Shuru
Apke Nagar Ki App…
,मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, डीएनटी समाज का “जेल भरो आंदोलन” शुरू जैसलमेर,राष्ट्रीय पशुपालक संघ, डीएनटी संघर्ष समिति एवं मूल ओबीसी महापंचायत के संयुक्त तत्वावधान में जैसलमेर में विशाल आंदोलन आयोजित किया गया। 46 डिग्री तापमान में भी हजारों लोगों ने रैली निकालकर अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। समाज की प्रमुख मांगों में डीएनटी समाज को 10% अलग आरक्षण, राजनीतिक भागीदारी, आवास पट्टे, जमीन एवं शिक्षा सुविधाओं का विस्तार शामिल है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो 1 जुलाई को जयपुर में “महा-पड़ाव” किया जाएगा।
Dharmendra kumar

More news from राजस्थान and nearby areas
- पोकरण में खड़ी एक वैन में अचानक आग लग गई। पुलिस ने तत्काल पानी के टैंकर बुलाकर आग पर काबू पाया। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में होने वाला एक बड़ा हादसा टल गया।1
- Post by दिना नाथ राठोड़1
- बाड़मेर के चैनपुरा चाड़ी की सुथारों की बस्ती में पिछले 40 दिनों से पीने का पानी पाइपलाइन से नहीं मिल रहा है। स्थानीय लोगों को हर हफ्ते पानी मिलने की उम्मीद थी, लेकिन एक महीने से भी अधिक समय से वे गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं।1
- बाड़मेर सर्किट हाउस से शहर की तीन अहम दिशाओं में सड़कों का विकास किया जा रहा है। ये रास्ते मोती नगर, जैसलमेर रोड और शिव शक्ति धाम को जोड़ेंगे, जिससे पूरे बाड़मेर के विकास को गति मिलेगी।1
- दुर्गम रास्तों से ट्रैक्टर में पहुंचकर अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की पेयजल समस्या, मौके पर किया समाधान दुर्गम रास्तों से ट्रैक्टर में पहुंचकर अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की पेयजल समस्या, मौके पर किया समाधान बायतु भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत निम्बाणियों की ढाणी के राजस्व ग्राम भैराज की ढाणी में पेयजल समस्या का जायजा लिया गया। दुर्गम मार्ग होने के कारण ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर के माध्यम से सहायक अभियंता बायतु के द्वारा मौके पर पहुंचकर हालात का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की पेयजल संबंधी समस्याएं सुनी गईं तथा मौके पर ही समाधान करवाया गया। भैराज की ढाणी स्थित स्कूल परिसर में बने सार्वजनिक टांके में पेयजल आपूर्ति सुचारू करवाई गई, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली तथा भविष्य में पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ग्रामीणों ने समस्या के त्वरित समाधान पर संतोष जताया।1
- वन्यजीव प्रेमियों ने बचाई नीलगाय के बच्चे की जान, कुतो के चंगुल से छुड़ा कर वन विभाग को किया सुपुर्द। वन्यजीव प्रेमी मदन सियाग बने प्रेणा के स्त्रोत।1
- जैसलमेर के फतेहगढ़ स्थित दवाडा ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती किया देवी का 9 मई 2026 को दुखद निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।1
- सोइन्तरा में खारा पानी बना जी का जंजाल, 800 टीडीएस तक पानी पीने को मजबूर ग्रामीण। 2020 के बाद कभी नही भरा उच्च जलाशय। सरकारे आई,सरकारे गई पर समस्या जस की तस। क्योंकि नेताओं नही है जनता से सरोकार।1
- Post by राजेश कुमार1