चक्रधरपुर: झांसे में लेकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज चक्रधरपुर (झारखंड)। चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के सेकंड एंट्री परिसर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शादीशुदा युवक द्वारा नाबालिग लड़की को अपने झांसे और भरोसे में लेकर अलग-अलग स्थानों पर घुमाने तथा उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने की वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर मुख्य नामजद आरोपी पिक्लू प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, जांच में खुला राज सोमवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन परिसर में नाबालिग के साथ मारपीट होने की सूचना आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) को मिली थी। सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग को अपनी सुरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान पीड़िता काफी डरी-सहमी थी। जब पुलिस ने उससे गहनता से पूछताछ की, तो कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का खौफनाक सच सामने आया। शादीशुदा युवक ने दिया झांसा, दोस्तों पर भी आरोप पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाते हुए बताया कि चक्रधरपुर के जोड़ों गांव का रहने वाला पिक्लू प्रधान उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद आरोपी उसे अलग-अलग स्थानों पर घुमाता रहा। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान मुख्य आरोपी पिक्लू प्रधान तथा उसके अन्य दोस्तों ने मिलकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। RPF और GRP ने दिखाई संवेदनशीलता, महिला थाना के सुपुर्द किया पूछताछ में जब नाबालिग ने बताया कि वह काफी समय से भूखी है, तो आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पहले उसे भरपेट भोजन कराया। इसके बाद सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसे चक्रधरपुर महिला थाना के सुपुर्द कर दिया गया। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य साथियों की तलाश जारी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी पिक्लू प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है और पीड़िता के बयानों के आधार पर मामले में शामिल अन्य युवकों और घटनास्थल बने ठिकानों की गहनता से जांच कर रही है।
चक्रधरपुर: झांसे में लेकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज चक्रधरपुर (झारखंड)। चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के सेकंड एंट्री परिसर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शादीशुदा युवक द्वारा नाबालिग लड़की को अपने झांसे और भरोसे में लेकर अलग-अलग स्थानों पर घुमाने तथा उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने की वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर मुख्य नामजद आरोपी पिक्लू प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, जांच में खुला राज सोमवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन परिसर में नाबालिग के साथ मारपीट होने की सूचना आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) को मिली थी। सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग को अपनी सुरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान पीड़िता काफी डरी-सहमी थी। जब पुलिस ने उससे गहनता से पूछताछ की, तो कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का खौफनाक सच सामने आया। शादीशुदा युवक ने दिया झांसा, दोस्तों पर भी आरोप पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाते हुए बताया कि चक्रधरपुर के जोड़ों गांव का रहने वाला पिक्लू प्रधान उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद आरोपी उसे अलग-अलग स्थानों पर घुमाता रहा। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान मुख्य आरोपी पिक्लू प्रधान तथा उसके अन्य दोस्तों ने मिलकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। RPF और GRP ने दिखाई संवेदनशीलता, महिला थाना के सुपुर्द किया पूछताछ में जब नाबालिग ने बताया कि वह काफी समय से भूखी है, तो आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पहले उसे भरपेट भोजन कराया। इसके बाद सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसे चक्रधरपुर महिला थाना के सुपुर्द कर दिया गया। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य साथियों की तलाश जारी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी पिक्लू प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है और पीड़िता के बयानों के आधार पर मामले में शामिल अन्य युवकों और घटनास्थल बने ठिकानों की गहनता से जांच कर रही है।
- मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक के लिए मंत्री मनोज पाण्डेय की व्यस्तता को देखते हुए भेजा हेलीकॉप्टर रायबरेली। ऊंचाहार में पूज्य पंडित प्रदीप जी महाराज के मुखारविंद से आयोजित की जा रही श्री शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी भक्तिमय माहौल के बीच, छठे दिन के कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडे को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत लखनऊ बुलाया। कैबिनेट बैठक की अति-आवश्यकता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मंत्री मनोज पांडे को लेने के लिए विशेष रूप से हेलीकॉप्टर भेजा, जो क्षेत्र में खासी चर्चा का विषय बना हुआ है। हेलीकॉप्टर से रवाना होते समय कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडे अपने साथ डलमऊ के ब्लॉक प्रमुख शिवराम पासी, दीन शाह गौरा भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेश लोधी और जगतपुर के अध्यक्ष के. के. पटेल को भी साथ ले गए। मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रकार विशेष हेलीकॉप्टर भेजकर कैबिनेट मंत्री को बुलाना प्रशासनिक व राजनीतिक हलकों में प्रमुखता से देखा जा रहा है।1
- रायबरेली में जमीनी विवाद में महिलाओं के बीच मारपीट, वीडियो वायरल रायबरेली। लालगंज थाना क्षेत्र की नरपतगंज चौकी अंतर्गत भीरागोविंदपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं और जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में महिलाओं के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक विवाद की वजह जमीन से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस द्वारा वायरल वीडियो और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से दी गई शिकायतों और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- ऊँचाहार की धरा गूंजी हर-हर महादेव के जयघोष से: तेलंगाना के राज्यपाल माननीय शिव प्रताप शुक्ल ने श्री शिवमहापुराण कथा में की शिरकत ऊँचाहार की धरा गूंजी हर-हर महादेव के जयघोष से: तेलंगाना के राज्यपाल माननीय शिव प्रताप शुक्ल ने श्री शिवमहापुराण कथा में की शिरकत विशेष ऊँचाहार (रायबरेली): आध्यात्मिक और धार्मिक ऊर्जा से सराबोर ऊँचाहार की पावन धरा पर उस समय एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब तेलंगाना के माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी का इस ऐतिहासिक भूमि पर आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। उनके आगमन से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। श्री शिवमहापुराण कथा में सहभागिता अपने प्रवास के दौरान, माननीय राज्यपाल महोदय ने प्रसिद्ध कथा व्यास पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज के सान्निध्य में पहुंचकर व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने पूरी श्रद्धा और तल्लीनता के साथ श्री शिवमहापुराण कथा का श्रवण कर इसके आध्यात्मिक पुण्य का लाभ उठाया। सनातन संस्कृति के प्रति उनका यह समर्पण उपस्थित सभी संतों और भक्तों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बना। लाखों भक्तों की भव्य उपस्थिति इस धार्मिक आयोजन का मुख्य आकर्षण पंडाल में उमड़ा जनसैलाब रहा। कार्यक्रम स्थल पर लाखों की संख्या में पहुंचे शिवभक्तों की उपस्थिति ने इस अनुष्ठान को एक महाकुंभ का रूप दे दिया। चारों ओर गूंजते "हर-हर महादेव" के अलौकिक जयघोष से पूरा वातावरण पूरी तरह से शिवमय हो गया। माननीय राज्यपाल महोदय की गरिमामयी और आत्मीय उपस्थिति ने इस भव्य आयोजन के गौरव को और अधिक बढ़ा दिया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन, आयोजक मंडल और गणमान्य नागरिकों ने राज्यपाल महोदय का आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को अविस्मरणीय बताया।3
- माननीय जिला अध्यक्ष भाजपा कौशाम्बी श्री धर्मराज मौर्य जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आज सायं ओसा स्थित वृद्धजन आश्रम में एक सुंदर एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम में रहने वाली सभी माताओं एवं बुजुर्गों के बीच फल वितरण किया गया तथा वस्त्र भेंट किए गए। सभी माताओं और बुजुर्गों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शामिल रहे। सभी ने मिलकर बुजुर्गों के बीच श्री धर्मराज मौर्य जी का जन्मदिवस मनाया और इस खास दिन को यादगार बनाया।1
- किसानों का बड़ा ऐलान - 21 सितंबर को 75 जिलों में ज्ञापन, 5 अक्टूबर को दिल्ली कूच एटा बिग ब्रेकिंग किसानों का बड़ा ऐलान - 21 सितंबर को 75 जिलों में ज्ञापन, 5 अक्टूबर को दिल्ली कूच एटा के सुललित गार्डन में भाकियू (भानु) की समीक्षा बैठक में आंदोलन का खाका तैयार प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह बोले - 7 प्रमुख मांगों को लेकर पीएम और सीएम के नाम देंगे ज्ञापन किसान आयोग का गठन, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, महंगाई में राहत के लिए डीजल-पेट्रोल-गैस-बिजली के दाम आधे हों, शिक्षा-चिकित्सा मुफ्त हो, भ्रष्टाचार पर आजीवन कारावास, टोल टैक्स खत्म हो और जवान-किसान के परिवार को अधिक सहायता मिले जिलाध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता में एटा-कासगंज के पदाधिकारी रहे मौजूद, दिल्ली कूच की तैयारी शुरू1
- कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।1
- व्यापारी को घेरकर मारपीट और 45 हजार रुपये लूटने का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार कौशाम्बी👉👉👉 करारी थाना क्षेत्र में एक व्यापारी को रास्ते में रोककर मारपीट करने और जेब में रखे 45 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को प्रार्थना पत्र दिया है।मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी अफसर अली पुत्र एहसान अली ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह भैंस आदि का व्यापार कर परिवार का भरण-पोषण करता है। आरोप है कि 13 सितंबर 2026 की शाम करीब पांच बजे वह अपने ससुराल हिसामपुर से बहादुरपुर स्थित घर जा रहा था। जैसे ही वह डीआईओएस विद्यालय के पहले जुमदुआ चौराहे के पास पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे मोटरसाइकिल से घसीटकर पटक दिया और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी जेब में रखे 45 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने घटना का वीडियो अपने पास मौजूद होने का दावा किया है।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना की लिखित तहरीर करारी थाने में देने के बावजूद अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उसने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।1
- चक्रधरपुर: झांसे में लेकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज चक्रधरपुर (झारखंड)। चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के सेकंड एंट्री परिसर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शादीशुदा युवक द्वारा नाबालिग लड़की को अपने झांसे और भरोसे में लेकर अलग-अलग स्थानों पर घुमाने तथा उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने की वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर मुख्य नामजद आरोपी पिक्लू प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, जांच में खुला राज सोमवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन परिसर में नाबालिग के साथ मारपीट होने की सूचना आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) को मिली थी। सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग को अपनी सुरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान पीड़िता काफी डरी-सहमी थी। जब पुलिस ने उससे गहनता से पूछताछ की, तो कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का खौफनाक सच सामने आया। शादीशुदा युवक ने दिया झांसा, दोस्तों पर भी आरोप पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाते हुए बताया कि चक्रधरपुर के जोड़ों गांव का रहने वाला पिक्लू प्रधान उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद आरोपी उसे अलग-अलग स्थानों पर घुमाता रहा। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान मुख्य आरोपी पिक्लू प्रधान तथा उसके अन्य दोस्तों ने मिलकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। RPF और GRP ने दिखाई संवेदनशीलता, महिला थाना के सुपुर्द किया पूछताछ में जब नाबालिग ने बताया कि वह काफी समय से भूखी है, तो आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पहले उसे भरपेट भोजन कराया। इसके बाद सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसे चक्रधरपुर महिला थाना के सुपुर्द कर दिया गया। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य साथियों की तलाश जारी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी पिक्लू प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है और पीड़िता के बयानों के आधार पर मामले में शामिल अन्य युवकों और घटनास्थल बने ठिकानों की गहनता से जांच कर रही है।1