logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

SIR प्रक्रिया पर सवाल ही सवाल! शिकायतें लेकर SDM हाटा से मिले पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह हाटा से बड़ी खबर… SIR प्रक्रिया को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों पर सियासी हलचल तेज हो गई है। इन्हीं शिकायतों को लेकर पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह आज उपजिलाधिकारी हाटा से मिले। पूर्व मंत्री ने प्रक्रिया में खामियों का मुद्दा उठाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।”

23 hrs ago
user_श्रवण कुमार मद्धेशिया
श्रवण कुमार मद्धेशिया
Local News Reporter हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago

SIR प्रक्रिया पर सवाल ही सवाल! शिकायतें लेकर SDM हाटा से मिले पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह हाटा से बड़ी खबर… SIR प्रक्रिया को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों पर सियासी हलचल तेज हो गई है। इन्हीं शिकायतों को लेकर पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह आज उपजिलाधिकारी हाटा से मिले। पूर्व मंत्री ने प्रक्रिया में खामियों का मुद्दा उठाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।”

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुशीनगर। हाटा तहसील अंतर्गत पिडरा ग्राम सभा में करोड़ों रुपये की लागत से बना एनएम (न्यू मेडिकल) सेंटर आज अपने उद्देश्य से भटकता नजर आ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्मित यह केंद्र अब खंडहर में तब्दील हो चुका है और शाम ढलते ही यहां जुआरियों व असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है। विभागीय अनदेखी के चलते यह केंद्र गांव के लिए सुविधा बनने के बजाय परेशानी का कारण बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार एनएम सेंटर का निर्माण ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किया गया था, लेकिन लंबे समय से यहां न तो चिकित्सकीय सेवाएं संचालित हैं और न ही कोई स्टाफ तैनात है। भवन की हालत जर्जर हो चुकी है, खिड़की-दरवाजे टूट चुके हैं और परिसर में गंदगी का अंबार लगा है। आरोप है कि रात के समय यहां जुआ खेला जाता है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है और युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बच्चों और महिलाओं का इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। जुआरियों के शोर-शराबे और डर के कारण लोग शाम के बाद उधर जाने से कतराते हैं। इस पूरे मामले ने प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। एक ओर सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर पिडरा का एनएम सेंटर बदहाली का शिकार है। ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल केंद्र की मरम्मत कर नियमित स्वास्थ्य सेवाएं बहाल की जाएं और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई हो। यदि समय रहते विभाग ने ध्यान नहीं दिया तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। अब देखना यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार अधिकारी कब तक नींद से जागते हैं और पिडरा के लोगों को उनका हक मिल पाता है या नहीं।
    1
    कुशीनगर। हाटा तहसील अंतर्गत पिडरा ग्राम सभा में करोड़ों रुपये की लागत से बना एनएम (न्यू मेडिकल) सेंटर आज अपने उद्देश्य से भटकता नजर आ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्मित यह केंद्र अब खंडहर में तब्दील हो चुका है और शाम ढलते ही यहां जुआरियों व असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है। विभागीय अनदेखी के चलते यह केंद्र गांव के लिए सुविधा बनने के बजाय परेशानी का कारण बन गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार एनएम सेंटर का निर्माण ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किया गया था, लेकिन लंबे समय से यहां न तो चिकित्सकीय सेवाएं संचालित हैं और न ही कोई स्टाफ तैनात है। भवन की हालत जर्जर हो चुकी है, खिड़की-दरवाजे टूट चुके हैं और परिसर में गंदगी का अंबार लगा है। आरोप है कि रात के समय यहां जुआ खेला जाता है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है और युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बच्चों और महिलाओं का इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। जुआरियों के शोर-शराबे और डर के कारण लोग शाम के बाद उधर जाने से कतराते हैं।
इस पूरे मामले ने प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। एक ओर सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर पिडरा का एनएम सेंटर बदहाली का शिकार है। ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल केंद्र की मरम्मत कर नियमित स्वास्थ्य सेवाएं बहाल की जाएं और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई हो।
यदि समय रहते विभाग ने ध्यान नहीं दिया तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। अब देखना यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार अधिकारी कब तक नींद से जागते हैं और पिडरा के लोगों को उनका हक मिल पाता है या नहीं।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कुशीनगर,हाटा ब्लॉक सभागार में विकास का एजेंडा तय, विधायक मोहन वर्मा की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत बैठक, जनकल्याण योजनाओं पर फोकस
    1
    कुशीनगर,हाटा ब्लॉक सभागार में विकास का एजेंडा तय, विधायक मोहन वर्मा की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत बैठक, जनकल्याण योजनाओं पर फोकस
    user_श्रवण कुमार मद्धेशिया
    श्रवण कुमार मद्धेशिया
    Local News Reporter हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कुशीनगर से इस वक्त एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। जहाँ सीएचसी दुदही में नसबंदी सेवा पूरी तरह ठप हो गई है। आज नसबंदी कराने पहुँचीं 14 महिलाएँ घंटों तक अस्पताल में इंतज़ार करती रहीं, लेकिन सेवा शुरू नहीं हो सकी। दरअसल, आशा कार्यकर्ताओं ने वर्षों से मानदेय न मिलने का आरोप लगाते हुए काम ठप कर दिया। विरोध के चलते अचानक स्वास्थ्य सेवाएँ बाधित हो गईं। इसका सीधा असर पड़ा उन महिलाओं पर, जो दूर-दराज़ के इलाकों से अस्पताल पहुँची थीं। महिलाएँ और उनके परिजन अस्पताल परिसर में भटकते नजर आए, और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। परिजनों का कहना है कि ना तो समय पर कोई जानकारी दी गई और ना ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। वहीं, आशा कार्यकर्ताओं का साफ कहना है कि जब तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं होगा, तब तक काम शुरू नहीं किया जाएगा। सबसे बड़ा सवाल ये है— 👉 आखिर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की सज़ा आम महिलाएँ क्यों भुगतें? 👉 और कब तक ऐसे ही ज़रूरी सेवाएँ ठप होती रहेंगी? अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है। @dm_kushinagar @UPGovt @CMOfficeUP #Kushinagar
    1
    कुशीनगर से इस वक्त एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है।
जहाँ सीएचसी दुदही में नसबंदी सेवा पूरी तरह ठप हो गई है।
आज नसबंदी कराने पहुँचीं 14 महिलाएँ घंटों तक अस्पताल में इंतज़ार करती रहीं,
लेकिन सेवा शुरू नहीं हो सकी।
दरअसल, आशा कार्यकर्ताओं ने वर्षों से मानदेय न मिलने का आरोप लगाते हुए काम ठप कर दिया।
विरोध के चलते अचानक स्वास्थ्य सेवाएँ बाधित हो गईं।
इसका सीधा असर पड़ा उन महिलाओं पर,
जो दूर-दराज़ के इलाकों से अस्पताल पहुँची थीं।
महिलाएँ और उनके परिजन अस्पताल परिसर में भटकते नजर आए,
और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
परिजनों का कहना है कि
ना तो समय पर कोई जानकारी दी गई
और ना ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
वहीं, आशा कार्यकर्ताओं का साफ कहना है कि
जब तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं होगा, तब तक काम शुरू नहीं किया जाएगा।
सबसे बड़ा सवाल ये है—
👉 आखिर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की सज़ा आम महिलाएँ क्यों भुगतें?
👉 और कब तक ऐसे ही ज़रूरी सेवाएँ ठप होती रहेंगी?
अब देखना होगा कि
स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है।
@dm_kushinagar @UPGovt @CMOfficeUP #Kushinagar
    user_Times Update
    Times Update
    Journalist कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स नंगे हाथों और मुंह से विशाल सांप को पकड़ता नजर आ रहा है. यह वीडियो ओडीशा, बालासोर के रेमुना का है. इस आदमी की पहचान खागा भाई के रूप में हुई है.
    1
    सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स नंगे हाथों और मुंह से विशाल सांप को पकड़ता नजर आ रहा है. यह वीडियो ओडीशा, बालासोर के रेमुना का है. इस आदमी की पहचान खागा भाई के रूप में हुई है.
    user_Yogita Jain
    Yogita Jain
    Deoria, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • खबर देवरिया जिले से है, जहां SIR प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची में एक गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। शहर के एक मुस्लिम परिवार के पते पर कथित तौर पर 7 हिंदू मतदाताओं के नाम जोड़ दिए गए हैं। मामले की शिकायत पीड़ित परिवार द्वारा अपर जिलाधिकारी प्रशासन से की गई, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए हैं।दरअसल, नगर पालिका क्षेत्र के अबूबकर नगर उत्तरी-4, वार्ड संख्या 32 में स्थित मकान संख्या 501, निवासी अंजुम रहमान के पते पर SIR प्रक्रिया के बाद 7 हिंदू मतदाताओं के नाम दर्ज पाए गए। जब इसकी जानकारी परिवार को हुई तो उन्होंने जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह को लिखित शिकायत सौंपी। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने इसकी जांच एसडीएम सदर श्रुति शर्मा को सौंपी है। एडीएम प्रशासन: “शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”
    1
    खबर देवरिया जिले से है, जहां SIR प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची में एक गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। शहर के एक मुस्लिम परिवार के पते पर कथित तौर पर 7 हिंदू मतदाताओं के नाम जोड़ दिए गए हैं। मामले की शिकायत पीड़ित परिवार द्वारा अपर जिलाधिकारी प्रशासन से की गई, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए हैं।दरअसल, नगर पालिका क्षेत्र के अबूबकर नगर उत्तरी-4, वार्ड संख्या 32 में स्थित मकान संख्या 501, निवासी अंजुम रहमान के पते पर SIR प्रक्रिया के बाद 7 हिंदू मतदाताओं के नाम दर्ज पाए गए। जब इसकी जानकारी परिवार को हुई तो उन्होंने जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह को लिखित शिकायत सौंपी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने इसकी जांच एसडीएम सदर श्रुति शर्मा को सौंपी है। एडीएम प्रशासन:
“शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”
    user_खबर पूर्वांचल
    खबर पूर्वांचल
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • देवरिया जिले के बरियापुर में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,नेपाल सहित कुल 8 टीमों ने प्रतिभाग लिया।
    3
    देवरिया जिले के बरियापुर में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,नेपाल सहित कुल 8 टीमों ने प्रतिभाग लिया।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • आप भी मोबाइल अपने बच्चों से दूर रखे
    1
    आप भी मोबाइल अपने बच्चों से दूर रखे
    user_SADANAND PARJAPATI
    SADANAND PARJAPATI
    Voice of people कप्तानगंज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कुशीनगर, विशुनपुरा थाना क्षेत्र में नेटुआ वीर बाबा स्थल के पास गोवंश अवशेष मामला, पुलिस ने साजिश का किया खुलासा
    1
    कुशीनगर, विशुनपुरा थाना क्षेत्र में नेटुआ वीर बाबा स्थल के पास गोवंश अवशेष मामला, पुलिस ने साजिश का किया खुलासा
    user_श्रवण कुमार मद्धेशिया
    श्रवण कुमार मद्धेशिया
    Local News Reporter हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.