Shuru
Apke Nagar Ki App…
Royal electricals Royal electricals
Munna Yadav
Royal electricals Royal electricals
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by अबजल हुसैन1
- Bisauli mein nikal Gai barat2
- बदायूँ ब्रेकिंग... शिकायत लेकर पहुंचे आंखों से अंधे पीड़ित को कोतवाली प्रभारी ने बेरहमी से लात-घूंसों से पीटा, घसीटते हुए थाने से भगाया वीडियो वायरल पुलिसिया गुंडागर्दी का सनसनीखेज आरोप, बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में वर्दी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। मुहम्मद मई गांव के पास होली के दौरान बाइक और ई-रिक्शा की जबरदस्त टक्कर हुई थी। हादसे में बाइक सवार युवक और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया गया। घायल के अंधे चाचा मोरपाल ने न्याय के लिए पुलिस को लिखित शिकायत दी। आरोप है कि कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने मामला दबाए रखा और कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने जब हल्का दरोगा भूपेंद्र को फोन किया तो उससे अभद्रता की गई। न्याय की आस में अंधा चाचा खुद कोतवाली पहुंचा तो वहां भी इंसाफ नहीं मिला। आरोप है कि कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर ने भी बेरहमी से पिटाई की। गालियां देते हुए थाने से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल व उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। अब सवाल ये है—क्या वर्दी की आड़ में अत्याचार करने वालों पर होगी कार्रवाई या फिर दब जाएगा मामला2
- Post by रवि मौर्या राज वंश1
- आज दुधौनी पेट्रोल पंप के निकट संचालित मिथलेश कुमारी मॉर्डन स्कूल में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव जिसमें मुख्यातिथि बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक हरीश शाक्य जी और विशिष्ट अतिथि बिल्सी नगर पालिका चेयरमैन ज्ञानदेवी एवं पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित का कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बही विधायक हरीश शाक्य और ज्ञान देवी सागर का फूल मालाओं और बैज लगाकर स्वागत किया गया। छात्र छात्राओं के द्वारा वार्षिकोत्सव में बहुत ही सुंदर सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमो को किया गया। जिसमें आए सभी क्षेत्रीय अविभावकों का मन मोह कर देने वाली झांकियां भी प्रस्तुत भी की गई। बही विद्यालय के डायरेक्टर अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे विद्यालय में मेधावी छात्र छात्राओं को परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।1
- बड़े बड़े अधिकारिकयों का मुंह काला किया मैंने है राजकुमार भाटी1
- बरेली।भोजीपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने चचेरे देवर पर दुष्कर्म करने और ससुराल पक्ष पर सहयोग व उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि 11 मार्च की रात करीब 10 बजे वह अपने कमरे में लेटी हुई थी, तभी देवर इमरान पुत्र गट्टू जबरन कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, जिससे चेहरे, आंख और दांतों में चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि शोर सुनकर मौके पर पहुंची सास, ननद व अन्य परिजनों ने आरोपी का साथ दिया और उसे धमकाते हुए चुप रहने को कहा। पति पर भी आरोप है कि उसने आरोपी का समर्थन किया और उल्टा पीड़िता को ही दोषी ठहराया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में ससुराल पक्ष ने जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया था। पीड़िता का कहना है कि उसने 12 मार्च को शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। महिला ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।1
- Royal electricals1