ओर से ठोस कार्रवाई का भरोसा देंगे। लेकिन मंत्री ने स्थानीय विधायक और सांसद पर सवाल उठाते हुए अपना पक्ष रखा और वहां से चले गए।अब सवाल उठ रहा है कि क्या इस हादसे की पूरी जिम्मेदारी सिर्फ स्थानीय विधायक और सांसद की है? क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कोयला खनन और कोयला चोरी के आरोप लगते रहे हैं, तो फिर प्रशासन और सरकार की भूमिका पर सवाल क्यों नहीं उठना चाहिए?क्या सिर्फ बीसीसीएल ने यहां से कोयला निकाला या अवैध तरीके से किसी और ने भी कोयला निकाला? आखिर इसकी निष्पक्ष जांच कब होगी? छाताबाद का भू-धंसान सिर्फ जमीन धंसने की घटना नहीं, बल्कि व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। पीड़ितों को न्याय और सुरक्षा कब मिलेगी?जनता पूछ रही है—आखिर जिम्मेदार कौन है?
- छाताबाद पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी, BCCL को दो टूक चेतावनी मुआवजा नहीं मिला तो सरकार खुद बसाएगी पीड़ितों का आशियाना1
- Dhanbad कतरास “छाताबाद में जमीन नहीं, गरीबों के ख्वाब धंसे! 20 घर जमींदोज, हजारों पर बेघर होने का खतरा; ढुल्लू महतो ने उठाया कोयला चोरी का मुद्दा, चंद्रप्रकाश चौधरी के खिलाफ गुस्सा—अब आशियाने कौन बचाएगा?”1
- शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बेरमो, दुग्दा की छात्राएं धरने पर बैठी। शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बेरमो, दुग्दा की छात्राएं धरने पर बैठी।3
- धनबाद केSSLNT महिला महाविद्यालय में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आयोजन रविवार को दिन में 11 बजे तक जारी कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विरासत को सम्मान देना था। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। छात्राओं ने आदिवासी लोकगीत, पारंपरिक नृत्य तथा लोक संस्कृति से जुड़े रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पारंपरिक वेशभूषा और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं और अतिथियों ने छात्राओं के प्रयास की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी संस्कृति देश की अमूल्य धरोहर है, जिसे संरक्षित करना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम ने छात्राओं में अपनी संस्कृति के प्रति गर्व और सम्मान की भावना को मजबूत किया।1
- गुपचुप से सजेगा ,माता दुर्गा का पंडाल। जी हां धनबाद के न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी मैदान में इस बार दुर्गा पूजा का पंडाल गुपचुप से सजाए जाएंगे। तैयारी जोरों पर है। 1966 से ही यहां दुर्गा पूजा मनाया जाता रहा है वैसे यहाँ की पूजा अपने आप में एक मिसाल है क्योंकि यह क्षेत्र संवेदनशील है। यहां हिंदुओं से अधिक आबादी मुस्लिमों की है लेकिन कभी भी कोई ऐसी वैसी घटना नहीं घटी है। इसलिए यहां की दुर्गा पूजा हिंदू मुस्लिम एकता का परिचायक भी है।फिर भी जिला प्रशासन को यहां पैनी नजर रखना पड़ेगा। उपर्युक्त बातें आज दिनांक 8 अगस्त दिन शनिवार को, पत्रकारों को एक पूजा कमिटी के अध्यक्ष,संरक्षक,और कोषाध्यक्ष के द्वारा बताई गई। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिंहा की रिपोर्ट धनबाद से।1
- धनबाद जिला विद्युत साउंड एवं डीजे डेकोरेटर्स संघ का गोबिंदपुर में आयोजन हुआ वार्षिक बैठक, आगामी 13 सितंबर को होने वाले अधिवेशन को लेकर बनी रणनीति धनबाद जिला के गोबिंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टुंडी रोड स्थित मधुर मिलन में धनबाद जिला विद्युत साउंड एवं डीजे डेकोरेटर्स संघ के गोबिंदपुर शाखा की अगुवाई में वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले भर के सभी 17 शाखाओं के कई पदाधिकारी एवं सदस्य बैठक में शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 13 सितंबर को संघ के द्वारा आयोजित होने वाले वार्षिक अधिवेशन को लेकर रणनीति बनाने को लेकर विशेष चर्चा हुई। सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अधिवेशन को सफल बनाने का संकल्प लिया। वहीं इस बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष महादेव मंडल, उपाध्यक्ष विशाल कुमार बर्मन गोबिंदपुर शाखा अध्यक्ष इंसान अंसारी आदि के साथ दर्जनों पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए संघ के जिला महासचिव शिव कुमार बनर्जी ने क्या कुछ कहा देखें इस रिपोर्ट में।1
- निरसा में विश्व आदिवासी दिवस पर झामुमो ने निकाली भव्य रैल एंकर - मुंगेर के मुफस्सिल थाना से गिट्टी लदा जब्त ट्रक गायब होने के मामले में अब पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए एसपी सैयद इमरान मसूद ने जांच टीम गठित कर दी है। मुख्यालय डीएसपी अर्जुन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम को तीन दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। खास बात यह है कि खनन विभाग ने ट्रक की जब्ती सूची थाना को सौंपने और उसकी रिसीविंग का सबूत भी एसपी के सामने पेश कर दिया है, जिसके बाद थाना पुलिस के पुराने दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं। देखिए ये रिपोर्ट। VO- मुंगेर के मुफस्सिल थाना से गिट्टी लदा जब्त ट्रक गायब होने का मामला अब पुलिस अधिकारियों की जांच के घेरे में आ गया है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने पूरे मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए मुख्यालय डीएसपी अर्जुन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जांच टीम गठित की है। टीम को तीन दिनों के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। दरअसल, खनन विभाग ने तीन जुलाई को गिट्टी लदा एक ट्रक जब्त कर मुफस्सिल थाना के सुपुर्द किया था। खनन निरीक्षक मोहम्मद अरमान ने ट्रक की जब्ती सूची थाना को सौंपी थी। खनन विभाग के मुताबिक, मुफस्सिल थाना के पीटीसी धनंजय कुमार ने जब्ती सूची रिसीव भी की थी। इसकी रिसीविंग कॉपी खनन विभाग के अधिकारियों ने एसपी के सामने पेश की। लेकिन इस मामले में थाना पुलिस के बयान ने पूरे प्रकरण को और गंभीर बना दिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने एसपी को बताया कि पीटीसी द्वारा जब्ती सूची रिसीव किए जाने की उन्हें जानकारी नहीं है। वहीं, इससे पहले थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने मीडिया और डीएसपी सदर को दी जानकारी में दावा किया था कि खनन विभाग के अधिकारी जब्त ट्रक को थाना के बाहर fsl बिल्डिंग के पास लगा के चले गए थे और थाना को न तो इसकी जानकारी दी गई थी और न ही जब्ती सूची सौंपी गई थी। अब खनन विभाग द्वारा जब्ती सूची और थाना से मिली रिसीविंग पेश किए जाने के बाद पुलिस के पुराने बयान पर सवाल खड़े हो गए हैं। एसपी ने साफ कहा है कि जांच में जिस भी पुलिस अधिकारी या कर्मी की लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब जांच रिपोर्ट पर सबकी नजर है कि आखिर थाना परिसर से जब्त ट्रक कैसे गायब हुआ और इसके लिए जिम्मेदार कौन है। बाइट - सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर4
- छाताबाद में भू-धंसान से 20 घर जमींदोज आशियाना बचाने ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना मंत्री इरफान अंसारी ने धरना स्थल पर पहुंचकर दिया समर्थन बीसीसीएल को नसीहत, मुआवजा नहीं तो सरकार देगी आशियाना1