Shuru
Apke Nagar Ki App…
जलालाबाद थाना क्षेत्र के बझेड़ा नखासा में दबंगो ने एक युवक को बेहरमी से पीटा वीडियो वायरल... शाहजहांपुर जनपद में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह वायरल वीडियो थाना जलालाबाद क्षेत्र की बजेड़ा नखासा का बताया जा रहा है। जहां कुछ लोग एक युवक की जमकर है पिटाई कर रहे हैं। वायरल वीडियो में था साफ तौर से दिखाई दे रहा है कि एक युवक दूसरे युवक पर जमकर थप्पड़ बरसा रहा है। वही मारपीट करने वाले लोग दुकानदार बताया जा रहे हैं। जबकि वहां पर मौजूद लोग तमाशा बिन बने खड़े हैं
आकाश मिश्रा
जलालाबाद थाना क्षेत्र के बझेड़ा नखासा में दबंगो ने एक युवक को बेहरमी से पीटा वीडियो वायरल... शाहजहांपुर जनपद में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह वायरल वीडियो थाना जलालाबाद क्षेत्र की बजेड़ा नखासा का बताया जा रहा है। जहां कुछ लोग एक युवक की जमकर है पिटाई कर रहे हैं। वायरल वीडियो में था साफ तौर से दिखाई दे रहा है कि एक युवक दूसरे युवक पर जमकर थप्पड़ बरसा रहा है। वही मारपीट करने वाले लोग दुकानदार बताया जा रहे हैं। जबकि वहां पर मौजूद लोग तमाशा बिन बने खड़े हैं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आठ लाख उधार लेकर सट्टे में हारे, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी शाहजहाँपुर। जनपद के जलालाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला महाजनान (रामनगर) निवासी एक युवक ने चार लोगों पर छल-कपट कर आठ लाख रुपये हड़पने और पैसे मांगने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपा है।पीड़ित के अनुसार उसके पिता ने उसे ‘सुमन बर्तन भंडार’ नाम से बर्तन की दुकान खुलवाकर दी थी, जिससे वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। दुकान संचालन के दौरान उसकी पहचान प्रतीक कुमार गुप्ता, सिद्धांत सिंह, सचिन गुप्ता और अभिषेक भारद्वाज से हुई। चारों आपस में घनिष्ठ मित्र बताए जाते हैं और अक्सर दुकान पर आते-जाते थे। आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व चारों ने मिलकर उसे अधिक लाभ का लालच दिया और निवेश करने का दबाव बनाया। मना करने पर उन्होंने एक माह में दोगुना लौटाने का भरोसा देकर पांच लाख रुपये उधार ले लिए। पुराने संबंधों के चलते पीड़ित ने इधर-उधर से उधार लेकर रकम दे दी। एक माह बाद आरोपियों ने व्यापार में नुकसान का हवाला देकर तीन लाख रुपये और ले लिए और दो माह में पूरी रकम दोगुनी लौटाने का वादा किया। पीड़ित का कहना है कि तीन माह बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई। बार-बार मांगने पर टालमटोल की जाती रही। बाद में जानकारी मिली कि आरोपियों ने उधार ली गई रकम सट्टेबाजी में गंवा दी। पीड़ित के मुताबिक 20 फरवरी 2026 की शाम जब उसने दोबारा रुपये मांगे तो चारों आरोपी भड़क उठे और कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे अभय और तरुण रस्तोगी के हस्तक्षेप पर आरोपी जान से मारने और लाश गायब कर देने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के कई प्रत्यक्षदर्शी भी बताए जा रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि उसने थाना जलालाबाद में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई न होने पर अब उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। उसने मांग की है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की1
- जलालाबाद में आधुनिक सौंदर्य सेवाओं का विश्वसनीय केंद्र बना ‘राधे ब्राइडल एवं कॉस्मेटिक स्टूडियो’ जलालाबाद (शाहजहाँपुर)। कस्बे के परशुरामपुरी, कटका हाउस के पास बारह पत्थर रोड स्थित राधे ब्राइडल एवं कॉस्मेटिक स्टूडियो क्षेत्र की महिलाओं के लिए आधुनिक सौंदर्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र बनकर तेजी से पहचान बना रहा है। स्टूडियो की संचालिका एवं अनुभवी फेशियल आर्टिस्ट निधि कटियार ने बताया कि उनका उद्देश्य कस्बाई व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को महानगरों जैसी उन्नत और पेशेवर सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बाहर शहरों का रुख न करना पड़े। स्टूडियो में ब्राइडल मेकअप विशेष आकर्षण का केंद्र है। शादी, सगाई, पार्टी एवं अन्य आयोजनों के लिए प्रोफेशनल मेकअप पैकेज उपलब्ध हैं। आधुनिक तकनीकों और मशीनों के माध्यम से रीबॉन्डिंग, स्मूदनिंग, केराटिन, नैनोप्लासिया, बोटॉक्स सहित विभिन्न केमिकल वर्क किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त हेयर स्पा, हेयर कट, वैक्स, फेशियल समेत अन्य सेवाएं प्रशिक्षित एवं डिग्रीधारी स्टाफ द्वारा किफायती दरों पर प्रदान की जा रही हैं। स्टूडियो द्वारा 20 फरवरी से 15 मार्च 2026 तक “होली धमाका ऑफर” चलाया जा रहा है। इस विशेष ऑफर के तहत आकर्षक छूट दी जा रही है। पैकेज मात्र ₹299 से प्रारंभ हैं। ब्राइडल बुकिंग पर विशेष रियायत तथा केमिकल वर्क पर 25 प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध कराई जा रही है। संचालिका ने बताया कि बेहतर गुणवत्ता, स्वच्छता और विश्वास के साथ सभी सेवाएं जलालाबाद में ही उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे क्षेत्र की महिलाओं को अब बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। बुकिंग हेतु संपर्क: 8874952117, 9118059192, 84296607932
- जलालाबाद थाना क्षेत्र के बझेड़ा नखासा में दबंगो ने एक युवक को बेहरमी से पीटा वीडियो वायरल... शाहजहांपुर जनपद में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह वायरल वीडियो थाना जलालाबाद क्षेत्र की बजेड़ा नखासा का बताया जा रहा है। जहां कुछ लोग एक युवक की जमकर है पिटाई कर रहे हैं। वायरल वीडियो में था साफ तौर से दिखाई दे रहा है कि एक युवक दूसरे युवक पर जमकर थप्पड़ बरसा रहा है। वही मारपीट करने वाले लोग दुकानदार बताया जा रहे हैं। जबकि वहां पर मौजूद लोग तमाशा बिन बने खड़े हैं1
- शाहजहांपुर तहसील तिलहर ग्राम पंचायत सुनहरा रामपुर में नाली नाली की सफाई नहीं हो रही है और पानी बह रहा है ना तो कोई रास्ता बनाई जा रही है और ना ही नाली बनाई जा रही है होली के पास भरा हुआ है पानी पानी निकालने का ना तो कोई ना लिए ना ही कोई रास्ता1
- Post by अतुल मिश्रा पत्रकार1
- जिला शाहजहांपुर थाना मदनापुर ग्राम पंचायत जौरा भूड़ में गाय को लेकर धरना प्रदर्शन किया है5
- *तहसीलदार शशांक सिंह ने जूस पिलाकर दिव्यांग संत का अनशन कराया समाप्त,एसडीएम के आश्वासन पर बनी सहमति* *अमृतपुर/फर्रुखाबाद* बुधवार। कई मांगों को लेकर अनशन पर बैठे दिव्यांग बाबा संत का अनशन बुधवार को प्रशासनिक पहल के बाद समाप्त हो गया। उपजिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे तहसीलदार अमृतपुर शशांक सिंह ने संत को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। अनशन पर बैठे बाबा संत ने बताया कि एसडीएम अमृतपुर संजय कुमार द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया है कि उनकी मांगों पर जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार शशांक सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर संत को भरोसा दिलाया कि सभी मांगों का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा तथा यदि कहीं लापरवाही पाई गई तो संबंधितों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। अमृतपुर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. गौरव वर्मा ने अनशन पर बैठे संत कौशल कुमार अग्निहोत्री का चिकित्सकीय परीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से अमृतपुर थाना पुलिस भी मौके पर तैनात रही। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए 108 एम्बुलेंस को भी स्थल पर बुलाया गया था। प्रशासनिक आश्वासन के बाद संत ने अनशन समाप्त कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और उम्मीद जताई कि अब उनकी समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।4
- जलालाबाद के दिवियापुर में जर्जर आंगनवाड़ी केंद्र, नियमित संचालन नहीं – निजी स्कूल में चल रहा केंद्र जलालाबाद, शाहजहांपुर। तहसील जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम दिवियापुर में बने आंगनवाड़ी केंद्र की हालत बेहद जर्जर बताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र नियमित रूप से नहीं खुलता और केवल टीकाकरण व बाल पोषाहार वितरण के दिन ही खोला जाता है। ग्रामीणों के अनुसार आंगनवाड़ी भवन के चारों ओर गंदगी फैली हुई है। केंद्र की रसोई में भूसा भरा हुआ है तथा दूसरी ओर घूरा (कूड़ा) डाला जा रहा है, जिससे बच्चों के लिए असुरक्षित वातावरण बना हुआ है। आंगनवाड़ी कार्यकत्री मंजू वाला ने बताया कि भवन जर्जर स्थिति में है और आसपास गंदगी का माहौल है। इसी कारण बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र पर नहीं बुलाया जाता। उन्होंने बताया कि बच्चों की पढ़ाई और गतिविधियां उनके निजी प्राइवेट स्कूल में संचालित की जाती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा संचालित आंगनवाड़ी केंद्र का उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा, पोषण और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है, लेकिन दिवियापुर में यह व्यवस्था कागजों तक सीमित नजर आ रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितना गंभीरता से लेता है और बच्चों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर क्या कदम उठाए जाते हैं।2